Connect with us

देश

माथे पर दउरा और छठ मईया के प्रति अगाध आस्था के साथ जिलाधिकारी ने दाहा नदी तट पर अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्पित किया अर्घ्य

Published

on

दाहा नदी के पुलवा छठ घाट पर जिलाधिकारी ने सिवान जिले, बिहार और देश के विकास की कामना करते हुए दाहा नदी के संरक्षण में सहभागिता का किया अपील

लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- लोक आस्था, श्रद्धा एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ के पावन अवसर पर रविवार 15 नवंबर 2026 को श्री विजय प्रकाश मीणा, भा०प्र०से०, जिला पदाधिकारी सिवान पारंपरिक अंदाज में माथे पर दउरा लेकर अपने आवास से दाहा नदी के पुलवा छठ घाट पर पहुंचे।पूरे श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को विधि विधान के साथ अर्घ्य अर्पित किया।इस दौरान उन्होंने भगवान सूर्य एवं छठी मईया की विधिवत आराधना कर समस्त जिलावासियों के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की मंगलकामना की।साथ में अपील भी किया कि दाहा नदी संरक्षण में सभी जिलेवासी सहभागिता निभाएं।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जिलेवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि भगवान भास्कर एवं छठी मईया की असीम कृपा सभी पर बनी रहे तथा प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं सकारात्मकता का संचार हो, उन्होंने कहा कि छठ महापर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं धार्मिक विरासत का महत्वपूर्ण प्रतीक है। यह पर्व हमें प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने, जीवन में अनुशासन एवं पवित्रता बनाए रखने तथा समाज में आपसी प्रेम और सद्भाव को प्रोत्साहित करने की प्रेरणा देता है।पहली बार छठ कर रहे जिलाधिकारी ने आम श्रद्धालु की तरह विधिवत छठ करते हुए अपने दिवंगत माता पिता को भावुक अंदाज में स्मरण करते हुए अपने परिवारजनों के स्नेह का वंदन भी किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि छठ महापर्व केवल धार्मिक आस्था का पर्व ही नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, पारिवारिक समर्पण, सामूहिक सहभागिता एवं लोक संस्कृति की अनुपम अभिव्यक्ति भी है।

इस महापर्व में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता देखने को मिलती है। व्रतियों द्वारा कठिन तपस्या, पूर्ण निष्ठा, पवित्रता एवं अनुशासन के साथ की जाने वाली सूर्य उपासना हमारी सांस्कृतिक विरासत की विशिष्ट पहचान है। यह पर्व हमें त्याग, संयम, सेवा, स्वच्छता तथा प्रकृति एवं पर्यावरण के संरक्षण का भी संदेश देता है। अतः हम सभी नागरिकों को दाहा नदी संरक्षण के प्रति भी अपनी सहभागिता निभानी चाहिए। हमारी दाहा नदी स्वच्छ रहे इसके लिए हर नागरिक को प्रयास करना चाहिए। इसमें कूड़ा कचरा आदि फेंकने से परहेज करना चाहिए।उन्होंने कहा कि छठ महापर्व बिहार की सांस्कृतिक पहचान एवं लोक आस्था का महत्वपूर्ण आधार है। इस अवसर पर घाटों पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़, पारंपरिक लोकगीतों एवं धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से सामाजिक समरसता, आपसी सहयोग एवं सामुदायिक एकजुटता की भावना और अधिक सुदृढ़ होती है।जिलाधिकारी ने समस्त जिलावासियों से अपील की कि वे इस पावन महापर्व को आपसी प्रेम, भाईचारे, पारस्परिक सहयोग एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा पर्व की पवित्रता एवं गरिमा बनाए रखें। दाहा नदी तट पर हजारों छठ व्रतियों के साथ जिलाधिकारी ने आम श्रद्धालु की तरह, जहां छठ मईया का पूजन अर्चन किया वहीं जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम आवागमन के लिए बेहद पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मौके पर उप विकास आयुक्त श्री अमिताभ सिंह,उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री सोहेल अहमद, सदर एसडीएम श्री आशुतोष गुप्ता, अन्य वरीय पदाधिकारीगण,आम नगरवासी सहित प्रिंट एव इलेक्ट्रोनिक मीडिया के प्रतिनिधि गण मौजूद रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uncategorized

