Connect with us

सिवान

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव सी.के. अनिल ने सिवान जिले का भ्रमण कर की समीक्षात्मक बैठक

Published

on

लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- शिक्षा विभाग,बिहार सरकार के अपर मुख्य सचिव सी.के अनिल ने शनिवार को सिवान जिले का भ्रमण किया उसके बाद जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा की उपस्थिति में शिक्षा विभाग के सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों (DPO) एवं सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों (BEO) के साथ समाहरणालय सिवान के संवाद कक्ष में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की।बैठक में जिले की शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, गुणवत्तापूर्ण एवं परिणामोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गयी तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से निम्नलिखित विषयों पर चर्चा एवं समीक्षा की गई— 1. मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा एवं आधारभूत संरचना से संबंधित कार्य (कायाकल्प अभियान): विद्यालयों में रंग-रोगन, आंतरिक एवं बाहरी पेंटिंग तथा आवश्यक लघु मरम्मत कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने पर विशेष बल दिया गया। 2. भूमिहीन एवं भवनहीन विद्यालय- ऐसे विद्यालयों की स्थिति की समीक्षा करते हुए उनके लिए भूमि एवं भवन की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

3. शिक्षकों की उपस्थिति एवं अनुशासन- सभी शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा उनकी उपस्थिति की सतत निगरानी करने पर विशेष जोर दिया गया।

4. वृक्षारोपण अभियान- जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में पौधरोपण अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं देखभाल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

5. विषयवार शिक्षण व्यवस्था एवं समय-सारणी:* विद्यालयों में कक्षावार एवं विषयवार रूटीन तैयार कर उसके अनुरूप शिक्षण कार्य संचालित करने पर बल दिया गया, ताकि प्रत्येक विषय की नियमित पढ़ाई सुनिश्चित हो सके।

6. शिक्षण में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग:* आधुनिक तकनीक एवं AI आधारित संसाधनों का उपयोग कर शिक्षण प्रक्रिया को अधिक रोचक, प्रभावी एवं विद्यार्थी-केंद्रित बनाने के संबंध में चर्चा की गई।

7. सेवानिवृत्त पदाधिकारीयों का अनुभव एवं शैक्षणिक सेवाओं का उपयोग- सिवान नगर क्षेत्र के विद्यालयों में अंग्रेजी, गणित एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों में शिक्षण सहयोग की आवश्यकता को देखते हुए इच्छुक एवं योग्य सेवानिवृत्त पदाधिकारीयों की स्वैच्छिक शैक्षणिक सेवाओं का अनौपचारिक रूप से उपयोग करने की संभावना पर विचार-विमर्श किया गया।ऐसे पदाधिकारी जो सेवा निवृत्ति के पश्चात अपनी इच्छा से विद्यार्थियों को पढ़ाना चाहते हैं,उनके अनुभव एवं विशेषज्ञता का लाभ बच्चों को उपलब्ध हो सके इस पर गंभीरता पूर्वक विमर्श किया गया।बैठक के दौरान अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के विकास के साथ-साथ शिक्षण की गुणवत्ता, शिक्षकों की नियमित उपस्थिति एवं विद्यार्थियों के अधिगम स्तर में सुधार को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में अपेक्षित सुधार के लिए सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।उक्त बैठक में जिलाधिकारी, सिवान, प्रभारी जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

