Connect with us

Politics

लोकतंत्र बचाओ,अराजकता हटाओ पदयात्रा में उमड़ा एनडीए का जनसैलाब,एसआईआर के मुद्दे पर विपक्ष पर बरसे नेता

Published

on

सिवान;- राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की ओर से बुधवार को सिवान में लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा का आयोजन किया गया।मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे को लेकर आयोजित इस पदयात्रा में एनडीए के विभिन्न घटक दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। पदयात्रा की शुरुआत शहर के बबुनिया मोड़ स्थित सेवा ज्योति चौक से हुई। यहां से एनडीए नेताओं और कार्यकर्ताओं का काफिला विभिन्न मार्गों से होते हुए गोपालगंज मोड़ पहुंचा, जहां पदयात्रा एक विशाल जनसभा में तब्दील हो गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।केंद्रीय मंत्री राजभूषण निषाद ने अपने संबोधन में लोकतंत्र में मताधिकार के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची चुनावी व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है। इसकी शुद्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित करना जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता फैलाने और जनता के बीच अपनी बात रखने का आह्वान किया।मंगल पांडेय ने राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे पर साधा निशानाबिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं सिवान विधायक मंगल पांडेय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व को हर संवैधानिक प्रक्रिया पर राजनीति करने के बजाय तथ्यों के आधार पर अपनी बात रखनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे एसआईआर के मुद्दे पर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।मंगल पांडेय ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव व्यवस्था से होती है। मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण इसी व्यवस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। विपक्ष को इस मुद्दे पर भ्रम फैलाने के बजाय रचनात्मक भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार विकास, सुशासन और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।सुनील कुमार ने विपक्ष की भूमिका पर उठाए सवालबिहार सरकार के मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि लोकतंत्र में संवैधानिक प्रक्रियाओं का सम्मान होना चाहिए। एसआईआर जैसे महत्वपूर्ण विषय पर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बजाय तथ्यों और नियमों के आधार पर चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एनडीए के कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर एसआईआर की प्रक्रिया की जानकारी पहुंचाएं और मतदाताओं को जागरूक करें।जनार्दन सिंह सिग्रीवाल बोले- कांग्रेस के शासनकाल में भी हुई थी एसआईआर, फिर भी कांग्रेस के युवराज कर रहे झूठ की खेतीमहाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने अपने संबोधन में कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने कहा कि एसआईआर कोई नई प्रक्रिया नहीं है। कांग्रेस के शासनकाल में भी इस तरह की प्रक्रिया अपनाई गई थी, लेकिन आज जब चुनाव आयोग मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया चला रहा है, तब कांग्रेस के नेता इसका विरोध कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी जनता के बीच भ्रम फैलाने और झूठ की खेती करने में लगे हैं।सिग्रीवाल ने कहा कि लोकतंत्र में मतदाता सूची का शुद्ध और पारदर्शी होना बेहद जरूरी है। गलत प्रविष्टियों को दूर करना तथा वास्तविक मतदाताओं के नाम सुरक्षित रखना चुनावी व्यवस्था की विश्वसनीयता के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने के बजाय लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने में सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे एसआईआर को लेकर जनता के बीच जाएं और लोगों को इसके उद्देश्य एवं प्रक्रिया की जानकारी दें।रमेश सिंह कुशवाहा ने एकजुटता का किया आह्वानपूर्व विधायक एवं जदयू के राष्ट्रीय महासचिव रमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची में पारदर्शिता और चुनावी प्रक्रिया में जनता का विश्वास जरूरी है। उन्होंने एनडीए के सभी घटक दलों के कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता की भागीदारी और मताधिकार का सम्मान सर्वोपरि है।एनडीए के सभी घटक दलों के नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूदइस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री सरोज रंजन पटेल, दरौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह, गोरेयाकोठी विधायक देवेशकांत सिंह, जीरादेई विधायक भीष्म प्रताप सिंह, हम पार्टी के अतरी विधायक रोमित सिंह, लोजपा विधायक बेबी कुमारी, सिवान कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नंदप्रसाद चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी, जदयू जिलाध्यक्ष विकास कुमार सिंह, लोजपा प्रदेश महासचिव विनोद तिवारी, रालोमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मदन चौधरी, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चंदन चौधरी, मुकेश सिंह कुशवाहा, लोजपा जिलाध्यक्ष महादेव पासवान, रालोमो जिलाध्यक्ष रिजवान अहमद, हम जिलाध्यक्ष डॉ. अभय प्रताप सिंह, शंभू प्रसाद गुप्ता, अभिमन्यु सिंह, संजय पांडेय, योगेंद्र सिंह, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आदित्य कुमार पाठक, धनंजय सिंह, राजेश श्रीवास्तव, अनुराधा गुप्ता, अनुरंजन मिश्रा, हैप्पी यादव, सत्यम सिंह, सोनू, सुशीला देवी, कुंदन सिंह, हरेंद्र कुशवाहा, विजय चौधरी, देवेंद्र गुप्ता, अजित चौरसिया, सुनीता जायसवाल, धर्मेंद्र मिश्रा, रूपल आनंद सहित एनडीए के विभिन्न घटक दलों के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Politics

