Connect with us

देश

महावीरी विजयहाता के भैया बहनों ने बारहवीं के रिजल्ट में किया शानदार प्रदर्शन

Published

on

लोकतंत्र न्यूज नेटवर्क,सिवान ; – सीबीएसई की बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में भी महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर, विजयहाता के भैया-बहनों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय में हर्षोल्लास का वातावरण पैदा कर दिया।

ज्ञात हो कि इस बार पहली बार सीबीएसई की बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा की सभी उत्तरपुस्तिकाओं का ऑनलाइन यानि डिजिटल मूल्यांकन हुआ है। परीक्षार्थियों के अनुसार परीक्षा परिणामों पर इसका बहुत प्रभाव भी स्पष्ट दिख रहा है। बारहवीं के गणित एवं वाणिज्य संकाय में बहनों ने कमाल कर दिया, तो विज्ञान संकाय में भैया का दबदबा रहा। गणित संकाय में बहन प्रज्ञा गुप्ता ने 76.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया।73.6 प्रतिशत के साथ बहन सौम्या सिंह दूसरे स्थान पर, जबकि 71.6 प्रतिशत अंक के साथ बहन रिशिका कुमारी तीसरे स्थान पर रहे। जीवविज्ञान संकाय में भैया अक्षत सिंह ने 82.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, 81.2 प्रतिशत अंक लाकर भैया पवन कुमार ने द्वितीय तथा 76 प्रतिशत अंक के साथ भैया प्रशान्त सोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य संकाय में भी बहनों ने धमाल मचाया। 85.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बहन अदिति कुमारी प्रथम, 78 प्रतिशत अंक लाकर बहन सृष्टि कुमारी द्वितीय तथा 77.6 प्रतिशत अंक के साथ बहन श्रेया कुमारी तृतीय स्थान पर रहे। महावीरी विजयहाता से इस परीक्षा में कुल 119 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए थे। विषयवार अंकों का उच्चतम प्राप्तांक प्रतिशत इस प्रकार रहा- अंग्रेजी-98, भौतिकी-80, रसायनशास्त्र-83, जीवविज्ञान-92, गणित- 69, अकाउंट/लेखाशास्त्र -92, बिजनेस स्टडीज-88, अर्थशास्त्र-85 तथा फिजिकल एजुकेशन -91 । महावीरी विजयहाता के प्राचार्य डॉ कुमार विजय रंजन, विद्यालय प्रबंधन समिति के संरक्षक प्रो. रविन्द्र पाठक, अध्यक्ष डॉ शरद चौधरी, सचिव प्रो. शंभूनाथ प्रसाद तथा कोषाध्यक्ष जीव नारायण ने भैया-बहनों को सुनहरे भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएँ देते हुए सभी आचार्यों के मार्गदर्शन की भूरि-भूरि प्रशंसा की। लोक शिक्षा समिति, बिहार के सचिव रामलाल सिंह, क्षेत्रीय संयोजक नवीन सिंह परमार तथा सीवान विभाग के निरीक्षक अनिल कुमार राम ने भी महावीरी विजयहाता के परीक्षा परिणामों पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भैया-बहनों के परिश्रम की सराहना की। मीडिया प्रभारी अखिलेश श्रीवास्तव ने बताया कि विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ आशुतोष कुमार, परीक्षा प्रमुख अमन पांडेय, सच्चिदानंद पांडेय, विधुशेखर सिंह, हरिराम शर्मा, योगेन्द्र राय, सिद्धिसागर मिश्र, देवानंद श्रीवास्तव, अशोक सिंह, सुश्री अंकिता, जिऊत चक्रवर्ती तथा आचार्य प्रवीण चन्द्र मिश्र ने भी भैया-बहनों की सफलता पर खुशी का इजहार किया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

विश्व संगीत दिवस पर संस्कार भारती ने किया संगीत गोष्ठी का आयोजन

Published

on

लोकतंत्र न्यूज,सिवान ; – विश्व संगीत दिवस के अवसर पर रविवार 21 जून को संस्कार भारती सिवान द्वारा वीणापाणी संगीत विद्यालय परिसर में एक संगीत गोष्ठी का आयोजन हुआ। गोष्ठी का शुभारंभ संस्कार भारती के संरक्षक श्री बृजमोहन प्रसाद,अध्यक्ष राम प्रेम शंकर एवं विद्यालय के प्राचार्य श्री अजय कुमार द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। संगीतकार श्री चंद्रमा चंद्राही के निर्देशन में गायक एवं गायिकाओं द्वारा अनेक गीत प्रस्तुत किए गए।संस्कार भारती के श्री विजय शंकर पांडे ने लोकगीत एवं राजू सोनी ने भजन गया। कार्यक्रम में संस्कार भारती के संरक्षक श्री जादूगर विजय,सचिव श्री सुनील कुमार,कोषाध्यक्ष श्री अश्विनी श्रीवास्तव, मिडिया संयोजक डॉ राकेश कुमार तिवारी कार्तिक पांडे, विपुल कुमार सहित अनेक आमंत्रित उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमति अंजनी पांडे एवं धन्यवाद ज्ञापन राम प्रेम शंकर सिंह द्वारा किया गया।उक्त अवसर पर समिति के अध्यक्ष राम प्रेम शंकर सिंह जी ने बताया कि संगीत दिवस समरसता का प्रतीक है। वही जादूगर विजय ने कहा कि हम गीत के कलाकार नहीं बल्कि संगीत के साधक बने।विजय शंकर पांडे ने कहा कि संगीत मनुष्य के जीवन में अनिवार्य है। अजय कुमार सिन्हा ने कहा कि संस्कार भारती के द्वारा संगीत गोष्टी बंदिनी है।गोष्ठी में रविंद्र कुमार शर्मा , बृजमोहन प्रसाद ,विकास सोनी, रामप्रवेश,सिवान योग संघ के सचिव सचिन कुमार पर्वत,प्रभाकर श्रीवास्तव, प्रशांत कुमार, ऋषभ कुमार, रंजन कुमार, सरोज कुमारी, मानवी, साक्षी, सोनाक्षी एवं बृजेश कुमार रहे गोष्टी के अंत में सर्व सहमति से निर्णय लिया गया की प्रति माह गोष्टी हो संचालन अनमोल कुमार एवं अंजनी पांडे जी ने किया।