ABVP सिवान इकाई ने वीरांगना युवती सम्मेलन का किया भव्य आयोजन

Published

on

लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- अभाविप सिवान इकाई द्वारा बुधवार को वीरांगना युवती सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गयासम्मेलन में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम के दौरान उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला,वहीं पूरा सभागार छात्राओं एवं अतिथियों से खचाखच भरा रहा।सम्मेलन का उद्देश्य युवतियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक जागरूकता एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना विकसित करना रहा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधान परिषद सदस्य किरण घई एवं अभाविप की राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद सदस्य तथा पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. पूनम सिंह की विशेष उपस्थिति रही। मंच पर उनके साथ सिवान नगर परिषद की उपसभापति किरण गुप्ता, डॉ. स्वधा एवं खेलो भारत की प्रांत सह-संयोजक जया सिंह उपस्थित रहीं।सम्मेलन को संबोधित करते हुए अतिथियों ने युवतियों की शिक्षा, आत्मनिर्भरता, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक सहभागिता के महत्व पर अपने विचार रखे। उन्होंने छात्राओं को अपनी प्रतिभा पहचानने, जीवन में निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने तथा समाज और राष्ट्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। वक्ताओं ने कहा कि जागरूक, शिक्षित और आत्मविश्वासी युवतियां एक सशक्त समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं। एस.डी. पब्लिक स्कूल, बदराम (सिवान) के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी। विशेष रूप से छठ महापर्व पर आधारित झांकी ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इस प्रस्तुति के माध्यम से बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक आस्था और परंपराओं को सुंदर ढंग से प्रदर्शित किया गया। छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों ने सभागार में उपस्थित लोगों को भावविभोर किया तथा कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भर दिया।इस अवसर पर दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के प्राचार्य डॉ. सुधांशु त्रिपाठी, राज सिंह कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय पंडित, अभाविप के राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद सदस्य मनोज गुप्ता, प्रांत फार्माविजन संयोजक वेद प्रकाश चौहान, नगर अध्यक्ष डॉ. शैलेश राम, जिला संयोजक गोलू दुबे, प्रांत सोशल मीडिया सह-संयोजक हर्ष राज, नगर सह मंत्री हर्ष कुमार, नगर कला मंच संयोजक आर्यन उपाध्याय, नगर सोशल मीडिया संयोजक हर्ष कुमार सहित अभाविप के अनेक कार्यकर्ता एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

वीरांगना युवती सम्मेलन ने छात्राओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, भारतीय संस्कृति से जुड़ने तथा समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को समझने का अवसर प्रदान किया। छात्राओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता और एस.डी. पब्लिक स्कूल, बदराम के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत छठ महापर्व की मनमोहक झांकी कार्यक्रम के विशेष आकर्षण रहे।

Continue Reading

Business

सिवान के शांति नगर में खुला सिसोदिया बॉयज़ हॉस्टल एवं लाइब्रेरी, सुरक्षित आवास एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध

Published

on

लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- नगर स्थित शांति नगर, महादेवा रोड,ओपी थाना के सामने, SBI बैंक के ऊपर रविवार को सिसोदिया बॉयज़ हॉस्टल एवं लाइब्रेरी का उद्घाटन को वर्तमान डीईओ (DEO) के पद पर कार्यरत प्रभारी कुमार अभिजीत के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ।इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य लोगों ने संस्थान के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त की और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।कार्यक्रम के दौरान बिहार पब्लिक स्कूल के निदेशक विनोद प्रसाद सिन्हा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर प्रभारी कुमार अभिजीत का हार्दिक अभिनंदन किया। इस अवसर पर सिसोदिया बॉयज़ हॉस्टल एवं लाइब्रेरी के निदेशक अमरेश सिंह,बिहार पब्लिक स्कूल के प्राचार्य अंकित,उपप्राचार्य मोहित,शिक्षक सुबोध सिंह,योगेन्द्र सिंह,आचार्य बिंदा राय,ब्लॉक एकाउंट मैनेजर बाबू हुसैन सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।संस्थान की शुरुआत विद्यार्थियों को सुरक्षित आवास, बेहतर शैक्षणिक वातावरण और एकाग्रचित अध्ययन करने की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है।यहाँ कक्षा 1 से 12 वीं तक के विद्यार्थियों के लिए छात्रावास की सुविधा के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए लाइब्रेरी की व्यवस्था की गई है।संस्थान में छात्रावास एवं लाइब्रेरी के अतिरिक्त ट्यूशन सपोर्ट, पौष्टिक भोजन, स्वच्छ पेयजल, सीसीटीवी निगरानी, हाई-स्पीड वाई-फाई तथा स्वच्छ एवं अनुशासित वातावरण जैसी सुविधाएँ उपलब्ध हैं।इन सुविधाओं का उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित करना और उनके शैक्षणिक विकास को नई दिशा देना है।इस अवसर पर संस्थान के निदेशक अमरेश सिंह ने विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएँ प्रदान करने तथा उन्हें अध्ययन के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। उपस्थित लोगों ने विश्वास जताया कि यह संस्थान क्षेत्र के विद्यार्थियों को शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक बेहतर मंच प्रदान करेगा।सिसोदिया बॉयज़ हॉस्टल एवं लाइब्रेरी का संदेश A Safe Stay, A Focused Study, A Brighter Future विद्यार्थियों को सुरक्षित आवास, एकाग्र अध्ययन और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।पता- डीईओ कार्यालय भवन के पास, शांति नगर, महादेवा रोड, ओपी थाना के सामने, SBI बैंक के ऊपर , सीवान, बिहार –संपर्क- 6205526145, 8084024024

