बिहार
सिविल सर्जन ने दलित टोला पुरैना में शिशु को पोलियो ख़ुराक पिलाकर पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का किया शुभारंभ
लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- जिलाधिकारी सिवान के निर्देशानुसार रविवार 22 नवम्बर 2026 को सीवान जिले में पांच दिवसीय पल्स पोलियो अनुराष्ट्रीय टीकाकरण अभियान (22 नवम्बर से 26 नवम्बर 2026) का विधिवत शुभारंभ किया गया।अभियान का आधिकारिक शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ. श्रीनिवास प्रसाद द्वारा सदर प्रखंड के दलित टोला, पुरैना में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद खुराक पिलाकर किया गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन ने कहा कि, “भारत भले ही पोलियो मुक्त घोषित हो चुका है, लेकिन पड़ोसी देशों में इसके मामलों के कारण सतर्कता आवश्यक है।

सीवान जिले में निर्धारित कुल 3,82,173 लक्षित बच्चों में से ‘कोई भी बच्चा छूटे ना’, इसका विशेष ध्यान रखें”। सभी 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को शत-प्रतिशत प्रतिरक्षित करना सुनिश्चित करें।” 3,82,173 लक्षित बच्चे (0-5 वर्ष) 3,769 इंडेलिबल इंक मार्कर पेन,12,960 पोस्टर एवं बैनर (IEC) अभियान के तहत दूर-दराज के क्षेत्रों, ईंट-भट्टों, बासा, घुमंतू तथा प्रवासी आबादी के बच्चों तक पहुंचने के लिए विशेष निगरानी दल गठित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन तथा प्रमुख चौराहों (ट्रांजिट पॉइंट) पर प्रशिक्षित टीकाकर्मियों को तैनात किया गया है ताकि कोई भी बच्चा खुराक से वंचित न रहे। *उद्घाटन समारोह में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी एवं प्रतिनिधिः* डॉ.ओपी लाल (जिला मलेरिया पदाधिकारी), डॉ. अरविंद कुमार (जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी), विशाल कुमार सिंह (जिला कार्यक्रम प्रबंधक, (जिला स्वास्थ्य समिति), इमामुल होदा (डीपीसी), प्रवीण कुमार (WHO फोकल पर्सन), मो. जावेद (IFM), सदर प्रखंड की डॉ. मिताली (प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी), डॉ. नेसार अहमद (चिकित्सा पदाधिकारी), मो. रब्बानी (प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक) एवं सैकड़ों की संख्या में आशा (ASHA) कार्यकर्ता तथा स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे। *अपीलः* जिला स्वास्थ्य समिति सीवान सभी अभिभावकों से अनुरोध करती है कि अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ या घर-घर आ रही टीकाकरण टीमों से पोलियो की खुराक अवश्य पिलवाएं।
Tech
बाल दिवस पर अर्जुन फाउंडेशन में दिखा प्रतिभा,संस्कृति और सेवा का अद्भुत संगम
लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- बाल दिवस के अवसर पर अर्जुन फाउंडेशन एवं श्री राम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को एक भव्य समारोह आयोजित किया गया जिसमें 500 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।इनमें 465 छात्राएं शामिल थीं।समारोह का शुभारंभ दोनों संस्थाओं के निदेशक अर्जुन कुमार साह एवं नवल किशोर पांडेय ने दीप प्रज्वलित कर किया।राकेश कुमार, शशिकांत,जुबैर एवं नीरज कुमार ने संस्थाओं की गतिविधियों और उद्देश्यों की जानकारी दी।अर्जुन फाउंडेशन में निःशुल्क ब्यूटी ट्रेनिंग प्राप्त कर रहीं 30 छात्राओं ने छठ महापर्व की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।आर्ट एंड क्राफ्ट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 40 छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

