देश
11 वें आयुर्वेद दिवस महोत्सव पर दयानन्द आयुर्वेदिक चिकित्सा महाविद्यालय से निकाली गई आयुर्वेद जागरूकता रैली,आयुर्वेद अपनाने का किया गया आह्वान
लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- 11 वें आयुर्वेद दिवस महोत्सव के अवसर पर सोमवार को दयानन्द आयुर्वेदिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल,सिवान तथा विश्व आयुर्वेद परिषद बिहार के संयुक्त तत्वावधान में प्राचार्य डॉक्टर सुधांशु शेखर त्रिपाठी के मार्गदर्शन में दयानन्द आयुर्वेदिक चिकित्सा महाविद्यालय,सिवान से जेपी चौक तक आयुर्वेद जागरूकता रैली निकाली गई।प्राचार्य डॉक्टर सुधांशु शेखर त्रिपाठी ने लोकनायक जय प्रकाश नारायण जी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।रैली के दौरान बैनर एवं स्लोगन के माध्यम से स्वस्थ जीवन के लिए आयुर्वेद चिकत्सा पद्धति को अपनाने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर उप प्राचार्य डॉक्टर राजा प्रसाद,डॉक्टर उपेंद्र पर्वत,डॉक्टर प्रकाश सिंह सहित दर्जनों छात्र एवं छात्राएँ शामिल रहे।

देश
संस्कार भारती द्वारा दीपोत्सव का हुआ आयोजन,मंगल दीप से जगमग हुआ शिव मंदिर छठ घाट
सिवान ;- दीपावली के पावन अवसर पर संस्कार भारती सिवान इकाई द्वारा बुधवार को अग्रवाल समाज शिव मंदिर छठ घाट परिसर में दीपोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अरितिथि बहन निधि कुमारी,तन्नू कुमारी एवं झलक कुमारी ने एवं विशेष अतिथि समिति के अध्यक्ष राम प्रेम शंकर सिंह,कोषाध्यक्ष अश्वनी कुमार श्रीवास्तव,मंत्री सुनील कुमार,संरक्षक जादूगर विजय एवं बृजमोहन प्रसाद की विशेष उपस्थिति में मंगल दीप प्रज्वलित कर हुआ।उक्त अवसर पर भू अलंकरण,चित्रकाला,काव्यपाठ,कलस सज्जा में भाग लिए सौ से ज्यादा प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पदक देकर पुरस्कृत किया गया।साथ ही इस अवसर पर उपस्थित दर्शकों के बीच खेल प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें से 21 चयनित विजेताओं को सरोज सोनी,प्रतिमा साहू,पुष्पा चौरसिया,प्रेमकांत यादव,धनंजय मिश्रा,राजेश पांडेय,लव कुमार साहू,राकेश तिवारी के द्वारा पुरस्कृत किया गया।पुरे परिसर को हकारों दीप से जगमग करने की व्यवस्था में लगे डॉ विपुल कुमार,सत्यम कुमार,अश्वनी गुप्ता,रुपेश कुमार,छोटन कुमार,सुधांशु गुप्ता,कृष्ण कुमार गुप्ता सहित अन्य लोग लगे रहे।

