Connect with us

Uncategorized

यूट्यूबर अभिषेक यादव के साथ मारपीट कर फर्जी मुकदमा दर्ज करने के विरुद्ध निष्पक्ष जाँच को ले पत्रकारों ने एसपी एवं डीएम को सौंपा ज्ञापन

Published

on

लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- यूट्यूबर अभिषेक यादव के साथ मारपीट कर फर्जी मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने के विरुद्ध सिवान के पत्रकारों का एक शिष्टमंडल मंगलवार को एसपी एवं डीएम से मिलकर घटना की वस्तु स्थिति से अवगत कराते हुए डिजिटल मीडिया के पत्रकार अभिषेक यादव की रिहाई एवं घटना की निष्पक्ष जाँच को ले पत्रकारों ने डीएम एवं एसपी को एक ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन के माध्यम से जिलाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय को वस्तु स्थिति से अवगत कराते हुए बताया गया कि सीवान जिले के गोरियाकोठी में पिछले शनिवार 7 नवंबर 2026 की दोपहर करीब 2 बजे खबर कवरेज के दौरान यूटूबर पत्रकार गोरियाकोठी निवासी अभिषेक यादव को पूर्वाग्रह से ग्रसित एवं राजनीतिक लोगों के ईशारे पर गोरियाकोठी थानाध्यक्ष मनीष कुमार के द्वारा बेरहमी से बीच सड़क पर मारपीट कर सरेआम बाजार से घसीटते हुए थाना लाकर पुनः मारपीट किया गया। साथ ही घटना का साक्ष्य को मिटाने के उद्देश्य से गोरियाकोठी बाजार के कुछ व्यवसाईयों के दुकान में लगे कई सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर को अपने कब्जे में लेकर वीडियो फुटेज सबूत को मिटाने का प्रयास किया गया।वहीं झूठा FIR दर्ज कर दीपावली त्योहार होने के बावजूद एक पत्रकार व उसके कैमरामैन को झूठे मुकदमे में जेल भेज दिया गया। इसके पूर्व भी गोपालगंज जिले के बरौली थाना के सरार गाँव निवासी दीपक सिंह कश्यप पत्रकार (यूट्यूबर) के ऊपर थानाध्यक्ष मनीष कुमार के द्वारा झूठा मुकदमा कर उनके घर कई बार छापेमारी की जा चुकी है व बार-बार टारगेट किया जा रहा है।वहीं दिनांक 7 नवंबर 2026 को ही अभिषेक की गिरफ्तारी के बाद दीपक सिंह कश्यप के घर बरौली के सरार में आधी रात करीब 2 बजे भोर में छापेमारी की गई व उनके परिवार को अभद्र भाषा में गाली गलौज थानाध्यक्ष के द्वारा दिया गया। हालांकि मनीष कुमार थानाध्यक्ष गोरियाकोठी की आए दिन कई एक नई-नई शिकायते आती रहती है,कभी किसी की पिटाई करना तो कभी किसी महिला के साथ मारपीट कर हाथ तोड़ देना।

पत्रकार समाज का आईना होता है,अगर किसी के साथ जुल्म-अत्याचार हो रहा हो तो उसकी आवाज उठाना हमारा कर्तव्य है,लेकिन जिस तरह थानाध्यक्ष द्वारा इस तरह से एक पक्षीय राजनीतिक ईशारे पर पत्रकारों की पिटाई करना वह परेशान करना कहीं ना कहीं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा प्रहार है व कही से जायज नही है।अतः श्रीमान से सादर अनुरोध है कि इस पूरी घटना की सत्यता की जांच अपने स्तर से कराई जाए व पीड़ित पत्रकारों को इंसाफ दिलवाया जाए।जिसके लिए हम सभी पत्रकार साथी सदा आपके आभारी रहेंगे। शिष्टमंडल में वरिष्ठ पत्रकार एबीपी न्यूज से श्री कैलाश कश्यप,रिपब्लिक भारत के सुरेन्द्र कुमार,आजतक के चंदन कुमार बंटी एवं न्यूज एजेंसी ए.एन.आई. के नजरे आलम तथा यस 24 के कौशर आलम शामिल रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Entertainment

जुगनू हाट में सिवान के लोक कलाकारों की कलाकृति देख मन्त्रमुग्ध हुए कलाप्रेमी

Published

on

लोकतंत्र न्यूज,पटना ;- बिहार की राजधानी पटना स्थित “जुगनू हाट” में कला प्रेमियों ने सिवान के लोक कलाकारों की कलाकृति देखी।सिवान जिला प्रशासन और रसमंजरी फाउंडेशन के सहयोग से पटना के गर्दनीबाग स्थित बापू टॉवर में आयोजित लोककला प्रदर्शनी “जुगनू हाट” में सिवान की प्राचीन लोक कला “दूसूती ” और लोकनृत्य “पखाउज” को गुरुवार को सैकड़ों लोगों ने देखा।बिहार के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति विभाग के माननीय मंत्री श्री लखेंद्र पासवान, बापू टॉवर के प्रमुख श्री विनय कुमार, भा.पु.से. कवि नीलोत्पल मृणाल ने सिवान के प्राचीन दूसूती कला के ग्रामीण महिला कलाकारों से बात कर उनका उत्साहवर्धन भी किया।

