राजनीति
सिवान में विकासशील इंसान पार्टी(VIP) की जिलास्तरीय बैठक में सँगठन को मजबूत बनाने का लिया गया संकल्प
लोकतंत्र न्यूज़ नेटवर्क के लिए सिवान से सचिन पर्वत की रिपोर्ट -; विकासशील पार्टी(VIP) की जिलास्तरीय बैठक सोमवार को सिवान के महादेवा स्थित कलावती मैरेज हॉल में जिलाध्यक्ष श्रीनिवास यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। कार्यकर्ता बैठक में विभिन्न प्रखंडों से आये हुए सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल हुए।इस दौरान सँगठन की मजबूती को लेकर चर्चा हुई तथा जिला व प्रखंड से लेकर वार्ड स्तर तक कमेटियों का गठन कर लेने की बात कही गई।वहीं प्रदेश सँगठन प्रभारी वैद्यनाथ सहनी ने जिलाध्यक्ष श्रीनिवास यादव द्वारा शानदार आयोजन के लिए आभार प्रकट करते हुए कहा कि अगर कार्यकर्ताओं में यही जोश 2024-25 तक बना रहा तो वीआईपी पार्टी इतिहास रच देगी।
आपको बता दें कि श्रीनिवास यादव की सिवान में एक प्रसिद्ध समाजसेवी की क्षवि है जो जिला व अनुमण्डल शांति समिति के सदस्य होने के साथ ही सड़क दुर्घटना या किसी भी दुर्घटना के शिकार लोगों का सदर अस्पताल में खड़ा होकर ईलाज करवाते हैं।दिन हो या रात हर समय सदर अस्पताल में हमेशा उपलब्ध रहते हैं।वहीं कोरोना के तीनों लहर में गरीब-मजदूरों की सेवा व सहयोग के लिए लगातार सड़क पर रहे और खाने-पीने की सामग्री से लेकर जरूरतमंदों तक आवश्यक दवा व ऑक्सीजन पहुँचाने का कार्य किया।इस सराहनीय कार्य के लिए उन्हें जिलाप्रशासन द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया जा चुका है।वहीं बाढ़ के दौरान पीड़ितों के बीच राहत सामग्री पहुँचाने का कार्य श्रीनिवास यादव वर्षों से करते आ रहे हैं।अगर राजनीतिक पकड़ की बात करें तो सभी जाती व धर्म के लोगों में ये बेहद ही लोकप्रिय हैं,खासकर गरीब वंचित समाज में इनकी पकड़ बहुत मजबूत मानी जाती है।कार्यकर्ता बैठक में विभिन्न प्रखंड से आये हुए सैकड़ो समाजसेवियों कार्यकर्ताओं ने पार्टी को मजबूत करने व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी के हाथों को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।वहीं सभी ने एक स्वर में 2024 लोकसभा चुनाव में श्रीनिवास यादव को बतौर लोकसभा उम्मीदवार चुनाव लड़ने का आग्रह करते हुए तन मन और धन से श्रीनिवास यादव के पक्ष में मजबूती के साथ खड़ा रहने की बात कही।अगर सिवान में लोकसभा चुनाव की बात करें तो श्रीनिवास यादव 365 दिन जन सेवा में रहते हैं और सिवान से बतौर उम्मीदवार इनका चुनाव लड़ना लगभग तय है हालांकि आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है।बैठक में प्रदेश सँगठन प्रभारी वैद्यनाथ सहनी, जिलाध्यक्ष श्रीनिवास यादव,युवा जिलाध्यक्ष आशीष कुशवाहा, विद्यासागर चौधरी, विजय कुमार,अवनीत कुमार,इस्लाम अन्सारी,प्रदीप कुमार, राजू चौधरी, अनमोल गुप्ता, सूरज कुमार अतिथि वैद्यनाथ सहनी, खेढ़ाय पंचायत के मुखिया ई. आशीष कुमार सहित विभिन्न प्रखंड व पंचायतों से आये मुखिया,दर्जन भर वार्ड सदस्य,पंचायत समिति सदस्य,डिजिटल मीडिया के पत्रकार व वीआईपी नेता युट्यूबर मंजीत कुमार एवं शिक्षा तथा समाजसेवा से जुड़े सैकड़ो प्रबुद्धजनों सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक शामिल रहे।बैठक के दौरान जिला पार्षद प्रमोद कुमार को समाजसेवी श्रीनिवास यादव व जिला के अन्य नेताओं ने पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।