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शरद पूर्णिमा उत्सव का किया आयोजन

Published

on

लोकतंत्र न्यूज,सिवान ; – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा रविवार को महावीरी शाखा में शरद पूर्णिमा उत्सव का आयोजन किया गया।उत्सव की अध्यक्षता कर रही ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वा विद्यालय के बहन कीर्ति ने बताया कि महर्षि वाल्मीकि बाल काल से कुसंगति के कारण चोरी डकैती करने लगे आगे महर्षि नारद जी के प्रेरणा से श्री राम नाम का जप के तपस्या में लग गए वाल्मीकि जी रामायण जैसे महाकाव्य की रचना भी की साथ ही आज शरद पूर्णिमा उत्सव पर विस्तार रूप से बताया।अतिथि जादूगर विजय ने बताया कि संघ की एक घंटे का शाखा हम सबको स्वस्थ बनाता है इस उत्सव में औषधियों से परिपूर्ण प्रसाद खीर हमारे शरीर को निरोग बनाता है।महर्षि वाल्मीकि जी की रचना रामायण हर सनातनियों के घर में है आज के दिन पृथ्वी से चंद्रमा सबसे करीब लगभग तीन लाख 364 हजार किलोमीटर की दूरी पर आ जाते हैं।डाकू रत्नाकर से महर्षि वाल्मीकि बनने की यह यात्रा हमें संदेश देती है कि मनुष्य चाहे तो अपने पापों से मुक्त होकर अमरता को प्राप्त कर सकता है।व्यवस्था प्रमुख हरिओम जी ने बताया कि नगर में इस तरह का आयोजन पांच अन्य स्थानों पर भी आयोजित हैं इन पांचो स्थान के लिए निम्न पांच अतिथि जादूगर विजय,अखिलेश्वर तिवारी, डॉ नरेंद्र कुमार, अखिलेश श्रीवास्तव,राजेश कुमार पांडे अतिथियों का मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ।व्यवस्था में लव कुमार,अभिज्ञान कुमार, नरेंद्र कुमार, शशांक कुमार, दयाशंकर,प्रकाश श्रीवास्तव, प्रसाद,अरविंद कुमार ,सत्यम कुमार,शुभम कुमार ,मनोज तिवारी ,अंजनी कुमार ,डॉ दिलीप आशुतोष कुमार, प्रकाश श्रीवास्तव ,श्रवण सिंह , विपिन सिंह, मुकेश कुमार बंटी,अजीत चौरसिया, धीरज कुमार, संजय पांडे, किरण गुप्ता,गोविंद कुमार आदि शामिल रहे।

Continue Reading

Politics

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का मतदान स्वच्छ,निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न

