Entertainment
जुगनू हाट में सिवान के लोक कलाकारों की कलाकृति देख मन्त्रमुग्ध हुए कलाप्रेमी
लोकतंत्र न्यूज,पटना ;- बिहार की राजधानी पटना स्थित “जुगनू हाट” में कला प्रेमियों ने सिवान के लोक कलाकारों की कलाकृति देखी।सिवान जिला प्रशासन और रसमंजरी फाउंडेशन के सहयोग से पटना के गर्दनीबाग स्थित बापू टॉवर में आयोजित लोककला प्रदर्शनी “जुगनू हाट” में सिवान की प्राचीन लोक कला “दूसूती ” और लोकनृत्य “पखाउज” को गुरुवार को सैकड़ों लोगों ने देखा।बिहार के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति विभाग के माननीय मंत्री श्री लखेंद्र पासवान, बापू टॉवर के प्रमुख श्री विनय कुमार, भा.पु.से. कवि नीलोत्पल मृणाल ने सिवान के प्राचीन दूसूती कला के ग्रामीण महिला कलाकारों से बात कर उनका उत्साहवर्धन भी किया।

श्री विजय प्रकाश मीणा,भा. प्र.से. जिलाधिकारी, सिवान के मार्गदर्शन में सिवान की लोककला को राज्यस्तरीय पहचान प्रदान करने और ग्रामीण लोक कलाकारों के उत्साहवर्धन के लिए सिवान जिला प्रशासन और रसमंजरी फाउंडेशन के तत्वावधान में लोक कलाकार अपने कलात्मक हुनर को प्रदर्शित करने के लिए पटना भेजे गए हैं।कार्यक्रम की आयोजिका डॉक्टर स्मृति पासवान ने बताया कि “जुगनू हाट” के आयोजन का उद्देश्य स्थानीय कलाकारों, बुनकरों, हस्तशिल्पकारों और कलाकारों की कला को बढ़ावा और पहचान देना है। साथ ही विलुप्त होती लोक कला को संरक्षण प्रदान करना भी है।
दूसूती कलाकार आरती देवी की कलाकृतियाँ जुगनू हाट में आकर्षण का केंद्र बनी रही। जुगनू हाट में मौजूद कला मर्मज्ञ चंदन श्रीवास्तव ने बताया कि दूसूती कलाकृतियों को देख पटना के कलाप्रेमी अभिभूत होते दिखे।ई. विनय चौहान के सहयोग से प्राचीन लोक नृत्य पखाउज के ग्रामीण लोक कलाकारों ने जब सांस्कृतिक संध्या में अपना प्रदर्शन दिया तो कला प्रेमी मंत्रमुग्ध हो गए। सांस्कृतिक संध्या में नीलोत्पल मृणाल सहित राज्य के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

सिवान से गए लोक कलाकार भी अपनी सराहना से उत्साहित दिख रहे हैं।
रसमंजरी फाउंडेशन के संरक्षक मंडल के सदस्यगण डॉक्टर राजन कल्याण सिंह, डॉक्टर शरद चौधरी, श्री रूपेश कुमार निदेशकगण श्री अनिल कुमार श्रीवास्तव और श्रीमती कन्नूप्रिया ने पटना में सिवान की लोक कला को प्रतिष्ठा मिलने पर हर्ष जताया है।साथ ही लोक कला को प्रतिष्ठा प्रदान करने में सहयोग के लिए जिलाधिकारी सिवान के प्रति आभार जताया है।
Entertainment
वेब सीरीज पंचायत के नायक “विनोद”अशोक पाठक को डीएम ने किया सम्मानित
सिवान जिला के हुसैनगंज प्रखंड के दर्वेशपुर गांव निवासी, पंचायत वेब सीरीज के नायक (बिनोद के किरदार से मिली प्रसिद्धि) जानेमाने बालीवुड अभिनेता श्री अशोक पाठक जी को आज दिनांक 11 जून 2024 को जिला पदाधिकारी सिवान ने अपने कार्यालय प्रकोष्ट में सम्मानित किया।
