उत्तर प्रदेश
मनरेगा में फर्जीवाडा करने वाले दो आरोपितों को जेल
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज प्रदीप गुप्ता द्वारा प्रवीण कुमार शुक्ला खंड विकास अधिकारी परतावल तथा चन्देश्वर सिंह उपसंभागीय वनाधिकारी प्रभाग सोहगीबरवा द्वारा थाना कोतवाली महराजगंज में दर्ज कराए गए उपरोक्त दिए गए निर्देश के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल नेतृत्व में निरीक्षक सलीम खान क्राइम ब्रांच द्वारा विवेचना के क्रम में पाया गया कि. विनय कुमार मौर्य पुत्र मंगल प्रसाद मौर्या नि धनहा नायक थाना श्यामदेउरवा जनपद महराजगंज (अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा संविदा कर्मी महराजगंज). शिवराम गुप्ता पुत्र बिकाऊ गुप्ता नि0 बरवां विद्यापति थाना कोतवाली जनपद महराजगंज (कंप्यूटर ऑपरेटर संविदा कर्मी मनरेगा) वर्ष 2018-19 में परतावल ब्लॉक के ग्राम सभा परतावल टोला बरियरहवा पोखरी के सुंदरीकरण कार्य के लिए कार्य योजना आईडी नंबर 315 2010001/wc/958486255822874774 बनी लेकिन विरोध के कारण पोखरी सुंदरीकरण का कार्य नहीं हो पाया तथा उपरोक्त आईडी को शून्य कर दिया गया परंतु उक्त आईडी को दिनेश कुमार मौर्य निवासी सतहरिया थाना कोतवाली जनपद महराजगंज अपने मेली मददगार तथा चकरी गैंग के सदस्य विनय कुमार मौर्य, शिवराम गुप्ता आदि के सहयोग के जरिए दूरभाष मनरेगा कार्यालय लखनऊ से धर्मेंद्र त्रिपाठी अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी से संपर्क कर उक्त आईडी को खुलवा लिए तथा आईडी का स्थानांतरण फर्जी तरीके से वन विभाग के सहयोगी बिंद्रेश कुमार व अरविंद श्रीवास्तव को मिलाकर उक्त आईडी को सोहगीबरवा वन प्रभाग पर स्थानांतरित कर दिए तथा बिना कार्य कराए 25,87,920 रुपए सामग्री व सश्रम दिखाकर निकाल लिए। जिसके संबंध में खंड विकास अधिकारी परतावल श्री प्रवीण कुमार शुक्ला द्वारा मु0अ0सं0 -234/21, धारा 419/420/409 भादवि व 66 आईटी एक्ट बनाम दिनेश मौर्य आदि तथा इसी से संबंधित दूसरा अभियोग श्री चंदेश्वर सिंह उप संभागीय वन अधिकारी प्रभाग सोहगीबरवा द्वारा मु0अ0सं0- 235/21 धारा 409 भादवि बनाम बिन्द्रेश कुमार, अरविंद कुमार श्रीवास्तव आदि के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराए थे। जो पूर्णतः सत्य पाया गया।
विवेचना के दौरान निरीक्षक सलीम खान व हमराह उ0नि0 दिनेश कुमार मनरेगा घोटाले के संबंध में सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए भारतीय स्टेट बैंक शाखा विकास भवन में मौजूद थे तभी मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उपरोक्त फर्जीवाड़े से संबंधित व्यक्ति अपनी चार पहिया वाहन से नेपाल भागने की फिराक में नगर तिराहे से निचलौल होते हुए जाने वाले हैं यदि जल्दी किया जाए तो पकड़े जा सकते हैं। इस सूचना पर विश्वास कर मुखबीर के साथ नगर तिराहा पर चार पहिया वाहनों की निगरानी करने लगे। कुछ देर बाद वांछित अभियुक्त होंडा अमेज गाड़ी से आ रहा था जिसे नगर पालिका गेट पर गाड़ी को रोककर घेरघार कर 18. जून 2021 समय करीब 09:20 बजे अभियुक्तगण विनय कुमार मौर्या व शिवराम गुप्ता को गिरफ्तार किया गया तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय महराजगंज रवाना किया गया।
Uncategorized
यह धर्मध्वजा और मंदिर, कपड़े और पत्थर नहीं सनातन की गति, लहर और शाश्वत स्थायित्व का प्रत्यक्ष प्रमाण हैं ; अजीत भारती
