Uncategorized
प्रसन्नता से किया जाने वाला कार्य सदैव सफल होता है – राजन जी महाराज
लोकतंत्र न्यूज नेटवर्क,सिवान ; – श्रीराम कथा के पंचम दिन अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक राजन जी ने मिथिला के धनुष यज्ञ के प्रसंग का किया वर्णनसीवान। नगर के वीएमएचई इंटर कॉलेज के प्रांगण में राजन जी महाराज के श्रीमुख से हो रही श्रीराम कथा के पंचम दिन प्रारंभ में ताड़का वेद विद्यालय और रेणुआ स्थित श्री वैष्णव प्रताप सिंह वैदिक गुरुकुल के बटुकों के मंत्रोच्चार को सुन राजन जी महाराज मंत्रमुग्ध हो गए। श्रीराम कथा वाचन के दौरान गुरुवार को उन्होंने अहल्या उद्धार, विश्वामित्र मुनि संग श्रीराम और लक्ष्मण का मिथिला प्रवास, धनुष यज्ञ आदि प्रसंगों का वर्णन किया। श्रीराम कथा वाचन के दौरान राजन जी ने कहा कि भगवान तो सिर्फ भाव के भूखे होते हैं। उन्हें न तो धन लुभाता है और न वैभव। जटायु के प्रसंग का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि परहित से बड़ा कोई धर्म नहीं होता है। परहित से आशय उस व्यक्ति के हित से होता है जिसको न आप जानते हो न वो आपको जानता हो । परहित करने का भाव भी जागृत होने लगे तो फिर संसार में कुछ दुर्लभ नहीं होता। दूसरे का हित ही जीवन को सार्थक बनाता है।उन्होंने कहा कि भगवान राम जब किशोरावस्था में मुनि विश्वामित्र के साथ पिता दशरथ की आज्ञा पर घर से निकले तो उनके चेहरे पर एक सुंदर मुस्कान थी। राजन जी ने कहा कि कोई भी काम प्रसन्न होकर किया जाता है तो उसके पूर्ण होने की संभावना ज्यादा होती है। कार्य बताता है कि किस भाव से किया गया है? स्वभाव के भाव का अभाव होगा तो स्वरूप बिगड़ जाएगा।जीवन में पुण्य बढ़ाने के लिए प्रयास होने चाहिए। जहां सतयुग में सत्य, तत्व, दया , दान महत्वपूर्ण थे वहीं द्वापर युग में दया और दान। कलियुग में दान को सर्वश्रेष्ठ उपाय बताया गया है। कलयुग में निश्चित तौर पर अर्थ की प्रधानता है परंतु पुण्य अर्जित करने के लिए एक रूपये की आवश्यकता नहीं है। श्रीराम कथा सुनने, सेवा भावना, माता पिता और गौ माता की सेवा आदि से पुण्य अर्जित किया जा सकता है।ऋषि विश्वामित्र के साथ जाते भगवान श्रीराम गौतम ऋषि के आश्रम से गुजरते हैं। वहां उनके चरण रज से अहल्या का उद्धार होता है। इस प्रसंग में राजन जी ने कहा कि जीवन में किसी के दोष की चर्चा नहीं करनी चाहिए। मुनि विश्वमित्र ने भगवान को अहल्या के बारे मेंं बताया। जब संत कृपा करते हैं तो भगवान भी कृपा कर ही देते हैं। राजन जी ने कहा कि केवल भगवान ही हैं जो बिना किसी कारण के प्रेम करते हैं। भगवान भक्तों से किसी चीज की अपेक्षा नहीं रखते हैं वो तो बस भाव के भूखे होते हैं। इसलिए चाहे आप जितने भी जंजाल में हो भगवान का स्मरण करें, भजन के लिए समय निकालें। जैसे भोजन के लिए समय निकल ही जाता है वैसे ही भजन के लिए समय निकाले, अदभुत आनंद की अनुभूति होगी।राजन जी ने मुनि विश्वमित्र के साथ श्रीराम और लक्ष्मण के मिथिला पहुंचने और धनुष यज्ञ में भाग लेने का मनोहारी चित्रण किया। मिथिला के बाग में श्रीराम सीता के प्रथम बार एक दूसरे को देखने के प्रसंग पर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। सीता जी द्वारा माता गौरी जी के पूजन के प्रसंग में जब “गिरिवर राज के किशोरी हे मैया, पैया तोड़ी पड़ूं” गाया तो कथा पांडाल में श्रद्धालु थिरक पड़े। राजन जी ने कहा कि भगवान की पूजा मनोकामना पूरी होने के बाद बंद नहीं करना चाहिए अपितु उसके बाद पूजन और बढ़ा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो भी श्रद्धालु 108 एकादशी का व्रत अपने जीवन में कर लेता है उसका संपूर्ण जीवन मंगलमय हो जाता है। उन्होंने कहा कि प्रशंसा करना भी एक स्वभाव है,जिसे जीवन में समाहित करना चाहिए। गुरुवार को कथा श्रवण के लिए नगर उपसभापति किरण गुप्ता, रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स क्लब