Connect with us

Uncategorized

अंतराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यशाला का हुआ आयोजन

Published

on

लोकतंत्र न्यूज़ नेटवर्क,सिवान;- अंतराष्ट्रीय नशामुक्ति दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश के निदेशानुसार गुरुवार को जिला शिक्षण प्रशिक्षण केन्द्र (डायट) के बहुद्देशीय हॉल में प्रकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत अपर समाहर्ता (जि०लो०नि०प०) एवं उप विकास आयुक्त सिवान के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।तत्पश्चात उपस्थित विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में पीपीटी के माध्यम से सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग ने प्रशिक्षण दिया तथा उन्हें नशा मुक्ति के क्षेत्र में सक्रिय सहभागी बनने का संदेश दिया।अपर समाहर्ता (जि०लो०नि०प०) द्वारा उपस्थित विद्यार्थियों से नशे के विरुद्ध दृढ़ संकल्पित होकर कार्य करने का संदेश दिया गया। साथ ही ये बताया गया की सामाजिक कुरीति से लड़ने के साथ साथ वो स्वयं के सुरक्षा का भी ध्यान रखे।

कार्यक्रम में उपविकास आयुक्त ने विद्यार्थियों से बात करते हुए कहा कि स्वस्थ और सशक्त युवाओं में ही सशक्त देश का भविष्य बसता है और उपस्थित विद्यार्थियों से आवाहन किया कि वह नशा मुक्ति के लिए प्रण करें।

आज के इस भागदौड़ और तनाव से भरे युग में युवा वर्ग नशे का सबसे ज्यादा शिकार हो रहे हैं। हर साल 26 जून को नशीली दवाओं का दुरुपयोग और अवैध तस्करी को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए विश्व नशामुक्ति दिवस मनाया जाता है।इस दिन को मनाने का मकसद लोगों को नशे की लत से होने वाले खतरों के बारे में बताना है।
नशे की बुरी लत सेहत को ही नहीं खराब करती, बल्कि आर्थिक तंगी का शिकार बना सकती है। ये आपसी रिश्ते खराब कर सकती है और आपकी व्यक्तिगत तथा सामाजिक जीवन भी तबाह कर सकती है। थोड़ी देर का सुकून पाने के लिए लोग इन सारी चीजों को दांव पर लगा देते हैं।नशा मुक्त भारत अभियान भारत सरकार की सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत संचालित है जिसका मुख्य उद्देश्य सामुदायिक सहभागिता तथा सामुदायिक जागरूकता के माध्यम से नशे के दुष्प्रभाव के बारे में प्रसारित प्रसारित करना है। इसमें मुख्यतः युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक करना है।कार्यक्रम में वरीय पदाधिकारीगण के संबोधन के पश्चात अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर आयोजित चित्रकला, भाषण, क्विज तथा निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट और मोमेंटो देखते सम्मानित किया गया। इसके पश्चात उपविकास आयुक्त महोदय द्वारा सभी को नशामुक्ति हेतु शपथ दिलाया गया। कार्यक्रम के अंत में नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन कर नशामुक्ति हेतु आह्वान किया गया।कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ उपविकास आयुक्त मुकेश कुमार गुप्ता, अपर समाहर्ता (जि०लो०नि०प०) इश्तियाक अहमद, उपनिदेशक अल्पसंख्यक कल्याण विभाग उपेंद्र यादव, जिला योजना पदाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, वरीय उप समाहर्ता अमर ज्योति, जिला कला संस्कृति पदाधिकारी ऋचा वर्मा, अधीक्षक मध निषेध गणेश प्रसाद, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग मोहम्मद मिनहाजुद्दीन, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी(मध्याह्न भोजन) जय कुमार, डायट के प्राचार्य शिशुपाल सिंह के साथ अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

