Connect with us

देश

मन निर्मल हो जायेगा तो सर्वत्र दिख जायेंगे भगवान – राजन जी

Published

on

लोकतंत्र न्यूज नेटवर्क,सिवान ;- पूज्य राजन जी महाराज ने भय प्रकट कृपाला दीन दयाला गाया तो उपस्थित श्रद्धालु भावाभिभूत हो गए।भगवान श्री राम के जन्म प्रसंग पर श्रद्धालुगण आस्था के उल्लास में श्रद्धा से सराबोर होकर थिरक उठे।

पूरे कथा पांडाल में हर उम्र के लोग भगवान श्रीराम के जन्म पर खूब खुशियां लुटाई। चॉकलेट, खिलौने, मिठाइयों की बरसात के बीच आस्था के भाव ने श्रद्धा के समंदर में खूब डुबकी लगाई। बच्चे बुजुर्ग बालिकाएं और महिलाएं सहित सभी रामरस से जमकर भीगे।मंगलवार को श्रीराम कथा के तीसरे दिन यजमानगण द्वारा श्रीरामचरित मानस ग्रंथ की आरती के साथ कथा की शुरुआत हुई। कथा का प्रारंभ ” तेरी मर्जी का मैं हूं गुलाम ओ मेरे अलबेले राम” भजन से हुई। इस भजन पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर आस्था के समंदर में गोते लगाने लगे। श्रीराम कथा वाचन के दौरान पूज्य राजन जी ने कहा कि भगवान हमारे आस पास ही विद्यमान हैं लेकिन वे दिखाई नहीं देते इसका कारण समझने की आवश्यकता है। जब हमारा मन निर्मल होने लगेगा तो भगवान हमें सर्वत्र दिखाई देने लगेंगे। मन को निर्मल करने के लिए प्रभु श्रीराम के नाम और उनकी कथा का श्रवण हमेशा करना चाहिए।पूज्य राजन जी ने यह भी कहा कि जब तक हमारे मन में भेद रहेगा तब तक हम श्रीभगवान की महिमा को महसूस नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि यह कहा जाता है कि जब जब धरम की हानि होती है तब तब श्रीभगवान अवतार लेते हैं। यहां आशय धर्म की हानि से नहीं अपितु धर्म के स्थान पर अधर्म के बोलबाला बढ़ने से होता है। जब जब भक्तों पर अत्याचार होता है तब तब अधर्म का बोलबाला भी बढ़ता है। इस अधर्म के वातावरण को समाप्त करने के लिए श्री भगवान अवतार लेते हैं। ये घटनाएं कई बार घटित हुई हैं। पूज्य राजन जी ने बताया कि अब तक श्रीभगवान पांच तरह के अवतार ले चुके हैं। प्रथम तरह का अवतार अंश अवतार है जिसके उदाहरण कछुआ और मत्स्य अवतार हैं। द्वितीय तरह का अवतार आवेशा अवतार है जिसके उदाहरण दत्तात्रेय और भगवान बुद्ध का अवतार हैं। तृतीय तरह के अवतार विशिष्ट अवतार है जैसे नरसिंह अवतार। चतुर्थ तरह के अवतार पूर्ण अवतार हैं जैसे राम और कृष्ण के अवतार हैं। पंचम तरह के अवतार महापुरुष अवतार है। जब अयोध्या में श्रीभगवान पूर्ण अवतार लेते हैं तो पूरी अयोध्यानगरी में मंगल अहसास अनुभूत होने लगा। गालियां संवर जाती है और पूरा वातावरण सुगंधित और सुवासित हो उठता है।तृतीय दिन की कथा के दिन मुख्य यजमान सुभाष प्रसाद और धर्मशिला देवी के साथ दैनिक यजमान के तौर पर डॉक्टर राम इकबाल गुप्ता, डॉक्टर कंचन माला गुप्ता, डॉक्टर रामेश्वर सिंह, डॉक्टर सृष्टि सौम्या, डॉक्टर गणेश दत्त पाठक, रेखा पाठक, दीपक सिंह, रिंकी देवी, डॉक्टर अमरेश कुमार, डॉक्टर संध्या देवी, डॉक्टर सुशील कुमार, डॉक्टर रूपम सिंह, रजनीश वर्मा, शिखा वर्मा, रामबाबू प्रसाद और निर्मला देवी रहे। जबकि श्रीराम कथा के तीसरे दिन अतिथि के तौर पर डॉक्टर आर एन ओझा, डॉक्टर अशोक प्रियंवद, जिला बंदोबस्त अधिकारी श्री सुजीत कुमार, उपसमाहर्ता जूली कुमारी, कला और संस्कृति की प्रभारी पदाधिकारी शालू कुमारी, जिला श्रम पदाधिकारी सुधांशु शेखर पाण्डेय, जिला नेटवर्क अभियंता हिमांशु प्रकाश आदि मौजूद रहे। सदर एसडीएम आशुतोष गुप्ता, उनके पिता गोविंद गुप्ता और माता किरण गुप्ता प्रतिदिन कथा श्रवण हेतु पधार रहे हैं। मंगलवार को जे एन एस पब्लिक स्कूल के छात्र कथा श्रवण के लिए पहुंचे।आगत अतिथियों का स्वागत श्रीराम कथा आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉक्टर राजन कल्याण सिंह, स्वागताध्यक्ष डॉक्टर शरद चौधरी, संयोजक डॉक्टर रूपेश कुमार, कोषाध्यक्ष प्रेमशंकर सिंह द्वारा किया गया। मंगलवार को कथा वाचन के पूर्व पूज्य राजन जी ने प्रज्ञा प्रवाह के संपर्क पत्रक का विमोचन भी किया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uncategorized

