राजनीति
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री दोनों का एक ही सपना, 2047 तक विकसित बने देश और प्रदेश – राम कृपाल यादव
लोकतंत्र न्यूज़ नेटवर्क,सिवान;- सिवान परिसदन में पूर्व केंद्रीय मंत्री राम कृपाल यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक ही संकल्प है कि देश और बिहार 2047 तक विकसित बने। आगामी बिहार विधान सभा चुनाव में मुख्यमंत्री नीइतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए 200 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी। मोदी और नीतीश सरकार ने हर माता बहनों को खुले में शौच के दंश से बाहर निकाला। मुफ्त गैस देकर धुएं से मुक्त कराया। आजीविका के लिए मुद्रा योजना से ऋण दिया। जीविका दीदी को ड्रोन दीदी और लखपति दीदी बनाया। आवास, हर घर 125 यूनिट मुफ्त बिजली, हर घर नल से जल, 400 के जगह 1100 का पेंशन, आयुष्मान कार्ड, नौकरियों 35 प्रतिशत आरक्षण दिया। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत हर परिवार की एक महिला को रोजगार हेतु 10 हजार की राशि दी जाएगी। 6 महीने के बाद 2 लाख और दिया जाएगा। लेकिन राहुल और तेजस्वी की यात्रा में मोदी की दिवंगत मां को गालियां दी गई। यह देश के हर मां का अपमान है। बिहार के हर मां का अपमान है। बिहार शर्मसार हुआ है। इंडिया गठबंधन ने राजनीतिक नीचता की सारी हदें पर दी हैं। अभी तक राहुल तेजस्वी ने माफी तो दूर खेद तक नहीं जताया है।अपने देखा होगा वोट अधिकार यात्रा के दौरान तेजस्वी यादव राहुल गांधी के ड्राइवर बने हुए थे। राहुल गांधी आगे और तेजस्वी यादव पीछे। तेजस्वी को अब तेजस्वी यादव मत बोलिए इनको पिछलग्गू यादव बोलिए। मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं कि मुझे याद है लालू यादव भी कांग्रेस के साथ राजनीति करते थे। परन्तु कभी अपनी पगड़ी कांग्रेस के चरणों पर नहीं रखा। कभी कांग्रेस के पिछलग्गू नहीं बने। आज उनका बेटा कांग्रेस का पिछलग्गू बना घूम रहा है। मुझे पता लालू समर्थकों को यह अच्छा नहीं लग रहा है। वो बोल रहे कि तेजस्वी ने उनकी नाक कटवा दी। सबका साथ सबका विकास की मुख्यधारा से जुड़ने की चाहत रहने वाले वैसे सभी समझदार और दूरदर्शी लालू समर्थकों से अनुरोध करना चाहता हूं वो एनडीए के तरफ आ जाएं। यहां विकास भी मिलेगा और सम्मान भी मिलेगा।राहुल और तेजस्वी ने सीता मईया की धरती पर सनातन को गाली देने वालों को बुलाकर बिहार का अपमान किया किया। मुख्यमंत्री स्टालिन के बेटे ने कहा था कि सनातन को डेंगू ओर कोरोना बताते हुए समाप्त करने को कहा था। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने बिहारियों का अपमान किया था।राहुल और तेजस्वी अराजक राजनीति के प्रतीक बन गए हैं। दोनों नेता प्रतिपक्ष के संवैधानिक पद पर बैठकर संवैधानिक संस्थाओं और भारतीय लोकतंत्र पर लगातार प्रहार कर रहे हैं।लालू यादव के पिच पर राहुल बैटिंग कर रहे हैं और तेजस्वी नारा लगा रहे है देश का पीएम कैसा हो राहुल गांधी जैसा हो। जब तेजस्वी राहुल के कान में बोलते है कि मेरा नाम भी सीएम के घोषित कर दीजिए तो राहुल के मुंह पर दही जम जाती है। तेजस्वी ने कहा कि खैनी चुना के तरह रगड़ देंगे। किसको रगड़ देंगे। क्या उन गरीबों, अतिपिछड़ों, दलितों को रगड़ेंगे जो मोदी और नीतीश के समर्थन में चट्टान की तरह खड़े हैं। ऐसी भाषा से बिहारवासियों को पुनः जंगलराज की आहट सुनाई पड़ती है। घुसपैठिया बचाओ यात्रा के समापन के दो दिन पहले काग्रेस ने चुनाव आयोग को 89 लाख वोटर्स का नाम काटने का आवेदन दे दिया है। चुनाव आयोग से अपील है कि कांग्रेस द्वारा दी गई सूची को सार्वजनिक करें। ताकि पता चले कि कितने बिहारी है और कितने घुसपैठियें हैं। कही ऐसा तो नहीं है केवल बिहारियों का नाम कटवा रहे है और घुसपैठियों को बचा रहे हैं।वस्तुतः राहुल और तेजस्वी बिहार में अपने संभावित हार को देखते हुए चुनाव से पहले चुनाव आयोग को बलि का बकरा बनाना चाहते हैं। यही बिहार कभी बूथ कैप्चरिंग और रक्त रंजित चुनाव के लिए बदनाम था। आज तो पंचायत से लेकर विधान सभा और लोकसभा का चुनाव ईवीएम से हो रहा है। सोशल मीडिया के जमाने में कहीं कोई गड़बड़ी छिपती क्या? लोकतंत्र में जनता का निर्णय सर्वोपरि होता है। कोई हारता है तो कोई जीतता है। ये कैसी राजनीति कर रहे हैं राहुल गांधी अगर जीत गए तो बब्बर शेर और हार गए तो ईवीएम हैक और वोट चोरी। जिसको अपने देश के मतदाता पर भरोसा ना हो, संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा ना हो जिसे देश के गौरवशाली लोकतंत्र पर भरोसा ना हो, ऐसे व्यक्ति को आप क्या कहेंगें। क्या विदेशी ताकतों के गोद में बैठी है पप्पू मंडली? ऑपरेशन सिंदूर के बाद देश के सभी पक्ष और विपक्ष के नेता ने विश्व में जाकर एक मत से भारत का पक्ष रखा। यही भारतीय लोकतंत्र की ताकत है।