श्री विजय प्रकाश मीणा,भा. प्र.से. जिलाधिकारी, सिवान के मार्गदर्शन में सिवान की लोककला को राज्यस्तरीय पहचान प्रदान करने और ग्रामीण लोक कलाकारों के उत्साहवर्धन के लिए सिवान जिला प्रशासन और रसमंजरी फाउंडेशन के तत्वावधान में लोक कलाकार अपने कलात्मक हुनर को प्रदर्शित करने के लिए पटना भेजे गए हैं।कार्यक्रम की आयोजिका डॉक्टर स्मृति पासवान ने बताया कि “जुगनू हाट” के आयोजन का उद्देश्य स्थानीय कलाकारों, बुनकरों, हस्तशिल्पकारों और कलाकारों की कला को बढ़ावा और पहचान देना है। साथ ही विलुप्त होती लोक कला को संरक्षण प्रदान करना भी है।

दूसूती कलाकार आरती देवी की कलाकृतियाँ जुगनू हाट में आकर्षण का केंद्र बनी रही। जुगनू हाट में मौजूद कला मर्मज्ञ चंदन श्रीवास्तव ने बताया कि दूसूती कलाकृतियों को देख पटना के कलाप्रेमी अभिभूत होते दिखे।ई. विनय चौहान के सहयोग से प्राचीन लोक नृत्य पखाउज के ग्रामीण लोक कलाकारों ने जब सांस्कृतिक संध्या में अपना प्रदर्शन दिया तो कला प्रेमी मंत्रमुग्ध हो गए। सांस्कृतिक संध्या में नीलोत्पल मृणाल सहित राज्य के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

सिवान से गए लोक कलाकार भी अपनी सराहना से उत्साहित दिख रहे हैं।

रसमंजरी फाउंडेशन के संरक्षक मंडल के सदस्यगण डॉक्टर राजन कल्याण सिंह, डॉक्टर शरद चौधरी, श्री रूपेश कुमार निदेशकगण श्री अनिल कुमार श्रीवास्तव और श्रीमती कन्नूप्रिया ने पटना में सिवान की लोक कला को प्रतिष्ठा मिलने पर हर्ष जताया है।साथ ही लोक कला को प्रतिष्ठा प्रदान करने में सहयोग के लिए जिलाधिकारी सिवान के प्रति आभार जताया है।

Continue Reading

देश

संस्कार भारती द्वारा दीपोत्सव का हुआ आयोजन,मंगल दीप से जगमग हुआ शिव मंदिर छठ घाट

Published

on

सिवान ;- दीपावली के पावन अवसर पर संस्कार भारती सिवान इकाई द्वारा बुधवार को अग्रवाल समाज शिव मंदिर छठ घाट परिसर में दीपोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अरितिथि बहन निधि कुमारी,तन्नू कुमारी एवं झलक कुमारी ने एवं विशेष अतिथि समिति के अध्यक्ष राम प्रेम शंकर सिंह,कोषाध्यक्ष अश्वनी कुमार श्रीवास्तव,मंत्री सुनील कुमार,संरक्षक जादूगर विजय एवं बृजमोहन प्रसाद की विशेष उपस्थिति में मंगल दीप प्रज्वलित कर हुआ।उक्त अवसर पर भू अलंकरण,चित्रकाला,काव्यपाठ,कलस सज्जा में भाग लिए सौ से ज्यादा प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पदक देकर पुरस्कृत किया गया।साथ ही इस अवसर पर उपस्थित दर्शकों के बीच खेल प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें से 21 चयनित विजेताओं को सरोज सोनी,प्रतिमा साहू,पुष्पा चौरसिया,प्रेमकांत यादव,धनंजय मिश्रा,राजेश पांडेय,लव कुमार साहू,राकेश तिवारी के द्वारा पुरस्कृत किया गया।पुरे परिसर को हकारों दीप से जगमग करने की व्यवस्था में लगे डॉ विपुल कुमार,सत्यम कुमार,अश्वनी गुप्ता,रुपेश कुमार,छोटन कुमार,सुधांशु गुप्ता,कृष्ण कुमार गुप्ता सहित अन्य लोग लगे रहे।

Continue Reading

Politics

लोकतंत्र बचाओ,अराजकता हटाओ पदयात्रा में उमड़ा एनडीए का जनसैलाब,एसआईआर के मुद्दे पर विपक्ष पर बरसे नेता

