Connect with us

Politics

सीएम ने उप्र राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों को नामित कर दिया

Published

on


लखनऊ।  प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ के निर्देश पर उ0प्र0 राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों को नामित कर दिया है।  पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग मंत्री अनिल राजभर ने उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग में सम्मानित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं नामित सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। इससे प्रदेश के अन्य पिछड़े वर्ग के लोगों को त्वरित न्याय दिलाने में आसानी होगी। सरकार ने आयोग में एक अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष तथा 25 सदस्य नामित किये हैं।
राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग में सहारनपुर के जसवन्त सिंह सैनी को अध्यक्ष बनाया गया है। लखीमपुर के हीरा ठाकुर तथा गाजीपुर के प्रभुनाथ चैहान को उपाध्यक्ष बनाया गया है। आयोग के कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए एवं पिछड़े वर्ग के लोगों न्याय दिलाने के लिए 25 सदस्यों की भी नियुक्ति की गई है। इसमें जनपद मुजफ्फरनगर से जगदीश पंाचाल, मेरठ से हरवीर पाल, अमरोहा से चन्द्र पाल खड़गवंशी, गौतमबुद्धनगर से विजेन्द्र भाटी, आगरा से राकेश कुशवाहा, झांसी से जगदीश शाहू, चित्रकूट से राम रतन प्रजापति, अयोध्या से बलराम मौर्य एवं रघुनंदन चैरसिया, चन्दौली से शिव मंगल बियार, बलिया से देवेन्द्र यादव, देवरिया से डा0 त्रिपुणायक विश्वकर्मा, गोरखपुर से श्री राम जियावन मौर्य, फतेहपुर से राधेश्याम नामदेव, अम्बेडकर नगर से धर्मराज निषाद, कानपुर से अरूण पाल एवं रमेश वर्मा निषाद, मैनपुरी से ममता राजपूत, मथुरा से घनश्याम लोधी, सहारनपुर से सपना कश्यप, बुलन्दशहर से रवीन्द्र राजौरा, बस्ती से शिवपूजन राजभर, मुरादाबाद से गिरीश वर्मा, प्रयागराज से जवाहर पटेल तथा वाराणसी से नरेन्द्र पटेल को पिछड़ा वर्ग आयोग का सदस्य नामित किया गया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Politics

समृद्ध बिहार के संकल्प को जनभागीदारी एवं सुशासन के माध्यम से किया जायेगा साकार : सम्राट चौधरी

Published

on

लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीमंगलवार को सीवान में आयोजित सहयोग शिविर में सिवान पहुँचे जहां उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा,योजनाओं का शिलान्यास उद्घाटन करने के पश्चात उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।

इस दौरान आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु अधिकारियों को आवश्यक निर्देश माननीय मुख्यमंत्री महोदय के द्वारा दिया गया।माननीय मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में बताया कि अब तक प्राप्त 3.03 लाख आवेदनों में से 2.61 लाख आवेदनों का निष्पादन कर लगभग 90 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की गई है। इस अवसर पर सीवान जिले के विकास को नई गति देने के लिए ₹180 करोड़ की लागत वाली 38 योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गरीबों, दलितों, किसानों, युवाओं एवं वंचित वर्गों के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर 25 लाख दलित परिवारों के घरों पर सोलर बिजली लगाने, वर्ष 2030 तक 1 करोड़ लोगों को नौकरी एवं रोजगार उपलब्ध कराने, सीवान में चीनी मिल की स्थापना तथा स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने संबंधी अनेक महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी दी।उन्होंने विश्वास दिलाते हुए बताया कि विकसित भारत और समृद्ध बिहार के संकल्प को जनभागीदारी एवं सुशासन के माध्यम से साकार किया जाएगा।

Continue Reading

Politics

मोदी सरकार के 12 वर्ष ; विश्वास, विकास और जनकल्याण के संकल्प की ऐतिहासिक यात्रा आनंद मिश्रा

