Tech
नही मिली वैक्सीन, बगैर टीकाकरण के निराश लौटे ग्रामीण
महराजगंज। नौतनवा ब्लाक अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय गजरही मे बुधवार को वैक्सीन के अभाव में कोरोना रोधी टीका नहीं लग पाया। जिससे इच्छुक लोगों को निराशा हाथ लगी। शिविर में गजरहा और गजरही के कुल मिलाकर 40 एंटीजन और 40 आरटीपीसीआर जांच हुए। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। पूर्व निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक रतनपुर सीएचसी के डाक्टर विश्वजीत राय, अनूप कुमार (एलए), अभय चौधरी (बीएचडब्ल्यू), राम सुभाष (आरकेएसके) की एक टीम प्राथमिक विद्यालय गजरही पहुची। बताया गया कि इस कैंप में गजरहा और गजरही के लोगो का जांच और टीकाकरण होना था। वैक्सीन नहीं मिल पाने के नाते टीकाकरण नहीं हो पाया।
Tech
बाल दिवस पर अर्जुन फाउंडेशन में दिखा प्रतिभा,संस्कृति और सेवा का अद्भुत संगम
लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- बाल दिवस के अवसर पर अर्जुन फाउंडेशन एवं श्री राम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को एक भव्य समारोह आयोजित किया गया जिसमें 500 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।इनमें 465 छात्राएं शामिल थीं।समारोह का शुभारंभ दोनों संस्थाओं के निदेशक अर्जुन कुमार साह एवं नवल किशोर पांडेय ने दीप प्रज्वलित कर किया।राकेश कुमार, शशिकांत,जुबैर एवं नीरज कुमार ने संस्थाओं की गतिविधियों और उद्देश्यों की जानकारी दी।अर्जुन फाउंडेशन में निःशुल्क ब्यूटी ट्रेनिंग प्राप्त कर रहीं 30 छात्राओं ने छठ महापर्व की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।आर्ट एंड क्राफ्ट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 40 छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

बेजुबान जीवों की सेवा के लिए ताज बेगम, कौशल्या कुमारी, फातिमा प्रवीन एवं रिंकी कुमारी शर्मा को अंगवस्त्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया।समारोह की प्रमुख उपलब्धि दोनों संस्थाओं के बीच हुआ एमओयू रहा।इसके तहत अर्जुन फाउंडेशन के सदस्यों एवं विद्यार्थियों को श्री राम की सेवाओं पर ऐप इंस्टॉल करने के बाद 20% तक की छूट मिलेगी। सभी विद्यार्थियों को लैपटॉप बैग भी वितरित किए गए।
Tech
7 वें वेतनमान की मांग को लेकर JDU जिलाध्यक्ष से मिला बिहार विद्यालय अध्यापक महासंघ का प्रतिनिधिमंडल
लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- बिहार में कार्यरत BPSC शिक्षकों को 7 वें वेतनमान का लाभ दिलाने की मांग को लेकर बिहार विद्यालय अध्यापक महासंघ का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को जनता दल यूनाइटेड के जिला अध्यक्ष श्री जीशु सिंह से मिला।प्रतिनिधिमंडल ने महासंघ की ओर से शिक्षकों की प्रमुख मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपकर सरकार तक शिक्षकों की आवाज पहुंचाने का आग्रह किया।प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व बिहार विद्यालय अध्यापक महासंघ के महासचिव श्री सुबोध कुमार सिंह ने किया। इस दौरान महासंघ के जिला सचिव सिपाही राज गुप्ता, हिंदवेंद्र उपाध्याय, केशव प्रसाद, मनोरंजन गुप्ता सहित कई शिक्षक पदाधिकारी एवं शिक्षक मौजूद रहे।महासचिव सुबोध कुमार सिंह ने कहा कि BPSC के माध्यम से नियुक्त शिक्षक पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ राज्य की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में अपना योगदान दे रहे हैं। ऐसे में शिक्षकों को 7वें वेतनमान का लाभ प्रदान करना उनके अधिकार एवं न्यायसंगत मांग है। महासंघ इस मांग को लेकर लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से लगातार अपनी आवाज सरकार और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहा है।उन्होंने कहा कि महासंघ किसी प्रकार के टकराव में विश्वास नहीं रखता, बल्कि संवाद और सकारात्मक पहल के माध्यम से शिक्षकों की समस्याओं का समाधान चाहता है। इसी उद्देश्य से विभिन्न जनप्रतिनिधियों से मिलकर शिक्षकों की मांगों को सरकार तक पहुंचाने का अभियान चलाया जा रहा है।इस अवसर पर JDU जिलाध्यक्ष श्री जीशु सिंह ने महासंघ के प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि शिक्षकों की 7वें वेतनमान की मांग को वे पार्टी एवं सरकार के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं और उनकी जायज मांगों पर सकारात्मक रूप से विचार होना चाहिए।जिलाध्यक्ष ने यह भी कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी भी शिक्षकों के हितों के प्रति सकारात्मक सोच रखते हैं और उनकी इच्छा है कि शिक्षकों को 7वें वेतनमान के अनुरूप वेतन का लाभ मिले। उन्होंने भरोसा दिलाया कि महासंघ द्वारा सौंपे गए ज्ञापन और शिक्षकों की मांग को उचित स्तर तक पहुंचाने में वे अपनी भूमिका निभाएंगे।महासंघ के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष के सकारात्मक आश्वासन का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सरकार शीघ्र ही BPSC शिक्षकों की 7वें वेतनमान की वर्षों से लंबित मांग पर सकारात्मक निर्णय लेगी।महासंघ ने स्पष्ट किया कि शिक्षकों के सम्मान, अधिकार और आर्थिक हितों के लिए संगठन आगे भी एकजुट, शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेगा।

