Connect with us

देश

शिक्षक समाज का मार्गदर्शक, गुरु का स्थान सर्वोच्च : रामाशीष सिंह

Published

on

रमेंद्र राय ने शिक्षकों को किया सम्मानित, शिक्षक ही करे शिक्षक समाज का प्रतिनिधित्व : रामाशीष सिंह

लोकतंत्र न्यूज,सिवान ; बैकुंठ शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, अमलोरी में सोमवार को शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।जहां विद्या भारती के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री रमेंद्र राय ने सीवान और गोपालगंज जिले से आये करीब 400 शिक्षक एवं शिक्षाविद् को सम्मानित किया। कार्यक्रम में शिक्षकों के योगदान, गुरु-शिष्य परंपरा और शिक्षा के महत्व पर चर्चा की गई।समारोह के मुख्य अतिथि काशी से आए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं प्रखर वक्ता रामाशीष सिंह रहे। उन्होंने शिक्षक, आचार्य और गुरु के बीच अंतर स्पष्ट करते हुए कहा कि शिक्षक पाठ्यक्रम और विषय का ज्ञान देता है, जबकि गुरु शिष्य को अज्ञान के अंधकार से निकालकर ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाता है। यही कारण है कि भारतीय परंपरा में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है।रामाशीष सिंह ने कहा कि शिक्षक समाज का प्रतिनिधित्व भी शिक्षक को ही करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं, अपेक्षाओं और चुनौतियों को वही व्यक्ति बेहतर ढंग से समझ सकता है, जो स्वयं शिक्षा और शिक्षक समाज से जुड़ा रहा हो।उन्होंने विद्या भारती के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री रमेंद्र राय के शिक्षण एवं शिक्षक हित से जुड़े कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि रमेंद्र राय करीब 40 वर्षों से शिक्षा और शिक्षकों के लिए काम करते आ रहे हैं। ऐसे में शिक्षकों से जुड़े विषयों को समझने और उनके प्रतिनिधित्व की भूमिका में शिक्षकों के बीच से आने वाले व्यक्ति का महत्व है।इस अवसर पर रमेंद्र राय ने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्य-पुस्तकों का ज्ञान देने वाले नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और भविष्य को दिशा देने वाले मार्गदर्शक हैं। उनके संस्कार, अनुशासन और मार्गदर्शन का प्रभाव विद्यार्थी के पूरे जीवन पर रहता है। उनके हितों की अनदेखी होती है। इसलिए शिक्षकों के हक और अधिकार की लड़ाई के लिए वे चुनाव लड़ रहे हैं। कार्यक्रम में संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गजानन पाण्डेय, डॉ. अशोक पाण्डेय सहित कई विद्वान प्रोफेसर, शिक्षक एवं शिक्षाविद् उपस्थित रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

11 वें आयुर्वेद दिवस महोत्सव पर दयानन्द आयुर्वेदिक चिकित्सा महाविद्यालय से निकाली गई आयुर्वेद जागरूकता रैली,आयुर्वेद अपनाने का किया गया आह्वान

Published

on

लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- 11 वें आयुर्वेद दिवस महोत्सव के अवसर पर सोमवार को दयानन्द आयुर्वेदिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल,सिवान तथा विश्व आयुर्वेद परिषद बिहार के संयुक्त तत्वावधान में प्राचार्य डॉक्टर सुधांशु शेखर त्रिपाठी के मार्गदर्शन में दयानन्द आयुर्वेदिक चिकित्सा महाविद्यालय,सिवान से जेपी चौक तक आयुर्वेद जागरूकता रैली निकाली गई।प्राचार्य डॉक्टर सुधांशु शेखर त्रिपाठी ने लोकनायक जय प्रकाश नारायण जी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।रैली के दौरान बैनर एवं स्लोगन के माध्यम से स्वस्थ जीवन के लिए आयुर्वेद चिकत्सा पद्धति को अपनाने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर उप प्राचार्य डॉक्टर राजा प्रसाद,डॉक्टर उपेंद्र पर्वत,डॉक्टर प्रकाश सिंह सहित दर्जनों छात्र एवं छात्राएँ शामिल रहे।

Continue Reading

Sports

डॉक्टर रामेश्वर कुमार बने लायंस क्लब सिवान के प्रेसिडेंट,खेल के प्रति लगाव और सेवा भावना का संदेश दिया

