सिवान
डीएम ने किया मंडल कारा का औचक निरीक्षण,कैंटीन व मनोरंजन भवन को जर्जर बिल्डिंग से हटाने का दिया निर्देश
लोकतंत्र न्यूज नेटवर्क, सिवान-; डीएम मुकुल कुमार गुप्ता ने बुधवार को सिवान जिला स्थित मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण दौरे पर जिला पदाधिकारी महोदय के साथ अपर संहर्ता जावेद अहसन, जिला परिवहन पदाधिकारी – सह – समान्या शाखा प्रभारी श्री विवेकानंद, अनुमंडल पदाधिकारी सिवान सदर श्री रामबाबू बैठा, विशेष कार्य पदाधिकारी श्री आयुष अनंत एवम विकाश कुमार उपस्थित थे।जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा मंडल कारा के कुल 24 वार्डों का भौतिक निरीक्षण किया गया। वृद्ध कैदी एवम का उम्र वाले कैदी के वार्ड का निरीक्षण किया गया जो संतोषजनक पाया गया। साथ ही मंडल कारा परिसर मे बने अस्पताल का निरीक्षण किया गया और बीमार पड़े कैदियों से मिलकर अस्पताल के बारे मे पूछा गया। सभी कैदियों द्वारा चिकित्सा की व्यवस्था संतोषजनक बताई गयी।
जिला पदाधिकारी महोदय ने कुछ महिला कैदियों से भी बात – चीत किया एवम उनकी समस्याओं के बारे में जानकरी लिया गया। महिला कैदियों के बच्चों के टिकारन एवम उनके बच्चों के खान- पान के बारे मे उनसे पूछा गया। महिला कैदियों द्वारा सभी बच्चों के ख़ान पान एवम रख – रखाव को संतोषजनक बताया गया।जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा मनोरंजन केंद्र एवम कैंटीन का निरीक्षण किया। दोनों मंडल कारा परिसर में स्थित एक जर्जर बिल्डिंग में अवस्थित है। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा मनोरंजन भवन एवं कैंटीन को जर्जर बिल्डिंग से हटाने का निर्देश दिया गया।
साथ ही मंडल कारा के पाकशाला का भी निरीक्षण किया गया। इसकी सा सफाई और बेहतर सनचालन से जिला पदाधिकारी द्वारा प्रशंसा की गयी।
राष्ट्रिय मानवधिकार के मामलों का निरीक्षण किया गया। जल आपूर्ति की अवस्था , कैमरा, पानी टंकी की सफाई और शास्त्र गार का निरीक्षण किया गया , जो संतोषजनक पाया गया।
आग भुजाने के यंत्र मंडल कारा में अधिष्ठापित करने का निदेश जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा दिया गया।बाहरी बॉउंडरी को 3 फीट और ऊँचा ऐवाम electrification करवाने हेतु प्रणव बढ़ाने के निदेश जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा दिया गया। साथ ही मंडल कारा को साफ – सफाई रखने हेतु एवम waste मनजेमेंट हेतु निदेश दिया गया।

