Connect with us

देश

नाबालिगों का वाहन चलाना चिंता का बिषय – डीएम

Published

on

जिला सड़क सुरक्षा समिति, सिवान की बैठक जिला पदाधिकारी सिवान विवेक रंजन मैत्रेय की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आहूत किया गया* सिवान, 20 मार्च 2026 शुक्रवार। आज दिनांक 20 मार्च 2026 को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक जिला पदाधिकारी, सिवान विवेक रंजन मैत्रेय की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आहुत की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने नाबालिगों के वाहन चलाए जाने पर गंभीर चिंता व्यक्त की। जिला पदाधिकारी ने जिला परिवहन पदाधिकारी को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि वे नाबालिगों के वाहन परिचालन पर रोक लगाने हेतु ठोस कदम उठांए। जिले में लगातार हेलमेट चेकिंग अभियान चलाए जाने का भी निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने सिविल सर्जन को परिवहन विभाग के साथ मिलकर संयुक्त रूप से एंबुलेंस वाले वाहनों की सघन जांच करने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने बताया कि एंबुलेंस वाहनों में मूलभूत सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं कराई जा रही है एवं किसी भी तरह की गाड़ियों में एंबुलेंस सेवा दी जा रही है। इससे मरीजों के हित पर गंभीर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।प्रभारी जिला परिवहन पदाधिकारी, सिवान श्री अमर ज्योति ने बैठक में बताया की यातायात में सुरक्षा के नियमों के प्रति आम लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है।ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके साथ ही वाहन चालक यातायात से संबंधित नियमों का सुदृढ़तापूर्ण ढंग से पालन कर सकें।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Politics

पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दुर्गा मंदिर में हवन-पूजन कर कार्यकर्ताओं ने की स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना

Published

on

लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दुर्गा मंदिर में हुआ हवन-पूजनभाजपा कार्यकर्ताओं ने की प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना, सेवा के 25 वर्षों को बताया प्रेरणादायीसिवान। देश के प्रधानमंत्री एवं लोकप्रिय जननेता नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार की सुबह भारतीय जनता पार्टी सिवान द्वारा शहर के दुर्गा मंदिर, कचहरी रोड में विशेष हवन एवं पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने हवन में आहुति देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग शामिल हुए।कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन केवल उत्सव के रूप में नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना के साथ मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन एवं राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर को भी कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण बताया।भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि नरेंद्र मोदी का पूरा सार्वजनिक जीवन राष्ट्र और समाज की सेवा को समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होना अपने आप में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। इस दौरान उन्होंने संगठन से लेकर शासन तक अपनी कार्यशैली के माध्यम से देश की सेवा की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सिवान भाजपा द्वारा सेवा और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। हवन-पूजन के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की प्रार्थना की है।दरौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन देश के प्रति समर्पण और सेवा की भावना का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने सार्वजनिक जीवन में समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास और कल्याण की योजनाओं का लाभ पहुंचाने की दिशा में लगातार काम किया है। उनके जन्मदिन पर आयोजित हवन-पूजन के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने देश की उन्नति और प्रधानमंत्री के स्वस्थ जीवन की कामना की है।पूर्व एमएलसी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन संघर्ष, सेवा और राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्धता की यात्रा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में संगठन को मजबूत करने से लेकर देश के नेतृत्व तक विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। उनके जन्मदिन के अवसर पर आयोजित हवन-पूजन भाजपा कार्यकर्ताओं की श्रद्धा और शुभकामना का प्रतीक है। उन्होंने प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।भाजपा प्रदेश मंत्री मुकेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन देशसेवा के लिए समर्पित रहा है। 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा की यात्रा में उन्होंने लगातार राष्ट्र निर्माण और जनकल्याण को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को भाजपा कार्यकर्ता पूरे देश में सेवा और समर्पण की भावना के साथ मना रहे हैं। सिवान में भी पार्टी द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से आम लोगों के बीच सेवा का संदेश पहुंचाया जा रहा है।कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जिले में विभिन्न स्थानों पर सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री का जन्मदिन उनके लिए सेवा और संकल्प को मजबूत करने का अवसर है। हवन-पूजन के दौरान देश की सुख-समृद्धि, शांति और प्रगति के लिए भी प्रार्थना की गई।हवन एवं पूजा-अर्चना के बाद उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उनके नेतृत्व में देश के निरंतर विकास एवं प्रगति की शुभकामना व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में धार्मिक एवं भक्तिमय वातावरण बना रहा।इस अवसर पर संजय पाण्डेय, प्रमिल कुमार गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, सिवान भाजपा के मीडिया प्रभारी आदित्य कुमार पाठक, पंकज किशोर सिंह, सुभाष सिंह कुशवाहा, अजित चौरसिया, रंजना श्रीवास्तव, सुमित भारद्वाज, वीरेंद्र गुप्ता, अर्जुन गुप्ता, प्रिंस चौहान, राजन साह सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, नेता एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Continue Reading