Tech
पीएमश्री विद्यालय धनवती में समर कैंप का आयोजन, कमजोर बच्चों को मुख्यधारा में लाने की अनूठी पहल
लोकतंत्र न्यूज,सिवान (बिहार); – सदर प्रखंड के पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय, धनवती में शैक्षणिक रूप से कमजोर बच्चों (Slow Learners) के लर्निंग गैप को कम करने और उन्हें सामान्य बच्चों की मुख्यधारा से जोड़ने को लेकर समर कैंप का आयोजन किया गया है।
इस कैम्प में बच्चों को रटने की पारंपरिक पद्धति से अलग रोचक खेल, बेसिक गणित, भाषा ज्ञान (हिंदी/अंग्रेजी पढ़ना-लिखना), और रचनात्मक गतिविधियों(Drawing/Crafts)के माध्यम से सिखाया जा रहा है।
समर कैम्प का लक्ष्य गर्मी की छुट्टियों का सही उपयोग कर बच्चों के मन से पढ़ाई का डर दूर करना और उनमें आत्मविश्वास जगाना है।
प्रधानाध्यापक श्री उपेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि
कमजोर बच्चों की पढ़ाई सुधारने के बिहार के सरकारी स्कूलों में ‘मिशन लर्निंग’ अभियान के अंतर्गत सरकारी स्कूलों (Middle Schools) में पढ़ने वाले कमजोर बच्चों के लिए शिक्षा विभाग द्वारा तपती गर्मी और छुट्टियों के बीच, बच्चों की पढ़ाई को मजेदार और मजबूत बनाने के लिए राज्य में 1 जून से 30 जून 2026 तक एक महीने का विशेष ‘समर कैंप’ (Summer Camp) आयोजन किया गया है।

इस समर कैंप का मुख्य फोकस कक्षा 5 और 6 के उन बच्चों पर होगा,जो पढ़ाई-लिखाई या गणित में अपने सहपाठियों से पीछे छूट गए हैं।
शिक्षा विभाग द्वारा जारी इस ‘समर कैंप मास्टर प्लान’ की 5 सबसे मुख्य बातें इस प्रकार हैं:
- FLN के तहत चिन्हित कमजोर बच्चों पर रहेगा विशेष फोकस
बुनियादी सुधार ; इस कैंप का मुख्य उद्देश्य फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी (FLN) कार्यक्रम के तहत चिन्हित किए गए कमजोर बच्चों की नींव मजबूत करना है।
सीखने का नया अंदाज ; पारंपरिक किताबी रटने के बजाय, बच्चों को खेल-कूद, विशेष गतिविधियों (Activity-based learning), चित्रकारी और व्यावहारिक तरीकों से पढ़ना, लिखना और बुनियादी गणित की समझ (Maths Skills) विकसित करना सिखाया जाएगा। इससे नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत से पहले कमजोर छात्र भी मुख्यधारा की पढ़ाई से जुड़ सकेंगे।
- हर स्कूल में पढ़ाएंगे स्थानीय ‘स्वयंसेवक’ और ‘टोला सहायक’
कम्युनिटी भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विभाग ने एक अनूठा फॉर्मूला निकाला है:
सभी मध्य विद्यालयों (Middle Schools) के प्रधानाध्यापकों (HM) को निर्देश दिया गया है कि वे अपने स्कूल के पोषक क्षेत्र (Local Area) से 2 से 3 स्थानीय स्वयंसेवकों (Volunteers) या टोला सहायकों का चयन कर पूरे महीने कैंप में बच्चों को गाइड करेंगे और उन्हें सिखाने में शिक्षकों का सहयोग करेंगे, जिससे बच्चों को एक दोस्ताना और बेहतर घरेलू माहौल मिल सके।
-
Uncategorized3 days agoSCHOOL TEACHER FEDERATION OF BIHARबिहार विद्यालय अध्यापक महासंघबसंतपुर प्रखंड इकाई का हुआ गठन
-
Uncategorized1 week agoयूट्यूबर अभिषेक यादव के साथ मारपीट कर फर्जी मुकदमा दर्ज करने के विरुद्ध निष्पक्ष जाँच को ले पत्रकारों ने एसपी एवं डीएम को सौंपा ज्ञापन
-
Politics6 days agoसदर विधायक मंगल पांडेय एवं दरौंदा विधायक कर्णजीत सिंह ने छठ घाट का किया निरीक्षण,दिये आवश्यक निर्देश
-
Tech5 days agoबाल दिवस पर अर्जुन फाउंडेशन में दिखा प्रतिभा,संस्कृति और सेवा का अद्भुत संगम
-
देश3 days agoमाथे पर दउरा और छठ मईया के प्रति अगाध आस्था के साथ जिलाधिकारी ने दाहा नदी तट पर अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्पित किया अर्घ्य
-
Business1 day agoसीवान में खुला ट्रेंड्स ऑफ इंडिया का 39 वां स्टोर, अवध बिहारी चौधरी ने किया उद्घाटन
-
Uncategorized1 week agoपाकिस्तानी हैंडलर शाहिद अख्तर गिरफ्तार, मधुबनी थाना के कृष्णापुरी यादव टोला से हुई गिरफ्तारी
