Connect with us

देश

विधायक कर्णजीत सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण,दिया आवश्यक निर्देश

Published

on

लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- सिवान के दरौंदा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ़ व्यास सिंह ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरौंदा का औचक निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने दवा काउंटर सहित सम्पूर्ण परिसर का निरीक्षण कर अस्पताल में उपलब्ध सभी प्रकार की दवाइयों, चिकित्सा सुविधाओं एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।वहीं उन्होंने भर्ती मरीजों से बातचीत कर अस्पताल उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी ली।

इसके बाद विधायक ने मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ एवं आवश्यक दवाइयाँ समय पर उपलब्ध हों, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uncategorized

हरिद्वार अधिवेशन 24-25 अक्टूबर को : डॉ. गिरधारी लाल अग्रवाल

Published

on

  • देश-विदेश से जुटेंगे साहित्यकार,कलाकार,पत्रकार,समाजसेवी एवं विषय विशेषज्ञ
  • लोकतंत्र न्यूज,नेशनल डेस्क ;- हरिद्वार(जीतेन्द्र कुमार सिन्हा);- कला,साहित्य और संस्कृति के संवर्धन और संरक्षण के प्रति समर्पित थावे विद्यापीठ के तत्वाधान में आगामी 24 और 25 अक्टूबर 2026 को प्रसिद्ध पावन तीर्थ स्थल हरिद्वार में दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन का आयोजन होना निश्चित हुआ है, जिसमें देश – विदेश से साहित्यकार, कलाकार, पत्रकार, संस्कृति के लिए समर्पित विद्वत जन एवं समाजसेवी और राष्ट्रप्रेमी जन भाग लेंगे।प्रेस विज्ञप्ति जारी कर हरिद्वार अधिवेशन के स्थानीय संयोजक एवं विद्यापीठ के उप कुलसचिव डॉ. गिरधारी लाल अग्रवाल ने यह जानकारी दी। साथ ही यह भी बताया कि विदेशी प्रतिभागियों के साथ देश के आधा दर्जन राज्यों के लगभग 50 शहरों से प्रतिभागीगण सम्मिलित होकर अधिवेशन की शोभा बढ़ाएंगे। अधिवेशन के प्रथम दिवस निबंधन के पश्चात भव्य उद्घाटन समारोह और तीन तकनीकी सत्रों का संचालन होगा। तकनीकी सत्र हिंदी भाषा, पर्यावरण और युवा वर्ग के विषयों पर केंद्रित होगा।तत्पश्चात रात्रि में कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। वहीं दूसरे दिन सुबह में गायन वादन के साथ प्रभात फेरी निकाली जाएगी। एक तकनीकी सत्र के पश्चात मुक्त सत्र में विभिन्न क्षेत्र के राष्ट्रीय और सामाजिक हित में कार्य कर रहे चयनित प्रतिभागियों को सम्मानोपाधियां प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात रात्रि में कवि सम्मेलन का भी आयोजन होना सुनिश्चित किया गया है। इस अधिवेशन को सफल बनाने के लिए विद्यापीठ के पदाधिकारी एवं सदस्य गण लगे हुए हैं। इस अधिवेशन में विद्यापीठ के कुलाधिपति महामंडलेश्वर(डॉ.) स्वामी हरिहरानंद सरस्वती एवं कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक और प्रतिकूलपति डॉ. जे. बी. पांडेय के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में कुलसचिव डॉ. पी. एस. दयाल यति एवं उप कुलसचिव डॉ. गिरधारी लाल अग्रवाल सहित सभी पदाधिकारी एवं सदस्य गण कार्यरत हैं।स्थानीय संयोजक एवं उप कुलसचिव डॉ. अग्रवाल ने बताया कि विद्यापीठ द्वारा ऐसे अधिवेशनों का आयोजन विद्यापीठ के स्थापना काल से ही किसी साहित्यिक और सांस्कृतिक महत्व के क्षेत्र, तीर्थ स्थान में ही किए जाने की परंपरा है। इसी श्रृंखला में चित्रकूट, अयोध्या, वाराणसी, जगन्नाथ पुरी में अधिवेशन करने के पश्चात इस बार विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गंगा अवतरण स्थल “हरिद्वार”, जिसे हरिधाम के द्वार के रूप में देखा जाता है, में होना सुनिश्चित किया गया है। धार्मिक महत्व के ऐसे दिव्य क्षेत्र में कार्यक्रम करने से स्वाभाविक रूप से व्यक्ति का मन शुद्ध और पवित्र होकर समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का अनुभव करने लगता है। ऐसा कहा जाता है कि जिस संस्था की सांस्कृतिक विरासत जितनी अधिक समृद्ध होती है, वह उतनी ही श्रेष्ठता के साथ समाज और देश की सेवा करने में सक्षम और सामर्थ्यवान होता है। ऐसे ही पावन विचारों के साथ थावे विद्यापीठ परमार्थ पथ पर अग्रसर है। ऐसे धार्मिक वातावरण और भगवती भगीरथी गंगा के तट पर थावे विद्यापीठ द्वारा वार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया जाना, निश्चित रूप से विद्यापीठ के राष्ट्रीय साहित्यिक और सांस्कृतिक प्रेम और निष्ठा को दर्शाता है।स्थानीय संयोजक डॉ. अग्रवाल ने यह भी बताया कि अधिवेशन में भाग लेने वाले पंजीकृत व चयनित सभी प्रतिभागियों के आवासन एवं भोजन आदि की व्यवस्था विद्यापीठ के द्वारा की जाएगी। दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होने वाले प्रतिभागियों के लिए ड्रेस कोड होगा। पुरुषों के लिए सफेद कुर्ता, पजामा एवं केसरिया बंडी और लोंगो वाली पगड़ी, जबकि महिलाओं के लिए केसरिया बॉर्डर की सफेद साड़ी एवं लोंगो वाली पगड़ी की व्यवस्था प्रतिभागियों को स्वयं करनी होगी। विद्यापीठ के द्वारा पगड़ी, लोंगो, स्कार्फ, बैच और पट्टा उपलब्ध कराया जाएगा।
Continue Reading

