Connect with us

Uncategorized

पाकिस्तानी हैंडलर शाहिद अख्तर गिरफ्तार, मधुबनी थाना के कृष्णापुरी यादव टोला से हुई गिरफ्तारी

Published

on

लोकतंत्र न्यूज,मधुबनी,बिहार ;- बिहार में आईबी की कार्रवाई में संदिग्ध कट्टरपंथी नेटवर्क से जुड़े युवक को दबोचा, एनआईए व एसटीएफ भी जांच में जुटीं।

पूर्णिया जिले के मधुबनी थाना क्षेत्र में केंद्रीय खुफिया एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से एक संवेदनशील मामले में बड़ी कार्रवाई की है। आईबी की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मधुबनी थाना क्षेत्र के काली प्रसाद यादव टोला स्थित एक संदिग्ध युवक के घर पर छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से मोबाइल और लैपटॉप भी बरामद किए गए हैं।इस्लामिक कट्टरपंथी समूह से जुड़ा हुआ था शाहिदगिरफ्तार युवक की पहचान मधुबनी के काली प्रसाद यादव टोला निवासी शमीम अख्तर के पुत्र शाहिद अख्तर (23) के रूप में हुई है। केंद्रीय जांच एजेंसियों की इस कार्रवाई से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस और खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी शाहिद अख्तर वर्ष 2025 से ही एक इस्लामिक कट्टरपंथी समूह से जुड़ा हुआ था। जांच में यह बात सामने आई है कि इस नेटवर्क में पाकिस्तान के अलावा हैदराबाद, पश्चिम बंगाल और देश के अन्य हिस्सों के संदिग्ध लोग भी जुड़े हुए थे।बताया जा रहा है कि यह समूह देशविरोधी और संदिग्ध गतिविधियों में सक्रिय था। आरोप है कि शाहिद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से देश की सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील और गोपनीय जानकारियां देश-विदेश के अन्य संदिग्ध हैंडलर्स के साथ साझा कर रहा था। खुफिया इनपुट और डिजिटल साक्ष्य मिलने के बाद वह आईबी के रडार पर आ गया था। इसके बाद आईबी की टीम ने मधुबनी थाना पुलिस के सहयोग से उसके घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।आरोपी से लंबी पूछताछ की और पूरे घटनाक्रम की जानकारी लीयुवक की गिरफ्तारी के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। इस मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और बिहार एसटीएफ की टीमें भी पूर्णिया पहुंचीं और संयुक्त रूप से पूरे नेटवर्क की पड़ताल शुरू कर दी। केंद्रीय एजेंसियों और एसटीएफ की गहन पूछताछ के बाद पूर्णिया के एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन और सदर एसडीपीओ-1 अभिनव परासर ने भी मौके पर पहुंचकर आरोपी से लंबी पूछताछ की और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।पिछले 24 घंटे से अधिक समय तक आरोपी को एक गुप्त स्थान पर रखकर उससे गहन पूछताछ की गई है। उसके पास से बरामद मोबाइल और लैपटॉप की जांच के जरिए देशविरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों और स्लीपर सेल के अन्य संपर्कों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।Fri, Nov 13, 2026 | Updated 06:50 AM IST

सब्सक्राइब करें

विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्णिया का छात्र निकला पाकिस्तानी हैंडलर का मोहरा, 8 यूट्यूब चैनलों से फैला रहा था नफरत

By Rajeev KumarEdited By: Rajat Mourya

Published: Wed, 11 Nov 2026 07:01 PM (IST)

विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्णिया में पाकिस्तानी एजेंटों के इशारे पर कट्टरता फैलाने के आरोप में 23 वर्षीय छात्र शाहिद अख्तर को गिरफ्तार किया …और पढ़ें

को पसंदीदा स्रोत बनाएं

एसएसपी पूर्णिया और गिरफ्तार आरोपी।
एसएसपी पूर्णिया और गिरफ्तार आरोपी।

राजीव कुमार, पूर्णिया। पाकिस्तान में बैठे एजेंटों के सहयोग से देश में कट्टरता फैलाने की कोशिश करने के आरोप में पुलिस ने खुफिया विभाग की सूचना के आधार पर एक युवक को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार युवक पूर्णिया के मधुबनी थाना क्षेत्र स्थित काली प्रसाद यादव टोला के रहने वाले शमीम अख्तर का 23 वर्षीय पुत्र मो. शाहिद अख्तर है। शाहिद अख्तर पूर्णिया कॉलेज में जंतु विज्ञान का छात्र है।उसकी गिरफ्तारी आंध्र प्रदेश से मिली सूचना के आधार पर खुफिया विभाग की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से की है।गिरफ्तार युवक के मोबाइल फोन से कई ऐसे वीडियो संदेश मिले हैं, जो देश में कट्टरता फैलाने के लिए पाकिस्तान से भेजे जाने के बाद युवक द्वारा देशभर में वायरल किए गए थे।युवक की गिरफ्तारी के बाद एटीएस सहित देश की कई अन्य खुफिया एजेंसियों ने भी उससे घंटों पूछताछ की। पूछताछ में पाकिस्तान के अलावा देशभर में फैले इस ग्रुप के नेटवर्क का खुलासा हुआ है।जांच में यह बात सामने आई है कि गिरफ्तार मो. शाहिद अख्तर का संबंध पाकिस्तान में बैठे आकाओं के अलावा पश्चिम बंगाल, हैदराबाद सहित देश के कई अन्य क्षेत्रों के ऐसे युवकों से था, जो धार्मिक कट्टरता के वीडियो प्रसारित कर रहे थे फिलहाल, पुलिस और जांच एजेंसियां कानूनी प्रक्रिया पूरी कर गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी में जुटी हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uncategorized