Published

on

कन्वीनेंसिया के शानदार आयोजन में लायंस सुपरकिंग क्रिकेट टीम की हुई भव्य लॉन्चिंग

लोकतंत्र न्यूज,सिवान ; शनिवार को उम्मेद पैलेस में लायंस क्लब सिवान, लायंस क्लब सिवान वैदेही, लियो क्लब सिवान का संयुक्त इंस्टॉलेशन कार्यक्रम “कन्वेंसिया” का भव्य आयोजन किया गया।इसमें नवीन कार्यकारिणी ने सामुदायिक सेवा में समर्पित सहभागिता का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर स्थानीय खिलाड़ियों के प्रोत्साहन और खेल के सकारात्मकता के संचार के लिए लायंस एंड लियो क्रिकेट बोर्ड और लायंस सुपरकिंग्स क्रिकेट टीम की भव्य लांचिंग भी हुई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि लायंस इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट 322 E की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन संगीता नंदा रहीं। उन्होंने कहा कि नवाचार के साथ समर्पित सामुदायिक सहयोग मानवता की महान सेवा है।खेल की सकारात्मकता के समाज में संचार का जिम्मा उठाया है लायंस क्लब सिवान ने लायंस सुपर किंग्स क्रिकेट टीम और लायंस एंड लियो क्रिकेट बोर्ड की स्थापना के माध्यम से। लायंस एंड लियो क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष लायन डॉक्टर रूपेश कुमार और सचिव लायन डॉक्टर अब्दुल रेहान लारी बनाए गए हैं। लायंस सुपरकिंग्स की अवधारणा के जनक चार्टड प्रेसिडेंट लायन डॉक्टर एमडी शादाब है जिन्हें मार्गदर्शन पीडीजी लायन एस के पांडेय जी का मिला है। लायंस सुपरकिंग्स के कप्तान लायन डॉक्टर सौरभ सिंह हैं।संयुक्त इंस्टॉलेशन कार्यक्रम की शुरुआत आगत अतिथिगण द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से की गई। आगत अतिथिगण का स्वागत पुष्पगुच्छ और मोमेंटो से किया गया। स्वागत भाषण लायन डॉक्टर रूपेश कुमार ने दिया। आभार ज्ञापन चार्टर प्रेसिडेंट लायन डॉक्टर एमडी शादाब का रहा। मंच संचालन लायन डॉक्टर शबीना जावेद और लायन अरविंद पाठक ने किया। कार्यक्रम में नृत्योदय की बालिकाओं ने गणेश वंदना की अद्भुत नृत्य नाटिका ने सभी की अभिभूत कर डाला।लायंस क्लब सिवान, लायंस क्लब वैदेही सिवान, लियो क्लब सिवान के नए सदस्यों का इंडक्शन कार्यक्रम पीडीजी लायन एसके पांडेय ने कराया इंस्टॉलेशन पीडीजी लायन अनुपम सिंघानिया ने कराया। डॉक्टर मुंतज़िर, डॉक्टर राम इकबाल गुप्ता, मोनू गुप्ता, अमित कुमार मोनू आदि ने नए सदस्य के तौर पर सेवा गतिविधियों में सहभागिता का संकल्प लिया।लायंस क्लब, सिवान, लायंस क्लब सिवान वैदेही, लियो क्लब की नवीन कार्यकारिणी ने सामुदायिक सेवा का संकल्प लिया। लायन डॉक्टर रामेश्वर कुमार लायंस क्लब सिवान के प्रेसिडेंट, लायन अनुग्रह भारद्वाज सेक्रेटरी, लायन उमैर फरीद कोषाध्यक्ष पद, लायन रंजन दास उपाध्यक्ष पद, लायन पवन गुप्ता संयुक्त सचिव पद का शपथ लिया। लायन नाज़िया शादाब लायंस क्लब सिवान वैदेही की प्रेसिडेंट, लायन डॉक्टर नेहा रानी सेक्रेटरी,लायन मारिया एलियास ट्रेजरर, लायन मीरा पी आर ओ पद का शपथ लिया। जबकि लियो क्लब सिवान के प्रेसिडेंट लियो सूरज कुमार, सेक्रेटरी लियो प्रीतम, ट्रेजरर पद का शपथ लियो कंचन कुमार ने लिया। लायंस क्लब सिवान के प्रेसिडेंट डॉक्टर रामेश्वर कुमार ने कहा कि सभी सदस्यों के सहयोग से सामुदायिक सेवा के नए आयाम स्थापित किए जायेंगे। विविध सेवा गतिविधियों के चेयरपर्सन के तौर पर लायन डॉक्टर मुज्जफर आलम, लायन रंजन दास, लायन डॉक्टर रविकांत सिंह, लायन दुर्जय शंकर, लायन गणेश दत्त पाठक ने भी संकल्प लिया।संयुक्त इंस्टॉलेशन कार्यक्रम में लायन ऑफ द ईयर अवॉर्ड लायन धरम कुमार, लायन नाज़िया शादाब को मिला। डॉक्टर बृजेश, डॉक्टर वाहिद सद्भावना पुरस्कार कलाकार अनिल श्रीवास्तव को मिला। बेहतर सामुदायिक योगदान के लिए लायंस इंटरनेशनल के प्रेसिडेंट का सर्टिफिकेट लायन डॉक्टर एमडी शादाब, लायन रूपेश कुमार, लायन विकास सोमानी, लायन गणेश दत्त पाठक, लायन अरविंद पाठक को मिला।लायंस क्लब सिवान के अधिष्ठापन समारोह में नगर की अन्य सामुदायिक संस्थाओं ने सहभागिता निभाया । इन संस्थाओं के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। आयोजन में नगर के गणमान्यजनों, मीडियाकर्मियों और प्रबुद्धजनों की सहभागिता रही। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम को विराम दिया गया।