बेजुबान जीवों की सेवा के लिए ताज बेगम, कौशल्या कुमारी, फातिमा प्रवीन एवं रिंकी कुमारी शर्मा को अंगवस्त्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया।समारोह की प्रमुख उपलब्धि दोनों संस्थाओं के बीच हुआ एमओयू रहा।इसके तहत अर्जुन फाउंडेशन के सदस्यों एवं विद्यार्थियों को श्री राम की सेवाओं पर ऐप इंस्टॉल करने के बाद 20% तक की छूट मिलेगी। सभी विद्यार्थियों को लैपटॉप बैग भी वितरित किए गए।
Uncategorized
पाकिस्तानी हैंडलर शाहिद अख्तर गिरफ्तार, मधुबनी थाना के कृष्णापुरी यादव टोला से हुई गिरफ्तारी
लोकतंत्र न्यूज,मधुबनी,बिहार ;- बिहार में आईबी की कार्रवाई में संदिग्ध कट्टरपंथी नेटवर्क से जुड़े युवक को दबोचा, एनआईए व एसटीएफ भी जांच में जुटीं।
पूर्णिया जिले के मधुबनी थाना क्षेत्र में केंद्रीय खुफिया एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से एक संवेदनशील मामले में बड़ी कार्रवाई की है। आईबी की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मधुबनी थाना क्षेत्र के काली प्रसाद यादव टोला स्थित एक संदिग्ध युवक के घर पर छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से मोबाइल और लैपटॉप भी बरामद किए गए हैं।इस्लामिक कट्टरपंथी समूह से जुड़ा हुआ था शाहिदगिरफ्तार युवक की पहचान मधुबनी के काली प्रसाद यादव टोला निवासी शमीम अख्तर के पुत्र शाहिद अख्तर (23) के रूप में हुई है। केंद्रीय जांच एजेंसियों की इस कार्रवाई से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस और खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी शाहिद अख्तर वर्ष 2025 से ही एक इस्लामिक कट्टरपंथी समूह से जुड़ा हुआ था। जांच में यह बात सामने आई है कि इस नेटवर्क में पाकिस्तान के अलावा हैदराबाद, पश्चिम बंगाल और देश के अन्य हिस्सों के संदिग्ध लोग भी जुड़े हुए थे।बताया जा रहा है कि यह समूह देशविरोधी और संदिग्ध गतिविधियों में सक्रिय था। आरोप है कि शाहिद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से देश की सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील और गोपनीय जानकारियां देश-विदेश के अन्य संदिग्ध हैंडलर्स के साथ साझा कर रहा था। खुफिया इनपुट और डिजिटल साक्ष्य मिलने के बाद वह आईबी के रडार पर आ गया था। इसके बाद आईबी की टीम ने मधुबनी थाना पुलिस के सहयोग से उसके घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।आरोपी से लंबी पूछताछ की और पूरे घटनाक्रम की जानकारी लीयुवक की गिरफ्तारी के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। इस मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और बिहार एसटीएफ की टीमें भी पूर्णिया पहुंचीं और संयुक्त रूप से पूरे नेटवर्क की पड़ताल शुरू कर दी। केंद्रीय एजेंसियों और एसटीएफ की गहन पूछताछ के बाद पूर्णिया के एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन और सदर एसडीपीओ-1 अभिनव परासर ने भी मौके पर पहुंचकर आरोपी से लंबी पूछताछ की और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।पिछले 24 घंटे से अधिक समय तक आरोपी को एक गुप्त स्थान पर रखकर उससे गहन पूछताछ की गई है। उसके पास से बरामद मोबाइल और लैपटॉप की जांच के जरिए देशविरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों और स्लीपर सेल के अन्य संपर्कों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।Fri, Nov 13, 2026 | Updated 06:50 AM IST
- होम
- ताज़ा
- ब्रेकिंग
- राष्ट्रीय
- दुनिया
- राशिफल
- बिजनेस
- क्रिकेट
- मनोरंजन
- फोटो-स्टोरीज़
- अध्यात्म
- लाइफस्टाइल
- टेक-ज्ञान
- ऑटो
- पॉलिटिक्स
- Did You Know
- एक्सप्लेनर
- लाइव न्यूज़
- शिक्षा
- जॉब्स
- कैरियर
- वायरल
- जागरण इमर्सिव
- बढ़ता यूपी
- HiTech Awards 2026
- दीवाली मैगजीन
- Watch Cricket Matches
- समृद्ध उत्तराखंड
- IPO डैशबोर्ड
- हिंदी हैं हम
- Jagran Reviews
- स्मार्ट चॉइस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें
पूर्णिया का छात्र निकला पाकिस्तानी हैंडलर का मोहरा, 8 यूट्यूब चैनलों से फैला रहा था नफरत
By Rajeev KumarEdited By: Rajat Mourya
Published: Wed, 11 Nov 2026 07:01 PM (IST)
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें
पूर्णिया में पाकिस्तानी एजेंटों के इशारे पर कट्टरता फैलाने के आरोप में 23 वर्षीय छात्र शाहिद अख्तर को गिरफ्तार किया …और पढ़ें

राजीव कुमार, पूर्णिया। पाकिस्तान में बैठे एजेंटों के सहयोग से देश में कट्टरता फैलाने की कोशिश करने के आरोप में पुलिस ने खुफिया विभाग की सूचना के आधार पर एक युवक को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार युवक पूर्णिया के मधुबनी थाना क्षेत्र स्थित काली प्रसाद यादव टोला के रहने वाले शमीम अख्तर का 23 वर्षीय पुत्र मो. शाहिद अख्तर है। शाहिद अख्तर पूर्णिया कॉलेज में जंतु विज्ञान का छात्र है।उसकी गिरफ्तारी आंध्र प्रदेश से मिली सूचना के आधार पर खुफिया विभाग की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से की है।गिरफ्तार युवक के मोबाइल फोन से कई ऐसे वीडियो संदेश मिले हैं, जो देश में कट्टरता फैलाने के लिए पाकिस्तान से भेजे जाने के बाद युवक द्वारा देशभर में वायरल किए गए थे।युवक की गिरफ्तारी के बाद एटीएस सहित देश की कई अन्य खुफिया एजेंसियों ने भी उससे घंटों पूछताछ की। पूछताछ में पाकिस्तान के अलावा देशभर में फैले इस ग्रुप के नेटवर्क का खुलासा हुआ है।जांच में यह बात सामने आई है कि गिरफ्तार मो. शाहिद अख्तर का संबंध पाकिस्तान में बैठे आकाओं के अलावा पश्चिम बंगाल, हैदराबाद सहित देश के कई अन्य क्षेत्रों के ऐसे युवकों से था, जो धार्मिक कट्टरता के वीडियो प्रसारित कर रहे थे फिलहाल, पुलिस और जांच एजेंसियां कानूनी प्रक्रिया पूरी कर गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी में जुटी हैं।