राम मंदिर धर्म ध्वजा मंदिर जब टूटते हैं, तो केवल शिलाएँ, ध्वजा या प्रतिमाएँ खंडित नहीं होती, तोड़ने वालों का लक्ष्य मंदिरों में बसी सनातन आत्मा का भंजन होता है। उनकी सोच उस पवित्र देवालय को अदृश्य करने मात्र की नहीं होती, वरन एक-एक टूटता मंदिर, एक-एक जलता गाँव, एक-एक धर्मविमुख होता व्यक्ति उसी सोच के विस्तार को अवलम्ब देती सीढ़ियाँ होती हैं कि यदि आक्रांता लगा रहे, तो एक दिन सनातन के धरातली अर्थ का आध्यात्मिक लोप भी हो जाएगा। एक पुस्तक वालों ने हमारे पुस्तकालयों को जला कर यह सोचा कि हमारी सभ्यता या तो वो मिटा देंगे, या उनकी आने वाली पीढ़ियाँ। परंतु ऐसा हो नहीं पाया। हड्डियों में धँसे छर्रे हों या खोपड़ी में लगी सात-सात गोलियाँ, वो खंडित शिलाएँ, प्रतिमाओं के नोंचे टुकड़े, वायु में जलते पताकाओं के उड़ते धागे, अपने समय की प्रतीक्षा करते रहे कि कालचक्र घूमेगा और धर्मचक्र पुनर्स्थापित होगा। राम मंदिर के शिखर पर शोभायमान भगवा ध्वज एक मंदिर मात्र की पूर्णता नहीं बल्कि लाखों हिन्दुओं की टूटती साँसों, बिखरते विमर्श और धुँधली होती जाती आशा की राह पर खड़ा वह स्तंभ है, जो आज हमारा सामूहिक अवलम्ब बन चुका है। यह धर्मध्वजा और मंदिर, कपड़े और पत्थर नहीं सनातन की गति, लहर और शाश्वत स्थायित्व का प्रत्यक्ष प्रमाण हैं कि हिन्दू था, हिन्दू है, और हिन्दू, ब्रह्मांडों की उत्पत्तियों और विनाशों के बाद हर बार पुनः आ जाएगा। मैंने पहले भी कहा था कि राम मंदिर के महत्व का अनुभव हमें वर्तमान में नहीं हो पाएगा क्योंकि हमें यह ‘एक और मंदिर परिसर’ की तरह बताया जाएगा।

(लेखक प्रसिद्ध वरिष्ठ पत्रकार हैं)

उत्तर प्रदेश
पीएमडीके, एलिम्को कानपुर द्वारा राष्ट्रीय वयोश्री योजना एवं एडिप योजनातर्गत वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण वितरण किया गया
लोकतंत्र न्यूज़ नेटवर्क,गोरखपुर (उत्तर प्रदेश );- समेकित क्षेत्रीय कौशल विकास पुनर्वास एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण केंद्र (सीआरसी) गोरखपुर, (राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान, देहरादून के प्रशासनिक नियन्त्रणाधीन),दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 75+ सामाजिक अधिकारिता शिविर के माध्यम से बुधवार 17 सितंबर 2025 को सीआरसी गोरखपुर परिसर में पीएमडीके, एलिम्को कानपुर द्वारा राष्ट्रीय वयोश्री योजना एवं एडिप योजना अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण वितरण किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय,भारत सरकार डॉ. वीरेंद्र कुमार के द्वारा वर्चुअली किया गया।इस अवसर पर गोरखपुर से राज्य सभा सांसद श्रीमती संगीता यादव उपस्थित रहीं।



Tech
मंडल कार्यालय पर अनुसूचित जाति एवंअनुसूचित जनजाति के साथ अनौपचारिक वार्ता बैठक सम्पन
लोकतंत्र न्यूज़ नेटवर्क,वाराणसी;- मंडल रेल प्रबंधक,वाराणसी श्री विनीत कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में एस.सी.एस.टी. एसोसिएशन के साथ अनौपचारिक वार्ता आज 25 जुलाई,2025 शुक्रवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के भारतेन्दु सभा कक्ष,वाराणसी में आयोजित हुई। बैठक में अपर मंडल प्रबंधक(आपरेशन) श्री राजेश कुमार सिंह, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) श्री अजय सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ आर जे चौधुरी, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (प्रथम) श्री विकास कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक श्री अजय प्रताप सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री शेख रहमान,वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर श्री रजत प्रिय,वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक श्री नितेश अग्रवाल, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर(C&W)श्री अनुभव पाठक, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (कर्षण) श्री आर्यन सिंह, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर(ऑपरेशन)श्री धर्मेन्द्र कुमार यादव, मंडल कार्मिक अधिकारी (इंचार्ज) श्री अभिनव कुमार सिंह, मंडल वित्त प्रबंधक श्री एन.