Uncategorized
शताब्दी वर्ष पर संस्कार भारती की चिंतन बैठक संपन्न कला,संस्कृति और सामाजिक जागरूकता को लेकर बनी कार्य योजना
लोकतंत्र न्यूज,सिवान; – कला एवं साहित्य के लिए समर्पित संस्कार भारती की जिला इकाई सिवान द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष को ध्यान में रखते हुए आगामी कार्ययोजना एवं चिंतन बैठक का आयोजन स्थानीय कलावती मैरिज हॉल के विशाल सभागार में रविवार को किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता इकाई अध्यक्ष राम प्रेम शंकर सिंह ने की।बैठक में समिति के मंत्री सुनील कुमार, कोषाध्यक्ष अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, मीडिया प्रमुख डॉ. राकेश कुमार तिवारी, कला प्रमुख नीरज कुमार शर्मा, लोक कला प्रमुख डॉ. रूपेश कुमार तथा संरक्षक बृजमोहन प्रसाद सहित नगर के कला प्रेमियों एवं समिति सदस्यों ने भाग लिया।बैठक को संबोधित करते हुए प्रो. अशोक प्रियंवद ने कहा कि भारतीय कला, संगीत और संस्कृति समाज को संस्कारित एवं संवेदनशील बनाने की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उन्होंने कहा कि संस्कार भारती ने चार दशक पूर्व भारतीय जीवन मूल्यों, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के लिए जो अभियान शुरू किया था, उसका सकारात्मक प्रभाव अब समाज में स्पष्ट दिखाई देने लगा है। उन्होंने कहा कि कला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज जागरण और व्यक्तित्व निर्माण का सशक्त साधन है।चिंतन बैठक में संरक्षक जादूगर विजय ने आगामी योजनाओं की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि संघ संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार एवं गुरुजी के जीवन पर आधारित चित्रकला प्रदर्शनी, प्रतियोगिता और गीतमाला का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य, कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता तथा ‘स्व’ जैसे विषयों पर आधारित कला प्रस्तुतियों के माध्यम से जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जिले के विद्यालयों, मंदिरों, मठों एवं सामाजिक संस्थानों से प्रतिभाशाली बच्चों और युवाओं को जोड़कर सांस्कृतिक चेतना को मजबूत किया जाएगा।कार्यक्रम के दौरान विक्रम संवत 2083 के अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों को डायरी भेंट कर स्वागत किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से सिवान की आध्यात्मिक पहचान को समर्पित एक विशेष गीत के विमोचन का निर्णय भी लिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलदीप प्रज्वलन के साथ हुई तथा चंद्रमा चन्द्राराही जे. के नेतृत्व में गीत-संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। संचालन अंजनी पांडे ने किया।सांस्कृतिक कार्यक्रम में सुमित कुमारी, सोनाक्षी कुमारी, शशि कुमारी, सरोज कुमारी, प्रशांत कुमार, रंजन कुमार, विकास कुमार, ऋषभ कुमार, राजू कुमार, विजय शंकर एवं अन्य कलाकारों ने प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। इस अवसर पर डॉ. अशोक प्रियंवद, अवधेश शर्मा, विनोद पांडेय, धीरज श्रीवास्तव, विजय यादव, अनमोल सिंह, कार्तिकेय पांडेय, आयुष तिवारी, रणवीर श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सिवान
सक्रिय एवं समर्पित लायन’ के सम्मान से सम्मानित किये गये डॉ. अविनाश चन्द्र
“सेवा केवल एक दायित्व नहीं, बल्कि जीवन को सार्थक बनाने का एक सुंदर माध्यम है“

- Business
- Entertainment
- Fashion
- Politics
- Sports
- Tech
- Uncategorized
- अंतरराष्ट्रीय
- उत्तर प्रदेश
- खेल
- छत्तीसगढ़
- जम्मू और कश्मीर
- जुर्म
- झारखण्ड
- तकनीकी
- दिल्ली
- देश
- पश्चिम बंगाल
- बंगाल
- बिहार