देश
आयुर्वेद प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता ‘ज्योतिष्मती- सीज़न 6’ में दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DAMCH) सीवान बना चैंपियन
लोकतंत्र न्यूज,बिहार डेस्क ;- सदल कंपनी द्वारा पटना में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की आयुर्वेद प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता ‘ज्योतिष्मती – सीज़न 6’ में दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DAMCH), सीवान चैंपियन बना है।
समन्वयक डॉ. अयन पात्रा (सहायक प्राध्यापक, आयुर्वेद संहिता एवं सिद्धांत विभाग) प्रतिभागी श्रेष्ठ राज चतुर्थ वर्ष (BAMS),सृष्टि कुमारी तृतीय वर्ष (BAMS), स्वीटी कुमारी, तृतीय वर्ष (BAMS) एवं प्रगति कुमारी तृतीय वर्ष (BAMS)।
इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दयानन्द आयुर्वेदिक चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.). सुधांशु शेखर त्रिपाठी ने महाविद्यालय का नाम रौशन करने वाले सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
देश
ABVP सिवान इकाई ने वीरांगना युवती सम्मेलन का किया भव्य आयोजन
लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- अभाविप सिवान इकाई द्वारा बुधवार को वीरांगना युवती सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गयासम्मेलन में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम के दौरान उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला,वहीं पूरा सभागार छात्राओं एवं अतिथियों से खचाखच भरा रहा।सम्मेलन का उद्देश्य युवतियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक जागरूकता एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना विकसित करना रहा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधान परिषद सदस्य किरण घई एवं अभाविप की राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद सदस्य तथा पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. पूनम सिंह की विशेष उपस्थिति रही। मंच पर उनके साथ सिवान नगर परिषद की उपसभापति किरण गुप्ता, डॉ. स्वधा एवं खेलो भारत की प्रांत सह-संयोजक जया सिंह उपस्थित रहीं।सम्मेलन को संबोधित करते हुए अतिथियों ने युवतियों की शिक्षा, आत्मनिर्भरता, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक सहभागिता के महत्व पर अपने विचार रखे। उन्होंने छात्राओं को अपनी प्रतिभा पहचानने, जीवन में निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने तथा समाज और राष्ट्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। वक्ताओं ने कहा कि जागरूक, शिक्षित और आत्मविश्वासी युवतियां एक सशक्त समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं। एस.डी. पब्लिक स्कूल, बदराम (सिवान) के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी। विशेष रूप से छठ महापर्व पर आधारित झांकी ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इस प्रस्तुति के माध्यम से बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक आस्था और परंपराओं को सुंदर ढंग से प्रदर्शित किया गया। छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों ने सभागार में उपस्थित लोगों को भावविभोर किया तथा कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भर दिया।इस अवसर पर दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के प्राचार्य डॉ. सुधांशु त्रिपाठी, राज सिंह कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय पंडित, अभाविप के राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद सदस्य मनोज गुप्ता, प्रांत फार्माविजन संयोजक वेद प्रकाश चौहान, नगर अध्यक्ष डॉ. शैलेश राम, जिला संयोजक गोलू दुबे, प्रांत सोशल मीडिया सह-संयोजक हर्ष राज, नगर सह मंत्री हर्ष कुमार, नगर कला मंच संयोजक आर्यन उपाध्याय, नगर सोशल मीडिया संयोजक हर्ष कुमार सहित अभाविप के अनेक कार्यकर्ता एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

वीरांगना युवती सम्मेलन ने छात्राओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, भारतीय संस्कृति से जुड़ने तथा समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को समझने का अवसर प्रदान किया। छात्राओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता और एस.डी. पब्लिक स्कूल, बदराम के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत छठ महापर्व की मनमोहक झांकी कार्यक्रम के विशेष आकर्षण रहे।
-
देश1 week agoABVP सिवान इकाई ने वीरांगना युवती सम्मेलन का किया भव्य आयोजन
-
सिवान6 days agoशिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव सी.के. अनिल ने सिवान जिले का भ्रमण कर की समीक्षात्मक बैठक
-
देश1 day agoसंस्कार भारती द्वारा दीपोत्सव का हुआ आयोजन,मंगल दीप से जगमग हुआ शिव मंदिर छठ घाट
-
Politics2 days agoलोकतंत्र बचाओ,अराजकता हटाओ पदयात्रा में उमड़ा एनडीए का जनसैलाब,एसआईआर के मुद्दे पर विपक्ष पर बरसे नेता
-
देश1 week agoआयुर्वेद प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता ‘ज्योतिष्मती- सीज़न 6’ में दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DAMCH) सीवान बना चैंपियन
-
Entertainment3 hours agoजुगनू हाट में सिवान के लोक कलाकारों की कलाकृति देख मन्त्रमुग्ध हुए कलाप्रेमी