यूट्यूबर अभिषेक यादव के साथ मारपीट कर फर्जी मुकदमा दर्ज करने के विरुद्ध निष्पक्ष जाँच को ले पत्रकारों ने एसपी एवं डीएम को सौंपा ज्ञापन

Published

on

लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- यूट्यूबर अभिषेक यादव के साथ मारपीट कर फर्जी मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने के विरुद्ध सिवान के पत्रकारों का एक शिष्टमंडल मंगलवार को एसपी एवं डीएम से मिलकर घटना की वस्तु स्थिति से अवगत कराते हुए डिजिटल मीडिया के पत्रकार अभिषेक यादव की रिहाई एवं घटना की निष्पक्ष जाँच को ले पत्रकारों ने डीएम एवं एसपी को एक ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन के माध्यम से जिलाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय को वस्तु स्थिति से अवगत कराते हुए बताया गया कि सीवान जिले के गोरियाकोठी में पिछले शनिवार 7 नवंबर 2026 की दोपहर करीब 2 बजे खबर कवरेज के दौरान यूटूबर पत्रकार गोरियाकोठी निवासी अभिषेक यादव को पूर्वाग्रह से ग्रसित एवं राजनीतिक लोगों के ईशारे पर गोरियाकोठी थानाध्यक्ष मनीष कुमार के द्वारा बेरहमी से बीच सड़क पर मारपीट कर सरेआम बाजार से घसीटते हुए थाना लाकर पुनः मारपीट किया गया। साथ ही घटना का साक्ष्य को मिटाने के उद्देश्य से गोरियाकोठी बाजार के कुछ व्यवसाईयों के दुकान में लगे कई सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर को अपने कब्जे में लेकर वीडियो फुटेज सबूत को मिटाने का प्रयास किया गया।वहीं झूठा FIR दर्ज कर दीपावली त्योहार होने के बावजूद एक पत्रकार व उसके कैमरामैन को झूठे मुकदमे में जेल भेज दिया गया। इसके पूर्व भी गोपालगंज जिले के बरौली थाना के सरार गाँव निवासी दीपक सिंह कश्यप पत्रकार (यूट्यूबर) के ऊपर थानाध्यक्ष मनीष कुमार के द्वारा झूठा मुकदमा कर उनके घर कई बार छापेमारी की जा चुकी है व बार-बार टारगेट किया जा रहा है।वहीं दिनांक 7 नवंबर 2026 को ही अभिषेक की गिरफ्तारी के बाद दीपक सिंह कश्यप के घर बरौली के सरार में आधी रात करीब 2 बजे भोर में छापेमारी की गई व उनके परिवार को अभद्र भाषा में गाली गलौज थानाध्यक्ष के द्वारा दिया गया। हालांकि मनीष कुमार थानाध्यक्ष गोरियाकोठी की आए दिन कई एक नई-नई शिकायते आती रहती है,कभी किसी की पिटाई करना तो कभी किसी महिला के साथ मारपीट कर हाथ तोड़ देना।

पत्रकार समाज का आईना होता है,अगर किसी के साथ जुल्म-अत्याचार हो रहा हो तो उसकी आवाज उठाना हमारा कर्तव्य है,लेकिन जिस तरह थानाध्यक्ष द्वारा इस तरह से एक पक्षीय राजनीतिक ईशारे पर पत्रकारों की पिटाई करना वह परेशान करना कहीं ना कहीं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा प्रहार है व कही से जायज नही है।अतः श्रीमान से सादर अनुरोध है कि इस पूरी घटना की सत्यता की जांच अपने स्तर से कराई जाए व पीड़ित पत्रकारों को इंसाफ दिलवाया जाए।जिसके लिए हम सभी पत्रकार साथी सदा आपके आभारी रहेंगे। शिष्टमंडल में वरिष्ठ पत्रकार एबीपी न्यूज से श्री कैलाश कश्यप,रिपब्लिक भारत के सुरेन्द्र कुमार,आजतक के चंदन कुमार बंटी एवं न्यूज एजेंसी ए.एन.आई. के नजरे आलम तथा यस 24 के कौशर आलम शामिल रहे।