श्रीकांत धाम में श्री बांके बिहारी प्राकटोत्स आज

Published

on

लोकतंत्र न्यूज,सीवान;- हुसैनगंज प्रखंड के हथौड़ा गांव स्थित श्रीकांत धाम में इस वर्ष श्री बांके बिहारी जी का प्राकटोत्सव 4 और 5 सितंबर को दो दिवसीय कार्यक्रम के रूप में मनाया जाएगा।शुक्रवार 4 सितंबर की सुबह व्यास सुदर्शन यादव की टीम द्वारा अष्टयाम शुरू होगा।दोपहर में श्री लक्ष्मेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक किया जाएगा।शाम को प्रसिद्ध भोजपुरी व्यास टुनटुन हलचल द्वारा श्री बिहारी जी के प्राकट्य उत्सव की संगीतमय कथा प्रस्तुत की जाएगी।इसके साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होगा, जिसका उद्घाटन स्थानीय विशिष्ट लोगों द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा।मध्य रात्रि में श्री बांके बिहारी जी का प्राकट्य होगा।इस अवसर पर भव्य झांकी निकाली जाएगी और महाआरती का आयोजन होगा एवं महाप्रसाद का भी वितरण किया जाएगा।दूसरे दिन अष्टयाम की पूर्णाहुति आयोजित किया जाएगा।मंदिर को वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर के तर्ज पर सजाया गया है।इसके लिए वृंदावन से कलाकारों को बुलाया गया है।कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए कई समितियों का गठन किया गया है।संचालन समिति में अधिवक्ता एवं पत्रकार अरविंद कुमार पांडेय, पंकज पांडेय एवं अमृत राज पांडेय को शामिल किया गया है।बैठक में रीता पांडेय, अधिवक्ता जयनाथ सिंह, अधिवक्ता अविनाश कुमार सिंह, अधिवक्ता सादाब खां, श्री माता वैष्णो देवी दर्शन समिति के अध्यक्ष एवं सचिव मिथिलेश कुमार सिंह, अनूप कुमार, सुधीर कुमार, इमरान अली मंसूरी, राजीव कुमार मिंटू, सुभाष कुमार, अजय यादव, सुमितकमार, पप्पू कुमार, तारकेश्वर चौहान, राजू कुमार, चंदन , सचिन , प्रिंस सहित अन्य शामिल हैं।

Continue Reading

Business

सिवान में KFC आउटलेट का हुआ भव्य शुभारंभ,फ्राइड स्वादिष्ट चिकन का लुत्फ़ अब सिवान

Published

on

लोकतंत्र न्यूज,सिवान ; फ्राइड चिकन के लिए मशहूर दुनिया का प्रसिद्ध रेस्तरां केएफसी के नवीन आउटलेट का सिवान में भव्य उद्घाटन हुआ।यह रेस्तरां हॉस्पिटल रोड के चंद्रिका टॉवर में खुला है।बुधवार को इसका उद्घाटन डीडीसी,सिवान अमिताभ सिंह द्वारा किया गया।इस अवसर पर सदर एसडीएम श्री आशुतोष गुप्ता की गरिमामई उपस्थिति रही।

सिवान चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष सह उद्यमी डॉक्टर रूपेश कुमार ने बताया कि पहले लोग केएफसी के स्वाद के लिए बड़े शहरों में जाया करते थे लेकिन अब सिवान में यह सुविधा उपलब्ध होगी। जिसमें फ्राइड चिकन की लज़ीज़ वैराइटी तो उपलब्ध होगी ही। एक पारिवारिक माहौल में केएफसी के स्वाद का लुत्फ उठाया जा सकेगा। केएफसी के रीजनल मैनेजर विनीत कुमार ने बताया कि केएफसी अपने उत्पादों की गुणवत्ता के चलते ही 1930 से 150 देशों में ग्राहकों को फ्राइड चिकन का लजीज स्वाद मुहैया करवा रहा है। उन्होंने बताया कि हम स्वाद और क्वालिटी के साथ कोई समझौता नहीं करते हैं। हमारे उत्पादों का स्तरीय मानक निर्धारित है।

एरिया मैनेजर रंजन ने बताया कि हमारे गुप्त मसाले अद्भुत स्वाद के लिए जाने जाते हैं।उदघाटन के मौके पर मौजूद चार्टर्ड एकाउंटेंट कुमार गंधर्व ने बताया कि हमारे परिवार के बच्चे सिवान में के एफ सी के आने की बात सुनकर हीं खुश हैं। इस अवसर पर महादेव पासवान, गणेश दत्त पाठक, डॉक्टर फैसल महमूद, अभिषेक श्रीवास्तव, अरविंद पाठक आदि उपस्थित रहे।

