Connect with us

Uncategorized

हरिद्वार अधिवेशन 24-25 अक्टूबर को : डॉ. गिरधारी लाल अग्रवाल

Published

on

  • देश-विदेश से जुटेंगे साहित्यकार,कलाकार,पत्रकार,समाजसेवी एवं विषय विशेषज्ञ
  • लोकतंत्र न्यूज,नेशनल डेस्क ;- हरिद्वार(जीतेन्द्र कुमार सिन्हा);- कला,साहित्य और संस्कृति के संवर्धन और संरक्षण के प्रति समर्पित थावे विद्यापीठ के तत्वाधान में आगामी 24 और 25 अक्टूबर 2026 को प्रसिद्ध पावन तीर्थ स्थल हरिद्वार में दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन का आयोजन होना निश्चित हुआ है, जिसमें देश – विदेश से साहित्यकार, कलाकार, पत्रकार, संस्कृति के लिए समर्पित विद्वत जन एवं समाजसेवी और राष्ट्रप्रेमी जन भाग लेंगे।प्रेस विज्ञप्ति जारी कर हरिद्वार अधिवेशन के स्थानीय संयोजक एवं विद्यापीठ के उप कुलसचिव डॉ. गिरधारी लाल अग्रवाल ने यह जानकारी दी। साथ ही यह भी बताया कि विदेशी प्रतिभागियों के साथ देश के आधा दर्जन राज्यों के लगभग 50 शहरों से प्रतिभागीगण सम्मिलित होकर अधिवेशन की शोभा बढ़ाएंगे। अधिवेशन के प्रथम दिवस निबंधन के पश्चात भव्य उद्घाटन समारोह और तीन तकनीकी सत्रों का संचालन होगा। तकनीकी सत्र हिंदी भाषा, पर्यावरण और युवा वर्ग के विषयों पर केंद्रित होगा।तत्पश्चात रात्रि में कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। वहीं दूसरे दिन सुबह में गायन वादन के साथ प्रभात फेरी निकाली जाएगी। एक तकनीकी सत्र के पश्चात मुक्त सत्र में विभिन्न क्षेत्र के राष्ट्रीय और सामाजिक हित में कार्य कर रहे चयनित प्रतिभागियों को सम्मानोपाधियां प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात रात्रि में कवि सम्मेलन का भी आयोजन होना सुनिश्चित किया गया है। इस अधिवेशन को सफल बनाने के लिए विद्यापीठ के पदाधिकारी एवं सदस्य गण लगे हुए हैं। इस अधिवेशन में विद्यापीठ के कुलाधिपति महामंडलेश्वर(डॉ.) स्वामी हरिहरानंद सरस्वती एवं कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक और प्रतिकूलपति डॉ. जे. बी. पांडेय के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में कुलसचिव डॉ. पी. एस. दयाल यति एवं उप कुलसचिव डॉ. गिरधारी लाल अग्रवाल सहित सभी पदाधिकारी एवं सदस्य गण कार्यरत हैं।स्थानीय संयोजक एवं उप कुलसचिव डॉ. अग्रवाल ने बताया कि विद्यापीठ द्वारा ऐसे अधिवेशनों का आयोजन विद्यापीठ के स्थापना काल से ही किसी साहित्यिक और सांस्कृतिक महत्व के क्षेत्र, तीर्थ स्थान में ही किए जाने की परंपरा है। इसी श्रृंखला में चित्रकूट, अयोध्या, वाराणसी, जगन्नाथ पुरी में अधिवेशन करने के पश्चात इस बार विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गंगा अवतरण स्थल “हरिद्वार”, जिसे हरिधाम के द्वार के रूप में देखा जाता है, में होना सुनिश्चित किया गया है। धार्मिक महत्व के ऐसे दिव्य क्षेत्र में कार्यक्रम करने से स्वाभाविक रूप से व्यक्ति का मन शुद्ध और पवित्र होकर समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का अनुभव करने लगता है। ऐसा कहा जाता है कि जिस संस्था की सांस्कृतिक विरासत जितनी अधिक समृद्ध होती है, वह उतनी ही श्रेष्ठता के साथ समाज और देश की सेवा करने में सक्षम और सामर्थ्यवान होता है। ऐसे ही पावन विचारों के साथ थावे विद्यापीठ परमार्थ पथ पर अग्रसर है। ऐसे धार्मिक वातावरण और भगवती भगीरथी गंगा के तट पर थावे विद्यापीठ द्वारा वार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया जाना, निश्चित रूप से विद्यापीठ के राष्ट्रीय साहित्यिक और सांस्कृतिक प्रेम और निष्ठा को दर्शाता है।स्थानीय संयोजक डॉ. अग्रवाल ने यह भी बताया कि अधिवेशन में भाग लेने वाले पंजीकृत व चयनित सभी प्रतिभागियों के आवासन एवं भोजन आदि की व्यवस्था विद्यापीठ के द्वारा की जाएगी। दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होने वाले प्रतिभागियों के लिए ड्रेस कोड होगा। पुरुषों के लिए सफेद कुर्ता, पजामा एवं केसरिया बंडी और लोंगो वाली पगड़ी, जबकि महिलाओं के लिए केसरिया बॉर्डर की सफेद साड़ी एवं लोंगो वाली पगड़ी की व्यवस्था प्रतिभागियों को स्वयं करनी होगी। विद्यापीठ के द्वारा पगड़ी, लोंगो, स्कार्फ, बैच और पट्टा उपलब्ध कराया जाएगा।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनीति

