देश
पंचायत स्तरीय मेगा स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन,हजारों मरीजों के स्वास्थ्य जाँच कर दी गईं दवाएं
लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- महुआरी पंचायत की मुखिया श्रीमती आभा देवी एवं पैक्स अध्यक्ष श्री सुभाष सिंह कुशवाहा के सौजन्य से उच्च माध्यमिक विद्यालय,महुआरी के परिसर में मंगलवार को पंचायत स्तरीय मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें शहर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ चिकित्स्कों द्वारा शिविर में आये हुए मरीजों के स्वास्थ्य की जाँच कर निःशुल्क परामर्श एवं मुफ्त में दवाएं दी गईं।आयोजन का शुभारंभ बड़हरिया विधायक श्री इंद्रदेव सिंह पटेल मुखिया आभा देवी एवं पैक्स अध्यक्ष श्री सुभाष सिंह कुशवाहा एवं कैम्प में आये हुए चिकित्स्कों तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस आयोजन में हजारों की संख्या में शामिल होकर लोगों ने अपने स्वास्थ्य का जाँच करा कर मुफ्त में दवाएं ली।

Uncategorized
यूट्यूबर अभिषेक यादव के साथ मारपीट कर फर्जी मुकदमा दर्ज करने के विरुद्ध निष्पक्ष जाँच को ले पत्रकारों ने एसपी एवं डीएम को सौंपा ज्ञापन
लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- यूट्यूबर अभिषेक यादव के साथ मारपीट कर फर्जी मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने के विरुद्ध सिवान के पत्रकारों का एक शिष्टमंडल मंगलवार को एसपी एवं डीएम से मिलकर घटना की वस्तु स्थिति से अवगत कराते हुए डिजिटल मीडिया के पत्रकार अभिषेक यादव की रिहाई एवं घटना की निष्पक्ष जाँच को ले पत्रकारों ने डीएम एवं एसपी को एक ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन के माध्यम से जिलाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय को वस्तु स्थिति से अवगत कराते हुए बताया गया कि सीवान जिले के गोरियाकोठी में पिछले शनिवार 7 नवंबर 2026 की दोपहर करीब 2 बजे खबर कवरेज के दौरान यूटूबर पत्रकार गोरियाकोठी निवासी अभिषेक यादव को पूर्वाग्रह से ग्रसित एवं राजनीतिक लोगों के ईशारे पर गोरियाकोठी थानाध्यक्ष मनीष कुमार के द्वारा बेरहमी से बीच सड़क पर मारपीट कर सरेआम बाजार से घसीटते हुए थाना लाकर पुनः मारपीट किया गया। साथ ही घटना का साक्ष्य को मिटाने के उद्देश्य से गोरियाकोठी बाजार के कुछ व्यवसाईयों के दुकान में लगे कई सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर को अपने कब्जे में लेकर वीडियो फुटेज सबूत को मिटाने का प्रयास किया गया।वहीं झूठा FIR दर्ज कर दीपावली त्योहार होने के बावजूद एक पत्रकार व उसके कैमरामैन को झूठे मुकदमे में जेल भेज दिया गया। इसके पूर्व भी गोपालगंज जिले के बरौली थाना के सरार गाँव निवासी दीपक सिंह कश्यप पत्रकार (यूट्यूबर) के ऊपर थानाध्यक्ष मनीष कुमार के द्वारा झूठा मुकदमा कर उनके घर कई बार छापेमारी की जा चुकी है व बार-बार टारगेट किया जा रहा है।वहीं दिनांक 7 नवंबर 2026 को ही अभिषेक की गिरफ्तारी के बाद दीपक सिंह कश्यप के घर बरौली के सरार में आधी रात करीब 2 बजे भोर में छापेमारी की गई व उनके परिवार को अभद्र भाषा में गाली गलौज थानाध्यक्ष के द्वारा दिया गया। हालांकि मनीष कुमार थानाध्यक्ष गोरियाकोठी की आए दिन कई एक नई-नई शिकायते आती रहती है,कभी किसी की पिटाई करना तो कभी किसी महिला के साथ मारपीट कर हाथ तोड़ देना।