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- राजनीति
- राजस्थान
- व्यापार
- सिवान
- स्वास्थ्य
- हैदराबाद
लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- जब निस्वार्थ सेवा के छोटे-छोटे प्रयासों को अपनों का स्नेह, विश्वास और सम्मान मिलता है, तो मन में संतोष के साथ समाज के लिए कुछ और बेहतर करने की प्रेरणा भी जागृत होती है।यह मेरे लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का क्षण है कि लायंस क्लब सिवान द्वारा मुझे ‘सक्रिय एवं समर्पित लायन’ के सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान मेरे लिए केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि समाज और मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को और अधिक समर्पण के साथ निभाने की प्रेरणा है।मेरे लिए चिकित्सा केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानव सेवा का एक माध्यम है। किसी जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान लाना, किसी पीड़ित के जीवन में आशा जगाना और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी एवं संवेदनशीलता के साथ निभाना—मेरे जीवन के महत्वपूर्ण मूल्यों में शामिल है।लायंस क्लब जैसे सेवा-समर्पित परिवार का हिस्सा बनकर समाजहित में कार्य करने का अवसर मेरे लिए सौभाग्य भी है और जिम्मेदारी भी। मेरा विश्वास है कि सेवा का वास्तविक मूल्य उसके प्रचार में नहीं, बल्कि उस सकारात्मक परिवर्तन में है जो किसी व्यक्ति के जीवन में दिखाई देता है।इस स्नेह, सम्मान और विश्वास के लिए लायंस क्लब सिवान के सभी आदरणीय पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति हृदय से आभार। आइए, “We Serve — हम सेवा करते हैं” के संकल्प को केवल एक विचार न रहने दें, बल्कि इसे अपने कर्म और व्यवहार का हिस्सा बनाकर मानवता, करुणा और सेवा के भाव को समाज में और व्यापक बनाएं।सम्मान हमें प्रेरणा देता है,और सेवा उस सम्मान को सार्थक बनाती है।
Business
एसपी ने स्वर्ण व्यवसाईयों के साथ किया संवाद,सुरक्षा का दिया भरोषा
लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- समाहरणालय सिवान के सभागार में सिवान के पुलिस अधीक्षक श्री भारत सोनी के साथ सोमवार को जिला तथा प्रखंड स्तर के स्वर्णकार व्यवसाईयों का एक संवाद कार्यक्रम हुआ।जिसकी अगुवाई अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय सचिव रूपेश कुमार,प्रदेश अध्यक्ष सत्यम भारतीय, जिला अध्यक्ष आनंद कुमार,महाराजगंज प्रखंड अध्यक्ष सहित अन्य प्रमुख स्वर्णकार व्यवसाईयों ने किया।इस संवाद में आरक्षी अधीक्षक ने बताया कि कैसे पुलिस और व्यवसाईयों के समन्वय से अपराध नियंत्रण किया जा सकता है तथा व्यवसाईयों की सुरक्षा संबंधी जानकारी भी उपलब्ध कराई। इस दौरान कई पीड़ितों ने अपने साथ पूर्व में घटित घटनाओं पर प्रकाश डाला जिसे पुलिस कप्तान द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित थानों को निर्देशित करने की बात कही गई।इस दौरान अर्चना ज्वेलर्स के मालिक सह राष्ट्रीय सचिव रूपेश कुमार ने कहा कि स्वर्ण व्यवसायियों के द्वारा किए जा रहे शस्त्र लाइसेंस के आवेदन में थाना स्तर से लेकर जिला स्तर तक सहयोग किया जाए ताकि जिलाधिकारी स्वर्णकार बंधुओं को सरलता से शस्त्र लाइसेंस प्रदान कर सकें ।इस संवाद में प्रदेश अध्यक्ष सत्यम भारतीय ने पुलिस कप्तान के समक्ष उन पीड़ित परिवारों की बात रखी जो लूटकांड के शिकार हुए थे और अभी भी प्रशासन से अपने लूटे गए संपति की बरामदगी के लिए आशान्वित है।सत्यम भारतीय ने कहा कि कई हमारे ऐसे पीड़ित स्वर्णकार बंधु है जो आज अपनी जीविका चलाने में असमर्थ हो गए है क्योकि अपराधिओं द्वारा उनके जीवन की सारी पूंजी को लूट लिया जाता है ।इन सभी बातों को पुलिस कप्तान श्री भारत सोनी के द्वारा जिस गंभीरता से लिया गया इसके लिए सभी स्वर्ण व्यवसायी बंधुओं ने उनका आभार जताया ।