भाजपा कार्यालय में मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

Published

on

लोकतंत्र न्यूज,सिवान ; चाप ढाला स्थित भाजपा जिला कार्यालय में भारतीय जनसंघ के महान विचारक एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती गुरुवार को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन निर्माण और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उन्होंने एकात्म मानववाद और अंत्योदय के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने का मार्ग दिखाया। उनके विचार आज भी भाजपा के कार्यकर्ताओं को जनसेवा के लिए प्रेरित करते हैं। दरौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ ब्यास सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी केवल एक राजनीतिक विचारक नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति समर्पित ऐसे महान व्यक्तित्व थे, जिन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाने का सपना देखा। उनका ‘अंत्योदय’ का विचार आज भी हम सभी के लिए मार्गदर्शक है। उन्होंने कहा कि दीनदयाल जी ने भारतीय संस्कृति, राष्ट्रवाद और सेवा को केंद्र में रखकर राजनीति को नई दिशा दी। उनके विचारों से प्रेरणा लेकर भाजपा कार्यकर्ता समाज के गरीब, वंचित और जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।भाजपा प्रदेश मंत्री मुकेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय संस्कृति और राष्ट्रवाद को केंद्र में रखकर राजनीति को सेवा का माध्यम बनाने का कार्य किया। उनका सपना था कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। आज देश में गरीब, वंचित और जरूरतमंद लोगों के कल्याण के लिए चल रही योजनाओं में अंत्योदय की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। उनके विचार आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।भाजपा जिला प्रभारी लाल बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अपने चिंतन और संगठनात्मक क्षमता से भारतीय राजनीति को नई दिशा दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सत्ता नहीं, बल्कि सेवा को लक्ष्य मानकर समाज के बीच काम करने की प्रेरणा दी। उनके बताए मार्ग पर चलकर भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लेता है।कार्यक्रम में , हरेंद्र कुशवाहा, राजेश श्रीवास्तव, अनुराधा गुप्ता,धनंजय सिंह, सत्यम सिंह सोनू, देवेंद्र गुप्ता, कुंदन कुमार, अनुरंजन मिश्रा, विजय चौधरी, आभा देवी, सुभाष कुशवाहा, पूनम गिरी, संतोष राउत,धर्मेंद्र मिश्रा, सुनीता जैसवाल, दीपु सिंह चंदेल, प्रेम मांझी, अजय पासवान, सौरव कुशवाहा, रामु राज, सहित दर्जनों कार्यकर्त्ता मैजूद रहे।