Published

on

सिवान;- राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की ओर से बुधवार को सिवान में लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा का आयोजन किया गया।मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे को लेकर आयोजित इस पदयात्रा में एनडीए के विभिन्न घटक दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। पदयात्रा की शुरुआत शहर के बबुनिया मोड़ स्थित सेवा ज्योति चौक से हुई। यहां से एनडीए नेताओं और कार्यकर्ताओं का काफिला विभिन्न मार्गों से होते हुए गोपालगंज मोड़ पहुंचा, जहां पदयात्रा एक विशाल जनसभा में तब्दील हो गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।केंद्रीय मंत्री राजभूषण निषाद ने अपने संबोधन में लोकतंत्र में मताधिकार के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची चुनावी व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है। इसकी शुद्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित करना जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता फैलाने और जनता के बीच अपनी बात रखने का आह्वान किया।मंगल पांडेय ने राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे पर साधा निशानाबिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं सिवान विधायक मंगल पांडेय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व को हर संवैधानिक प्रक्रिया पर राजनीति करने के बजाय तथ्यों के आधार पर अपनी बात रखनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे एसआईआर के मुद्दे पर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।मंगल पांडेय ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव व्यवस्था से होती है। मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण इसी व्यवस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। विपक्ष को इस मुद्दे पर भ्रम फैलाने के बजाय रचनात्मक भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार विकास, सुशासन और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।सुनील कुमार ने विपक्ष की भूमिका पर उठाए सवालबिहार सरकार के मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि लोकतंत्र में संवैधानिक प्रक्रियाओं का सम्मान होना चाहिए। एसआईआर जैसे महत्वपूर्ण विषय पर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बजाय तथ्यों और नियमों के आधार पर चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एनडीए के कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर एसआईआर की प्रक्रिया की जानकारी पहुंचाएं और मतदाताओं को जागरूक करें।जनार्दन सिंह सिग्रीवाल बोले- कांग्रेस के शासनकाल में भी हुई थी एसआईआर, फिर भी कांग्रेस के युवराज कर रहे झूठ की खेतीमहाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने अपने संबोधन में कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने कहा कि एसआईआर कोई नई प्रक्रिया नहीं है। कांग्रेस के शासनकाल में भी इस तरह की प्रक्रिया अपनाई गई थी, लेकिन आज जब चुनाव आयोग मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया चला रहा है, तब कांग्रेस के नेता इसका विरोध कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी जनता के बीच भ्रम फैलाने और झूठ की खेती करने में लगे हैं।सिग्रीवाल ने कहा कि लोकतंत्र में मतदाता सूची का शुद्ध और पारदर्शी होना बेहद जरूरी है।

गलत प्रविष्टियों को दूर करना तथा वास्तविक मतदाताओं के नाम सुरक्षित रखना चुनावी व्यवस्था की विश्वसनीयता के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने के बजाय लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने में सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे एसआईआर को लेकर जनता के बीच जाएं और लोगों को इसके उद्देश्य एवं प्रक्रिया की जानकारी दें।रमेश सिंह कुशवाहा ने एकजुटता का किया आह्वानपूर्व विधायक एवं जदयू के राष्ट्रीय महासचिव रमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची में पारदर्शिता और चुनावी प्रक्रिया में जनता का विश्वास जरूरी है। उन्होंने एनडीए के सभी घटक दलों के कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता की भागीदारी और मताधिकार का सम्मान सर्वोपरि है।एनडीए के सभी घटक दलों के नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूदइस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री सरोज रंजन पटेल, दरौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह, गोरेयाकोठी विधायक देवेशकांत सिंह, जीरादेई विधायक भीष्म प्रताप सिंह, हम पार्टी के अतरी विधायक रोमित सिंह, लोजपा विधायक बेबी कुमारी, सिवान कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नंदप्रसाद चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी, जदयू जिलाध्यक्ष विकास कुमार सिंह, लोजपा प्रदेश महासचिव विनोद तिवारी, रालोमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मदन चौधरी, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चंदन चौधरी, मुकेश सिंह कुशवाहा, लोजपा जिलाध्यक्ष महादेव पासवान, रालोमो जिलाध्यक्ष रिजवान अहमद, हम जिलाध्यक्ष डॉ. अभय प्रताप सिंह, शंभू प्रसाद गुप्ता, अभिमन्यु सिंह, संजय पांडेय, योगेंद्र सिंह, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आदित्य कुमार पाठक, धनंजय सिंह, राजेश श्रीवास्तव, अनुराधा गुप्ता, अनुरंजन मिश्रा, हैप्पी यादव, सत्यम सिंह, सोनू, सुशीला देवी, कुंदन सिंह, हरेंद्र कुशवाहा, विजय चौधरी, देवेंद्र गुप्ता, अजित चौरसिया, सुनीता जायसवाल, धर्मेंद्र मिश्रा, रूपल आनंद सहित एनडीए के विभिन्न घटक दलों के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Continue Reading

Trending