देश
जिला निरीक्षण समिति द्वारा सिवान जिला अंतर्गत समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सभी बाल देखरेख संस्थानों का निरीक्षण किया
लोकतंत्र न्यूज,सिवान ; -जिला निरीक्षण समिति जिला पदाधिकारी श्री विवेक रंजन मैत्रेय की अध्यक्षता में जिला निरीक्षण समिति द्वारा सिवान जिला अंतर्गत समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सभी बाल देखरेख संस्थानों का बुधवार को निरीक्षण किया गया।
पर्यवेक्षण गृह, सिवान में निरीक्षण के क्रम में आवासीत बच्चों से उनके आवासन एवं भोजन के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। पूछताछ के क्रम में गृह में आवासीत बच्चे गृह की व्यवस्था से संतुष्ट पाए गए। पर्यवेक्षण गृह में गैस की आपूर्ति में हो रही समस्या के संबंध में अधीक्षक द्वारा बताया गया। जिला पदाधिकारी ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी से समन्वय कर गैस की आपूर्ति सुचारू रूप से कराने का निदेश दिया। गृहो में बिजली की निर्बाध आपूर्ति हेतु ब्रेडा के जिला स्तरीय पदाधिकारी से समन्वय कर सोलर पैनल लगाने का निदेश दिया गया। गृह में आवासीत बच्चो की पेशी हेतु स-समय पुलिस बल एवं वाहन उपलब्ध कराने हेतु पुलिस उपाधीक्षक (मु०) को निदेश दिया गया।वृहद आश्रय गृह, भैंसाखाल, जीरादेई, सिवान में संचालित बालगृह (बालक) यूनिट 01 एवं 02 के निरीक्षण के क्रम में Special Need के बच्चों के स्वास्थ्य के बेहतर के लिए सिविल सर्जन, सिवान को गृहों में विशेष कैम्प लगाने का निदेश दिया गया।बालगृह (बालिका) के निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा सारण से आवासित बालिकाओं के त्वरीत पुनर्वासन हेतु संबंधित जिले से समन्वय कर आवश्यक कार्रवाई करने का निदेश दिया गया।विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान के निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा Special Need के चच्चों का स्वास्थ्य जांच कर सामान्य स्वास्थ्य प्राप्त करने हेतु सिविल सर्जन को निदेशित किया गया। सभी बच्चों को स-समय लीगली फी फॉर एडॉप्शन करने हेतु बाल कल्याण समिति को निदेश दिया गया।उक्त गृहों के निरीक्षण के दौरान जिला निरीक्षण समिति के सदस्य यथा- सिविल सर्जन, सिवान, सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, सिवान, पुलिस उपाधीक्षक (मु०), डी०पी०ओ० (SSA) बाल कल्याण समिति के सभी सदस्य, बाल संरक्षण पदाधिकारी एवं गृहों के सभी कर्मी उपस्थित रहे।

देश
आयुर्वेद प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता ‘ज्योतिष्मती- सीज़न 6’ में दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DAMCH) सीवान बना चैंपियन
लोकतंत्र न्यूज,बिहार डेस्क ;- सदल कंपनी द्वारा पटना में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की आयुर्वेद प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता ‘ज्योतिष्मती – सीज़न 6’ में दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DAMCH), सीवान चैंपियन बना है।
समन्वयक डॉ. अयन पात्रा (सहायक प्राध्यापक, आयुर्वेद संहिता एवं सिद्धांत विभाग) प्रतिभागी श्रेष्ठ राज चतुर्थ वर्ष (BAMS),सृष्टि कुमारी तृतीय वर्ष (BAMS), स्वीटी कुमारी, तृतीय वर्ष (BAMS) एवं प्रगति कुमारी तृतीय वर्ष (BAMS)।
इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दयानन्द आयुर्वेदिक चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.). सुधांशु शेखर त्रिपाठी ने महाविद्यालय का नाम रौशन करने वाले सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
देश
ABVP सिवान इकाई ने वीरांगना युवती सम्मेलन का किया भव्य आयोजन
लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- अभाविप सिवान इकाई द्वारा बुधवार को वीरांगना युवती सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गयासम्मेलन में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम के दौरान उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला,वहीं पूरा सभागार छात्राओं एवं अतिथियों से खचाखच भरा रहा।सम्मेलन का उद्देश्य युवतियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक जागरूकता एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना विकसित करना रहा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधान परिषद सदस्य किरण घई एवं अभाविप की राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद सदस्य तथा पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. पूनम सिंह की विशेष उपस्थिति रही। मंच पर उनके साथ सिवान नगर परिषद की उपसभापति किरण गुप्ता, डॉ. स्वधा एवं खेलो भारत की प्रांत सह-संयोजक जया सिंह उपस्थित रहीं।सम्मेलन को संबोधित करते हुए अतिथियों ने युवतियों की शिक्षा, आत्मनिर्भरता, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक सहभागिता के महत्व पर अपने विचार रखे। उन्होंने छात्राओं को अपनी प्रतिभा पहचानने, जीवन में निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने तथा समाज और राष्ट्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। वक्ताओं ने कहा कि जागरूक, शिक्षित और आत्मविश्वासी युवतियां एक सशक्त समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं। एस.डी. पब्लिक स्कूल, बदराम (सिवान) के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी। विशेष रूप से छठ महापर्व पर आधारित झांकी ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इस प्रस्तुति के माध्यम से बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक आस्था और परंपराओं को सुंदर ढंग से प्रदर्शित किया गया। छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों ने सभागार में उपस्थित लोगों को भावविभोर किया तथा कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भर दिया।इस अवसर पर दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के प्राचार्य डॉ. सुधांशु त्रिपाठी, राज सिंह कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय पंडित, अभाविप के राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद सदस्य मनोज गुप्ता, प्रांत फार्माविजन संयोजक वेद प्रकाश चौहान, नगर अध्यक्ष डॉ. शैलेश राम, जिला संयोजक गोलू दुबे, प्रांत सोशल मीडिया सह-संयोजक हर्ष राज, नगर सह मंत्री हर्ष कुमार, नगर कला मंच संयोजक आर्यन उपाध्याय, नगर सोशल मीडिया संयोजक हर्ष कुमार सहित अभाविप के अनेक कार्यकर्ता एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

