बिहार
बिहार में एकबार फिर से बनेगी एनडीए की सरकार – राजीव प्रताप रुढ़ी
आज भारतीय जनता पार्टी के द्वारा नए परिषदन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री राजीव प्रताप रुढ़ी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के तरफ से बिभिन्न माध्यम से समय-समय पर प्रेस वार्ता आयोजित की जा रही है।और उसी क्रम में आज मेरा सिवान भी आगमन हुआ है।बिहार चुनाव की तरफ जा रहा है और मुझे पूरा विश्वास है कि फिर से एक बार एनडीए की सरकार बिहार में बनेगी।भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगियों की सरकार बनेगी और फिर से एक बार बिहार मे एनडीय का मुख्यमंत्री बनने जा रहा है।आने वाले दिनों में बिहार एक ऐसे मोर पर खड़ा है। बिहार अब उड़ान भरने के लिए तैयार है और बिहार का सबसे स्वर्णिम अध्याय इस चुनाव के बाद पूरे बिहार के लोगों को नौजवानों,को किसानों को,मजदूरों को,नागरिकों को देखने को मिलेगा। केंद्र और राज्य मे यदि ध्यान से देखा जाए तो एक गहरी दोस्ती है। दिल्ली सरकार की नेतृत्व करते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार में नीतीश कुमार सचमुच बिहार को इस गहरी दोस्ती का लाभ मिला है।बिहार वासियों को उसका लाभ मिला है और सामान्य बजट के अलावा जो राज्य सरकार अपने स्तर से खर्च करती है केंद्र सरकार अपने बजट में देती है 2014 से लगभग 14 लाख करोड़ की योजनाएं देश की सरकार ने दिया जिससे बिहार का चित्र बदल गया।आज एक समय ऐसा है कि एक दिन में 13500 मेगावाट बिजली की खपत होती है जो अपने आप में एक मानक स्थापित होता है।जगह-जगह और गुणवत्ता वाली बिजली अगर बिहार में किसी को बिजली समझना हो यह कहने की जरूरत नहीं है कि आपके गांव में 24 घंटा बिजली रहता है।यह कहने से आसानी से समझाया जा सकता है कि आज आपके घर में फ्रिज हो वाशिंग मशीन हो एयर कंडीशनर हो या सामान्य उपकरण हो आज बिहार के किसी भी घर में किसी भी उपकरण के लिए कोई स्टेबलाइजर की जरूरत नहीं है। आज प्रदेश कि सड़कों की खूबसूरती ग्रामीण सड़कों की खूबसूरती देखने लायक है।मुफ्त बिजली की घोषणा ₹10000 प्रत्येक सेविका को जाना एक प्रकार से विकास का सचमुच प्रतीकात्मक व्यवस्था है बिहार में नीतीश कुमार का चेहरा एक ईमानदार छवि का चेहरा है और लोगों को नीतीश कुमार के प्रति बड़ी आस्था है और नीतीश कुमार जी इस राज्य के मुख्यमंत्री है।और इस राज्य के मुख्यमंत्री रहेगे। बिहार के संदर्भ में देश के प्रधानमंत्री पर जो टिप्पणी था जो अभद्रता थी बिहार के मर्यादा मान मर्यादा के प्रतिकूल था। और देश के प्रधानमंत्री का बिहार की धरती पर अपमान कतई बिहार की जनता स्वीकार नहीं करेगी और समय पर एक कड़ा जवाब बिहार की जनता बिहार कि भूमि से देगी। प्रधानमंत्री के अपमान में प्रतिपक्ष की भूमिका उनकी सोच उनकी कार्यशैली जिसमें कांग्रेस पार्टी भी सम्मिलित है पूरी तौर से प्रदर्शित करता है बिहार की जनता उसके लिए कतई तैयार नहीं। ऐसा प्रतीत होता है की राष्ट्रीय जनता दल बिहार में कांग्रेस पार्टी बिहार में अदृश्य मतदाताओं से अपनी जीत हासिल करना चाहती है और हमें समझ में नहीं आता है कि किसी अदृश्य मतदाताओं मुद्दा बना कर इन्होंने भारत के स्तर पर पार्लियामेंट को नहीं चलने दिया यह घोर निंदा का विषय है प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिला के अध्यक्ष राहुल तिवारी जिला उपाध्यक्ष कुंदन सिंह सत्यम कुमार सिंह मीडिया के प्रभारी आदित्य कुमार पाठक जदयू नेता अजय कुमार सिंह जटाशंकर सिंह सौरव कुशवाहा एवं भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजीत कुमार शामिल रहे।