Continue Reading

देश

माता वैष्णो देवी दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

Published

on

जय माता दी के जयघोष से गूंजा सीवान जंक्शन लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- श्रीमाता वैष्णो देवी दर्शन समिति सीवान के तत्वावधान में माता रानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जत्था शुक्रवार को सीवान रेलवे जंक्शन से से रवाना हुआ।सीवान जंक्शन पर दरौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह,सांसद विजयलक्ष्मी कुशवाहा, वरिष्ठ पत्रकार दीपक पांडेय, राजा सिंह कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार पंडित,दयानंद आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर सुधांशु शेखर त्रिपाठी, दक्ष बीएससी नर्सिंग कॉलेज के निदेशक डॉ. जितेश सिंह, डॉ. ऋचा सिंह,भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, सहित अन्य अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं के जत्थे को रवाना किया।इस अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, सीवान शाखा की संचालिका राजयोगिनी बीके सुधा बहन ने श्रद्धालुओं का तिलक-चंदन लगाकर स्वागत किया और उन्हें मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।श्रद्धालुओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया।सांसद विजयलक्ष्मी कुशवाहा ने कहा कि माता वैष्णो देवी की यात्रा श्रद्धालुओं के लिए आस्था का महत्वपूर्ण अवसर है।उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धार्मिक यात्राएं लोगों को अपनी संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं से जोड़ने का कार्य करती हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से सुरक्षित एवं अनुशासित तरीके से यात्रा पूरी करने की अपील की।इस मौके पर समिति के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह,संरक्षक अरविंद कुमार पांडेय,सचिव अनूप कुमार,यात्रा प्रभारी सुधीर कुमार,जितेंद्र कुमार सिंह, बबलू कुमार सिंह, दुर्गा देवी, मिंटू कुमार,अनामिका कुमारी, प्रेम कुमार सिंह, शंभू नाथ सिंह ज्योति कुमारी ,रंजना सिंह, नीतू सिंह, अमरनाथ शर्मा,सान्या सिंह, महाराणा प्रताप सिंह, जयनाथ सिंह,पत्रकार सचिन पर्वत,लॉफिंग बुद्धा के नाम से प्रसिद्ध बाबा नागेश्वर दास आदि शामिल है।धार्मिक आस्था और सामाजिक एकजुटता को बढ़ावादरौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने कहा कि माता रानी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का जाना क्षेत्र में धार्मिक आस्था और सामाजिक एकजुटता को दर्शाता है। डॉ. ऋचा सिंह ने कहा कि उन्होंने श्रद्धालुओं के मंगलमय एवं सुरक्षित यात्रा की कामना करते हुए कहा कि सभी श्रद्धालु आपसी सहयोग के साथ यात्रा का आनंद लें और सकुशल वापस लौटें। डॉ. जितेश कुमार सिंह ने कहा कि धार्मिक यात्राओं से लोगों में आपसी भाईचारा और सद्भाव की भावना मजबूत होती है। माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रहे सभी श्रद्धालुओं को उन्होंने शुभकामनाएं दीं और माता रानी से सभी के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।वरिष्ठ पत्रकार दीपक पांडेय ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक वातावरण बनाने के साथ लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने का काम करते हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं को यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। राजा सिंह कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार पंडित ने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक यात्राएं हमारी परंपराओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षित यात्रा की कामना की।राजयोगिनी बीके सुधा बहन ने कहा कि तीर्थयात्रा केवल धार्मिक स्थल तक पहुंचने का माध्यम नहीं है,बल्कि यह मन को शांति, सकारात्मकता और आध्यात्मिक ऊर्जा से जोड़ने का अवसर भी है।माता वैष्णो देवी की यात्रा श्रद्धालुओं के लिए आस्था और भक्ति का विशेष अवसर है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखने, एक-दूसरे की सहायता करने तथा सेवा और सद्भाव की भावना के साथ यात्रा करने की अपील की। उन्होंने माता रानी से सभी श्रद्धालुओं की सुखद एवं सुरक्षित यात्रा तथा परिवार और समाज में सुख-शांति की कामना की।

Continue Reading

Trending