देश
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय की माता -पिता की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
लोकतंत्र न्यूज नेटवर्क,सिवान;- भारतीय जनता पार्टी सिवान के पूर्व जिला अध्यक्ष संजय कुमार पाण्डेय के द्वारा उनके पूजनीय माता स्वर्गीय सावित्री देवी एवं पिता स्वर्गीय अवधेश कुमार पाण्डेय की ग्यारहवीं पुण्यतिथि पर सोमवार को शहर के सफायर इन होटल में पुष्पांजलि और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।वहीं इस मौके पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया गया था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक सह बिहार सरकार के स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री मंगल पाण्डेय ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से देश में सनातन और संस्कृति जीवित रहती है।हमारे सनातन में माता-पिता का स्थान सर्वोपरि रखा गया है और मैं सौभाग्यशाली हूं कि मुझे भी स्वर्गीय अवधेश कुमार पाण्डेय जी के द्वारा पुत्रवत प्रेम मिला है। और माननीय मंत्री ने ऐसे आयोजन के लिए संजय पाण्डेय और उनके भाई राजेश कुमार पाण्डेय को धन्यवाद दिया।कार्यक्रम में देश विदेश से मशहूर कवि आए हुए थे बुद्धिनाथ मिश्रा देहरादून से संस्कृति मिश्रा दिल्ली से सुभाष चंद्र यादव गोरखपुर से विष्णु सक्सेना शिकोहाबाद से डॉक्टर सर्वेश अस्थाना लखनऊ से पंडित भूषण त्यागी बनारसी से चेतन चर्चित इंदौर से और श्रीमती आरती आलोक वर्मा सिवान से और अपने सिवान के सुनील कुमार तंग ने सभी कवियों का स्वागत किया और इस कार्यक्रम के स्वागतकर्ता के रूप में नीलम पाण्डेय श्याम किशोर पाण्डेय कौशलेंद्र प्रसाद मिश्र रंजना पाण्डेय अरविंद कुमार पाण्डेय कनकलता मिश्र विपुंजय मिश्रा विक्की पाण्डेय अरुण कुमार पाण्डेय सहित पूरे पाण्डेय परिवार ने अतिथियों का अगुवाई किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्वास्थ्य मंत्री के साथ दरौंदा के विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ़ ब्यास सिंह, गोरियाकोठी के विधायक दिवेश कांत सिंह,सिवान के पूर्व एमएलसी मनोज कुमार सिंह,पूर्व विधायक डॉ देवरंजन सिंह,राजीव कुमार बिट्टू, संगीता चौधरी,न.प.की अध्यक्ष सेम्पी गुप्ता,उपाध्यक्ष किरण गुप्ता,पूर्व जिलापरिषद अध्यक्ष लीलावती गिरि, सिवान भाजपा के जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी,सिवान भाजपा के पूर्वी के अध्यक्ष रंजीत प्रसाद,चंद्रकेतु सिंह,महादेव पासवान रिजवान अहमद सहित जिले के सैकड़ो गणमान्य लोगों ने स्वर्गीय सावित्री देवी और स्वर्गीय अवधेश कुमार पांडे के तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया और कवियों को सुना।

बिहार
होम्योपैथिक साइंस कांग्रेस 2026 में डॉ. अविनाश चंद्र का हुआ सम्मान
लोकतंत्र न्यूज नेटवर्क,पटना /सिवान:); – पटना में दिनांक 8 फरवरी को ए. एन. सिन्हा सामाजिक अध्ययन संस्थान, उत्तर गांधी मैदान, पटना में होम्योपैथिक साइंस कांग्रेस 2026 का भव्य एवं सफल आयोजन संपन्न हुआ।इस अवसर पर सिवान के वरिष्ठ एवं प्रख्यात होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अविनाश चंद्र को चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में उनके विशिष्ट, सतत एवं मानव कल्याणकारी योगदान के लिए गरिमामय रूप से सम्मानित किया गया।
यह गौरवपूर्ण सम्मान भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के माननीय राज्य मंत्री डॉ. श्री राज भूषण चौधरी के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया।इस गरिमामय आयोजन का उद्घाटन बिहार सरकार की माननीया मंत्री श्रीमती रमा निषाद(पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग) के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ, जिससे समारोह को विशेष गौरव और प्रतिष्ठा प्राप्त हुई।सेमिनार में देश के विभिन्न राज्यों से पधारे वरिष्ठ, अनुभवी एवं प्रतिष्ठित होम्योपैथिक चिकित्सकों की गरिमामय उपस्थिति रही। उनके ज्ञानवर्धक विचारों, अनुभव-साझाकरण तथा शोधपरक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम के शैक्षणिक, वैज्ञानिक एवं वैचारिक स्तर को अत्यंत समृद्ध और सुदृढ़ बनाया।डॉ. अविनाश चंद्र को प्राप्त यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत समर्पण और सेवा-भावना का प्रतीक है, बल्कि होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के प्रति समाज के बढ़ते विश्वास और सम्मान का भी सशक्त प्रमाण है।

देश
सनकी गाय ने दर्जनों राहगीरों को किया घायल,फतेहपुर दुर्गा मंदिर महल्ला में भयाक्रांत हुए लोग
लोकतंत्र न्यूज,सिवान ; –

सिवान नगर के फतेहपुर दुर्गा मंदिर के पास कथित रूप से सनकी गाय विगत कई दिनों से राहगीरों को दौड़ा दौड़ा कर मार रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि कुत्ता के काटने से गाय पागल हो गई है और प्रतिदिन लोगों को घायल करती रहती है।अबतक दर्जनों लोग इसका शिकार हो चुके हैं।
आज भी करीब अधा दर्जन लोगों पर जानलेवा हमला किया कृपया।
लोकतंत्र न्यूज सिवान वासियों से आग्रह करता है कि इस रास्ते से गुजरने वाले सभी राहगीर सावधान रहें और सुरक्षित रहें।जिला प्रशासन से आग्रह है कि गाय को तुरंत गौशाला भेजकर उचित उपचार कराया जाय जिससे कि गाय और मनुष्य दोनों की रक्षा की जा सके।