स्वर्ण व्यवसाईयों की हत्या व डकैती को लेकर स्वर्णकार संघ ने की एसपी से मुलाकात

Published

on

लोकतंत्र न्यूज डॉट कॉम, सिवान ;- विगत दिनों सिवान जिले के गुठनी में हुए स्वर्ण व्यवसाई की हत्या व डकैती को लेकर स्वर्णकार संघ ने बुधवार को सिवान के एसपी से भारत सोनी से मुलाकात कर अपराधियों की गिरफ्तारी व स्वर्णकारों की सुरक्षा की मांग की।सोनी जी से स्वर्णकार समाज के साथ मुलाकात की।इस मुलाकात के दौरान एसपी भारत सोनी ने त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिया।इसमें अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय सचिव श्री रुपेश कुमार सर्राफ, प्रदेश अध्यक्ष श्री सत्यम भारतीय , बड़हड़िया अध्यक्ष श्री सुदामा सोनी इत्यादि उपस्तिथ रहे।

Continue Reading

Business

प्रदेश में हो रहे स्वर्णकारों की हत्या एवं हमलों के खिलाफ़ सिवान में निकाला गया मसाल जुलूस

Published

on

लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- पिछले दिनों हुए अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय सचिव तथा सिवान के बहू उद्यमिता के प्रतीक रूपेश कुमार द्वारा संबोधित सोनार समाज के एक गूगल मीटिंग में लिए गए निर्णय के अनुरूप स्वर्णकार संघ सिवान द्वारा सोमवार की संध्या में सिवान के शांति वट वृक्ष से एक मसाल जुलूस निकाला गया।सारण,चंपारण (बेतिया),सिवान सहित बिहार के कई अन्य स्थानों पर वैशाली के जनदाहा में हुए सोनार समाज के हमारे भाई विशाल सोनी की हत्या,सिवान जिला के भगवानपुर के माघर में सोनार समाज के युवक सौरभ सोनी बिट्टू की हत्या तथा बेतिया में स्वर्ण व्यवसायी गोविंदा साह के ऊपर हुए गोलीबारी के विरोध में स्वर्णकार समाज के प्रबुद्ध लोगों तथा न्याय प्रिय व्यक्तियों द्वारा सैकड़ो की संख्या में कैंडल मार्च निकाला गया।मसाल जुलूस निकाले जाने को लेकर स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय सचिव सह उद्यमी श्री रुपेश कुमार ने बताया कि, “सिवान में भारी वर्षा के बीच सिवान स्वर्णकार संघ द्वारा निकला यह कैंडल मार्च इस बात की गवाही दे रहा था की स्वर्णकार समाज के लोग आये दिन हो रहे उनके समाज के लोगों की हत्याओं तथा लूट से आहत होने के साथ-साथ आक्रोशित भी हैं”।कैंडल मार्च की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष आनंद सोनी के साथ स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय सचिव रुपेश कुमार तथा प्रदेश अध्यक्ष सत्यम भारतीय,उत्तम सोनी, संजय सोनी,अजय सोनी राजू सोनी,जय प्रकाश सोनी,विदित सोनी,कंचन सोनी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Continue Reading

