Business
सीवान में खुला ट्रेंड्स ऑफ इंडिया का 39 वां स्टोर, अवध बिहारी चौधरी ने किया उद्घाटन
एक ही छत के नीचे मिलेंगे पारंपरिक और आधुनिक परिधान
सीवान ;- शहर के राजेंद्र पथ स्थित वर्मा ट्रांसपोर्ट परिसर में बुधवार को ट्रेंड्स ऑफ इंडिया के नए स्टोर का भव्य उद्घाटन हुआ।बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने फीता काटकर शोरूम का शुभारंभ किया.यह कंपनी का 39वां स्टोर है. उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग, व्यवसायी और शहर के लोग मौजूद रहे. शोरूम के खुलने से सीवान के लोगों को पारंपरिक और आधुनिक परिधानों की खरीदारी के लिए नया विकल्प मिला है.इस अवसर पर अवध बिहारी चौधरी ने भारतीय पारंपरिक पहनावे को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि आज के दौर में पश्चिमी पहनावे का चलन तेजी से बढ़ रहा है, ऐसे में भारतीय संस्कृति और परंपरा से जुड़े परिधानों को प्रोत्साहित करना जरूरी है. ट्रेंड्स ऑफ इंडिया इस दिशा में सराहनीय पहल कर रहा है. यहां धोती, कमीज, कुर्ता, सूट और शेरवानी सहित विभिन्न प्रकार के परिधान एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगे.

उन्होंने शेरवानी की पुरानी परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि पहले शादी-विवाह के अवसर पर शेरवानी पहनने का विशेष महत्व होता था. गांवों में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लोग भी अपने परिचितों से शेरवानी मांगकर शादी में पहनने जाते थे. उस समय कई बड़े घरों में एक शेरवानी रखी जाती थी, जिसे जरूरतमंद लोग मांगकर पहनते थे.

शेरवानी केवल एक परिधान नहीं, बल्कि सामाजिक परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा हुआ करती थी.खुशी की बात है कि आज संस्थान भारतीय पहनावे को आधुनिक स्वरूप में उपलब्ध कराकर इस विरासत को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं.कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर विकास कुमार शाह ने बताया कि शोरूम में पुरुषों के एथनिक वियर की विस्तृत रेंज उपलब्ध है।

इसमें कुर्ता, शेरवानी, बंडी, कुर्ता सेट, जोधपुरी सूट के साथ टू-पीस, थ्री-पीस और फाइव-पीस सूट शामिल हैं. कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट देवघर में स्थित है.उन्होंने बताया कि ग्राहकों की पसंद और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पारंपरिक एवं आधुनिक परिधानों की कई आकर्षक वैरायटी उपलब्ध कराई गई हैं.शोरूम प्रबंधन की ओर से नवंबर महीने तक विशेष खरीदारी ऑफर भी दिया जा रहा है. इसके तहत आठ हजार रुपये की खरीदारी पर बोट का ईयरबड्स, 12 हजार रुपये पर स्पीकर, 20 हजार रुपये पर छोटा ट्रॉली बैग और 28 हजार रुपये की खरीदारी पर बड़ा ट्रॉली बैग मुफ्त मिलेगा.इस मौके पर शहर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रामाजी चौधरी,प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ. शरद चौधरी,डॉ. राम इकबाल गुप्ता, डॉ. इंद्र मोहन, बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष संजय पांडे,सुभाष चंद्र यादव, रूपेश कुमार, जादूगर विजय, प्रभु जी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने कंपनी प्रबंधन को नए शोरूम की शुरुआत पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Business
सिवान के शांति नगर में खुला सिसोदिया बॉयज़ हॉस्टल एवं लाइब्रेरी, सुरक्षित आवास एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध
लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- नगर स्थित शांति नगर, महादेवा रोड,ओपी थाना के सामने, SBI बैंक के ऊपर रविवार को सिसोदिया बॉयज़ हॉस्टल एवं लाइब्रेरी का उद्घाटन को वर्तमान डीईओ (DEO) के पद पर कार्यरत प्रभारी कुमार अभिजीत के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ।इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य लोगों ने संस्थान के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त की और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।कार्यक्रम के दौरान बिहार पब्लिक स्कूल के निदेशक विनोद प्रसाद सिन्हा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर प्रभारी कुमार अभिजीत का हार्दिक अभिनंदन किया। इस अवसर पर सिसोदिया बॉयज़ हॉस्टल एवं लाइब्रेरी के निदेशक अमरेश सिंह,बिहार पब्लिक स्कूल के प्राचार्य अंकित,उपप्राचार्य मोहित,शिक्षक सुबोध सिंह,योगेन्द्र सिंह,आचार्य बिंदा राय,ब्लॉक एकाउंट मैनेजर बाबू हुसैन सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।संस्थान की शुरुआत विद्यार्थियों को सुरक्षित आवास, बेहतर शैक्षणिक वातावरण और एकाग्रचित अध्ययन करने की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है।यहाँ कक्षा 1 से 12 वीं तक के विद्यार्थियों के लिए छात्रावास की सुविधा के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए लाइब्रेरी की व्यवस्था की गई है।संस्थान में छात्रावास एवं लाइब्रेरी के अतिरिक्त ट्यूशन सपोर्ट, पौष्टिक भोजन, स्वच्छ पेयजल, सीसीटीवी निगरानी, हाई-स्पीड वाई-फाई तथा स्वच्छ एवं अनुशासित वातावरण जैसी सुविधाएँ उपलब्ध हैं।इन सुविधाओं का उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित करना और उनके शैक्षणिक विकास को नई दिशा देना है।इस अवसर पर संस्थान के निदेशक अमरेश सिंह ने विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएँ प्रदान करने तथा उन्हें अध्ययन के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। उपस्थित लोगों ने विश्वास जताया कि यह संस्थान क्षेत्र के विद्यार्थियों को शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक बेहतर मंच प्रदान करेगा।सिसोदिया बॉयज़ हॉस्टल एवं लाइब्रेरी का संदेश A Safe Stay, A Focused Study, A Brighter Future विद्यार्थियों को सुरक्षित आवास, एकाग्र अध्ययन और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।पता- डीईओ कार्यालय भवन के पास, शांति नगर, महादेवा रोड, ओपी थाना के सामने, SBI बैंक के ऊपर , सीवान, बिहार –संपर्क- 6205526145, 8084024024

Business
सोने के कारोबार पर बढ़ता शिकंजा, स्वर्णकारों का दिल्ली में हुंकार ; रुपेश कुमार राष्ट्रीय सचिव,अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ 3545
- रेडिसन ब्लू में देशभर के दिग्गज स्वर्णकारों की बैठक, सरकार की नीतियों पर फूटा आक्रोश, जंतर-मंतर पर 5 से 10 हजार कारोबारियों के जुटने की तैयारी, पहले सरकार से सीधी वार्ता का फैसला, बैंकिंग नीतियों, कारोबार संबंधी व्यवस्थाओं और स्वर्णकारों की सुरक्षा का मुद्दा बना आंदोलन का केंद्र
लोकतंत्र न्यूज,नेशनल डेस्क,नई दिल्ली ;- सोने का कारोबार करने वाले व्यापारियों और कारीगरों की समस्याओं को लेकर अब अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ 3545 ने दिल्ली से बड़ी आवाज उठाने का संकेत दिया है।द्वारका स्थित रेडिसन ब्लू होटल में राष्ट्रीय अध्यक्ष कश्मीर सिंह राजपूत की अध्यक्षता में हुई विशेष बैठक में देश के अलग-अलग राज्यों से पहुंचे पदाधिकारियों ने सरकारी व्यवस्थाओं,बैंकिंग नीतियों और स्वर्ण कारोबार से जुड़े मुद्दों पर खुलकर चिंता जताई।बैठक में वक्ताओं का कहना था कि हर दिन नई व्यवस्था, नए नियम और कारोबार से जुड़ी नई चुनौतियां स्वर्ण व्यवसायियों और कारीगरों के सामने परेशानी खड़ी कर रही हैं। प्रतिनिधियों ने कहा कि यदि कारोबारियों की समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया गया तो संघ को दिल्ली में बड़ा आंदोलन खड़ा करना पड़ेगा।अब जंतर-मंतर की बारी!