देश
भिक्षु बन के प्रसन्न रहना संतों से सीखें – राजन जी महाराज
लोकतंत्र न्यूज नेटवर्क,सिवान ;- नगर के वीएम उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज परिसर में श्री राजन जी महाराज के श्रीमुख से चल रहे नौ दिवसीय संगीतम श्रीराम कथा के सातवें शनिवार को राजन जी द्वारा केवट प्रसंग सुन श्रद्धालु भावाभिभूत हो गए।अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक राजन जी महाराज ने म धुर स्वरलहरियों के बीच “करूणानिधान रउआ जगत के दाता हई” भजन पर उपस्थित श्रद्धालु भावाभिभूत हो गए और जम के थिरके।पर्यावरण बोध के संदेश के प्रसार के क्रम में माँ गंगा की महिमा का गुणगान भी राजन जी ने किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के कार्य में हमेशा सहयोग करना चाहिए बाधा उत्पन्न करने पर कलंक लगता है। सब कुछ होता तो प्रभु श्रीराम की कृपा से ही है।शनिवार को श्रीराम कथा का प्रारंभ यजमानगण मुख्य यजमान सुभाष प्रसाद, धर्मशिला देवी, सह यजमान रूपेश कुमार, नेहा गुप्ता आदि दैनिक यजमान इंजीनियर अशोक कुमार पांडेय, अनीता पाण्डेय, राजीव चौबे , पुष्पा चौबे, वैभव कुमार, प्रीति चौरसिया, कन्हैया आदि द्वारा श्रीराम चरित मानस की आरती के साथ कथा प्रारंभ हुई। भगवान श्रीराम के मिथिला से विवाह के उपरांत अयोध्या पहुंचने के प्रसंग पर कथा प्रारंभ हुई। राजन जी ने कहा कि जीवन के किसी भी परिस्थिति में यदि मनुष्य आनंद में रहना चाहता है तो अयोध्याकांड के प्रथम आठ चौपाई का पाठ नियमित तौर पर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीवन में आनंद बना रहे इसके लिए केवल धन का होना आवश्यक नहीं है। अभाव में भी संतुष्ट रहना चाहिए। संतोष ही सबसे बड़ा सुख है। राम का नाम लेते रहिए और अपना कर्म करते रहिए। प्रभु श्रीराम की कृपा अवश्य प्राप्त होगी। दुनिया के लोग दौलत पकड़ के मुस्कुराते अवश्य हैं लेकिन भिक्षु बन के खुश रहना तो संतों से सीखना चाहिए। उन्होंने बताया कि भिक्षु और भिखारी में अंतर होता है। अयोध्या में दशरथ जी भगवान श्री राम का राज्याभिषेक करने की व्यवस्था बनाते हैं लेकिन मंथरा की मति बदलते ही उसके सलाह पर माता कैकेई श्रीराम के वन जाने जाने और भरत के राज्याभिषेक का वरदान मान लेती हैं। इसमें माता कैकई का कोई दोष नहीं था अपितु यह तो प्रभु की इच्छा ही थी।राजन जी ने कहा कि जो मनुष्य राम विमुख हो जाता है उसकी मति कभी भी बदल जाती है। उन्होंने कहा कि सफलता मिलने पर उसमें क्रेडिट लेने वाले बहुत लोग मिल जाते हैं लेकिन असफलता मिलने पर लोग पास भी नहीं आते। इसलिए दुनिया के बजाय अपने कर्म पर सदैव ध्यान देना चाहिए। आपका स्नेही वहीं है जो आपकी असफलता पर भी आपसे प्रेम जताता है।राजन जी ने कहा कि भगवान श्रीराम वन के लिए माता सीता और भाई लक्ष्मण के साथ निकले। राजा दशरथ ने सुमंत को भेजा कि रथ लेकर जाएं।वन में निकलने पर मित्र निषादराज से मुलाकात होती है। उन्होंने कहा कि मित्र, स्वामी, गुरु, बहन के यहां कभी खाली हाथ नहीं जाना चाहिए। अपने सामर्थ्य के अनुरूप कुछ न कुछ उपहार लेकर जाना चाहिए। राजन जी ने कहा कि गंगा पार करने के क्रम में अपने महान भक्त केवट से भगवान श्रीराम की मुलाकात होती है। केवट गुहार लगाते हैं कि पाव धुलवा के थोड़ी नजर कीजिए आइए बैठिए फिर सफर कीजिए।

