Uncategorized
सिवान के 17 परीक्षा केंद्रों पर होगी सिविल कोर्ट में परिचारी (सामान्य+आदेशपाल) की लिखित परीक्षा
लोकतंत्र न्यूज नेटवर्क,सिवान ;- सिवान के 17 परीक्षा केंद्रों पर होने वाले सिविल कोर्ट में परिचारी(सामान्य+आदेशपाल) की लिखित परीक्षा परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों व पुलिस अधिकारियों को जिला पदाधिकारी सिवान विवेक रंजन मैत्रेय ने शुक्रवार महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश जारी करते हुए बताया कि 15.03.2026 को प्रथम पाली प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 02:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक दो पालीयों में आयोजित होगी परीक्षा।
परीक्षा केंद्रों पर उम्मीदवारों के पहुचने का समय प्रथम पाली में सुबह 08:30 से 09:30 बजे तक(प्रथम पाली के लिए) दोपहर 12:30 से 01:30 बजे (द्वितीय पाली के लिए) के बाद प्रवेश नहीं मिलेगा**–सभी अभ्यर्थियों को दो पासपोर्ट आकार का हालिया रंगीन फ़ोटो, एक पहचान पत्र और उसकी स्व-सत्यापित प्रति लाना होगा अनिवार्य**परीक्षा की तिथि दिनांक-15.03.2026 को परीक्षा केन्द्र के 500 गज की परिधि में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत निषेधाज्ञा रहेगी लागू* जिला पदाधिकारी सिवान विवेक रंजन मैत्रेय ने सिविल कोर्ट मेंपरिचारी,(सामान्य+आदेशपाल) की नियुक्ति हेतु लिखित परीक्षा को कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराये जाने को लेकर सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को संयुक्त रूप से ब्रीफिंग किया। सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों व पुलिस अधिकारियों को कई आवश्यक निदेश भी दिए गए। सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को ससमय अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुचने का निदेश दिया गया। *विदित हो कि सिविल कोर्ट में परिचारी/चपरासी(सामान्य+आदेशपाल) की लिखित परीक्षा दिनांक-15.03.2026 को प्रथम पाली प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 02:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक दो पाली में आयोजित होगी परीक्षा।**परीक्षा केंद्रों पर उम्मीदवारों के पहुचने का समय प्रथम पाली में सुबह 08:30 से 09:30 बजे तक(प्रथम पाली के लिए) दोपहर 12:30 से 01:30 बजे (द्वितीय पाली के लिए) के बाद प्रवेश नहीं मिलेगा।* *परीक्षा की तिथि दिनांक-15.03.2026 को परीक्षा केन्द्र के 500 गज की परिधि में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत निषेधाज्ञा लागू रहेगी।**परीक्षा के सफल व शांतिपूर्ण आयोजन के लिए सभी प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। सभी परीक्षा केंद्रों पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त संख्या में सशस्त्र बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।* *महिला अभ्यर्थियों की जांच हेतु महिला वीक्षकों की प्रतिनियुक्ति का भी निर्देश भी दिया गया है।परीक्षार्थियों के प्रवेश के समय मुख्य द्वार पर फ्रिस्किंग हेतु पदाधिकारी एवं पर्यवेक्षीय कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। पुरुष अथवा महिला सभी अभ्यर्थियों की अनिवार्य रूप से बॉडी फ्रिस्किंग की जाएगी।जिला पदाधिकारी ने सभी परीक्षार्थियों से ससमय परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की अपील की है।किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, घड़ी या स्मार्ट वॉच एवं अन्य किसी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को ले जाने की अनुमति नहीं होगी।प्रातः 09:30 बजे के बाद प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा। परीक्षार्थियों के प्रवेश के बाद सभी परीक्षार्थियों को आवंटित रोल नंबर के आधार पर बैठना होगा। अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक सत्यापन एवं वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। सभी अभ्यर्थियों को दो पासपोर्ट आकार का हालिया रंगीन फ़ोटो, एक पहचान पत्र और उसकी स्व-सत्यापित प्रति लाना अनिवार्य होगा। साथ ही उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र के भीतर एक पारदर्शी पानी की बोतल और बॉलपॉइंट पेन ले जाने की अनुमति होगी।