कर्नाटक के राम मूर्ति, पंजाब के मनदीप सिंह और राजस्थान के शिवकरण समेत अन्य प्रतिनिधियों ने दिल्ली में सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन का प्रस्ताव रखा। बैठक में सुझाव आया कि जंतर-मंतर पर 5,000 से 10,000 स्वर्ण व्यवसायियों को जुटाकर एक दिन का बड़ा प्रदर्शन किया जाए।प्रस्तावित आंदोलन में पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान से बड़ी भागीदारी सुनिश्चित करने तथा देश के अन्य राज्यों से भी प्रतिनिधियों को बुलाने पर जोर दिया गया।आंदोलन की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष कश्मीर सिंह राजपूत से कराने का सुझाव भी रखा गया।आंदोलन से पहले सरकार के दरवाजे पर दस्तकहालांकि बैठक में सीधे टकराव के बजाय पहले सरकार से संवाद का रास्ता अपनाने पर भी जोर दिया गया। वाराणसी से पहुंचे शैलेश वर्मा ने सुझाव दिया कि संघ का प्रतिनिधिमंडल सरकार से सीधे वार्ता करे और स्वर्ण व्यवसायियों तथा कारीगरों की समस्याएं मजबूती से रखे।दिल्ली के अजीत विश्वास ने भी कहा कि सरकार और संबंधित अधिकारियों से मुलाकात कर मांगों को सामने रखा जाना चाहिए। यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो जंतर-मंतर पर बड़े पैमाने पर धरना सरकार का ध्यान आकर्षित करने का माध्यम बनेगा।बैंकों की नीतियों पर भी सवालबैठक में बैंकों द्वारा अपनाई जा रही नीतियों को लेकर भी विरोध दर्ज कराया गया। प्रतिनिधियों ने कहा कि स्वर्ण कारोबार पहले ही अनेक चुनौतियों से गुजर रहा है और बैंकिंग व्यवस्था से जुड़ी दिक्कतें व्यापारियों की परेशानी बढ़ा रही हैं।बैठक में मोदी सरकार द्वारा स्वर्ण व्यवसायियों के कारोबार को लेकर बार-बार किए जाने वाले कथित कारोबार-विरोधी प्रचार पर भी चिंता व्यक्त की गई और कहा गया कि सरकार को स्वर्ण कारोबार की वास्तविक परिस्थितियों और उससे जुड़े लाखों व्यापारियों व कारीगरों की समस्याओं को समझना चाहिए।लूट-डकैती ने बढ़ाई चिंताराष्ट्रीय अतिरिक्त महासचिव विभाष मैती और बिहार के सत्यम भारती ने स्वर्णकारों के साथ होने वाली घटनाओं तथा देशभर में लूट, डकैती और मारपीट की घटनाओं पर चिंता जताई। उन्होंने प्रशासन की कार्यप्रणाली और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए तथा स्वर्ण व्यवसायियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की मांग की।पंजाब-हरियाणा ने संभाली कमानपंजाब अध्यक्ष अश्विनी नमेशाह ने प्रस्तावित आंदोलन में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। हरियाणा अध्यक्ष पवन वर्मा ने अधिक से अधिक कारोबारियों को दिल्ली लाने तथा प्रदर्शन में आने वालों के रहने और भोजन की व्यवस्था में सहयोग की जिम्मेदारी लेने की बात कही।झारखंड से पहुंचे डॉ. दिलीप और अध्यक्ष वीरेंद्र, दिल्ली के अजीत विश्वास सहित अन्य पदाधिकारियों ने सरकार के प्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों से मुलाकात कर स्वर्णकारों की समस्याएं रखने की जिम्मेदारी संभालने की बात कही।राष्ट्रीय सचिव अजीत विश्वास, अशोक सूरी, सरदार लखबीर सिंह और आंध्र प्रदेश के वेनेगिला महेश समेत अन्य पदाधिकारियों ने प्रस्तावित दिल्ली आंदोलन को व्यवस्थित और व्यापक बनाने की जिम्मेदारी ली। दक्षिण भारत से भी बड़ी संख्या में प्रतिनिधियों की भागीदारी का भरोसा जताया गया।
5 बड़े सवाल – 1. क्या स्वर्ण व्यवसाय से जुड़े लगातार बदलते नियम कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं?
2. बैंकिंग नीतियों को लेकर व्यापारियों की शिकायतों पर सरकार क्या कदम उठाएगी ?
3. मोदी जी बार-बार कह रहें हैं सोना नहीं ख़रीदे , मोदी सरकार को समझना चाहिए, सोने के व्यापार के साथ ही आपना जीवन जी रहे करोड़ों स्वर्ण कारीगरों और उनके परिवार के बारे क्या सोचते हैं, स्वर्णकारों और कारीगरों की सुरक्षा के लिए प्रभावी व्यवस्था कब बनेगी?
4. स्वर्ण व्यवसायी के साथ हर रोज देश के हर हिस्से में लूटपाट डकैती कत्ल हो रहे कोई जुम्मेदारी नहीं लेता ,सरकार संघ के प्रतिनिधिमंडल से सीधी वार्ता करेगी?