पत्रकार समाज का आईना होता है,अगर किसी के साथ जुल्म-अत्याचार हो रहा हो तो उसकी आवाज उठाना हमारा कर्तव्य है,लेकिन जिस तरह थानाध्यक्ष द्वारा इस तरह से एक पक्षीय राजनीतिक ईशारे पर पत्रकारों की पिटाई करना वह परेशान करना कहीं ना कहीं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा प्रहार है व कही से जायज नही है।अतः श्रीमान से सादर अनुरोध है कि इस पूरी घटना की सत्यता की जांच अपने स्तर से कराई जाए व पीड़ित पत्रकारों को इंसाफ दिलवाया जाए।जिसके लिए हम सभी पत्रकार साथी सदा आपके आभारी रहेंगे। शिष्टमंडल में वरिष्ठ पत्रकार एबीपी न्यूज से श्री कैलाश कश्यप,रिपब्लिक भारत के सुरेन्द्र कुमार,आजतक के चंदन कुमार बंटी एवं न्यूज एजेंसी ए.एन.आई. के नजरे आलम तथा यस 24 के कौशर आलम शामिल रहे।
देश
संस्कार भारती द्वारा दीपोत्सव का हुआ आयोजन,मंगल दीप से जगमग हुआ शिव मंदिर छठ घाट
सिवान ;- दीपावली के पावन अवसर पर संस्कार भारती सिवान इकाई द्वारा बुधवार को अग्रवाल समाज शिव मंदिर छठ घाट परिसर में दीपोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अरितिथि बहन निधि कुमारी,तन्नू कुमारी एवं झलक कुमारी ने एवं विशेष अतिथि समिति के अध्यक्ष राम प्रेम शंकर सिंह,कोषाध्यक्ष अश्वनी कुमार श्रीवास्तव,मंत्री सुनील कुमार,संरक्षक जादूगर विजय एवं बृजमोहन प्रसाद की विशेष उपस्थिति में मंगल दीप प्रज्वलित कर हुआ।उक्त अवसर पर भू अलंकरण,चित्रकाला,काव्यपाठ,कलस सज्जा में भाग लिए सौ से ज्यादा प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पदक देकर पुरस्कृत किया गया।साथ ही इस अवसर पर उपस्थित दर्शकों के बीच खेल प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें से 21 चयनित विजेताओं को सरोज सोनी,प्रतिमा साहू,पुष्पा चौरसिया,प्रेमकांत यादव,धनंजय मिश्रा,राजेश पांडेय,लव कुमार साहू,राकेश तिवारी के द्वारा पुरस्कृत किया गया।पुरे परिसर को हकारों दीप से जगमग करने की व्यवस्था में लगे डॉ विपुल कुमार,सत्यम कुमार,अश्वनी गुप्ता,रुपेश कुमार,छोटन कुमार,सुधांशु गुप्ता,कृष्ण कुमार गुप्ता सहित अन्य लोग लगे रहे।

देश
आयुर्वेद प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता ‘ज्योतिष्मती- सीज़न 6’ में दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DAMCH) सीवान बना चैंपियन
लोकतंत्र न्यूज,बिहार डेस्क ;- सदल कंपनी द्वारा पटना में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की आयुर्वेद प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता ‘ज्योतिष्मती – सीज़न 6’ में दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DAMCH), सीवान चैंपियन बना है।
समन्वयक डॉ. अयन पात्रा (सहायक प्राध्यापक, आयुर्वेद संहिता एवं सिद्धांत विभाग) प्रतिभागी श्रेष्ठ राज चतुर्थ वर्ष (BAMS),सृष्टि कुमारी तृतीय वर्ष (BAMS), स्वीटी कुमारी, तृतीय वर्ष (BAMS) एवं प्रगति कुमारी तृतीय वर्ष (BAMS)।
इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दयानन्द आयुर्वेदिक चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.). सुधांशु शेखर त्रिपाठी ने महाविद्यालय का नाम रौशन करने वाले सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
-
देश6 days agoसंस्कार भारती द्वारा दीपोत्सव का हुआ आयोजन,मंगल दीप से जगमग हुआ शिव मंदिर छठ घाट
-
Uncategorized23 hours agoयूट्यूबर अभिषेक यादव के साथ मारपीट कर फर्जी मुकदमा दर्ज करने के विरुद्ध निष्पक्ष जाँच को ले पत्रकारों ने एसपी एवं डीएम को सौंपा ज्ञापन
-
Politics1 week agoलोकतंत्र बचाओ,अराजकता हटाओ पदयात्रा में उमड़ा एनडीए का जनसैलाब,एसआईआर के मुद्दे पर विपक्ष पर बरसे नेता
-
Entertainment5 days agoजुगनू हाट में सिवान के लोक कलाकारों की कलाकृति देख मन्त्रमुग्ध हुए कलाप्रेमी
