Business
सोने के कारोबार पर बढ़ता शिकंजा, स्वर्णकारों का दिल्ली में हुंकार ; रुपेश कुमार राष्ट्रीय सचिव,अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ 3545
- रेडिसन ब्लू में देशभर के दिग्गज स्वर्णकारों की बैठक, सरकार की नीतियों पर फूटा आक्रोश, जंतर-मंतर पर 5 से 10 हजार कारोबारियों के जुटने की तैयारी, पहले सरकार से सीधी वार्ता का फैसला, बैंकिंग नीतियों, कारोबार संबंधी व्यवस्थाओं और स्वर्णकारों की सुरक्षा का मुद्दा बना आंदोलन का केंद्र
लोकतंत्र न्यूज,नेशनल डेस्क,नई दिल्ली ;- सोने का कारोबार करने वाले व्यापारियों और कारीगरों की समस्याओं को लेकर अब अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ 3545 ने दिल्ली से बड़ी आवाज उठाने का संकेत दिया है।द्वारका स्थित रेडिसन ब्लू होटल में राष्ट्रीय अध्यक्ष कश्मीर सिंह राजपूत की अध्यक्षता में हुई विशेष बैठक में देश के अलग-अलग राज्यों से पहुंचे पदाधिकारियों ने सरकारी व्यवस्थाओं,बैंकिंग नीतियों और स्वर्ण कारोबार से जुड़े मुद्दों पर खुलकर चिंता जताई।बैठक में वक्ताओं का कहना था कि हर दिन नई व्यवस्था, नए नियम और कारोबार से जुड़ी नई चुनौतियां स्वर्ण व्यवसायियों और कारीगरों के सामने परेशानी खड़ी कर रही हैं। प्रतिनिधियों ने कहा कि यदि कारोबारियों की समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया गया तो संघ को दिल्ली में बड़ा आंदोलन खड़ा करना पड़ेगा।अब जंतर-मंतर की बारी!कर्नाटक के राम मूर्ति, पंजाब के मनदीप सिंह और राजस्थान के शिवकरण समेत अन्य प्रतिनिधियों ने दिल्ली में सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन का प्रस्ताव रखा। बैठक में सुझाव आया कि जंतर-मंतर पर 5,000 से 10,000 स्वर्ण व्यवसायियों को जुटाकर एक दिन का बड़ा प्रदर्शन किया जाए।प्रस्तावित आंदोलन में पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान से बड़ी भागीदारी सुनिश्चित करने तथा देश के अन्य राज्यों से भी प्रतिनिधियों को बुलाने पर जोर दिया गया।आंदोलन की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष कश्मीर सिंह राजपूत से कराने का सुझाव भी रखा गया।आंदोलन से पहले सरकार के दरवाजे पर दस्तकहालांकि बैठक में सीधे टकराव के बजाय पहले सरकार से संवाद का रास्ता अपनाने पर भी जोर दिया गया। वाराणसी से पहुंचे शैलेश वर्मा ने सुझाव दिया कि संघ का प्रतिनिधिमंडल सरकार से सीधे वार्ता करे और स्वर्ण व्यवसायियों तथा कारीगरों की समस्याएं मजबूती से रखे।दिल्ली के अजीत विश्वास ने भी कहा कि सरकार और संबंधित अधिकारियों से मुलाकात कर मांगों को सामने रखा जाना चाहिए। यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो जंतर-मंतर पर बड़े पैमाने पर धरना सरकार का ध्यान आकर्षित करने का माध्यम बनेगा।