लेकिन राहुल गांधी कभी भी देश के अंदर या देश के बाहर भारत के उपलब्धियों के साथ खड़ा नहीं होते हैं। ट्रंप ने भारत के इकोनॉमी डेड इकोनॉमी कहा तो राहुल गांधी ने भी डेड इकोनॉमी कह दिया। जबकि भारत विश्व की चौथी सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है।राहुल गांधी और उनका कुनवा भारत विरोधी ताकतों का टूल कीट बना हुआ है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी, पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव, प्रदेश मंत्री नरेश चौहान, मीडिया विभाग के प्रदेश संयोजक रणधीर यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय पांडे, अभिमन्यु सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस सुभाष कुशवाहा, पूनम गिरी, नगरपरिषद उप सभापति किरण गुप्ता, राजेश श्रीवास्तव, अनुराधा गुप्ता,मीडिया प्रभारी आदित्य कुमार पाठक,अजय पासवान, अजित कुमार, सत्यम सिंह, गोविंद बासु, विजय चौधरी उपस्थित थे।
राजनीति
भाजपा कार्यालय में मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती
लोकतंत्र न्यूज,सिवान ; चाप ढाला स्थित भाजपा जिला कार्यालय में भारतीय जनसंघ के महान विचारक एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती गुरुवार को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन निर्माण और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उन्होंने एकात्म मानववाद और अंत्योदय के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने का मार्ग दिखाया। उनके विचार आज भी भाजपा के कार्यकर्ताओं को जनसेवा के लिए प्रेरित करते हैं। दरौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ ब्यास सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी केवल एक राजनीतिक विचारक नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति समर्पित ऐसे महान व्यक्तित्व थे, जिन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाने का सपना देखा। उनका ‘अंत्योदय’ का विचार आज भी हम सभी के लिए मार्गदर्शक है। उन्होंने कहा कि दीनदयाल जी ने भारतीय संस्कृति, राष्ट्रवाद और सेवा को केंद्र में रखकर राजनीति को नई दिशा दी। उनके विचारों से प्रेरणा लेकर भाजपा कार्यकर्ता समाज के गरीब, वंचित और जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।भाजपा प्रदेश मंत्री मुकेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय संस्कृति और राष्ट्रवाद को केंद्र में रखकर राजनीति को सेवा का माध्यम बनाने का कार्य किया। उनका सपना था कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। आज देश में गरीब, वंचित और जरूरतमंद लोगों के कल्याण के लिए चल रही योजनाओं में अंत्योदय की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। उनके विचार आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।भाजपा जिला प्रभारी लाल बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अपने चिंतन और संगठनात्मक क्षमता से भारतीय राजनीति को नई दिशा दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सत्ता नहीं, बल्कि सेवा को लक्ष्य मानकर समाज के बीच काम करने की प्रेरणा दी। उनके बताए मार्ग पर चलकर भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लेता है।कार्यक्रम में , हरेंद्र कुशवाहा, राजेश श्रीवास्तव, अनुराधा गुप्ता,धनंजय सिंह, सत्यम सिंह सोनू, देवेंद्र गुप्ता, कुंदन कुमार, अनुरंजन मिश्रा, विजय चौधरी, आभा देवी, सुभाष कुशवाहा, पूनम गिरी, संतोष राउत,धर्मेंद्र मिश्रा, सुनीता जैसवाल, दीपु सिंह चंदेल, प्रेम मांझी, अजय पासवान, सौरव कुशवाहा, रामु राज, सहित दर्जनों कार्यकर्त्ता मैजूद रहे।
बिहार
सिवान में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर, राज्यसभा चुनाव में जीत पर जश्न मना जताई ख़ुशी
लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- सिवान: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी के नेतृत्व में मंगलावर को शहर के जेपी चौक पर जिले भर से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए।