श्री पाठक के पिता श्री रामनरेश पाठक रोजगार को लेकर हरियाणा में रहते हैं वहीं से अशोक पाठक ने स्नातक की परीक्षा पास की है। बातचीत में उन्होंने बताया कि लगभग 11 वर्षों से वे टेलीविजन/फिल्मों में अभिनय करना प्रारंभ कर दिया था। उन्होने करियर की शुरुआत बिट्टू बॉस की फिल्म से की थी। उसके बाद कई वेब शो में अभिनय कर लोगों का ध्यान अपने ओर आकृष्ट किया। उन्होने सात उच्चके, शंघाई, द फील्ड, पकाऊ क्लास ऑफ 83 तथा गंस ऑफ बनारस आदि कई महत्वपूर्ण वेब शो एवम फिल्मों में अभिनय किया है। आगे उनकी कई बड़ी बजट की वेब शो एवम फिल्मे दर्शकों के बीच आनेवाली है। उन्होंने बताया कि पैतृक गांव/जिला होने के कारण सिवान से बहुत लगाव है। यहां बार बार आने का मन करता है। उन्होंने जिला पदाधिकारी सिवान की खुले मन से प्रशंसा किया और बताया कि मैं जिलाधिकारी महोदय का आभारी हूं की उन्होंने इतने व्यस्त शेड्यूल में भी मुझे समय दिया तथा सिवान जिला के कला प्रेमियों एवम होनहार युवकों के लिए ऑडिटोरियम बनाने पर जोर दिया ताकि उन्हें अपने जिला में ही एक अच्छा प्लेटफार्म मिल सकें जहां से आगे जाने में सहूलियत हो सके। जिलाधिकारी के इस सकारात्मक सोच के मुरीद हुए श्री अशोक पाठक जी ने कहा कि हमसे इस जिला के विकास एवम युवाओं के भविष्य संवारने में जितना हो सकता है सच्चेमन से सहयोग करूंगा। ये सिवान जिला के लिए गर्व की बात है।

Entertainment
खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव विनय कुमार ने पदाधिकारियों संग समीक्षा बैठक की
सचिन पर्वत, सिवान -;खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव विनय कुमार ने पदाधिकारियों संग समीक्षा बैठक की।बैठक में जिला पदाधिकारी सिवान श्री मुकुल कुमार गुप्ता सहित अपर संहर्ता श्री जावेद अहसन, अनुमंडल पदाधिकारी (सिवान सदर) श्री रामबाबू बैठा, अनुमंडल पदाधिकारी (महाराजगंज) श्री संजय कुमार , जिला आपूर्ति पदाधिकारी सिवान एवं जिला अंतर्गत पदस्थापित आपूर्ति निरीक्षक/ प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी उपस्थित थे।
समीक्षात्मक बैठक में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2023 अंतर्गत PHH एवं AAY योजना,SIO स्टेटस रिपोर्ट , जन प्रणाली अंतर्गत उचित मूल की दुकानों , राशन कार्ड अधिकरण, आधार सीडिंग आदि की समीक्षा की गई।
PHH एवम AAY में वितरण के प्रतिशत को बढ़ाने के निदेश दिया गये।
साथ ही विभागीय मापदंड के अनुरूप जन वितरण प्रणाली दुकानों का निरीक्षण / छापेमारी की समीक्षा की गई। इस क्रम में पाया गया की PDS का निरीक्षण 33 प्रतिशत रहा।
आधार सीडिंग RC01 का प्रतिशत 93% और RC02 का 86% पाया गया। सचिव महोदय द्वारा आधार सीडिंग के प्रतिशत को बढ़ाने का निदेश दिया गया।
जन वितरण प्रणाली विकर्ताओ को मार्जिन मनी भुगतान की समीक्षा के दौरान जिला प्रबंधक, राज्य खाद्ध निगम, सिवान द्वारा बताया गया की माह मार्च 2023 तक का मार्जिन मनी भुगतान कर दिया गया है।
RTPS INSC ( नई राशन कार्ड निर्गत), RTPS RRC ( राशन कार्ड में सुधार), RTPS SCRC ( राशन कार्ड का अभ्यर्पण/रद्दीकरण) और SFC, TPDS गोदामों को प्राथमिकता देते हुए जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को इस दिशा में सुचारू रूप से कार्य करने का निर्देश दिया।
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सिवान।
Entertainment
बाबा काशी विश्वनाथ की नगरी बनारस में पूजा अर्चना कर लांच किया गया फिल्म मामा भांजा का पोस्टर