Uncategorized
जिला पदाधिकारी श्री विजय प्रकाश मीणा भा.प्रा.से. ने सीवान जिला का ग्रहण किया पदभार
लोकतंत्र न्यूज,सीवान;- बुधवार 19 अगस्त 2026 को नवपदस्थापित जिला पदाधिकारी, श्री विजय प्रकाश मीणा द्वारा जिला पदाधिकारी सीवान के रूप में पदभार ग्रहण किया।इसके उपरांत पत्रकारों को संबोधित करते हुए अपनी प्रथामिकताओं को सझा करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिले में सुशासन, पारदर्शी एवं संवेदनशील प्रशासन,विकास कार्यों में तेजी तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।उन्होंने जिले में विधि-व्यवस्था, विकास एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यों को बेहतर समन्वय के साथ आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया।जिला पदाधिकारी ने अपने संबोधन में सिवान जिलावासियों एवं मीडिया के प्रतिनिधियों से अपील किया की जिले में शांति व्यवस्था, भाईचारा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण कायम रहे साथ ही जिला प्रशासन द्वारा किए जाने वाले जनकल्याणकारी कार्यों में अपेक्षित सहयोग एवं समर्थन प्राप्त होता रहे।

Sports
बिहार स्टेट गेम्स का ऐतिहासिक आगाज 5 सितंबर से पटना और राजगीर में
-होंगे 22 खेलों के मुकाबले
-16 अगस्त से शुरू होगी मशाल यात्रा

27 जुलाई। बिहार में पहले स्टेट गेम्स का आयोजन पटना और राजगीर में 5 से 12 सितंबर तक होगा। बिहार ओलंपिक एसोसिएशन ने सोमवार को इसकी घोषणा की। इसमें 22 खेलों का आयोजन होगा। इन्हीं खेलों के आधार पर अगले नेशनल गेम्स के लिए बिहार की टीमों का चयन किया जाएगा।
इन खेलों का आयोजन बिहार ओलंपिक संघ द्वारा और बिहार सरकार के सहयोग से किया जाएगा। इसमें दो अन्य खेलों की भी बढ़ोतरी की जा सकती है जिसके लिए खेल विभाग से स्वीकृति मिलने के बाद घोषणा की जाएगी। यह खेल मॉडर्न पेंटाथलॉन और और लॉन बॉल्स हैं। राजगीर और पटना के अलावा निशानेबाज़ी के मुकाबले बिक्रम और कल्याण बिगहा के शूटिंग रेंज में होंगे।
बिहार ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी देते हुए बताया कि पहली बार बिहार में इस तरह के खेलों का आयोजन किया जा रहा है।
वैसे स्टेट गेम्स 2026 का शुभारंभ 16 अगस्त को मशाल यात्रा से हो जाएगी। खेलों के पहले दिन 5 सितंबर को औपचारिक उद्घाटन समारोह और अंतिम दिन 12 सितंबर को समापन समारोह पटना में होगा ।
स्टेट गेम्स में लगभग 5000 महिला और पुरुष खिलाड़ियों के भाग लेने के अलावा 1000 अधिकारी और 1500 वालंटियर के हिस्सा लेने की संभावना है। इसमें टीम इवेंट में शीर्ष आठ टीमें भाग लेंगी जबकि व्यक्तिगत मुकाबले में शीर्ष आठ खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। स्टेट गेम्स के लिए धनराशि बिहार सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी। पहले राज्य खेलों के लिए तिथियों और स्थानों की भी घोषणा कर दी गई है।
ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अजय कुमार ने इस प्रतिष्ठित आयोजन को साकार करने में सहयोग के लिए बिहार सरकार, खेल विभाग और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण का आभार जताया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में ओलंपिक संघ के सचिव प्रदीप कुमार, कोषाध्यक्ष मुख्तार खान और विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी भी मौजूद थे।
कार्यक्रम इस प्रकार हैं :
पटना में होने वाले खेल :
तीरंदाजी : 8-10 सितंबर- रेनबो ग्राउंड
एथलेटिक्स: 8-10 सितंबर- पाटलिपुत्र कॉम्प्लेक्स
बैडमिंटन : 8-11 सितंबर – सचिवालय स्पोर्ट्स क्लब
मुक्केबाजी : 7-10 सितंबर- खेल भवन
साइकिलिंग : 11-12 सितंबर-मेरिन ड्राइव
निशानेबाजी : 5-6 सितंबर – बिक्रम और कल्याण बिगहा
वुशू : 5-6 सितंबर – पाटलिपुत्र कॉम्प्लेक्स
योगासन : 8-9 सितंबर – पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
ताइक्वांडो : 11-12 सितंबर – पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
राजगीर में होने वाले मुकाबले :
(सभी खेल स्पोर्ट्स एकेडमी परिसर में)
हैंडबॉल : 7-10 सितंबर
हॉकी : 8-11 सितंबर
जूडो : 5-6 सितंबर
कबड्डी : 8-11 सितंबर
तैराकी : 6-9 सितंबर
टेबल टेनिस : 6-8 सितंबर
वालीबॉल : 7-10 सितंबर
भारोत्तोलन : 5-7 सितंबर
कुश्ती : 7-9 सितंबर
बास्केटबॉल : 9-12 सितंबर
तलवारबाजी : 6-7 सितंबर
रग्बी : 6-7 सितंबर
फुटबॉल : 9-12 सितंबर
Politics
समृद्ध बिहार के संकल्प को जनभागीदारी एवं सुशासन के माध्यम से किया जायेगा साकार : सम्राट चौधरी
लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीमंगलवार को सीवान में आयोजित सहयोग शिविर में सिवान पहुँचे जहां उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा,योजनाओं का शिलान्यास उद्घाटन करने के पश्चात उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।
इस दौरान आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु अधिकारियों को आवश्यक निर्देश माननीय मुख्यमंत्री महोदय के द्वारा दिया गया।माननीय मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में बताया कि अब तक प्राप्त 3.03 लाख आवेदनों में से 2.61 लाख आवेदनों का निष्पादन कर लगभग 90 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की गई है। इस अवसर पर सीवान जिले के विकास को नई गति देने के लिए ₹180 करोड़ की लागत वाली 38 योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गरीबों, दलितों, किसानों, युवाओं एवं वंचित वर्गों के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर 25 लाख दलित परिवारों के घरों पर सोलर बिजली लगाने, वर्ष 2030 तक 1 करोड़ लोगों को नौकरी एवं रोजगार उपलब्ध कराने, सीवान में चीनी मिल की स्थापना तथा स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने संबंधी अनेक महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी दी।उन्होंने विश्वास दिलाते हुए बताया कि विकसित भारत और समृद्ध बिहार के संकल्प को जनभागीदारी एवं सुशासन के माध्यम से साकार किया जाएगा।

-
Business4 days agoसिवान में KFC आउटलेट का हुआ भव्य शुभारंभ,फ्राइड स्वादिष्ट चिकन का लुत्फ़ अब सिवान
-
Uncategorized6 days agoभव्यता के साथ हुआ श्रीकृष्ण बाल मेला का आयोजन
-
देश2 days agoश्रीकांत धाम में श्री बांके बिहारी प्राकटोत्स आज
-
Politics1 day agoसेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित, कार्यकर्ताओं ने लिया सेवा का संकल्प