Published

on

लोकतंत्र न्यूज, नेटवर्क,सिवान ;- भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित “12 साल विश्वास, विकास और जनकल्याण” कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को सिवान परिसदन में भाजपा के युवा विधायक एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा तथा सारण के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) सचिदानंद राय ने संयुक्त रूप से मीडिया को संबोधित किया। मीडिया संवाद को संबोधित करते हुए आनंद मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, सुरक्षा और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया, वंदे भारत ट्रेन, 5जी विस्तार, महिला आरक्षण अधिनियम तथा अनुच्छेद 370 की समाप्ति जैसे ऐतिहासिक निर्णयों ने देश को नई दिशा और नई पहचान दी है।वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों के कारण भारत आज विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो चुका है और वैश्विक मंच पर देश की प्रतिष्ठा निरंतर बढ़ी है। गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए चलाई गई योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है।पूर्व आईपीएस अधिकारी सह बक्सर विधायक आनंद मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का नया मॉडल प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि आज देश का युवा आत्मविश्वास से भरा हुआ है और भारत विश्व की अग्रणी शक्तियों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा, आधारभूत संरचना और डिजिटल क्रांति के क्षेत्र में हुए कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होंगे।सारण के एमएलसी सचितानंद राय ने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष भारत के पुनर्जागरण के वर्ष रहे हैं। जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से करोड़ों गरीब परिवारों को सम्मानजनक जीवन मिला है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की पारदर्शी और जवाबदेह कार्यशैली ने जनता का विश्वास मजबूत किया है तथा विकसित भारत के संकल्प को नई गति मिली है।भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां केवल आंकड़े नहीं बल्कि करोड़ों लोगों के जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तन की कहानी हैं। उन्होंने आम जनता से विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया।कार्यक्रम में मुख्यरूप से भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नन्द प्रसाद चौहान,लालबाबू कुशवाहा,अनुराधा गुप्ता, राजेश श्रीवास्तव, कुन्दन सिंह,देवेंद्र गुप्ता,भाजपा मीडिया प्रभारी आदित्य कुमार पाठक अजित कुमार लाल बाबू तिवारी,सौमिल उपाध्याय सहित दर्जनों कार्यकर्त्ता उपस्तिथ रहे।

Continue Reading

Politics

नारी शक्ति के खिलाफ साजिश पर विधायक छोटी कुमारी का प्रेस कॉन्फ्रेंस,विपक्ष पर साधा निशाना

Published

on

लोकतंत्र न्यूज,सिवान;- नारी सशक्तिकरण से जुड़े विधेयक को लेकर देश की राजनीति गरमा गई है।इसी क्रम में छपरा की विधायक छोटी कुमारी ने बुधवार को परिसदन सिवान में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विपक्ष पर तीखा हमला बोला।विधायक छोटी कुमारी ने कहा कि 17 अप्रैल का दिन देश के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो सकता था, लेकिन विपक्ष की साजिश के चलते यह एक काले अध्याय के रूप में सामने आया। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि यह केवल एक विधेयक की हार नहीं, बल्कि देश की करोड़ों महिलाओं की आकांक्षाओं पर सीधा आघात है।उन्होंने कहा कि संसद में जो कुछ हुआ, वह केवल एक विधेयक की हार नहीं, बल्कि देश की करोड़ों महिलाओं के सपनों पर प्रहार है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों ने राजनीतिक स्वार्थ में महिला सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषय को रोकने का काम किया। साथ ही विपक्ष की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि महिलाओं के अधिकारों जैसे गंभीर विषय पर राजनीति करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।विधायक ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सहित अन्य दलों का महिलाओं के प्रति रवैया हमेशा से नकारात्मक रहा है। वर्षों तक सत्ता में रहने के बावजूद महिलाओं को केवल वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया गया, लेकिन उन्हें वास्तविक अधिकार देने की गंभीर कोशिश नहीं की गई।प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने विपक्ष द्वारा OBC महिलाओं के नाम पर दिए जा रहे तर्कों को खारिज करते हुए इसे “सिर्फ बहाना” बताया। इस दौरान दरौंडा के विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने कहा कि विपक्ष जानबूझकर भ्रम फैलाकर महिला सशक्तिकरण के प्रयासों को कमजोर करना चाहता है।उन्होंने कहा कि इस विधेयक का उद्देश्य महिलाओं का “हिस्सा छीनना” नहीं बल्कि “हिस्सा बढ़ाना” था, लेकिन विपक्ष ने इसे तोड़-मरोड़कर पेश कर जनता को गुमराह करने की कोशिश की। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ने जानबूझकर इस मुद्दे को भटकाने का प्रयास किया।विधायक छोटी कुमारी ने विपक्ष पर परिवारवाद की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वे नहीं चाहते कि सामान्य परिवारों की महिलाएं आगे बढ़ें और संसद तक पहुंचें, क्योंकि इससे उनके राजनीतिक वर्चस्व को चुनौती मिलती है। उन्होंने परिवारवाद को लोकतंत्र के लिए खतरा बताया।उन्होंने कहा कि देश की महिलाएं अब जागरूक हो चुकी हैं और आने वाले चुनावों में इसका जवाब जरूर देंगी।यह केवल एक राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी के सम्मान और अधिकारों का सवाल है।अंत में उन्होंने कहा कि विपक्ष ने केवल एक विधेयक को नहीं रोका, बल्कि देश की महिलाओं के विश्वास को ठेस पहुंचाई है, जिसका परिणाम उन्हें भविष्य में भुगतना पड़ेगा।उन्होंने कहा कि जनता समय आने पर इसका उचित जवाब देगी।इस मौके पर हरेंद्र कुशवाहा, सत्यम सिंह, सोनू, देवेंद्र गुप्ता, सुनीता जैयसवाल, पूनम गिरि, आभा देवी, सौम्या सोनी, दीपू सिंह, अलका गुप्ता, सौरभ कुशवाहा, नितीश कुशवाहा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Continue Reading

Trending