के संचालक संजय पाठक सहित कई न्यायाधीशगण, प्रशासनिक अधिकारी, अन्य गणमान्य कथा स्थल पर पहुंचे जिनका स्वागत श्रीराम कथा आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉक्टर राजन कल्याण सिंह, स्वागताध्यक्ष डॉक्टर शरद चौधरी, संयोजक डॉक्टर रूपेश कुमार, संरक्षक डॉक्टर रामेश्वर कुमार, डॉक्टर राम इकबाल गुप्ता द्वारा किया गया। श्रद्धा भाव से परिपूर्ण कई अतिथि भूमि पर बैठकर कथा श्रवण के आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति कर रहे हैं। गुरुवार को यजमान के रूप में जिला बीस सूत्री के उपाध्यक्ष संजय पांडेय, रंजना पांडेय, लायंस क्लब के अध्यक्ष विकास सोमानी, नेहा सोमानी, राजेश गुप्ता, अनुराधा गुप्ता, डॉक्टर नवल किशोर पांडे, संगीता पांडेय आदि रहे। गुरुवार को कथा पांडाल खचाखच भरा हुआ था। कुछ बाल स्वयंसेवक श्रद्धालुओं की सेवा करते देखे गए। मंच संचालन राजेश पांडेय और अंजनी पांडेय ने किया। पौराणिक महत्व वाली पंगनूर गाय को देखने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ था।


Uncategorized
स्वर्ण व्यवसाईयों की हत्या व डकैती को लेकर स्वर्णकार संघ ने की एसपी से मुलाकात
लोकतंत्र न्यूज डॉट कॉम, सिवान ;- विगत दिनों सिवान जिले के गुठनी में हुए स्वर्ण व्यवसाई की हत्या व डकैती को लेकर स्वर्णकार संघ ने बुधवार को सिवान के एसपी से भारत सोनी से मुलाकात कर अपराधियों की गिरफ्तारी व स्वर्णकारों की सुरक्षा की मांग की।सोनी जी से स्वर्णकार समाज के साथ मुलाकात की।इस मुलाकात के दौरान एसपी भारत सोनी ने त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिया।इसमें अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय सचिव श्री रुपेश कुमार सर्राफ, प्रदेश अध्यक्ष श्री सत्यम भारतीय , बड़हड़िया अध्यक्ष श्री सुदामा सोनी इत्यादि उपस्तिथ रहे।
सिवान
सिवान में 09 सितम्बर से 08 अक्टूबर तक मनाया जाएगा पोषण माह
पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जन-जागरूकता तथा व्यवहार परिवर्तन को दिया जाएगा विशेष बल
लोकतंत्र न्यूज डॉट कॉम,सिवान ;- महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार से प्राप्त दिशा-निर्देश के आलोक में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिले में पोषण माह 2026 का आयोजन दिनांक 09 सितम्बर 2026 से 08 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा।पोषण माह का मुख्य उद्देश्य व्यक्तिगत एवं सामुदायिक स्तर पर व्यवहार परिवर्तन के लक्ष्य को आगे बढ़ाना तथा पोषण, स्वास्थ्य एवं बाल विकास से संबंधित विषयों के प्रति आमजनों में जागरूकता उत्पन्न करना है। इस दौरान जिले में विभिन्न विभागों एवं संबंधित संस्थानों के समन्वय से समुदाय आधारित एवं गतिविधि आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।इस वर्ष पोषण माह के अंतर्गत निम्नलिखित प्रमुख विषयों पर विशेष रूप से गतिविधियां संचालित की जाएंगी।1. आहार विविधता एवं पर्याप्त प्रोटीन:* लाभार्थियों एवं आमजनों को संतुलित एवं विविधतापूर्ण आहार, पर्याप्त प्रोटीन के सेवन तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया जाएगा। 2.आँगनबाड़ी केन्द्रों पर ताजा एवं गर्म पका भोजन- आँगनबाड़ी केन्द्रों पर बच्चों एवं लाभार्थियों को उपलब्ध कराए जाने वाले ताजा एवं गर्म पके भोजन के महत्व के संबंध में जागरूकता एवं आवश्यक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।सामुदायिक स्वामित्व एवं जवाबदेही:* पोषण संबंधी कार्यक्रमों में समुदाय की सहभागिता बढ़ाने तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सामुदायिक स्वामित्व एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने पर बल दिया जाएगा।4.बाल विकास हेतु पोषण एवं प्रारंभिक उद्दीपन- बच्चों के समुचित शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए उचित पोषण के साथ-साथ प्रारंभिक उद्दीपन के महत्व के प्रति अभिभावकों एवं समुदाय को जागरूक किया जाएगा। 