देश

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का हुआ भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं से किया संवाद

Published

on

लोकतंत्र न्यूज,सिवान ; – भारतीय जनता पार्टी, सिवान के जिला कार्यालय में शनिवार को बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी के प्रथम आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय, अमर शहीद डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा सामूहिक रूप से वंदे मातरम् के गायन के साथ हुई।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा सिवान के जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी की जबकि मंच संचालन जिला महामंत्री राजेश श्रीवास्तव ने किया।इस अवसर पर शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी ने उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, जहां प्रत्येक समर्पित कार्यकर्ता को उचित मान-सम्मान और आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में पार्टी ने उन्हें विधानसभा एवं लोकसभा का टिकट देकर सम्मानित किया और बिहार में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार में शिक्षा मंत्री जैसे महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी देकर गौरवान्वित किया है।उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा लिए गए निर्णयों को शत-प्रतिशत धरातल पर उतारने तथा जनता के हित में कार्य करने के लिए बिहार सरकार द्वारा लगातार महत्वपूर्ण एवं पारदर्शी फैसले लिए जा रहे हैं।शिक्षा मंत्री ने कहा कि बिहार के शिक्षित युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है और बीपीएससी के माध्यम से शीघ्र ही बहाली की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। छात्रों एवं अभिभावकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति में पूछताछ एवं शिकायत निवारण की व्यवस्था को बेहतर बनाया गया है।उन्होंने बताया कि इंटरमीडिएट काउंसिल कार्यालय में विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के कार्यों को आसान बनाने तथा कागजातों के त्वरित निष्पादन के लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया गया है। वहीं, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शनिवार को हाफ-डे स्कूल की व्यवस्था लागू करने की घोषणा की गई है।

श्री तिवारी ने कहा कि बिहार के विद्यालयों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अनुरूप विकसित करने के लिए विद्यालयों को अपडेट एवं अपग्रेड करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। विद्यालयों की प्रयोगशालाओं को आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित करने, प्रेरक चित्र एवं स्लोगन लगाने तथा विद्यालय परिसर को बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही विद्यालय भवनों की मरम्मत एवं रंग-रोगन का कार्य भी कराया जा रहा है।उन्होंने कहा कि वर्तमान तकनीकी युग में बिहार के विद्यार्थी किसी भी क्षेत्र में पीछे न रहें, इसके लिए शिक्षा व्यवस्था में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसी आधुनिक तकनीकों को शामिल करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।शिक्षा मंत्री ने कहा कि बिहार सरकार का लक्ष्य केवल विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक एवं रोजगारपरक शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि बिहार के युवा देश और दुनिया में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा सकें।कार्यक्रम में मुख्यरूप से पूर्व एमएलसी मनोज कुमार सिंह नन्दप्रसाद चौहान,मुकेश कुमार बंटी,राजीव कुमार सिंह उर्फ़ बिट्टू सिंह, अभिमन्यु कुमार सिंह, लाल बाबू कुशवाहा,हरेंद्र सिंह कुशवाहा, प्रदीप कुमार रोज उपस्तिथ रहे।

Continue Reading

Politics

दिवंगत विनोद सिंह कुशवाहा के परिजनों से मिले सदर विधायक मंगल पाण्डेय,निष्पक्ष जाँच कर कड़ी कार्रवाई का दिया भरोषा

Published

on

लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- बरहरिया प्रखंड अंतर्गत बभनबाड़ा गांव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता विनोद सिंह कुशवाहा की गत दिनों हुई निर्मम हत्या के बाद शनिवार को सिवान के विधायक एवं बिहार सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय पीड़ित परिवार से मिलने उनके आवास पहुंचे।उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा घटना की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने दिवंगत विनोद सिंह कुशवाहा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद, निंदनीय एवं समाज को झकझोर देने वाली है।मुलाकात के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों एवं स्थानीय लोगों ने विधायक मंगल पाण्डेय के समक्ष घटना की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कराने के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) के गठन की मांग रखी। ग्रामीणों का कहना था कि मामले की गहन जांच कर सभी दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ग्रामीणों की मांग पर विधायक मंगल पाण्डेय ने कहा कि इस जघन्य हत्या के दोषियों को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्य के उच्च प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों से बातचीत करेंगे तथा निष्पक्ष जांच, दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि कानून के शासन में अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है और दोषियों को कठोर से कठोर सजा मिलनी चाहिए।उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ी है। न्याय की लड़ाई में परिवार को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा तथा सरकार और प्रशासन के समक्ष उनकी बात पूरी मजबूती से रखी जाएगी।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी, मुकेश कुमार बंटी, संजय पाण्डेय, सुभाष सिंह कुशवाहा, अनुरंजन मिश्रा, हीरा लाल राम सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Continue Reading

Trending