Uncategorized

स्वर्ण व्यवसाईयों की हत्या व डकैती को लेकर स्वर्णकार संघ ने की एसपी से मुलाकात

Published

on

लोकतंत्र न्यूज डॉट कॉम, सिवान ;- विगत दिनों सिवान जिले के गुठनी में हुए स्वर्ण व्यवसाई की हत्या व डकैती को लेकर स्वर्णकार संघ ने बुधवार को सिवान के एसपी से भारत सोनी से मुलाकात कर अपराधियों की गिरफ्तारी व स्वर्णकारों की सुरक्षा की मांग की।सोनी जी से स्वर्णकार समाज के साथ मुलाकात की।इस मुलाकात के दौरान एसपी भारत सोनी ने त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिया।इसमें अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय सचिव श्री रुपेश कुमार सर्राफ, प्रदेश अध्यक्ष श्री सत्यम भारतीय , बड़हड़िया अध्यक्ष श्री सुदामा सोनी इत्यादि उपस्तिथ रहे।

Continue Reading

Business

प्रदेश में हो रहे स्वर्णकारों की हत्या एवं हमलों के खिलाफ़ सिवान में निकाला गया मसाल जुलूस

Published

on

लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- पिछले दिनों हुए अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय सचिव तथा सिवान के बहू उद्यमिता के प्रतीक रूपेश कुमार द्वारा संबोधित सोनार समाज के एक गूगल मीटिंग में लिए गए निर्णय के अनुरूप स्वर्णकार संघ सिवान द्वारा सोमवार की संध्या में सिवान के शांति वट वृक्ष से एक मसाल जुलूस निकाला गया।सारण,चंपारण (बेतिया),सिवान सहित बिहार के कई अन्य स्थानों पर वैशाली के जनदाहा में हुए सोनार समाज के हमारे भाई विशाल सोनी की हत्या,सिवान जिला के भगवानपुर के माघर में सोनार समाज के युवक सौरभ सोनी बिट्टू की हत्या तथा बेतिया में स्वर्ण व्यवसायी गोविंदा साह के ऊपर हुए गोलीबारी के विरोध में स्वर्णकार समाज के प्रबुद्ध लोगों तथा न्याय प्रिय व्यक्तियों द्वारा सैकड़ो की संख्या में कैंडल मार्च निकाला गया।मसाल जुलूस निकाले जाने को लेकर स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय सचिव सह उद्यमी श्री रुपेश कुमार ने बताया कि, “सिवान में भारी वर्षा के बीच सिवान स्वर्णकार संघ द्वारा निकला यह कैंडल मार्च इस बात की गवाही दे रहा था की स्वर्णकार समाज के लोग आये दिन हो रहे उनके समाज के लोगों की हत्याओं तथा लूट से आहत होने के साथ-साथ आक्रोशित भी हैं”।कैंडल मार्च की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष आनंद सोनी के साथ स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय सचिव रुपेश कुमार तथा प्रदेश अध्यक्ष सत्यम भारतीय,उत्तम सोनी, संजय सोनी,अजय सोनी राजू सोनी,जय प्रकाश सोनी,विदित सोनी,कंचन सोनी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Continue Reading

Trending