Continue Reading

Uncategorized

भव्यता के साथ हुआ श्रीकृष्ण बाल मेला का आयोजन

Published

on

लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- भगवान श्रीकृष्ण के जीवन-दर्शन,सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को श्रीकृष्ण बाल मेला का आयोजन हुआ।आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. शरद चौधरी की अध्यक्षता में विशिष्ट अतिथियों द्वारा मंगलदीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।कार्यक्रम का प्रारम्भ इस्कॉन मंदिर की ओर से प्रस्तुत हरिकीर्तन से हुई, जिससे सम्पूर्ण वातावरण श्रीकृष्णमय हो गया।इसके बाद श्रीकृष्ण,राधा और सुदामा के रूप में सुसज्जित बच्चों और उनके अभिभावकों द्वारा शोभायात्रा निकाली गयी, जो आयोजन का प्रमुख आकर्षण रही।कार्यक्रम में दीप मंत्र,श्रीकृष्ण स्तुति तथा योगेश्वर श्रीकृष्ण के चरित्र पर आधारित काव्य पाठ की प्रस्तुति से श्रद्धालु दर्शक भावविभोर नजर आये।कलाकारों ने अपने शानदार प्रस्तुति से श्रीकृष्ण के जीवन और उनके आदर्शों को जीवंत कर दिया।कार्यक्रम में गणेश पांडे, शिवन्या कुमार, राजन शाह, करिश्मा कुमारी, अनमोल कुमार, राजन बयान सिंह, गिरिजेश कुमार, रंजन कुमार, अंजना कुमारी, जीतन कुमार, शिवानी कुमारी, सरोज कुमारी, रुद्र प्रताप, समी कुमारी, जिज्ञासा कुमार एवं राजेश कुमार सहित अन्य कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.दर्शकों को संबोधित करते हुए प्रो. रविंद्र नाथ पाठक ने कहा कि श्रीकृष्ण का व्यक्तित्व केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि उसमें पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, नागरिक कर्तव्य, कुटुंब की मर्यादा और समाज के कुशल नेतृत्व का अद्भुत समावेश दिखाई देता है.

उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को श्रीकृष्ण के जीवन-दर्शन से नेतृत्व, कर्तव्य और सामाजिक जिम्मेदारी की प्रेरणा लेनी चाहिए.आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. शरद चौधरी ने कहा कि श्रीकृष्ण बाल मेला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को एक सूत्र में जोड़ने का प्रयास है. उन्होंने कहा, “किसी भी धार्मिक अनुष्ठान, उत्सव या सामाजिक आयोजन की सफलता किसी एक व्यक्ति के प्रयास से संभव नहीं है। इसमें समाज के हर वर्ग की सहभागिता जरूरी है. सामूहिक सहभागिता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है.”। पर्यवेक्षक जादूगर विजय ने कहा कि इस वर्ष का आयोजन विशेष है, क्योंकि इसमें शिशु वर्ग से लेकर वृद्ध तक विभिन्न आयु वर्ग के लोग प्रतिभागी के रूप में शामिल हो रहे हैं. उन्होंने बताया कि आयोजन की प्रेरणा संस्कार भारती से मिली है और इसके लिए संस्था के प्रति वे आज भी कृतज्ञ हैं।

कार्यक्रम को नंदलाल खादरिया, डॉ. राजन कल्याण सिंह, डॉ. विकास कुमार, राम प्रेम शंकर सिंह, रजनीकांत जायसवाल, लक्ष्मीकांत शाह, अश्विनी कुमार श्रीवास्तव और बृजमोहन प्रसाद ने भी संबोधित किया.आयोजन की व्यवस्था में डॉ. राकेश तिवारी, लव कुमार साहू, सुनील कुमार, ओम प्रकाश शर्मा, विजय शंकर पांडे, नीरज शर्मा, चंद्रमा चंद्रही, सरोज सोनी, धीरज श्रीवास्तव सहित कई सदस्य सक्रिय रहे।बच्चों की वेशभूषा और सांस्कृतिक प्रस्तुति तथा शोभायात्रा आयोजन आकर्षण का केंद्र रहा।

Continue Reading

Trending