Continue Reading

सिवान

सक्रिय एवं समर्पित लायन’ के सम्मान से सम्मानित किये गये डॉ. अविनाश चन्द्र

Published

on

“सेवा केवल एक दायित्व नहीं, बल्कि जीवन को सार्थक बनाने का एक सुंदर माध्यम है“

लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- जब निस्वार्थ सेवा के छोटे-छोटे प्रयासों को अपनों का स्नेह, विश्वास और सम्मान मिलता है, तो मन में संतोष के साथ समाज के लिए कुछ और बेहतर करने की प्रेरणा भी जागृत होती है।यह मेरे लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का क्षण है कि लायंस क्लब सिवान द्वारा मुझे ‘सक्रिय एवं समर्पित लायन’ के सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान मेरे लिए केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि समाज और मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को और अधिक समर्पण के साथ निभाने की प्रेरणा है।मेरे लिए चिकित्सा केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानव सेवा का एक माध्यम है। किसी जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान लाना, किसी पीड़ित के जीवन में आशा जगाना और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी एवं संवेदनशीलता के साथ निभाना—मेरे जीवन के महत्वपूर्ण मूल्यों में शामिल है।लायंस क्लब जैसे सेवा-समर्पित परिवार का हिस्सा बनकर समाजहित में कार्य करने का अवसर मेरे लिए सौभाग्य भी है और जिम्मेदारी भी। मेरा विश्वास है कि सेवा का वास्तविक मूल्य उसके प्रचार में नहीं, बल्कि उस सकारात्मक परिवर्तन में है जो किसी व्यक्ति के जीवन में दिखाई देता है।इस स्नेह, सम्मान और विश्वास के लिए लायंस क्लब सिवान के सभी आदरणीय पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति हृदय से आभार। आइए, “We Serve — हम सेवा करते हैं” के संकल्प को केवल एक विचार न रहने दें, बल्कि इसे अपने कर्म और व्यवहार का हिस्सा बनाकर मानवता, करुणा और सेवा के भाव को समाज में और व्यापक बनाएं।सम्मान हमें प्रेरणा देता है,और सेवा उस सम्मान को सार्थक बनाती है।

Continue Reading

Business

एसपी ने स्वर्ण व्यवसाईयों के साथ किया संवाद,सुरक्षा का दिया भरोषा

Published

on

लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- समाहरणालय सिवान के सभागार में सिवान के पुलिस अधीक्षक श्री भारत सोनी के साथ सोमवार को जिला तथा प्रखंड स्तर के स्वर्णकार व्यवसाईयों का एक संवाद कार्यक्रम हुआ।जिसकी अगुवाई अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय सचिव रूपेश कुमार,प्रदेश अध्यक्ष सत्यम भारतीय, जिला अध्यक्ष आनंद कुमार,महाराजगंज प्रखंड अध्यक्ष सहित अन्य प्रमुख स्वर्णकार व्यवसाईयों ने किया।इस संवाद में आरक्षी अधीक्षक ने बताया कि कैसे पुलिस और व्यवसाईयों के समन्वय से अपराध नियंत्रण किया जा सकता है तथा व्यवसाईयों की सुरक्षा संबंधी जानकारी भी उपलब्ध कराई। इस दौरान कई पीड़ितों ने अपने साथ पूर्व में घटित घटनाओं पर प्रकाश डाला जिसे पुलिस कप्तान द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित थानों को निर्देशित करने की बात कही गई।इस दौरान अर्चना ज्वेलर्स के मालिक सह राष्ट्रीय सचिव रूपेश कुमार ने कहा कि स्वर्ण व्यवसायियों के द्वारा किए जा रहे शस्त्र लाइसेंस के आवेदन में थाना स्तर से लेकर जिला स्तर तक सहयोग किया जाए ताकि जिलाधिकारी स्वर्णकार बंधुओं को सरलता से शस्त्र लाइसेंस प्रदान कर सकें ।इस संवाद में प्रदेश अध्यक्ष सत्यम भारतीय ने पुलिस कप्तान के समक्ष उन पीड़ित परिवारों की बात रखी जो लूटकांड के शिकार हुए थे और अभी भी प्रशासन से अपने लूटे गए संपति की बरामदगी के लिए आशान्वित है।सत्यम भारतीय ने कहा कि कई हमारे ऐसे पीड़ित स्वर्णकार बंधु है जो आज अपनी जीविका चलाने में असमर्थ हो गए है क्योकि अपराधिओं द्वारा उनके जीवन की सारी पूंजी को लूट लिया जाता है ।इन सभी बातों को पुलिस कप्तान श्री भारत सोनी के द्वारा जिस गंभीरता से लिया गया इसके लिए सभी स्वर्ण व्यवसायी बंधुओं ने उनका आभार जताया ।

Continue Reading

Trending