5. बातचीत विफल हुई तो क्या जंतर-मंतर पर हजारों स्वर्ण व्यवसायी उतरेंगे?एग्जिबिशन में दिखी देश की आभूषण ताकतबैठक के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष कश्मीर सिंह राजपूत सहित राष्ट्रीय पदाधिकारियों और सदस्यों ने दिल्ली में यशोभूमि और प्रगति मैदान में आयोजित सोने-चांदी की प्रदर्शनियों का दौरा किया। देशभर से पहुंचे स्वर्ण व्यवसायियों ने आभूषणों के नए डिजाइन और उत्पाद प्रदर्शित किए।बैठक ने साफ कर दिया कि स्वर्णकार संघ अब अपनी समस्याओं को बंद कमरों तक सीमित रखने के मूड में नहीं है। पहले सरकार से बातचीत होगी, लेकिन समाधान नहीं निकला तो दिल्ली का जंतर-मंतर स्वर्ण कारोबारियों की आवाज का बड़ा मंच बन सकता है।

Business
एसपी ने स्वर्ण व्यवसाईयों के साथ किया संवाद,सुरक्षा का दिया भरोषा
लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- समाहरणालय सिवान के सभागार में सिवान के पुलिस अधीक्षक श्री भारत सोनी के साथ सोमवार को जिला तथा प्रखंड स्तर के स्वर्णकार व्यवसाईयों का एक संवाद कार्यक्रम हुआ।जिसकी अगुवाई अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय सचिव रूपेश कुमार,प्रदेश अध्यक्ष सत्यम भारतीय, जिला अध्यक्ष आनंद कुमार,महाराजगंज प्रखंड अध्यक्ष सहित अन्य प्रमुख स्वर्णकार व्यवसाईयों ने किया।इस संवाद में आरक्षी अधीक्षक ने बताया कि कैसे पुलिस और व्यवसाईयों के समन्वय से अपराध नियंत्रण किया जा सकता है तथा व्यवसाईयों की सुरक्षा संबंधी जानकारी भी उपलब्ध कराई। इस दौरान कई पीड़ितों ने अपने साथ पूर्व में घटित घटनाओं पर प्रकाश डाला जिसे पुलिस कप्तान द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित थानों को निर्देशित करने की बात कही गई।इस दौरान अर्चना ज्वेलर्स के मालिक सह राष्ट्रीय सचिव रूपेश कुमार ने कहा कि स्वर्ण व्यवसायियों के द्वारा किए जा रहे शस्त्र लाइसेंस के आवेदन में थाना स्तर से लेकर जिला स्तर तक सहयोग किया जाए ताकि जिलाधिकारी स्वर्णकार बंधुओं को सरलता से शस्त्र लाइसेंस प्रदान कर सकें ।इस संवाद में प्रदेश अध्यक्ष सत्यम भारतीय ने पुलिस कप्तान के समक्ष उन पीड़ित परिवारों की बात रखी जो लूटकांड के शिकार हुए थे और अभी भी प्रशासन से अपने लूटे गए संपति की बरामदगी के लिए आशान्वित है।सत्यम भारतीय ने कहा कि कई हमारे ऐसे पीड़ित स्वर्णकार बंधु है जो आज अपनी जीविका चलाने में असमर्थ हो गए है क्योकि अपराधिओं द्वारा उनके जीवन की सारी पूंजी को लूट लिया जाता है ।इन सभी बातों को पुलिस कप्तान श्री भारत सोनी के द्वारा जिस गंभीरता से लिया गया इसके लिए सभी स्वर्ण व्यवसायी बंधुओं ने उनका आभार जताया ।

-
Uncategorized3 days agoSCHOOL TEACHER FEDERATION OF BIHARबिहार विद्यालय अध्यापक महासंघबसंतपुर प्रखंड इकाई का हुआ गठन
-
Uncategorized1 week agoयूट्यूबर अभिषेक यादव के साथ मारपीट कर फर्जी मुकदमा दर्ज करने के विरुद्ध निष्पक्ष जाँच को ले पत्रकारों ने एसपी एवं डीएम को सौंपा ज्ञापन
-
Politics6 days agoसदर विधायक मंगल पांडेय एवं दरौंदा विधायक कर्णजीत सिंह ने छठ घाट का किया निरीक्षण,दिये आवश्यक निर्देश
-
Tech5 days agoबाल दिवस पर अर्जुन फाउंडेशन में दिखा प्रतिभा,संस्कृति और सेवा का अद्भुत संगम
-
देश3 days agoमाथे पर दउरा और छठ मईया के प्रति अगाध आस्था के साथ जिलाधिकारी ने दाहा नदी तट पर अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्पित किया अर्घ्य
-
Uncategorized1 week agoपाकिस्तानी हैंडलर शाहिद अख्तर गिरफ्तार, मधुबनी थाना के कृष्णापुरी यादव टोला से हुई गिरफ्तारी