बैंकों की नीतियों पर भी सवालबैठक में बैंकों द्वारा अपनाई जा रही नीतियों को लेकर भी विरोध दर्ज कराया गया। प्रतिनिधियों ने कहा कि स्वर्ण कारोबार पहले ही अनेक चुनौतियों से गुजर रहा है और बैंकिंग व्यवस्था से जुड़ी दिक्कतें व्यापारियों की परेशानी बढ़ा रही हैं।बैठक में मोदी सरकार द्वारा स्वर्ण व्यवसायियों के कारोबार को लेकर बार-बार किए जाने वाले कथित कारोबार-विरोधी प्रचार पर भी चिंता व्यक्त की गई और कहा गया कि सरकार को स्वर्ण कारोबार की वास्तविक परिस्थितियों और उससे जुड़े लाखों व्यापारियों व कारीगरों की समस्याओं को समझना चाहिए।लूट-डकैती ने बढ़ाई चिंताराष्ट्रीय अतिरिक्त महासचिव विभाष मैती और बिहार के सत्यम भारती ने स्वर्णकारों के साथ होने वाली घटनाओं तथा देशभर में लूट, डकैती और मारपीट की घटनाओं पर चिंता जताई। उन्होंने प्रशासन की कार्यप्रणाली और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए तथा स्वर्ण व्यवसायियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की मांग की।पंजाब-हरियाणा ने संभाली कमानपंजाब अध्यक्ष अश्विनी नमेशाह ने प्रस्तावित आंदोलन में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। हरियाणा अध्यक्ष पवन वर्मा ने अधिक से अधिक कारोबारियों को दिल्ली लाने तथा प्रदर्शन में आने वालों के रहने और भोजन की व्यवस्था में सहयोग की जिम्मेदारी लेने की बात कही।झारखंड से पहुंचे डॉ. दिलीप और अध्यक्ष वीरेंद्र, दिल्ली के अजीत विश्वास सहित अन्य पदाधिकारियों ने सरकार के प्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों से मुलाकात कर स्वर्णकारों की समस्याएं रखने की जिम्मेदारी संभालने की बात कही।राष्ट्रीय सचिव अजीत विश्वास, अशोक सूरी, सरदार लखबीर सिंह और आंध्र प्रदेश के वेनेगिला महेश समेत अन्य पदाधिकारियों ने प्रस्तावित दिल्ली आंदोलन को व्यवस्थित और व्यापक बनाने की जिम्मेदारी ली। दक्षिण भारत से भी बड़ी संख्या में प्रतिनिधियों की भागीदारी का भरोसा जताया गया।
5 बड़े सवाल – 1. क्या स्वर्ण व्यवसाय से जुड़े लगातार बदलते नियम कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं?
2. बैंकिंग नीतियों को लेकर व्यापारियों की शिकायतों पर सरकार क्या कदम उठाएगी ?
3. मोदी जी बार-बार कह रहें हैं सोना नहीं ख़रीदे , मोदी सरकार को समझना चाहिए, सोने के व्यापार के साथ ही आपना जीवन जी रहे करोड़ों स्वर्ण कारीगरों और उनके परिवार के बारे क्या सोचते हैं, स्वर्णकारों और कारीगरों की सुरक्षा के लिए प्रभावी व्यवस्था कब बनेगी?
4. स्वर्ण व्यवसायी के साथ हर रोज देश के हर हिस्से में लूटपाट डकैती कत्ल हो रहे कोई जुम्मेदारी नहीं लेता ,सरकार संघ के प्रतिनिधिमंडल से सीधी वार्ता करेगी?