बिहार में हाल ही में संपन्न राज्यसभा चुनाव में एनडीए प्रत्याशियों की ऐतिहासिक जीत को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर, पटाखे फोड़कर और ढोल-नगाड़ों के साथ अपनी खुशी का इजहार किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि यह जीत बिहार की जनता के अटूट विश्वास और एनडीए सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की जीत है। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार की सराहना करते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में बिहार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं और राज्य को पिछड़ेपन से निकालकर प्रगति के मार्ग पर अग्रसर किया गया है।राहुल तिवारी ने विशेष रूप से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नविन को राज्यसभा जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने राज्यसभा चुनाव में विजयी हुए नेताओं — उपेंद्र कुशवाहा, रामनाथ ठाकुर , शिवेश राम — को भी बधाई देते हुए कहा कि यह जीत एनडीए गठबंधन की एकजुटता, संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की मेहनत का प्रतिफल है।उन्होंने आगे कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हमेशा से पार्टी की रीढ़ रहे हैं और उनके अथक परिश्रम के कारण ही पार्टी लगातार सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इसी उत्साह और समर्पण के साथ संगठन को और अधिक मजबूत बनाएं तथा आगामी चुनावों में भी भाजपा को प्रचंड जीत दिलाने के लिए पूरी ताकत से जुट जाएं।इस अवसर पर कई वरिष्ठ भाजपा नेता, जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की जय’ और ‘भाजपा जिंदाबाद’ के नारों के साथ पूरे वातावरण को उत्साहमय बना दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष संजय पांण्डेय, अनुराधा गुप्ता,मुकेश कुमार बंटी ,अनुरंजन मिश्रा, कुंदन सिंह, सत्यम सिंह, देवेंद्र गुप्ता राजेश श्रीवास्तव, पंकज किशोर सिंह,विजय यादव, पूनम गिरी, दीपू सिंह चंदेल, सोनू सिंह, संतोष रावत अजीत कुमार, सौरभ कुशवाहा ,उषा बैठा,गोविंद बसु, चंचल सिंह राजपूत सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे

Politics
भाजपा ने हसनपुरा मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का किया आयोजन
लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- भारतीय जनता पार्टी सिवान द्वारा हसनपुरा मंडल के उसरी बाज़ार स्थित बाबू पैलेस,जीरादेई मंडल के जीरादेई पंचायत भवन पर कार्यशाला आयोजित किया गया।कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा ज़िलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि यह महा अभियान एक संगठन पर्व है। जिसमें मंडल स्तर के कार्यकर्ताओ को प्रशिक्षित किया जा रहा है भाजपा की विचारधारा कार्यकर्ताओ को आत्मसात करना चाहिए। जिलाध्यक्ष ने कहा की कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्त्ता प्रशिक्षित होकर संगठन कार्य को अच्छा से करते हुए सरकार की योजनाओ को जनता के बीच पहुंचाकर उसका लाभ दिलायेंगे राहुल तिवारी ने कहा कि आज के युवाओ को प्रशिक्षण शिविर में भाग लेकर संगठन के बारे में प्रशिक्षण लेकर संगठन का कार्य कर रहे हैं भाजपा जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी ने बताया कि प्रशिक्षण 7 सत्र में संपन्न हुआ प्रातः 10:00 बजे पंजीकरण के साथ प्रारंभ हुआ सत्र वैचारिक अधिष्ठान,इतिहास विकाश,कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि,कार्य पद्धति अपनी सरकार की उपलब्धियां एवं लाभार्थियों को योजना के साथ जोड़ना, सोशल मीडिया,नमो ऐप,बूथ प्रबंधन, मान की बात, टिफिन बैठक आगामी कार्यक्रम बूथ स्तरीय स्थाई कार्यक्रम आदि सत्र की जानकारी देकर कार्यकर्ताओं प्रशिक्षिण दिया जा रहा है कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला मंत्री विजय चौधरीदुर्गा लाल सोनी, रघुनाथपुर विधानसभा के संयोजक मनोरंजन मिश्रा धनंजय सिंह जेपी पांडे अनंत सैनी श्रीमती बेबी गुप्ता कविता देवी कृष्ण मोहन प्रसाद श्रीनिवास शाह कृष्ण प्रसाद बबीता कुमारी,लक्ष्मीकांत पाठक,अशोक दुबे, सैरभ कुशवाहा सहित सैकड़ो कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

-
Uncategorized4 days agoहोटल सफायर इन में शारदीय नवरात्र पर हुआ फलाहार का आयोजन,पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय सहित कई गणमान्य लोग हुए शामिल
-
Uncategorized6 days agoभारत गौरव देश रत्न राजेंद्र मेमोरियल फाउंडेशन ने विश्व स्वक्षता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर स्वक्षता अभियान से जुड़ने का किया आह्वान
-
Uncategorized5 days agoकला प्रदर्शनी “आँचरा की छांव में हमारी लोक धरोहर ” का डीएम ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ,पारंपरिक कला हमारी अनमोल धरोहर ; डीएम
