Connect with us

Uncategorized

भारत विकास परिषद् का लक्ष्य संस्कारित, समर्थ एवं समृद्ध भारत का निर्माण : सुमन सिंह

Published

on

जिला कार्यशाला में सेवा, संस्कार और संगठन विस्तार पर दिया गया विशेष बल

संरक्षक रमेश कुमार सिंह को “विकास रत्न सम्मान” से किया गया सम्मानित

लोकतंत्र न्यूज नेटवर्क,सिवान ;- भारत विकास परिषद् की जिला कार्यशाला को संबोधित करते हुए परिषद् की क्षेत्रीय अध्यक्ष श्रीमती सुमन सिंह ने कहा कि भारत विकास परिषद् का मूल उद्देश्य राष्ट्र जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सेवा, संस्कार, सहयोग एवं समर्पण की भावना को सुदृढ़ करना है।

उन्होंने कहा कि परिषद् देश के प्रबुद्ध एवं संपन्न वर्ग को समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्ग से जोड़कर एक समरस, संगठित एवं आत्मनिर्भर समाज के निर्माण हेतु निरंतर कार्य कर रही है।श्रीमती सिंह ने कहा कि परिषद् का ध्येय वाक्य “स्वस्थ, समर्थ, संस्कारित भारत” है।इसी उद्देश्य को लेकर संगठन देशभर में सेवा, शिक्षा, चिकित्सा, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण तथा युवा जागरण के विविध आयामों पर कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि परिषद् द्वारा आयोजित कार्यक्रम राष्ट्रीय चेतना, सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि परिषद् की विचारधारा एवं उद्देश्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना आवश्यक है। जब समाज का प्रत्येक सक्षम व्यक्ति सेवा और सहयोग का संकल्प लेकर आगे आएगा, तब राष्ट्र के सर्वांगीण विकास का मार्ग और अधिक प्रशस्त होगा। उन्होंने संगठन विस्तार, सेवा परियोजनाओं के प्रभावी संचालन तथा सामाजिक जागरण के कार्यों में कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता पर बल दिया।उल्लेखनीय है कि भारत विकास परिषद्, देशरत्न शाखा सिवान द्वारा रविवार को दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, सिवान के सभागार में एक दिवसीय कार्यकर्ता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष रोहित सिंह ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन नवीन सिंह परमार ने किया। अतिथियों का स्वागत डॉ. सुधांशु शेखर त्रिपाठी के नेतृत्व में शाखा के सदस्यों ने अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर किया।कार्यशाला के छह अलग-अलग सत्रों में परिषद् की कार्यपद्धति, संगठन विस्तार, सेवा परियोजनाओं एवं जनसंपर्क विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय वृत्त सचिव सी.ए. के.के. चौधरी, क्षेत्रीय संपर्क संयोजक अमरनाथ प्रसाद, प्रांत महासचिव सुधीर कुमार सिंह तथा प्रांतीय संगठन सचिव डॉ. नवनीत शांडिल्य ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।*रमेश कुमार सिंह को मिला “विकास रत्न सम्मान”*कार्यक्रम के दौरान भारत विकास परिषद्, देशरत्न शाखा सिवान के संरक्षक रमेश कुमार सिंह को परिषद् की ओर से “विकास रत्न सम्मान” प्रदान किया गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष श्रीमती सुमन सिंह ने उन्हें अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।ज्ञातव्य है कि भारत विकास परिषद् द्वारा देशभर में संचालित सेवा कार्यों के लिए न्यूनतम एक लाख रुपये का आर्थिक सहयोग प्रदान करने वाले सहयोगियों को “विकास रत्न सम्मान” से सम्मानित किया जाता है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uncategorized

स्वर्ण व्यवसाईयों की हत्या व डकैती को लेकर स्वर्णकार संघ ने की एसपी से मुलाकात

Published

on

लोकतंत्र न्यूज डॉट कॉम, सिवान ;- विगत दिनों सिवान जिले के गुठनी में हुए स्वर्ण व्यवसाई की हत्या व डकैती को लेकर स्वर्णकार संघ ने बुधवार को सिवान के एसपी से भारत सोनी से मुलाकात कर अपराधियों की गिरफ्तारी व स्वर्णकारों की सुरक्षा की मांग की।सोनी जी से स्वर्णकार समाज के साथ मुलाकात की।इस मुलाकात के दौरान एसपी भारत सोनी ने त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिया।इसमें अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय सचिव श्री रुपेश कुमार सर्राफ, प्रदेश अध्यक्ष श्री सत्यम भारतीय , बड़हड़िया अध्यक्ष श्री सुदामा सोनी इत्यादि उपस्तिथ रहे।

Continue Reading

सिवान

सिवान में 09 सितम्बर से 08 अक्टूबर तक मनाया जाएगा पोषण माह

Published

on

पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जन-जागरूकता तथा व्यवहार परिवर्तन को दिया जाएगा विशेष बल