5. बातचीत विफल हुई तो क्या जंतर-मंतर पर हजारों स्वर्ण व्यवसायी उतरेंगे?एग्जिबिशन में दिखी देश की आभूषण ताकतबैठक के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष कश्मीर सिंह राजपूत सहित राष्ट्रीय पदाधिकारियों और सदस्यों ने दिल्ली में यशोभूमि और प्रगति मैदान में आयोजित सोने-चांदी की प्रदर्शनियों का दौरा किया। देशभर से पहुंचे स्वर्ण व्यवसायियों ने आभूषणों के नए डिजाइन और उत्पाद प्रदर्शित किए।बैठक ने साफ कर दिया कि स्वर्णकार संघ अब अपनी समस्याओं को बंद कमरों तक सीमित रखने के मूड में नहीं है। पहले सरकार से बातचीत होगी, लेकिन समाधान नहीं निकला तो दिल्ली का जंतर-मंतर स्वर्ण कारोबारियों की आवाज का बड़ा मंच बन सकता है।

Business
एसपी ने स्वर्ण व्यवसाईयों के साथ किया संवाद,सुरक्षा का दिया भरोषा
लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- समाहरणालय सिवान के सभागार में सिवान के पुलिस अधीक्षक श्री भारत सोनी के साथ सोमवार को जिला तथा प्रखंड स्तर के स्वर्णकार व्यवसाईयों का एक संवाद कार्यक्रम हुआ।जिसकी अगुवाई अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय सचिव रूपेश कुमार,प्रदेश अध्यक्ष सत्यम भारतीय, जिला अध्यक्ष आनंद कुमार,महाराजगंज प्रखंड अध्यक्ष सहित अन्य प्रमुख स्वर्णकार व्यवसाईयों ने किया।इस संवाद में आरक्षी अधीक्षक ने बताया कि कैसे पुलिस और व्यवसाईयों के समन्वय से अपराध नियंत्रण किया जा सकता है तथा व्यवसाईयों की सुरक्षा संबंधी जानकारी भी उपलब्ध कराई। इस दौरान कई पीड़ितों ने अपने साथ पूर्व में घटित घटनाओं पर प्रकाश डाला जिसे पुलिस कप्तान द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित थानों को निर्देशित करने की बात कही गई।इस दौरान अर्चना ज्वेलर्स के मालिक सह राष्ट्रीय सचिव रूपेश कुमार ने कहा कि स्वर्ण व्यवसायियों के द्वारा किए जा रहे शस्त्र लाइसेंस के आवेदन में थाना स्तर से लेकर जिला स्तर तक सहयोग किया जाए ताकि जिलाधिकारी स्वर्णकार बंधुओं को सरलता से शस्त्र लाइसेंस प्रदान कर सकें ।इस संवाद में प्रदेश अध्यक्ष सत्यम भारतीय ने पुलिस कप्तान के समक्ष उन पीड़ित परिवारों की बात रखी जो लूटकांड के शिकार हुए थे और अभी भी प्रशासन से अपने लूटे गए संपति की बरामदगी के लिए आशान्वित है।सत्यम भारतीय ने कहा कि कई हमारे ऐसे पीड़ित स्वर्णकार बंधु है जो आज अपनी जीविका चलाने में असमर्थ हो गए है क्योकि अपराधिओं द्वारा उनके जीवन की सारी पूंजी को लूट लिया जाता है ।इन सभी बातों को पुलिस कप्तान श्री भारत सोनी के द्वारा जिस गंभीरता से लिया गया इसके लिए सभी स्वर्ण व्यवसायी बंधुओं ने उनका आभार जताया ।

Business
प्रदेश में हो रहे स्वर्णकारों की हत्या एवं हमलों के खिलाफ़ सिवान में निकाला गया मसाल जुलूस
लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- पिछले दिनों हुए अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय सचिव तथा सिवान के बहू उद्यमिता के प्रतीक रूपेश कुमार द्वारा संबोधित सोनार समाज के एक गूगल मीटिंग में लिए गए निर्णय के अनुरूप स्वर्णकार संघ सिवान द्वारा सोमवार की संध्या में सिवान के शांति वट वृक्ष से एक मसाल जुलूस निकाला गया।सारण,चंपारण (बेतिया),सिवान सहित बिहार के कई अन्य स्थानों पर वैशाली के जनदाहा में हुए सोनार समाज के हमारे भाई विशाल सोनी की हत्या,सिवान जिला के भगवानपुर के माघर में सोनार समाज के युवक सौरभ सोनी बिट्टू की हत्या तथा बेतिया में स्वर्ण व्यवसायी गोविंदा साह के ऊपर हुए गोलीबारी के विरोध में स्वर्णकार समाज के प्रबुद्ध लोगों तथा न्याय प्रिय व्यक्तियों द्वारा सैकड़ो की संख्या में कैंडल मार्च निकाला गया।