एन. पाण्डेय,सहायक कार्मिक अधिकारी श्री वीरेंद्र यादव, सहित अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अध्यक्ष श्री थादेयुस डूँग डूँग एवं मंडल मंत्री श्री प्रमोद कुमार सहित अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के सदस्य उपस्थित थे ।

बैठक को सम्बोधित करते हुये मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव ने एस.सी.एस.टी. एसोसिएशन के पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए बताया की वाराणसी मंडल पर कार्यरत सभी एस.सी.एस.टी.कर्मचारियों को नियमानुसार लाभ दिया जा रहा है । यदि किसी विभाग विशेष में वरीयता,पदोन्नति अथवा चयन की प्रक्रिया में कोई अनियमितता पाई जाती है तो तत्काल उसको संज्ञान में आते ही त्रुटि सुधार किया जाता है । रेल संचलन में एस सी एस टी एसोसिएशन की महत्वपूर्ण भूमिका है तथा उनके माध्यम से प्राप्त अनेक महत्वपूर्ण सुझावों के क्रियान्वयन से कर्मचारियों के कल्याण के साथ ही कार्यकुशलता में वृद्धि होती है। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से वाराणसी मंडल ने अनेक उपलब्धियाँ प्राप्त की। कर्मचारी हित के कार्यों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले रेलकर्मियों को उसी दिन समापक भुगतान ऑनलाइन किया जा रहा है। रेलकर्मियों के बच्चों को छात्रवृत्ति, अनुकम्पा के आधार पर शीघ्रता से नियुक्ति, समय से पदोन्नति परीक्षाओं का आयोजन एवं एम.ए.सी.पी. प्रदान करने का कार्य भी प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।
इसके पूर्व, मंडल कार्मिक अधिकारी(इंचार्ज) श्री अभिनव कुमार सिंह ने स्वागत सम्बोधन में बताया कि रेल प्रशासन कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए पूर्णतः सजग है तथा किसी भी एस सी एस टी कर्मचारी के परिवाद का निस्तारण यथाशीघ्र किये जाने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने एस.सी.एस.टी. एसोसिएशन की बैठकों को समय से आयोजित किये जाने का आश्वासन दिया ।
एस.सी.एस.टी. एसोसिएशन के मंडल मंत्री श्री प्रमोद कुमार के संबोधन भाषण के पश्चात एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष श्री थादेयुस डूँग डूँग ने बैठक के एजेंट पर विस्तृत चर्चा की। जिसमें 21 मदो के साथ-साथ अन्य लगभग 10 अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित सभी शाखा अधिकारियों ने लगभग 15 मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई कर निस्तारित करने का आश्वासन दिया। मंडल मंत्री श्री प्रमोद कुमार द्वारा संबंधित मुद्दों पर अपना पक्ष भी रखा गया ।अनौपचारिक बैठक में बनारस मंडल कार्यकारी अध्यक्ष दीपक कुमार अपर मंत्री विनीत कुमार भारती मंडल कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार भारती एवं मंडल पदाधिकारी संजीत कुमार अन्नू रानी राव जिऊत भारती , छपरा शाखा के अध्यक्ष मदन दास शाखा मंत्री सनोज पासवान , प्रयागराज रामबाग के शाखा अध्यक्ष सुजीत कुमार साह, थावे शाखा के अध्यक्ष दिलीप राम , मुख्यालय शाखा के अध्यक्ष राजकिशोर भारती ,आउटडोर शाखा के शाखा अध्यक्ष संजय रजक डीजल लॉबी शाखा के अध्यक्ष अनमोल कुमार, बनारस शाखा के मंत्री पी डी भगत, गोरखपुर ईस्ट के शाखा मंत्री इंद्रजीत, भटनी शाखा मंत्री जयप्रकाश नारायण एवं एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे अनौपचारिक वार्ता में सभी मदों पर प्रशासन द्वारा सकारात्मक चर्चा हुई ।