Published

on

लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए शुक्रवार को पूरे जिले में स्वच्छ,निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया है। सिवान जिले में इस मतदान को लेकर जिला के सभी 19 अंचल परिसर में मतदान केंद्र बनाए गए थे जहां कुल 2183 मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करना था, जिसमें से 1974 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार जिला में मतदान का प्रतिशतषं 90.43 प्रतिशत रहा है।मतदान को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में जिला प्रशासन सिवान के द्वारा मुकम्मल प्रशासनिक व्यवस्था की गई थी। सभी मतदान केंद्रों पर स्टेटिक फोर्स के साथ-साथ दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई थी। इसके अतिरिक्त जोनल/ सुपर ज़ोनल अधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति की गई थी। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सिवान के द्वारा लगातार मतदान केंद्रों का भ्रमण कर मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया गया। जिला स्तर पर जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई थी जहां से संपूर्ण जिले में चल रहे मतदान की गतिविधियों की पल-पल की रिपोर्ट ली जा रही थी। विधान परिषद के लिए मतदान की प्रक्रिया जिले में पूरी तरह से शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराई गई है। कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई है।

Continue Reading

Politics

पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दुर्गा मंदिर में हवन-पूजन कर कार्यकर्ताओं ने की स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना

Published

on

लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दुर्गा मंदिर में हुआ हवन-पूजनभाजपा कार्यकर्ताओं ने की प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना, सेवा के 25 वर्षों को बताया प्रेरणादायीसिवान। देश के प्रधानमंत्री एवं लोकप्रिय जननेता नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार की सुबह भारतीय जनता पार्टी सिवान द्वारा शहर के दुर्गा मंदिर, कचहरी रोड में विशेष हवन एवं पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने हवन में आहुति देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग शामिल हुए।कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन केवल उत्सव के रूप में नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना के साथ मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन एवं राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर को भी कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण बताया।भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि नरेंद्र मोदी का पूरा सार्वजनिक जीवन राष्ट्र और समाज की सेवा को समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होना अपने आप में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। इस दौरान उन्होंने संगठन से लेकर शासन तक अपनी कार्यशैली के माध्यम से देश की सेवा की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सिवान भाजपा द्वारा सेवा और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। हवन-पूजन के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की प्रार्थना की है।दरौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन देश के प्रति समर्पण और सेवा की भावना का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने सार्वजनिक जीवन में समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास और कल्याण की योजनाओं का लाभ पहुंचाने की दिशा में लगातार काम किया है। उनके जन्मदिन पर आयोजित हवन-पूजन के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने देश की उन्नति और प्रधानमंत्री के स्वस्थ जीवन की कामना की है।पूर्व एमएलसी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन संघर्ष, सेवा और राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्धता की यात्रा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में संगठन को मजबूत करने से लेकर देश के नेतृत्व तक विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। उनके जन्मदिन के अवसर पर आयोजित हवन-पूजन भाजपा कार्यकर्ताओं की श्रद्धा और शुभकामना का प्रतीक है। उन्होंने प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।भाजपा प्रदेश मंत्री मुकेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन देशसेवा के लिए समर्पित रहा है। 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा की यात्रा में उन्होंने लगातार राष्ट्र निर्माण और जनकल्याण को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को भाजपा कार्यकर्ता पूरे देश में सेवा और समर्पण की भावना के साथ मना रहे हैं। सिवान में भी पार्टी द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से आम लोगों के बीच सेवा का संदेश पहुंचाया जा रहा है।कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जिले में विभिन्न स्थानों पर सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री का जन्मदिन उनके लिए सेवा और संकल्प को मजबूत करने का अवसर है। हवन-पूजन के दौरान देश की सुख-समृद्धि, शांति और प्रगति के लिए भी प्रार्थना की गई।हवन एवं पूजा-अर्चना के बाद उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उनके नेतृत्व में देश के निरंतर विकास एवं प्रगति की शुभकामना व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में धार्मिक एवं भक्तिमय वातावरण बना रहा।इस अवसर पर संजय पाण्डेय, प्रमिल कुमार गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, सिवान भाजपा के मीडिया प्रभारी आदित्य कुमार पाठक, पंकज किशोर सिंह, सुभाष सिंह कुशवाहा, अजित चौरसिया, रंजना श्रीवास्तव, सुमित भारद्वाज, वीरेंद्र गुप्ता, अर्जुन गुप्ता, प्रिंस चौहान, राजन साह सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, नेता एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Continue Reading

Trending