Continue Reading

Entertainment

जुगनू हाट में सिवान के लोक कलाकारों की कलाकृति देख मन्त्रमुग्ध हुए कलाप्रेमी

Published

on

लोकतंत्र न्यूज,पटना ;- बिहार की राजधानी पटना स्थित “जुगनू हाट” में कला प्रेमियों ने सिवान के लोक कलाकारों की कलाकृति देखी।सिवान जिला प्रशासन और रसमंजरी फाउंडेशन के सहयोग से पटना के गर्दनीबाग स्थित बापू टॉवर में आयोजित लोककला प्रदर्शनी “जुगनू हाट” में सिवान की प्राचीन लोक कला “दूसूती ” और लोकनृत्य “पखाउज” को गुरुवार को सैकड़ों लोगों ने देखा।बिहार के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति विभाग के माननीय मंत्री श्री लखेंद्र पासवान, बापू टॉवर के प्रमुख श्री विनय कुमार, भा.पु.से. कवि नीलोत्पल मृणाल ने सिवान के प्राचीन दूसूती कला के ग्रामीण महिला कलाकारों से बात कर उनका उत्साहवर्धन भी किया।

श्री विजय प्रकाश मीणा,भा. प्र.से. जिलाधिकारी, सिवान के मार्गदर्शन में सिवान की लोककला को राज्यस्तरीय पहचान प्रदान करने और ग्रामीण लोक कलाकारों के उत्साहवर्धन के लिए सिवान जिला प्रशासन और रसमंजरी फाउंडेशन के तत्वावधान में लोक कलाकार अपने कलात्मक हुनर को प्रदर्शित करने के लिए पटना भेजे गए हैं।कार्यक्रम की आयोजिका डॉक्टर स्मृति पासवान ने बताया कि “जुगनू हाट” के आयोजन का उद्देश्य स्थानीय कलाकारों, बुनकरों, हस्तशिल्पकारों और कलाकारों की कला को बढ़ावा और पहचान देना है। साथ ही विलुप्त होती लोक कला को संरक्षण प्रदान करना भी है।

दूसूती कलाकार आरती देवी की कलाकृतियाँ जुगनू हाट में आकर्षण का केंद्र बनी रही। जुगनू हाट में मौजूद कला मर्मज्ञ चंदन श्रीवास्तव ने बताया कि दूसूती कलाकृतियों को देख पटना के कलाप्रेमी अभिभूत होते दिखे।ई. विनय चौहान के सहयोग से प्राचीन लोक नृत्य पखाउज के ग्रामीण लोक कलाकारों ने जब सांस्कृतिक संध्या में अपना प्रदर्शन दिया तो कला प्रेमी मंत्रमुग्ध हो गए। सांस्कृतिक संध्या में नीलोत्पल मृणाल सहित राज्य के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

सिवान से गए लोक कलाकार भी अपनी सराहना से उत्साहित दिख रहे हैं।

रसमंजरी फाउंडेशन के संरक्षक मंडल के सदस्यगण डॉक्टर राजन कल्याण सिंह, डॉक्टर शरद चौधरी, श्री रूपेश कुमार निदेशकगण श्री अनिल कुमार श्रीवास्तव और श्रीमती कन्नूप्रिया ने पटना में सिवान की लोक कला को प्रतिष्ठा मिलने पर हर्ष जताया है।साथ ही लोक कला को प्रतिष्ठा प्रदान करने में सहयोग के लिए जिलाधिकारी सिवान के प्रति आभार जताया है।

Continue Reading

देश

संस्कार भारती द्वारा दीपोत्सव का हुआ आयोजन,मंगल दीप से जगमग हुआ शिव मंदिर छठ घाट

Published

on

सिवान ;- दीपावली के पावन अवसर पर संस्कार भारती सिवान इकाई द्वारा बुधवार को अग्रवाल समाज शिव मंदिर छठ घाट परिसर में दीपोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अरितिथि बहन निधि कुमारी,तन्नू कुमारी एवं झलक कुमारी ने एवं विशेष अतिथि समिति के अध्यक्ष राम प्रेम शंकर सिंह,कोषाध्यक्ष अश्वनी कुमार श्रीवास्तव,मंत्री सुनील कुमार,संरक्षक जादूगर विजय एवं बृजमोहन प्रसाद की विशेष उपस्थिति में मंगल दीप प्रज्वलित कर हुआ।उक्त अवसर पर भू अलंकरण,चित्रकाला,काव्यपाठ,कलस सज्जा में भाग लिए सौ से ज्यादा प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पदक देकर पुरस्कृत किया गया।साथ ही इस अवसर पर उपस्थित दर्शकों के बीच खेल प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें से 21 चयनित विजेताओं को सरोज सोनी,प्रतिमा साहू,पुष्पा चौरसिया,प्रेमकांत यादव,धनंजय मिश्रा,राजेश पांडेय,लव कुमार साहू,राकेश तिवारी के द्वारा पुरस्कृत किया गया।पुरे परिसर को हकारों दीप से जगमग करने की व्यवस्था में लगे डॉ विपुल कुमार,सत्यम कुमार,अश्वनी गुप्ता,रुपेश कुमार,छोटन कुमार,सुधांशु गुप्ता,कृष्ण कुमार गुप्ता सहित अन्य लोग लगे रहे।

Continue Reading

Trending