देश
शिक्षक समाज का मार्गदर्शक, गुरु का स्थान सर्वोच्च : रामाशीष सिंह
रमेंद्र राय ने शिक्षकों को किया सम्मानित, शिक्षक ही करे शिक्षक समाज का प्रतिनिधित्व : रामाशीष सिंह
लोकतंत्र न्यूज,सिवान ; बैकुंठ शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, अमलोरी में सोमवार को शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।जहां विद्या भारती के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री रमेंद्र राय ने सीवान और गोपालगंज जिले से आये करीब 400 शिक्षक एवं शिक्षाविद् को सम्मानित किया। कार्यक्रम में शिक्षकों के योगदान, गुरु-शिष्य परंपरा और शिक्षा के महत्व पर चर्चा की गई।समारोह के मुख्य अतिथि काशी से आए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं प्रखर वक्ता रामाशीष सिंह रहे। उन्होंने शिक्षक, आचार्य और गुरु के बीच अंतर स्पष्ट करते हुए कहा कि शिक्षक पाठ्यक्रम और विषय का ज्ञान देता है, जबकि गुरु शिष्य को अज्ञान के अंधकार से निकालकर ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाता है। यही कारण है कि भारतीय परंपरा में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है।रामाशीष सिंह ने कहा कि शिक्षक समाज का प्रतिनिधित्व भी शिक्षक को ही करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं, अपेक्षाओं और चुनौतियों को वही व्यक्ति बेहतर ढंग से समझ सकता है, जो स्वयं शिक्षा और शिक्षक समाज से जुड़ा रहा हो।उन्होंने विद्या भारती के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री रमेंद्र राय के शिक्षण एवं शिक्षक हित से जुड़े कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि रमेंद्र राय करीब 40 वर्षों से शिक्षा और शिक्षकों के लिए काम करते आ रहे हैं। ऐसे में शिक्षकों से जुड़े विषयों को समझने और उनके प्रतिनिधित्व की भूमिका में शिक्षकों के बीच से आने वाले व्यक्ति का महत्व है।इस अवसर पर रमेंद्र राय ने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्य-पुस्तकों का ज्ञान देने वाले नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और भविष्य को दिशा देने वाले मार्गदर्शक हैं। उनके संस्कार, अनुशासन और मार्गदर्शन का प्रभाव विद्यार्थी के पूरे जीवन पर रहता है। उनके हितों की अनदेखी होती है। इसलिए शिक्षकों के हक और अधिकार की लड़ाई के लिए वे चुनाव लड़ रहे हैं। कार्यक्रम में संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गजानन पाण्डेय, डॉ. अशोक पाण्डेय सहित कई विद्वान प्रोफेसर, शिक्षक एवं शिक्षाविद् उपस्थित रहे।
-
सिवान2 days agoसक्रिय एवं समर्पित लायन’ के सम्मान से सम्मानित किये गये डॉ. अविनाश चन्द्र
-
Politics1 week agoपीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दुर्गा मंदिर में हवन-पूजन कर कार्यकर्ताओं ने की स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना
-
देश7 days agoमाता वैष्णो देवी दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना
-
Sports5 days agoडॉक्टर रामेश्वर कुमार बने लायंस क्लब सिवान के प्रेसिडेंट,खेल के प्रति लगाव और सेवा भावना का संदेश दिया
-
देश3 days agoशिक्षक समाज का मार्गदर्शक, गुरु का स्थान सर्वोच्च : रामाशीष सिंह
-
Business3 days agoएसपी ने स्वर्ण व्यवसाईयों के साथ किया संवाद,सुरक्षा का दिया भरोषा
-
देश3 days ago11 वें आयुर्वेद दिवस महोत्सव पर दयानन्द आयुर्वेदिक चिकित्सा महाविद्यालय से निकाली गई आयुर्वेद जागरूकता रैली,आयुर्वेद अपनाने का किया गया आह्वान