SCHOOL TEACHER FEDERATION OF BIHARबिहार विद्यालय अध्यापक महासंघबसंतपुर प्रखंड इकाई का हुआ गठन

Published

on

लोकतंत्र न्यूज,मलमलिया (सिवान);- स्कूल टीचर फेडरेशन ऑफ बिहार (बिहार विद्यालय अध्यापक महासंघ) की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक सोमवार को मलमलिया स्थित रिबेल इंस्टीट्यूट में प्रदेश महासचिव सुबोध कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार एवं शिक्षकों की एकजुटता को मजबूत करने के उद्देश्य से बसंतपुर प्रखंड इकाई का गठन किया गया।बैठक में उपस्थित शिक्षकों की सर्वसम्मति से निम्नलिखित पदाधिकारियों का चयन किया गया।- शैलेंद्र प्रसाद – प्रखंड अध्यक्ष (प्रधान शिक्षक)- नवीन कुमार – प्रखंड उपाध्यक्ष- रवि प्रकाश – प्रखंड सचिव- संजीत कुमार सिंह – प्रखंड कोषाध्यक्ष। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव सुबोध कुमार सिंह ने कहा कि हमारा संगठन लंबे संघर्ष, समर्पण और शिक्षकों के विश्वास की बदौलत आज इस मुकाम तक पहुंचा है। संगठन की असली ताकत शिक्षकों की एकजुटता और सक्रिय भागीदारी है। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं सक्रियता के साथ संगठन को मजबूत बनाने तथा शिक्षकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया।नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष शैलेंद्र प्रसाद ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा से करेंगे। बसंतपुर प्रखंड के सभी शिक्षकों को एक मंच पर जोड़ना उनकी प्राथमिकता होगी।

प्रखंड उपाध्यक्ष नवीन कुमार ने कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। शिक्षकों की समस्याओं को मजबूती से उठाने और संगठन के विस्तार में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।प्रखंड सचिव रवि प्रकाश ने कहा कि संगठन की गतिविधियों को नियमित एवं व्यवस्थित रूप से संचालित करना उनकी प्राथमिकता होगी। सभी शिक्षकों के साथ समन्वय स्थापित कर संगठन को प्रखंड स्तर पर मजबूत बनाएंगे।प्रखंड कोषाध्यक्ष संजीत कुमार सिंह ने कहा कि संगठन की आर्थिक व्यवस्था को पूरी पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ संचालित करेंगे तथा अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे।कार्यक्रम के संयोजक श्री जितेंद्र कुमार सिंह ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी से संगठन के प्रति सक्रिय एवं समर्पित भूमिका निभाने तथा आपसी समन्वय एवं एकजुटता के साथ संगठन को आगे बढ़ाने का अनुरोध किया।बैठक में उपस्थित शिक्षकों ने संगठन की मजबूती, विस्तार और शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।संगठन का उद्देश्य: शिक्षकों का सम्मान, अधिकारों की रक्षा, उनकी समस्याओं का समाधान एवं एक सशक्त शिक्षक संगठन का निर्माण।जारीकर्ता:प्रदेश कार्यालयSCHOOL TEACHER FEDERATION OF BIHAR (STF BIHAR)एकता हमारी शक्ति है, संघर्ष हमारा संकल्प है।

Continue Reading

Uncategorized

पाकिस्तानी हैंडलर शाहिद अख्तर गिरफ्तार, मधुबनी थाना के कृष्णापुरी यादव टोला से हुई गिरफ्तारी

Published

on

लोकतंत्र न्यूज,मधुबनी,बिहार ;- बिहार में आईबी की कार्रवाई में संदिग्ध कट्टरपंथी नेटवर्क से जुड़े युवक को दबोचा, एनआईए व एसटीएफ भी जांच में जुटीं।