बनारस | “सिद्धि एंटरटेनमेंट वर्ल्ड” के बैनर तले और निर्देशक प्रदीप आर शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म मामा-भांजा इन दिनों फिर से सुर्खियों में आ गई है। वज़ह है इसका पोस्टर,जो देखने में काफ़ी दिलचस्प लग रहा है।बात करें इस फ़िल्म के पोस्टर की तो इसमें फ़िल्म के मुख्य नायक सत्येंद्र सिंह प्रभावशाली दिख रहे हैं पोस्टर में अभिनेता सत्येंद्र सिंह धरती पुत्र के रूप मे दिखाई दे रहें हैं,चेहरे पर धूल और खून की लहरे दिखाई दे रहीं है।साथ ही साथ सत्येंद्र इसमें रौद्र रूप में दिखाई दे रहे हैं वहीं मूछों को ताव भी दे रहें हैं।वैसे तो ये फ़िल्म मामा भांजे के इमोशन पर बनी हैं परंतु फ़िल्म में आपको एक्शन स्टार सत्येंद्र सिंह का धांसू एक्शन भी देखने को मिलेगा ।साथ ही साथ इसमें लव ट्रैंगल जैसी स्थिति भी देखने को मिलेंगी।
“सिद्धि एंटरटेनमेंट वर्ल्ड” के बैनर तले बनी फ़िल्म मामा-भांजा का पोस्टर बनारस में लांच किया गया ! इस खास मौके पर फ़िल्म के लगभग सभी क्रू मेंबर उपस्थित रहे, जिसमें अभिनेता सत्येंद्र सिंह और निर्माता नंदलाल पांडे मुख्य रहें. पोस्टर में विलेन जीतू शुक्ला को भी जगह दी गई हैं जो अपने खतरनाक अवतार के लिए जाने जाते हैं।बात करें फ़िल्म की तो ये फ़िल्म पूर्ण रूप से पारिवारिक, समाजिक और एक अनमोल बंधन पर आधारित है। फिल्म में आपको लव,एक्शन, रोमांस,कॉमेडी आदि सब एक साथ देखने को मिलेगा। फिल्म के प्रोड्यूसर नंदलाल आर पांडे की मानें तो ये फिल्म सम्पूर्ण पारिवारिक व समाजिक।जो दर्शकों को एक नया अनुभव देगी तथा इसकी कहानी लीक से हट के है। फिल्म में एक और किरदार एसा है जो सभी का ध्यान आकर्षित करेगा और वो अभिनेता सीपी भट्ट का किरदार हैं जो इसमें मामा का किरदार निभा रहें हैं।
फिल्म में आपको स्टार अभिनेता सत्येंद्र सिंह के साथ सुपरस्टार अभिनेत्री प्रियंका पंडित व सीपी भट्ट मुख्य भूमिका में नजर आएंगे साथ ही साथ अभिनेत्री सोनाली मिश्रा और विलेन जीतू शुक्ला भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन बेहतरीन निर्देशकों में शूमार निर्देशक प्रदीप आर शर्मा कर रहे है व सहायक निर्देशक चंदन ठाकुर है तथा फिल्म के प्रोड्यूसर नंदलाल आर पांडे व को-प्रोड्यूसर चंदा पांडे हैं।संगीत अनुज तिवारी व राजेश घायल का,गीत पवन मिश्रा व विनय निर्मल का है। लेखक अखिलेश कुमार, छायांकन दया शंकर सिंह, मारधाड़ श्रवण कुमार,कोरियोग्राफर अशोक दादा, प्रोडक्शन अशोक मंडल व पीआरओ आर्यन पांडे है।
-
देश1 week agoABVP सिवान इकाई ने वीरांगना युवती सम्मेलन का किया भव्य आयोजन
-
सिवान6 days agoशिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव सी.के. अनिल ने सिवान जिले का भ्रमण कर की समीक्षात्मक बैठक
-
देश1 day agoसंस्कार भारती द्वारा दीपोत्सव का हुआ आयोजन,मंगल दीप से जगमग हुआ शिव मंदिर छठ घाट
-
Politics2 days agoलोकतंत्र बचाओ,अराजकता हटाओ पदयात्रा में उमड़ा एनडीए का जनसैलाब,एसआईआर के मुद्दे पर विपक्ष पर बरसे नेता
-
देश1 week agoआयुर्वेद प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता ‘ज्योतिष्मती- सीज़न 6’ में दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DAMCH) सीवान बना चैंपियन