केवट के विनय पर भगवान पहले तो मौन रहते हैं। फिर केवट की निर्मल भक्ति से प्रसन्न हो भगवान उसे पांव पखारने की अनुमति देते हैं। केवट प्रसंग को सुन उपस्थित श्रद्धालु भाव विभोर हो गए।शनिवार को श्रीराम कथा के दौरान महराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, विद्या भारती के प्रदेश सचिव श्री रामलाल सिंह,सिवान विभाग निरीक्षक श्री अनिल कुमार राम, श्री राजेश रंजन, श्री कृष्ण कुमार प्रसाद, श्री ललित राय, प्रधानाचार्य डॉक्टर कुमार विजय रंजन,श्री कमलेश नारायण सिंह, भाजपा नेता मुकेश कुमार बंटी, वी एम एच ई के प्रधानाचार्य राकेश कुमार सिंह, शिक्षाविद् पुष्पेंद्र पाठक बतौर अतिथि मौजूद रहे। आगत अतिथियों का स्वागत श्रीराम कथा आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉक्टर राजन कल्याण सिंह, स्वागताध्यक्ष डॉक्टर शरद चौधरी, संयोजक डॉक्टर रूपेश कुमार, कोषाध्यक्ष प्रेमशंकर सिंह, सदस्य दीपक कुमार सिंह ने किया।


Uncategorized
स्वर्ण व्यवसाईयों की हत्या व डकैती को लेकर स्वर्णकार संघ ने की एसपी से मुलाकात
लोकतंत्र न्यूज डॉट कॉम, सिवान ;- विगत दिनों सिवान जिले के गुठनी में हुए स्वर्ण व्यवसाई की हत्या व डकैती को लेकर स्वर्णकार संघ ने बुधवार को सिवान के एसपी से भारत सोनी से मुलाकात कर अपराधियों की गिरफ्तारी व स्वर्णकारों की सुरक्षा की मांग की।सोनी जी से स्वर्णकार समाज के साथ मुलाकात की।इस मुलाकात के दौरान एसपी भारत सोनी ने त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिया।इसमें अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय सचिव श्री रुपेश कुमार सर्राफ, प्रदेश अध्यक्ष श्री सत्यम भारतीय , बड़हड़िया अध्यक्ष श्री सुदामा सोनी इत्यादि उपस्तिथ रहे।
Business
प्रदेश में हो रहे स्वर्णकारों की हत्या एवं हमलों के खिलाफ़ सिवान में निकाला गया मसाल जुलूस
लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- पिछले दिनों हुए अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय सचिव तथा सिवान के बहू उद्यमिता के प्रतीक रूपेश कुमार द्वारा संबोधित सोनार समाज के एक गूगल मीटिंग में लिए गए निर्णय के अनुरूप स्वर्णकार संघ सिवान द्वारा सोमवार की संध्या में सिवान के शांति वट वृक्ष से एक मसाल जुलूस निकाला गया।सारण,चंपारण (बेतिया),सिवान सहित बिहार के कई अन्य स्थानों पर वैशाली के जनदाहा में हुए सोनार समाज के हमारे भाई विशाल सोनी की हत्या,सिवान जिला के भगवानपुर के माघर में सोनार समाज के युवक सौरभ सोनी बिट्टू की हत्या तथा बेतिया में स्वर्ण व्यवसायी गोविंदा साह के ऊपर हुए गोलीबारी के विरोध में स्वर्णकार समाज के प्रबुद्ध लोगों तथा न्याय प्रिय व्यक्तियों द्वारा सैकड़ो की संख्या में कैंडल मार्च निकाला गया।मसाल जुलूस निकाले जाने को लेकर स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय सचिव सह उद्यमी श्री रुपेश कुमार ने बताया कि, “सिवान में भारी वर्षा के बीच सिवान स्वर्णकार संघ द्वारा निकला यह कैंडल मार्च इस बात की गवाही दे रहा था की स्वर्णकार समाज के लोग आये दिन हो रहे उनके समाज के लोगों की हत्याओं तथा लूट से आहत होने के साथ-साथ आक्रोशित भी हैं”।कैंडल मार्च की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष आनंद सोनी के साथ स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय सचिव रुपेश कुमार तथा प्रदेश अध्यक्ष सत्यम भारतीय,उत्तम सोनी, संजय सोनी,अजय सोनी राजू सोनी,जय प्रकाश सोनी,विदित सोनी,कंचन सोनी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

देश
शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ सिवान शहर का महावीरी अखाड़ा
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी अखाड़ा समिति, सीवानवासियों तथा मीडिया के लोगो के सहयोग का किया सराहना
लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- सीवान, 07 सितंबर 2026-सीवान शहर में महावीरी जुलूस/अखाड़ा का आयोजन शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सफल आयोजन के उपरांत जिलाधिकारी श्री विजय प्रकाश मीणा एवं पुलिस अधीक्षक श्री भारत सोनी ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजन की समीक्षा की तथा इसके सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए सभी अखाड़ा समितियों, आयोजकों एवं नगरवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।जिलाधिकारी ने कहा कि महावीरी जुलूस को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा पूर्व से ही व्यापक तैयारियां की गई थीं। जुलूस के निर्धारित मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, संवेदनशील स्थलों एवं विधि-व्यवस्था से जुड़े सभी पहलुओं पर लगातार निगरानी रखी गई। प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा पूरे आयोजन के दौरान सतर्कता बरती गई।उन्होंने कहा कि, “सीवान के नागरिकों ने जिस अनुशासन, संयम एवं सहयोग का परिचय दिया है, वह प्रशंसनीय है”। सभी अखाड़ा समितियों ने सरकार के संकल्प केआलोक में प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए जुलूस को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।जिलाधिकारी ने विशेष रूप से डीजे, धारदार हथियार एवं ऑर्केस्ट्रा पर लगाए गए प्रतिबंध के अनुपालन की सराहना करते हुए कहा कि अखाड़ा समितियों एवं आम नागरिकों ने प्रशासन के निर्देशों को समझते हुए जिम्मेदारी के साथ सहयोग किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन और जनता के बीच बेहतर समन्वय से ही ऐसे बड़े आयोजनों को सफल बनाया जा सकता है।पुलिस अधीक्षक श्री भारत सोनी ने कहा कि महावीरी जुलूस के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी के साथ-साथ जुलूस के पूरे मार्ग पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की तैनाती की गई थी। पुलिस प्रशासन द्वारा पूरे आयोजन के दौरान ड्रोन कैमरा एवं सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से विधि-व्यवस्था पर सतत निगरानी रखी गई थी।उन्होंने कहा कि सभी अखाड़ा समितियों एवं सीवानवासियों के सहयोग से महावीरी जुलूस शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उन्होंने आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महावीरी जुलूस का शांतिपूर्ण आयोजन सीवान की सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे एवं सौहार्द की सकारात्मक मिसाल है। प्रशासन ने सभी अखाड़ा समितियों, आयोजन से जुड़े व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों, पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों तथा नगरवासियों के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरा,वीडियो फुटेज आदि से प्रमाण खोजे जा रहे हैं जिन्होंने आदेश का उल्लंघन करने की साहस की है उनलोगों पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी|जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भविष्य में होने वाले सभी महावीर अखाड़ा एवं त्यौहारो में इसी प्रकार शांति,सद्भाव, अनुशासन एवं आपसी भाईचारे की भावना के साथ प्रशासन का सहयोग करते रहने की अपील की है।

-
Uncategorized4 days agoस्वर्ण व्यवसाईयों की हत्या व डकैती को लेकर स्वर्णकार संघ ने की एसपी से मुलाकात
-
Business6 days agoप्रदेश में हो रहे स्वर्णकारों की हत्या एवं हमलों के खिलाफ़ सिवान में निकाला गया मसाल जुलूस
-
Politics1 week agoसेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित, कार्यकर्ताओं ने लिया सेवा का संकल्प
-
देश6 days agoशांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ सिवान शहर का महावीरी अखाड़ा
-
देश1 week agoश्रीकांत धाम में श्री बांके बिहारी प्राकटोत्स आज
-
सिवान4 days agoसिवान में 09 सितम्बर से 08 अक्टूबर तक मनाया जाएगा पोषण माह