पूर्णिया जिले के मधुबनी थाना क्षेत्र में केंद्रीय खुफिया एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से एक संवेदनशील मामले में बड़ी कार्रवाई की है। आईबी की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मधुबनी थाना क्षेत्र के काली प्रसाद यादव टोला स्थित एक संदिग्ध युवक के घर पर छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से मोबाइल और लैपटॉप भी बरामद किए गए हैं।इस्लामिक कट्टरपंथी समूह से जुड़ा हुआ था शाहिदगिरफ्तार युवक की पहचान मधुबनी के काली प्रसाद यादव टोला निवासी शमीम अख्तर के पुत्र शाहिद अख्तर (23) के रूप में हुई है। केंद्रीय जांच एजेंसियों की इस कार्रवाई से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस और खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी शाहिद अख्तर वर्ष 2025 से ही एक इस्लामिक कट्टरपंथी समूह से जुड़ा हुआ था। जांच में यह बात सामने आई है कि इस नेटवर्क में पाकिस्तान के अलावा हैदराबाद, पश्चिम बंगाल और देश के अन्य हिस्सों के संदिग्ध लोग भी जुड़े हुए थे।बताया जा रहा है कि यह समूह देशविरोधी और संदिग्ध गतिविधियों में सक्रिय था। आरोप है कि शाहिद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से देश की सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील और गोपनीय जानकारियां देश-विदेश के अन्य संदिग्ध हैंडलर्स के साथ साझा कर रहा था। खुफिया इनपुट और डिजिटल साक्ष्य मिलने के बाद वह आईबी के रडार पर आ गया था। इसके बाद आईबी की टीम ने मधुबनी थाना पुलिस के सहयोग से उसके घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।आरोपी से लंबी पूछताछ की और पूरे घटनाक्रम की जानकारी लीयुवक की गिरफ्तारी के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। इस मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और बिहार एसटीएफ की टीमें भी पूर्णिया पहुंचीं और संयुक्त रूप से पूरे नेटवर्क की पड़ताल शुरू कर दी। केंद्रीय एजेंसियों और एसटीएफ की गहन पूछताछ के बाद पूर्णिया के एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन और सदर एसडीपीओ-1 अभिनव परासर ने भी मौके पर पहुंचकर आरोपी से लंबी पूछताछ की और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।पिछले 24 घंटे से अधिक समय तक आरोपी को एक गुप्त स्थान पर रखकर उससे गहन पूछताछ की गई है। उसके पास से बरामद मोबाइल और लैपटॉप की जांच के जरिए देशविरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों और स्लीपर सेल के अन्य संपर्कों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।Fri, Nov 13, 2026 | Updated 06:50 AM IST

सब्सक्राइब करें

विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्णिया का छात्र निकला पाकिस्तानी हैंडलर का मोहरा, 8 यूट्यूब चैनलों से फैला रहा था नफरत

By Rajeev KumarEdited By: Rajat Mourya

Published: Wed, 11 Nov 2026 07:01 PM (IST)

विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्णिया में पाकिस्तानी एजेंटों के इशारे पर कट्टरता फैलाने के आरोप में 23 वर्षीय छात्र शाहिद अख्तर को गिरफ्तार किया …और पढ़ें

को पसंदीदा स्रोत बनाएं

एसएसपी पूर्णिया और गिरफ्तार आरोपी।
एसएसपी पूर्णिया और गिरफ्तार आरोपी।

राजीव कुमार, पूर्णिया। पाकिस्तान में बैठे एजेंटों के सहयोग से देश में कट्टरता फैलाने की कोशिश करने के आरोप में पुलिस ने खुफिया विभाग की सूचना के आधार पर एक युवक को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार युवक पूर्णिया के मधुबनी थाना क्षेत्र स्थित काली प्रसाद यादव टोला के रहने वाले शमीम अख्तर का 23 वर्षीय पुत्र मो. शाहिद अख्तर है। शाहिद अख्तर पूर्णिया कॉलेज में जंतु विज्ञान का छात्र है।उसकी गिरफ्तारी आंध्र प्रदेश से मिली सूचना के आधार पर खुफिया विभाग की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से की है।गिरफ्तार युवक के मोबाइल फोन से कई ऐसे वीडियो संदेश मिले हैं, जो देश में कट्टरता फैलाने के लिए पाकिस्तान से भेजे जाने के बाद युवक द्वारा देशभर में वायरल किए गए थे।युवक की गिरफ्तारी के बाद एटीएस सहित देश की कई अन्य खुफिया एजेंसियों ने भी उससे घंटों पूछताछ की। पूछताछ में पाकिस्तान के अलावा देशभर में फैले इस ग्रुप के नेटवर्क का खुलासा हुआ है।जांच में यह बात सामने आई है कि गिरफ्तार मो. शाहिद अख्तर का संबंध पाकिस्तान में बैठे आकाओं के अलावा पश्चिम बंगाल, हैदराबाद सहित देश के कई अन्य क्षेत्रों के ऐसे युवकों से था, जो धार्मिक कट्टरता के वीडियो प्रसारित कर रहे थे फिलहाल, पुलिस और जांच एजेंसियां कानूनी प्रक्रिया पूरी कर गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी में जुटी हैं।