Entertainment
जुगनू हाट में सिवान के लोक कलाकारों की कलाकृति देख मन्त्रमुग्ध हुए कलाप्रेमी
लोकतंत्र न्यूज,पटना ;- बिहार की राजधानी पटना स्थित “जुगनू हाट” में कला प्रेमियों ने सिवान के लोक कलाकारों की कलाकृति देखी।सिवान जिला प्रशासन और रसमंजरी फाउंडेशन के सहयोग से पटना के गर्दनीबाग स्थित बापू टॉवर में आयोजित लोककला प्रदर्शनी “जुगनू हाट” में सिवान की प्राचीन लोक कला “दूसूती ” और लोकनृत्य “पखाउज” को गुरुवार को सैकड़ों लोगों ने देखा।बिहार के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति विभाग के माननीय मंत्री श्री लखेंद्र पासवान, बापू टॉवर के प्रमुख श्री विनय कुमार, भा.पु.से. कवि नीलोत्पल मृणाल ने सिवान के प्राचीन दूसूती कला के ग्रामीण महिला कलाकारों से बात कर उनका उत्साहवर्धन भी किया।

श्री विजय प्रकाश मीणा,भा. प्र.से. जिलाधिकारी, सिवान के मार्गदर्शन में सिवान की लोककला को राज्यस्तरीय पहचान प्रदान करने और ग्रामीण लोक कलाकारों के उत्साहवर्धन के लिए सिवान जिला प्रशासन और रसमंजरी फाउंडेशन के तत्वावधान में लोक कलाकार अपने कलात्मक हुनर को प्रदर्शित करने के लिए पटना भेजे गए हैं।कार्यक्रम की आयोजिका डॉक्टर स्मृति पासवान ने बताया कि “जुगनू हाट” के आयोजन का उद्देश्य स्थानीय कलाकारों, बुनकरों, हस्तशिल्पकारों और कलाकारों की कला को बढ़ावा और पहचान देना है। साथ ही विलुप्त होती लोक कला को संरक्षण प्रदान करना भी है।
दूसूती कलाकार आरती देवी की कलाकृतियाँ जुगनू हाट में आकर्षण का केंद्र बनी रही। जुगनू हाट में मौजूद कला मर्मज्ञ चंदन श्रीवास्तव ने बताया कि दूसूती कलाकृतियों को देख पटना के कलाप्रेमी अभिभूत होते दिखे।ई. विनय चौहान के सहयोग से प्राचीन लोक नृत्य पखाउज के ग्रामीण लोक कलाकारों ने जब सांस्कृतिक संध्या में अपना प्रदर्शन दिया तो कला प्रेमी मंत्रमुग्ध हो गए। सांस्कृतिक संध्या में नीलोत्पल मृणाल सहित राज्य के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

सिवान से गए लोक कलाकार भी अपनी सराहना से उत्साहित दिख रहे हैं।
रसमंजरी फाउंडेशन के संरक्षक मंडल के सदस्यगण डॉक्टर राजन कल्याण सिंह, डॉक्टर शरद चौधरी, श्री रूपेश कुमार निदेशकगण श्री अनिल कुमार श्रीवास्तव और श्रीमती कन्नूप्रिया ने पटना में सिवान की लोक कला को प्रतिष्ठा मिलने पर हर्ष जताया है।साथ ही लोक कला को प्रतिष्ठा प्रदान करने में सहयोग के लिए जिलाधिकारी सिवान के प्रति आभार जताया है।
-
Uncategorized6 days agoSCHOOL TEACHER FEDERATION OF BIHARबिहार विद्यालय अध्यापक महासंघबसंतपुर प्रखंड इकाई का हुआ गठन
-
Business5 days agoसीवान में खुला ट्रेंड्स ऑफ इंडिया का 39 वां स्टोर, अवध बिहारी चौधरी ने किया उद्घाटन
-
Politics1 week agoसदर विधायक मंगल पांडेय एवं दरौंदा विधायक कर्णजीत सिंह ने छठ घाट का किया निरीक्षण,दिये आवश्यक निर्देश
-
देश7 days agoमाथे पर दउरा और छठ मईया के प्रति अगाध आस्था के साथ जिलाधिकारी ने दाहा नदी तट पर अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्पित किया अर्घ्य
-
Tech1 week agoबाल दिवस पर अर्जुन फाउंडेशन में दिखा प्रतिभा,संस्कृति और सेवा का अद्भुत संगम