सभी परीक्षा केंद्रों पर अनिवार्य रूप से जैमर लगाया जायेगा। किसी भी परीक्षा केंद्र पर किसी भी कर्मी को अपने पास मोबाइल फोन या अन्य किसी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को रखने की अनुमति नहीं है। सभी परीक्षा केंद्रों पर 500 गज की परिधि में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत संपूर्ण परीक्षा अवधि तक निषेधाज्ञा लागू रहेगी।
Uncategorized
स्वर्ण व्यवसाईयों की हत्या व डकैती को लेकर स्वर्णकार संघ ने की एसपी से मुलाकात
लोकतंत्र न्यूज डॉट कॉम, सिवान ;- विगत दिनों सिवान जिले के गुठनी में हुए स्वर्ण व्यवसाई की हत्या व डकैती को लेकर स्वर्णकार संघ ने बुधवार को सिवान के एसपी से भारत सोनी से मुलाकात कर अपराधियों की गिरफ्तारी व स्वर्णकारों की सुरक्षा की मांग की।सोनी जी से स्वर्णकार समाज के साथ मुलाकात की।इस मुलाकात के दौरान एसपी भारत सोनी ने त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिया।इसमें अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय सचिव श्री रुपेश कुमार सर्राफ, प्रदेश अध्यक्ष श्री सत्यम भारतीय , बड़हड़िया अध्यक्ष श्री सुदामा सोनी इत्यादि उपस्तिथ रहे।
सिवान
सिवान में 09 सितम्बर से 08 अक्टूबर तक मनाया जाएगा पोषण माह
पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जन-जागरूकता तथा व्यवहार परिवर्तन को दिया जाएगा विशेष बल
लोकतंत्र न्यूज डॉट कॉम,सिवान ;- महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार से प्राप्त दिशा-निर्देश के आलोक में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिले में पोषण माह 2026 का आयोजन दिनांक 09 सितम्बर 2026 से 08 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा।पोषण माह का मुख्य उद्देश्य व्यक्तिगत एवं सामुदायिक स्तर पर व्यवहार परिवर्तन के लक्ष्य को आगे बढ़ाना तथा पोषण, स्वास्थ्य एवं बाल विकास से संबंधित विषयों के प्रति आमजनों में जागरूकता उत्पन्न करना है। इस दौरान जिले में विभिन्न विभागों एवं संबंधित संस्थानों के समन्वय से समुदाय आधारित एवं गतिविधि आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।इस वर्ष पोषण माह के अंतर्गत निम्नलिखित प्रमुख विषयों पर विशेष रूप से गतिविधियां संचालित की जाएंगी।1. आहार विविधता एवं पर्याप्त प्रोटीन:* लाभार्थियों एवं आमजनों को संतुलित एवं विविधतापूर्ण आहार, पर्याप्त प्रोटीन के सेवन तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया जाएगा। 2.आँगनबाड़ी केन्द्रों पर ताजा एवं गर्म पका भोजन- आँगनबाड़ी केन्द्रों पर बच्चों एवं लाभार्थियों को उपलब्ध कराए जाने वाले ताजा एवं गर्म पके भोजन के महत्व के संबंध में जागरूकता एवं आवश्यक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।सामुदायिक स्वामित्व एवं जवाबदेही:* पोषण संबंधी कार्यक्रमों में समुदाय की सहभागिता बढ़ाने तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सामुदायिक स्वामित्व एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने पर बल दिया जाएगा।4.बाल विकास हेतु पोषण एवं प्रारंभिक उद्दीपन- बच्चों के समुचित शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए उचित पोषण के साथ-साथ प्रारंभिक उद्दीपन के महत्व के प्रति अभिभावकों एवं समुदाय को जागरूक किया जाएगा। 