लोकतंत्र न्यूज डॉट कॉम,सिवान ;- महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार से प्राप्त दिशा-निर्देश के आलोक में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिले में पोषण माह 2026 का आयोजन दिनांक 09 सितम्बर 2026 से 08 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा।पोषण माह का मुख्य उद्देश्य व्यक्तिगत एवं सामुदायिक स्तर पर व्यवहार परिवर्तन के लक्ष्य को आगे बढ़ाना तथा पोषण, स्वास्थ्य एवं बाल विकास से संबंधित विषयों के प्रति आमजनों में जागरूकता उत्पन्न करना है। इस दौरान जिले में विभिन्न विभागों एवं संबंधित संस्थानों के समन्वय से समुदाय आधारित एवं गतिविधि आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।इस वर्ष पोषण माह के अंतर्गत निम्नलिखित प्रमुख विषयों पर विशेष रूप से गतिविधियां संचालित की जाएंगी।1. आहार विविधता एवं पर्याप्त प्रोटीन:* लाभार्थियों एवं आमजनों को संतुलित एवं विविधतापूर्ण आहार, पर्याप्त प्रोटीन के सेवन तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया जाएगा। 2.आँगनबाड़ी केन्द्रों पर ताजा एवं गर्म पका भोजन- आँगनबाड़ी केन्द्रों पर बच्चों एवं लाभार्थियों को उपलब्ध कराए जाने वाले ताजा एवं गर्म पके भोजन के महत्व के संबंध में जागरूकता एवं आवश्यक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।सामुदायिक स्वामित्व एवं जवाबदेही:* पोषण संबंधी कार्यक्रमों में समुदाय की सहभागिता बढ़ाने तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सामुदायिक स्वामित्व एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने पर बल दिया जाएगा।4.बाल विकास हेतु पोषण एवं प्रारंभिक उद्दीपन- बच्चों के समुचित शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए उचित पोषण के साथ-साथ प्रारंभिक उद्दीपन के महत्व के प्रति अभिभावकों एवं समुदाय को जागरूक किया जाएगा। 5. प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) एवं मातृ स्वास्थ्य हेतु नकद अंतरण : प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को मिलने वाले लाभ तथा मातृ स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए उपलब्ध सहायता के संबंध में जागरूकता उत्पन्न की जाएगी।पोषण माह के दौरान आँगनबाड़ी केन्द्रों, समुदाय एवं संबंधित क्षेत्रों में विभिन्न जागरूकता एवं सहभागिता आधारित गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसके माध्यम से महिलाओं, बच्चों, किशोरियों, गर्भवती एवं धात्री माताओं सहित समुदाय के विभिन्न वर्गों को पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए सुपोषित एवं स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में सामूहिक प्रयास किया जाएगा।प्रतिदिन कम से कम पांच गतिविधियों का आयोजन किया जाना है एवं प्रतिदिन के प्रतिवेदन/आंकड़ों को जन आंदोलन डैशबोर्ड पर दिए गए लिंक http//:Poshanabhiyan.gov.in पर अपलोड कराना सुनिश्चित करें।जिला प्रशासन द्वारा संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को पोषण माह के दौरान निर्धारित गतिविधियों का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा अधिकाधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Continue Reading

Business

प्रदेश में हो रहे स्वर्णकारों की हत्या एवं हमलों के खिलाफ़ सिवान में निकाला गया मसाल जुलूस

Published

on

लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- पिछले दिनों हुए अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय सचिव तथा सिवान के बहू उद्यमिता के प्रतीक रूपेश कुमार द्वारा संबोधित सोनार समाज के एक गूगल मीटिंग में लिए गए निर्णय के अनुरूप स्वर्णकार संघ सिवान द्वारा सोमवार की संध्या में सिवान के शांति वट वृक्ष से एक मसाल जुलूस निकाला गया।सारण,चंपारण (बेतिया),सिवान सहित बिहार के कई अन्य स्थानों पर वैशाली के जनदाहा में हुए सोनार समाज के हमारे भाई विशाल सोनी की हत्या,सिवान जिला के भगवानपुर के माघर में सोनार समाज के युवक सौरभ सोनी बिट्टू की हत्या तथा बेतिया में स्वर्ण व्यवसायी गोविंदा साह के ऊपर हुए गोलीबारी के विरोध में स्वर्णकार समाज के प्रबुद्ध लोगों तथा न्याय प्रिय व्यक्तियों द्वारा सैकड़ो की संख्या में कैंडल मार्च निकाला गया।मसाल जुलूस निकाले जाने को लेकर स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय सचिव सह उद्यमी श्री रुपेश कुमार ने बताया कि, “सिवान में भारी वर्षा के बीच सिवान स्वर्णकार संघ द्वारा निकला यह कैंडल मार्च इस बात की गवाही दे रहा था की स्वर्णकार समाज के लोग आये दिन हो रहे उनके समाज के लोगों की हत्याओं तथा लूट से आहत होने के साथ-साथ आक्रोशित भी हैं”।कैंडल मार्च की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष आनंद सोनी के साथ स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय सचिव रुपेश कुमार तथा प्रदेश अध्यक्ष सत्यम भारतीय,उत्तम सोनी, संजय सोनी,अजय सोनी राजू सोनी,जय प्रकाश सोनी,विदित सोनी,कंचन सोनी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Continue Reading

Trending