बिहार
सिवान में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर, राज्यसभा चुनाव में जीत पर जश्न मना जताई ख़ुशी
लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- सिवान: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी के नेतृत्व में मंगलावर को शहर के जेपी चौक पर जिले भर से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए।
बिहार में हाल ही में संपन्न राज्यसभा चुनाव में एनडीए प्रत्याशियों की ऐतिहासिक जीत को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर, पटाखे फोड़कर और ढोल-नगाड़ों के साथ अपनी खुशी का इजहार किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि यह जीत बिहार की जनता के अटूट विश्वास और एनडीए सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की जीत है। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार की सराहना करते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में बिहार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं और राज्य को पिछड़ेपन से निकालकर प्रगति के मार्ग पर अग्रसर किया गया है।राहुल तिवारी ने विशेष रूप से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नविन को राज्यसभा जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने राज्यसभा चुनाव में विजयी हुए नेताओं — उपेंद्र कुशवाहा, रामनाथ ठाकुर , शिवेश राम — को भी बधाई देते हुए कहा कि यह जीत एनडीए गठबंधन की एकजुटता, संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की मेहनत का प्रतिफल है।उन्होंने आगे कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हमेशा से पार्टी की रीढ़ रहे हैं और उनके अथक परिश्रम के कारण ही पार्टी लगातार सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इसी उत्साह और समर्पण के साथ संगठन को और अधिक मजबूत बनाएं तथा आगामी चुनावों में भी भाजपा को प्रचंड जीत दिलाने के लिए पूरी ताकत से जुट जाएं।इस अवसर पर कई वरिष्ठ भाजपा नेता, जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की जय’ और ‘भाजपा जिंदाबाद’ के नारों के साथ पूरे वातावरण को उत्साहमय बना दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष संजय पांण्डेय, अनुराधा गुप्ता,मुकेश कुमार बंटी ,अनुरंजन मिश्रा, कुंदन सिंह, सत्यम सिंह, देवेंद्र गुप्ता राजेश श्रीवास्तव, पंकज किशोर सिंह,विजय यादव, पूनम गिरी, दीपू सिंह चंदेल, सोनू सिंह, संतोष रावत अजीत कुमार, सौरभ कुशवाहा ,उषा बैठा,गोविंद बसु, चंचल सिंह राजपूत सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे

Politics
भाजपा ने हसनपुरा मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का किया आयोजन
लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- भारतीय जनता पार्टी सिवान द्वारा हसनपुरा मंडल के उसरी बाज़ार स्थित बाबू पैलेस,जीरादेई मंडल के जीरादेई पंचायत भवन पर कार्यशाला आयोजित किया गया।कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा ज़िलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि यह महा अभियान एक संगठन पर्व है। जिसमें मंडल स्तर के कार्यकर्ताओ को प्रशिक्षित किया जा रहा है भाजपा की विचारधारा कार्यकर्ताओ को आत्मसात करना चाहिए। जिलाध्यक्ष ने कहा की कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्त्ता प्रशिक्षित होकर संगठन कार्य को अच्छा से करते हुए सरकार की योजनाओ को जनता के बीच पहुंचाकर उसका लाभ दिलायेंगे राहुल तिवारी ने कहा कि आज के युवाओ को प्रशिक्षण शिविर में भाग लेकर संगठन के बारे में प्रशिक्षण लेकर संगठन का कार्य कर रहे हैं भाजपा जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी ने बताया कि प्रशिक्षण 7 सत्र में संपन्न हुआ प्रातः 10:00 बजे पंजीकरण के साथ प्रारंभ हुआ सत्र वैचारिक अधिष्ठान,इतिहास विकाश,कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि,कार्य पद्धति अपनी सरकार की उपलब्धियां एवं लाभार्थियों को योजना के साथ जोड़ना, सोशल मीडिया,नमो ऐप,बूथ प्रबंधन, मान की बात, टिफिन बैठक आगामी कार्यक्रम बूथ स्तरीय स्थाई कार्यक्रम आदि सत्र की जानकारी देकर कार्यकर्ताओं प्रशिक्षिण दिया जा रहा है कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला मंत्री विजय चौधरीदुर्गा लाल सोनी, रघुनाथपुर विधानसभा के संयोजक मनोरंजन मिश्रा धनंजय सिंह जेपी पांडे अनंत सैनी श्रीमती बेबी गुप्ता कविता देवी कृष्ण मोहन प्रसाद श्रीनिवास शाह कृष्ण प्रसाद बबीता कुमारी,लक्ष्मीकांत पाठक,अशोक दुबे, सैरभ कुशवाहा सहित सैकड़ो कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

Tech
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रंगोली, सेल्फी, हस्ताक्षर एवं शपथ ग्रहण का आयोजन
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रंगोली, सेल्फी, हस्ताक्षर एवं शपथ ग्रहण का आयोजन समाहरणालय परिसर में किया गया
लोकतंत्र न्यूज़ नेटवर्क,सिवान ;- समाहरणालय के प्रांगण में गुरुवार को आयोजित मतदाता जागरूकता अभियान में जिला पदाधिकारी सिवान के साथ जिला के वरीय पदाधिकारीगणों ने हिस्सा लिया।

जिला पदाधिकारी के द्वारा उपस्थित मतदाताओं को मतदान देने से संबंधित शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बनाये गये आकर्षक रंगोली का भी अवलोकन किया गया एवं सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी भी लिया गया।

मतदाता जागरूकता अभियान में जिला पदाधिकारी सिवान,अपर समाहर्ता सिवान, उप विकास आयुक्त सिवान,अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, डीपीओ आईसीडीएस के साथ बड़ी संख्या में जिला स्तरीय पदाधिकारीगण एवं आंगनबाड़ी सेविका/सहायिका उपस्थित रहीं।


-
Business4 days agoसिवान में KFC आउटलेट का हुआ भव्य शुभारंभ,फ्राइड स्वादिष्ट चिकन का लुत्फ़ अब सिवान
-
Uncategorized6 days agoभव्यता के साथ हुआ श्रीकृष्ण बाल मेला का आयोजन
-
देश2 days agoश्रीकांत धाम में श्री बांके बिहारी प्राकटोत्स आज
-
Politics1 day agoसेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित, कार्यकर्ताओं ने लिया सेवा का संकल्प