5. प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) एवं मातृ स्वास्थ्य हेतु नकद अंतरण : प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को मिलने वाले लाभ तथा मातृ स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए उपलब्ध सहायता के संबंध में जागरूकता उत्पन्न की जाएगी।पोषण माह के दौरान आँगनबाड़ी केन्द्रों, समुदाय एवं संबंधित क्षेत्रों में विभिन्न जागरूकता एवं सहभागिता आधारित गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसके माध्यम से महिलाओं, बच्चों, किशोरियों, गर्भवती एवं धात्री माताओं सहित समुदाय के विभिन्न वर्गों को पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए सुपोषित एवं स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में सामूहिक प्रयास किया जाएगा।प्रतिदिन कम से कम पांच गतिविधियों का आयोजन किया जाना है एवं प्रतिदिन के प्रतिवेदन/आंकड़ों को जन आंदोलन डैशबोर्ड पर दिए गए लिंक http//:Poshanabhiyan.gov.in पर अपलोड कराना सुनिश्चित करें।जिला प्रशासन द्वारा संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को पोषण माह के दौरान निर्धारित गतिविधियों का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा अधिकाधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Business
प्रदेश में हो रहे स्वर्णकारों की हत्या एवं हमलों के खिलाफ़ सिवान में निकाला गया मसाल जुलूस
लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- पिछले दिनों हुए अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय सचिव तथा सिवान के बहू उद्यमिता के प्रतीक रूपेश कुमार द्वारा संबोधित सोनार समाज के एक गूगल मीटिंग में लिए गए निर्णय के अनुरूप स्वर्णकार संघ सिवान द्वारा सोमवार की संध्या में सिवान के शांति वट वृक्ष से एक मसाल जुलूस निकाला गया।सारण,चंपारण (बेतिया),सिवान सहित बिहार के कई अन्य स्थानों पर वैशाली के जनदाहा में हुए सोनार समाज के हमारे भाई विशाल सोनी की हत्या,सिवान जिला के भगवानपुर के माघर में सोनार समाज के युवक सौरभ सोनी बिट्टू की हत्या तथा बेतिया में स्वर्ण व्यवसायी गोविंदा साह के ऊपर हुए गोलीबारी के विरोध में स्वर्णकार समाज के प्रबुद्ध लोगों तथा न्याय प्रिय व्यक्तियों द्वारा सैकड़ो की संख्या में कैंडल मार्च निकाला गया।मसाल जुलूस निकाले जाने को लेकर स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय सचिव सह उद्यमी श्री रुपेश कुमार ने बताया कि, “सिवान में भारी वर्षा के बीच सिवान स्वर्णकार संघ द्वारा निकला यह कैंडल मार्च इस बात की गवाही दे रहा था की स्वर्णकार समाज के लोग आये दिन हो रहे उनके समाज के लोगों की हत्याओं तथा लूट से आहत होने के साथ-साथ आक्रोशित भी हैं”।कैंडल मार्च की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष आनंद सोनी के साथ स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय सचिव रुपेश कुमार तथा प्रदेश अध्यक्ष सत्यम भारतीय,उत्तम सोनी, संजय सोनी,अजय सोनी राजू सोनी,जय प्रकाश सोनी,विदित सोनी,कंचन सोनी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

-
Uncategorized4 days agoस्वर्ण व्यवसाईयों की हत्या व डकैती को लेकर स्वर्णकार संघ ने की एसपी से मुलाकात
-
Business6 days agoप्रदेश में हो रहे स्वर्णकारों की हत्या एवं हमलों के खिलाफ़ सिवान में निकाला गया मसाल जुलूस
-
Politics1 week agoसेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित, कार्यकर्ताओं ने लिया सेवा का संकल्प
-
देश6 days agoशांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ सिवान शहर का महावीरी अखाड़ा
-
देश1 week agoश्रीकांत धाम में श्री बांके बिहारी प्राकटोत्स आज
-
सिवान4 days agoसिवान में 09 सितम्बर से 08 अक्टूबर तक मनाया जाएगा पोषण माह