देश

शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ सिवान शहर का महावीरी अखाड़ा

Published

on

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी अखाड़ा समिति, सीवानवासियों तथा मीडिया के लोगो के सहयोग का किया सराहना

लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- सीवान, 07 सितंबर 2026-सीवान शहर में महावीरी जुलूस/अखाड़ा का आयोजन शांति  एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सफल आयोजन के उपरांत जिलाधिकारी श्री विजय प्रकाश मीणा एवं पुलिस अधीक्षक श्री भारत सोनी ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजन की समीक्षा की तथा इसके सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए सभी अखाड़ा समितियों, आयोजकों एवं नगरवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।जिलाधिकारी ने कहा कि महावीरी जुलूस को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा पूर्व से ही व्यापक तैयारियां की गई थीं। जुलूस के निर्धारित मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, संवेदनशील स्थलों एवं विधि-व्यवस्था से जुड़े सभी पहलुओं पर लगातार निगरानी रखी गई। प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा पूरे आयोजन के दौरान सतर्कता बरती गई।उन्होंने कहा कि, “सीवान के नागरिकों ने जिस अनुशासन, संयम एवं सहयोग का परिचय दिया है, वह प्रशंसनीय है”। सभी अखाड़ा समितियों ने सरकार के संकल्प केआलोक में प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए जुलूस को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।जिलाधिकारी ने विशेष रूप से डीजे, धारदार हथियार एवं ऑर्केस्ट्रा पर लगाए गए प्रतिबंध के अनुपालन की सराहना करते हुए कहा कि अखाड़ा समितियों एवं आम नागरिकों ने प्रशासन के निर्देशों को समझते हुए जिम्मेदारी के साथ सहयोग किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन और जनता के बीच बेहतर समन्वय से ही ऐसे बड़े आयोजनों को सफल बनाया जा सकता है।पुलिस अधीक्षक श्री भारत सोनी ने कहा कि महावीरी जुलूस के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी के साथ-साथ जुलूस के पूरे मार्ग पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की तैनाती की गई थी। पुलिस प्रशासन द्वारा पूरे आयोजन के दौरान ड्रोन कैमरा एवं सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से विधि-व्यवस्था पर सतत निगरानी रखी गई थी।उन्होंने कहा कि सभी अखाड़ा समितियों एवं सीवानवासियों के सहयोग से महावीरी जुलूस शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उन्होंने आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महावीरी जुलूस का शांतिपूर्ण आयोजन सीवान की सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे एवं सौहार्द की सकारात्मक मिसाल है। प्रशासन ने सभी अखाड़ा समितियों, आयोजन से जुड़े व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों, पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों तथा नगरवासियों के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरा,वीडियो फुटेज आदि से प्रमाण खोजे जा रहे हैं जिन्होंने आदेश का उल्लंघन करने की साहस की है उनलोगों पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी|जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भविष्य में होने वाले सभी महावीर अखाड़ा एवं त्यौहारो में इसी प्रकार शांति,सद्भाव, अनुशासन एवं आपसी भाईचारे की भावना के साथ प्रशासन का सहयोग करते रहने की अपील की है।

Continue Reading

Trending