वीरांगना युवती सम्मेलन ने छात्राओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, भारतीय संस्कृति से जुड़ने तथा समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को समझने का अवसर प्रदान किया। छात्राओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता और एस.डी. पब्लिक स्कूल, बदराम के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत छठ महापर्व की मनमोहक झांकी कार्यक्रम के विशेष आकर्षण रहे।
Politics
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शरद पूर्णिमा उत्सव का किया आयोजन
लोकतंत्र न्यूज,सिवान ; – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा रविवार को महावीरी शाखा में शरद पूर्णिमा उत्सव का आयोजन किया गया।उत्सव की अध्यक्षता कर रही ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वा विद्यालय के बहन कीर्ति ने बताया कि महर्षि वाल्मीकि बाल काल से कुसंगति के कारण चोरी डकैती करने लगे आगे महर्षि नारद जी के प्रेरणा से श्री राम नाम का जप के तपस्या में लग गए वाल्मीकि जी रामायण जैसे महाकाव्य की रचना भी की साथ ही आज शरद पूर्णिमा उत्सव पर विस्तार रूप से बताया।अतिथि जादूगर विजय ने बताया कि संघ की एक घंटे का शाखा हम सबको स्वस्थ बनाता है इस उत्सव में औषधियों से परिपूर्ण प्रसाद खीर हमारे शरीर को निरोग बनाता है।महर्षि वाल्मीकि जी की रचना रामायण हर सनातनियों के घर में है आज के दिन पृथ्वी से चंद्रमा सबसे करीब लगभग तीन लाख 364 हजार किलोमीटर की दूरी पर आ जाते हैं।डाकू रत्नाकर से महर्षि वाल्मीकि बनने की यह यात्रा हमें संदेश देती है कि मनुष्य चाहे तो अपने पापों से मुक्त होकर अमरता को प्राप्त कर सकता है।व्यवस्था प्रमुख हरिओम जी ने बताया कि नगर में इस तरह का आयोजन पांच अन्य स्थानों पर भी आयोजित हैं इन पांचो स्थान के लिए निम्न पांच अतिथि जादूगर विजय,अखिलेश्वर तिवारी, डॉ नरेंद्र कुमार, अखिलेश श्रीवास्तव,राजेश कुमार पांडे अतिथियों का मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ।व्यवस्था में लव कुमार,अभिज्ञान कुमार, नरेंद्र कुमार, शशांक कुमार, दयाशंकर,प्रकाश श्रीवास्तव, प्रसाद,अरविंद कुमार ,सत्यम कुमार,शुभम कुमार ,मनोज तिवारी ,अंजनी कुमार ,डॉ दिलीप आशुतोष कुमार, प्रकाश श्रीवास्तव ,श्रवण सिंह , विपिन सिंह, मुकेश कुमार बंटी,अजीत चौरसिया, धीरज कुमार, संजय पांडे, किरण गुप्ता,गोविंद कुमार आदि शामिल रहे।

-
देश4 days agoABVP सिवान इकाई ने वीरांगना युवती सम्मेलन का किया भव्य आयोजन
-
Business7 days agoसिवान के शांति नगर में खुला सिसोदिया बॉयज़ हॉस्टल एवं लाइब्रेरी, सुरक्षित आवास एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध
-
सिवान23 hours agoशिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव सी.के. अनिल ने सिवान जिले का भ्रमण कर की समीक्षात्मक बैठक
-
Politics1 week agoसारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का मतदान स्वच्छ,निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न
-
Politics1 week agoराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शरद पूर्णिमा उत्सव का किया आयोजन
-
देश2 days agoआयुर्वेद प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता ‘ज्योतिष्मती- सीज़न 6’ में दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DAMCH) सीवान बना चैंपियन