Continue Reading

Sports

सिवान योग संघ ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस,करें योग रहें निरोग ; डॉ आशुतोष दिनेन्द्र

Published

on


सिवान ; सिवान योग संघ के तत्वावधान में रविवार को 12 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।
शहर के बिंदुसार बुजुर्ग स्थित दिनेन्द्र चिकित्सालय परिसर में आयोजित योग सभा एवं योग प्रदर्शन कार्यक्रम में सिवान योग संघ के संयुक्त सचिव योगाचार्य डॉ सुनील कुमार के द्वारा योग के विभिन्न आयामों का अभ्यास कराया गया एवं योग से होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में बताया गया।इस अवसर पर सिवान योग संघ के उपाध्यक्ष डॉ आशुतोष दिनेन्द्र ने योग कर निरोग रहने की अपील करते हुए कहा कि हम योग करके दवा मुक्त स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।इस अवसर पर योग संघ के सचिव सचिन कुमार पर्वत,भारत भूषण पाण्डेय,राजीव कुमार चौबे,संजय कुमार,अजय शाह अनुराग दूबे,राजू यादव सहित दर्जनों योग एवं मार्शल आर्ट से संबंधित दर्जनों खिलाड़ी शामिल रहे।

Continue Reading

Uncategorized

भारत विकास परिषद् का लक्ष्य संस्कारित, समर्थ एवं समृद्ध भारत का निर्माण : सुमन सिंह

Published

on

जिला कार्यशाला में सेवा, संस्कार और संगठन विस्तार पर दिया गया विशेष बल

संरक्षक रमेश कुमार सिंह को “विकास रत्न सम्मान” से किया गया सम्मानित

लोकतंत्र न्यूज नेटवर्क,सिवान ;- भारत विकास परिषद् की जिला कार्यशाला को संबोधित करते हुए परिषद् की क्षेत्रीय अध्यक्ष श्रीमती सुमन सिंह ने कहा कि भारत विकास परिषद् का मूल उद्देश्य राष्ट्र जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सेवा, संस्कार, सहयोग एवं समर्पण की भावना को सुदृढ़ करना है।

उन्होंने कहा कि परिषद् देश के प्रबुद्ध एवं संपन्न वर्ग को समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्ग से जोड़कर एक समरस, संगठित एवं आत्मनिर्भर समाज के निर्माण हेतु निरंतर कार्य कर रही है।श्रीमती सिंह ने कहा कि परिषद् का ध्येय वाक्य “स्वस्थ, समर्थ, संस्कारित भारत” है।इसी उद्देश्य को लेकर संगठन देशभर में सेवा, शिक्षा, चिकित्सा, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण तथा युवा जागरण के विविध आयामों पर कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि परिषद् द्वारा आयोजित कार्यक्रम राष्ट्रीय चेतना, सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि परिषद् की विचारधारा एवं उद्देश्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना आवश्यक है। जब समाज का प्रत्येक सक्षम व्यक्ति सेवा और सहयोग का संकल्प लेकर आगे आएगा, तब राष्ट्र के सर्वांगीण विकास का मार्ग और अधिक प्रशस्त होगा। उन्होंने संगठन विस्तार, सेवा परियोजनाओं के प्रभावी संचालन तथा सामाजिक जागरण के कार्यों में कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता पर बल दिया।उल्लेखनीय है कि भारत विकास परिषद्, देशरत्न शाखा सिवान द्वारा रविवार को दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, सिवान के सभागार में एक दिवसीय कार्यकर्ता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष रोहित सिंह ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन नवीन सिंह परमार ने किया। अतिथियों का स्वागत डॉ. सुधांशु शेखर त्रिपाठी के नेतृत्व में शाखा के सदस्यों ने अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर किया।कार्यशाला के छह अलग-अलग सत्रों में परिषद् की कार्यपद्धति, संगठन विस्तार, सेवा परियोजनाओं एवं जनसंपर्क विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय वृत्त सचिव सी.ए. के.के. चौधरी, क्षेत्रीय संपर्क संयोजक अमरनाथ प्रसाद, प्रांत महासचिव सुधीर कुमार सिंह तथा प्रांतीय संगठन सचिव डॉ. नवनीत शांडिल्य ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।*रमेश कुमार सिंह को मिला “विकास रत्न सम्मान”*कार्यक्रम के दौरान भारत विकास परिषद्, देशरत्न शाखा सिवान के संरक्षक रमेश कुमार सिंह को परिषद् की ओर से “विकास रत्न सम्मान” प्रदान किया गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष श्रीमती सुमन सिंह ने उन्हें अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।ज्ञातव्य है कि भारत विकास परिषद् द्वारा देशभर में संचालित सेवा कार्यों के लिए न्यूनतम एक लाख रुपये का आर्थिक सहयोग प्रदान करने वाले सहयोगियों को “विकास रत्न सम्मान” से सम्मानित किया जाता है।

Continue Reading

Trending