Continue Reading

Politics

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शरद पूर्णिमा उत्सव का किया आयोजन

Published

on

लोकतंत्र न्यूज,सिवान ; – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा रविवार को महावीरी शाखा में शरद पूर्णिमा उत्सव का आयोजन किया गया।उत्सव की अध्यक्षता कर रही ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वा विद्यालय के बहन कीर्ति ने बताया कि महर्षि वाल्मीकि बाल काल से कुसंगति के कारण चोरी डकैती करने लगे आगे महर्षि नारद जी के प्रेरणा से श्री राम नाम का जप के तपस्या में लग गए वाल्मीकि जी रामायण जैसे महाकाव्य की रचना भी की साथ ही आज शरद पूर्णिमा उत्सव पर विस्तार रूप से बताया।अतिथि जादूगर विजय ने बताया कि संघ की एक घंटे का शाखा हम सबको स्वस्थ बनाता है इस उत्सव में औषधियों से परिपूर्ण प्रसाद खीर हमारे शरीर को निरोग बनाता है।महर्षि वाल्मीकि जी की रचना रामायण हर सनातनियों के घर में है आज के दिन पृथ्वी से चंद्रमा सबसे करीब लगभग तीन लाख 364 हजार किलोमीटर की दूरी पर आ जाते हैं।डाकू रत्नाकर से महर्षि वाल्मीकि बनने की यह यात्रा हमें संदेश देती है कि मनुष्य चाहे तो अपने पापों से मुक्त होकर अमरता को प्राप्त कर सकता है।व्यवस्था प्रमुख हरिओम जी ने बताया कि नगर में इस तरह का आयोजन पांच अन्य स्थानों पर भी आयोजित हैं इन पांचो स्थान के लिए निम्न पांच अतिथि जादूगर विजय,अखिलेश्वर तिवारी, डॉ नरेंद्र कुमार, अखिलेश श्रीवास्तव,राजेश कुमार पांडे अतिथियों का मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ।व्यवस्था में लव कुमार,अभिज्ञान कुमार, नरेंद्र कुमार, शशांक कुमार, दयाशंकर,प्रकाश श्रीवास्तव, प्रसाद,अरविंद कुमार ,सत्यम कुमार,शुभम कुमार ,मनोज तिवारी ,अंजनी कुमार ,डॉ दिलीप आशुतोष कुमार, प्रकाश श्रीवास्तव ,श्रवण सिंह , विपिन सिंह, मुकेश कुमार बंटी,अजीत चौरसिया, धीरज कुमार, संजय पांडे, किरण गुप्ता,गोविंद कुमार आदि शामिल रहे।

Continue Reading

Trending