मसाल जुलूस निकाले जाने को लेकर स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय सचिव सह उद्यमी श्री रुपेश कुमार ने बताया कि, “सिवान में भारी वर्षा के बीच सिवान स्वर्णकार संघ द्वारा निकला यह कैंडल मार्च इस बात की गवाही दे रहा था की स्वर्णकार समाज के लोग आये दिन हो रहे उनके समाज के लोगों की हत्याओं तथा लूट से आहत होने के साथ-साथ आक्रोशित भी हैं”।कैंडल मार्च की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष आनंद सोनी के साथ स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय सचिव रुपेश कुमार तथा प्रदेश अध्यक्ष सत्यम भारतीय,उत्तम सोनी, संजय सोनी,अजय सोनी राजू सोनी,जय प्रकाश सोनी,विदित सोनी,कंचन सोनी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Business
सिवान में KFC आउटलेट का हुआ भव्य शुभारंभ,फ्राइड स्वादिष्ट चिकन का लुत्फ़ अब सिवान
लोकतंत्र न्यूज,सिवान ; फ्राइड चिकन के लिए मशहूर दुनिया का प्रसिद्ध रेस्तरां केएफसी के नवीन आउटलेट का सिवान में भव्य उद्घाटन हुआ।यह रेस्तरां हॉस्पिटल रोड के चंद्रिका टॉवर में खुला है।बुधवार को इसका उद्घाटन डीडीसी,सिवान अमिताभ सिंह द्वारा किया गया।इस अवसर पर सदर एसडीएम श्री आशुतोष गुप्ता की गरिमामई उपस्थिति रही।

सिवान चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष सह उद्यमी डॉक्टर रूपेश कुमार ने बताया कि पहले लोग केएफसी के स्वाद के लिए बड़े शहरों में जाया करते थे लेकिन अब सिवान में यह सुविधा उपलब्ध होगी। जिसमें फ्राइड चिकन की लज़ीज़ वैराइटी तो उपलब्ध होगी ही। एक पारिवारिक माहौल में केएफसी के स्वाद का लुत्फ उठाया जा सकेगा। केएफसी के रीजनल मैनेजर विनीत कुमार ने बताया कि केएफसी अपने उत्पादों की गुणवत्ता के चलते ही 1930 से 150 देशों में ग्राहकों को फ्राइड चिकन का लजीज स्वाद मुहैया करवा रहा है। उन्होंने बताया कि हम स्वाद और क्वालिटी के साथ कोई समझौता नहीं करते हैं। हमारे उत्पादों का स्तरीय मानक निर्धारित है।

एरिया मैनेजर रंजन ने बताया कि हमारे गुप्त मसाले अद्भुत स्वाद के लिए जाने जाते हैं।उदघाटन के मौके पर मौजूद चार्टर्ड एकाउंटेंट कुमार गंधर्व ने बताया कि हमारे परिवार के बच्चे सिवान में के एफ सी के आने की बात सुनकर हीं खुश हैं। इस अवसर पर महादेव पासवान, गणेश दत्त पाठक, डॉक्टर फैसल महमूद, अभिषेक श्रीवास्तव, अरविंद पाठक आदि उपस्थित रहे।
-
सिवान1 week agoसक्रिय एवं समर्पित लायन’ के सम्मान से सम्मानित किये गये डॉ. अविनाश चन्द्र
-
देश1 week agoशिक्षक समाज का मार्गदर्शक, गुरु का स्थान सर्वोच्च : रामाशीष सिंह
-
Business1 week agoएसपी ने स्वर्ण व्यवसाईयों के साथ किया संवाद,सुरक्षा का दिया भरोषा
-
राजनीति5 days agoभाजपा कार्यालय में मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती
-
सिवान14 hours agoविश्व हृदय दिवस पर कृष्णमोहन उषा फाउंडेशन ने चलाया जन जागरूकता अभियान चलाया
-
देश1 week ago11 वें आयुर्वेद दिवस महोत्सव पर दयानन्द आयुर्वेदिक चिकित्सा महाविद्यालय से निकाली गई आयुर्वेद जागरूकता रैली,आयुर्वेद अपनाने का किया गया आह्वान
-
देश10 hours agoपरमार्थ ज्ञान मंदिर में होगा हरिद्वार अधिवेशन : स्थानीय संयोजक
-
सिवान1 week agoराष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस का हुआ समापन, आयुर्वेद हमारी पारम्परिक धरोहर -डीएम