Continue Reading

Uncategorized

यूट्यूबर अभिषेक यादव के साथ मारपीट कर फर्जी मुकदमा दर्ज करने के विरुद्ध निष्पक्ष जाँच को ले पत्रकारों ने एसपी एवं डीएम को सौंपा ज्ञापन

Published

on

लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- यूट्यूबर अभिषेक यादव के साथ मारपीट कर फर्जी मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने के विरुद्ध सिवान के पत्रकारों का एक शिष्टमंडल मंगलवार को एसपी एवं डीएम से मिलकर घटना की वस्तु स्थिति से अवगत कराते हुए डिजिटल मीडिया के पत्रकार अभिषेक यादव की रिहाई एवं घटना की निष्पक्ष जाँच को ले पत्रकारों ने डीएम एवं एसपी को एक ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन के माध्यम से जिलाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय को वस्तु स्थिति से अवगत कराते हुए बताया गया कि सीवान जिले के गोरियाकोठी में पिछले शनिवार 7 नवंबर 2026 की दोपहर करीब 2 बजे खबर कवरेज के दौरान यूटूबर पत्रकार गोरियाकोठी निवासी अभिषेक यादव को पूर्वाग्रह से ग्रसित एवं राजनीतिक लोगों के ईशारे पर गोरियाकोठी थानाध्यक्ष मनीष कुमार के द्वारा बेरहमी से बीच सड़क पर मारपीट कर सरेआम बाजार से घसीटते हुए थाना लाकर पुनः मारपीट किया गया। साथ ही घटना का साक्ष्य को मिटाने के उद्देश्य से गोरियाकोठी बाजार के कुछ व्यवसाईयों के दुकान में लगे कई सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर को अपने कब्जे में लेकर वीडियो फुटेज सबूत को मिटाने का प्रयास किया गया।वहीं झूठा FIR दर्ज कर दीपावली त्योहार होने के बावजूद एक पत्रकार व उसके कैमरामैन को झूठे मुकदमे में जेल भेज दिया गया। इसके पूर्व भी गोपालगंज जिले के बरौली थाना के सरार गाँव निवासी दीपक सिंह कश्यप पत्रकार (यूट्यूबर) के ऊपर थानाध्यक्ष मनीष कुमार के द्वारा झूठा मुकदमा कर उनके घर कई बार छापेमारी की जा चुकी है व बार-बार टारगेट किया जा रहा है।वहीं दिनांक 7 नवंबर 2026 को ही अभिषेक की गिरफ्तारी के बाद दीपक सिंह कश्यप के घर बरौली के सरार में आधी रात करीब 2 बजे भोर में छापेमारी की गई व उनके परिवार को अभद्र भाषा में गाली गलौज थानाध्यक्ष के द्वारा दिया गया। हालांकि मनीष कुमार थानाध्यक्ष गोरियाकोठी की आए दिन कई एक नई-नई शिकायते आती रहती है,कभी किसी की पिटाई करना तो कभी किसी महिला के साथ मारपीट कर हाथ तोड़ देना।

पत्रकार समाज का आईना होता है,अगर किसी के साथ जुल्म-अत्याचार हो रहा हो तो उसकी आवाज उठाना हमारा कर्तव्य है,लेकिन जिस तरह थानाध्यक्ष द्वारा इस तरह से एक पक्षीय राजनीतिक ईशारे पर पत्रकारों की पिटाई करना वह परेशान करना कहीं ना कहीं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा प्रहार है व कही से जायज नही है।अतः श्रीमान से सादर अनुरोध है कि इस पूरी घटना की सत्यता की जांच अपने स्तर से कराई जाए व पीड़ित पत्रकारों को इंसाफ दिलवाया जाए।जिसके लिए हम सभी पत्रकार साथी सदा आपके आभारी रहेंगे। शिष्टमंडल में वरिष्ठ पत्रकार एबीपी न्यूज से श्री कैलाश कश्यप,रिपब्लिक भारत के सुरेन्द्र कुमार,आजतक के चंदन कुमार बंटी एवं न्यूज एजेंसी ए.एन.आई. के नजरे आलम तथा यस 24 के कौशर आलम शामिल रहे।

Continue Reading

Trending