5. प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) एवं मातृ स्वास्थ्य हेतु नकद अंतरण : प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को मिलने वाले लाभ तथा मातृ स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए उपलब्ध सहायता के संबंध में जागरूकता उत्पन्न की जाएगी।पोषण माह के दौरान आँगनबाड़ी केन्द्रों, समुदाय एवं संबंधित क्षेत्रों में विभिन्न जागरूकता एवं सहभागिता आधारित गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसके माध्यम से महिलाओं, बच्चों, किशोरियों, गर्भवती एवं धात्री माताओं सहित समुदाय के विभिन्न वर्गों को पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए सुपोषित एवं स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में सामूहिक प्रयास किया जाएगा।प्रतिदिन कम से कम पांच गतिविधियों का आयोजन किया जाना है एवं प्रतिदिन के प्रतिवेदन/आंकड़ों को जन आंदोलन डैशबोर्ड पर दिए गए लिंक http//:Poshanabhiyan.gov.in पर अपलोड कराना सुनिश्चित करें।जिला प्रशासन द्वारा संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को पोषण माह के दौरान निर्धारित गतिविधियों का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा अधिकाधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Business
प्रदेश में हो रहे स्वर्णकारों की हत्या एवं हमलों के खिलाफ़ सिवान में निकाला गया मसाल जुलूस
लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- पिछले दिनों हुए अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय सचिव तथा सिवान के बहू उद्यमिता के प्रतीक रूपेश कुमार द्वारा संबोधित सोनार समाज के एक गूगल मीटिंग में लिए गए निर्णय के अनुरूप स्वर्णकार संघ सिवान द्वारा सोमवार की संध्या में सिवान के शांति वट वृक्ष से एक मसाल जुलूस निकाला गया।सारण,चंपारण (बेतिया),सिवान सहित बिहार के कई अन्य स्थानों पर वैशाली के जनदाहा में हुए सोनार समाज के हमारे भाई विशाल सोनी की हत्या,सिवान जिला के भगवानपुर के माघर में सोनार समाज के युवक सौरभ सोनी बिट्टू की हत्या तथा बेतिया में स्वर्ण व्यवसायी गोविंदा साह के ऊपर हुए गोलीबारी के विरोध में स्वर्णकार समाज के प्रबुद्ध लोगों तथा न्याय प्रिय व्यक्तियों द्वारा सैकड़ो की संख्या में कैंडल मार्च निकाला गया।मसाल जुलूस निकाले जाने को लेकर स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय सचिव सह उद्यमी श्री रुपेश कुमार ने बताया कि, “सिवान में भारी वर्षा के बीच सिवान स्वर्णकार संघ द्वारा निकला यह कैंडल मार्च इस बात की गवाही दे रहा था की स्वर्णकार समाज के लोग आये दिन हो रहे उनके समाज के लोगों की हत्याओं तथा लूट से आहत होने के साथ-साथ आक्रोशित भी हैं”।कैंडल मार्च की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष आनंद सोनी के साथ स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय सचिव रुपेश कुमार तथा प्रदेश अध्यक्ष सत्यम भारतीय,उत्तम सोनी, संजय सोनी,अजय सोनी राजू सोनी,जय प्रकाश सोनी,विदित सोनी,कंचन सोनी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

-
Uncategorized3 days agoस्वर्ण व्यवसाईयों की हत्या व डकैती को लेकर स्वर्णकार संघ ने की एसपी से मुलाकात
-
Business5 days agoप्रदेश में हो रहे स्वर्णकारों की हत्या एवं हमलों के खिलाफ़ सिवान में निकाला गया मसाल जुलूस
-
Politics1 week agoसेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित, कार्यकर्ताओं ने लिया सेवा का संकल्प
-
देश5 days agoशांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ सिवान शहर का महावीरी अखाड़ा
-
देश1 week agoश्रीकांत धाम में श्री बांके बिहारी प्राकटोत्स आज
-
सिवान3 days agoसिवान में 09 सितम्बर से 08 अक्टूबर तक मनाया जाएगा पोषण माह

1 Comment