Connect with us

Uncategorized

बिहार दिवस पर गोपालगंज जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

Published

on

लोकतंत्र न्यूज़ नेटवर्क, गोपालगंज -; बिहार दिवस 2023 के शुभ अवसर पर बुधवार 22 मार्च को जिला प्रशासन गोपालगंज द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अंबेडकर भवन गोपालगंज में विभिन्न आकर्षक तैयारियां की गई थी जहां जिला पदाधिकारी गोपालगंज डॉ० नवल किशोर चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक गोपालगंज स्वर्ण प्रभात,उप विकास आयुक्त गोपालगंज श्री अभिषेक रंजन ,अपर समाहर्ता श्री सुनील कुमार को वरीय उप समाहर्ता श्री राधाकान्त पुष्प पौधा देकर अभिवादन किया गया।साथ ही जिला परिवहन पदाधिकारी श्री मनोज कुमार रजक, जिला भू अर्जन पदाधिकारी श्री संजीव कुमार सिंह ,उप वरीय समाहर्ता श्री राधा कांत ,जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री अनंत कुमार ,अनुमंडल पदाधिकारी गोपालगंज डॉ प्रदीप कुमार, वरीय कोषागार पदाधिकारी श्री शशिकांत आर्य आदि सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी गण एवं वरीय पत्रकार श्री वरुण मिश्रा को पुष्प पौधा देकर अभिवादन किया गया ।तत्पश्चात सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में तालियों की गड़गड़ाहट के बीच जिला पदाधिकारी महोदय,पुलिस अधीक्षक गोपालगंज एवं अन्य पदाधिकारी गण द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।इस कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उपस्थित सभी को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ संबंधित शपथ दिलायी गयी।जिसमें इस अवसर पर जिला पदाधिकारी सहित सभी के द्वारा सत्य निष्ठा पूर्वक संकल्प लिया गया कि आज से हम बालिकाओं के हित में सदा कार्य करेंगे ।हम बालिकाओं के जन्म पर खुशी एवं उत्सव मनाएंगे ।हम बालिकाओं /बालको का बाल विवाह एवं दहेज प्रथा का विरोध करेंगे।हम लड़का एवं लड़की के बीच लिंगभेद का व्यवहार नहीं करेंगे।हम लड़की का स्कूल दाखिला अवश्य करेंगे और उसकी पढ़ाई बरकरार
रखेंगे।हम बालिकाओं को खेलकूद व सरकारी क्षेत्र में योगदान देने हेतु प्रेरित करेंगे ।हम समाज में बालिकाओं के ऊपर अत्याचार दुर्व्यवहार का विरोध करेंगे ।हम बालिकाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक करेंगे ।हम कन्या भ्रूण हत्या एवं लिंग परीक्षण का विरोध करेंगे एवं इसकी सूचना पुलिस को देंगे साथ ही हम बेटियों के संपत्ति के अधिकार का समर्थन करेंगे।इस अवसर पर महोदय ने सभी को बिहार दिवस की शुभकामना देने के साथ संबोधित करते हुए कहा कि हमने जो बिहार दिवस के अवसर पर आज बेटियों के लिए जो शपथ लिया है उसे अपने संस्कार में आत्मसात करें।आज इंटरमीडिएट परीक्षा के रिजल्ट में पूरे बिहार में बेटियों के शानदार प्रदर्शन के लिए उनके सम्मान में उपस्थित लोगों द्वारा तालियां बजवाई और कहा कि बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से एवं उन्हें पंचायती राज की व्यवस्था में आरक्षण देकर के आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही है ।जो समाज में दिखाई भी दे रहा है।महोदय द्वारा बताया गया कि देश का ऐसा कोई प्रांत नहीं है और देश का ऐसा कोई विभाग नहीं है जिस विभाग में हमारे बिहार के लोग शामिल नहीं हैं या अतिशयोक्ति नहीं होगी हमारे बिहार के युवा इतने मेहनती हैं कि हर प्रकार की सेवाओं में अपना योगदान दे रहे हैं ।मैं उन सभी को सैल्यूट करता हूं जो अलग-अलग संस्थान और अलग-अलग विभाग में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं ,देश के कई ऐसे प्रांत हैं जहां हमारे बिहार के मजदूर यदि काम करना बंद कर दें तो वहां के रोजमर्रा की जिंदगी काफी हद तक प्रभावित हो जाएगी ।यह सिद्ध करता है कि हमारे बिहार के लोगों का योगदान हर प्रांत में पूरे देश एवं विश्व में रोजमर्रा की जिंदगीयों से गुजरते हुए उच्च पदों तक छाया हुआ है ।
हमारा अनुरोध है कि हम सभी साथ ही मीडिया के लोगों से भी अनुरोध है इसमें सहयोग करें ,हम सभी इसमें योगदान करें ताकि हमारे बिहार के बच्चे दुनिया में अपना परचम लहरा सकें। साथ ही उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि आप सभी आज के इस बिहार दिवस को अपने घरों में उत्सव की तरह बनाएं और अपने बिहार वासी होने का गर्व करें ।
तत्पश्चात जिला पदाधिकारी महोदय पुलिस अधीक्षक महोदय विकास आयुक्त महोदय द्वारा अंबेडकर भवन परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टाल एवं व्यंजन मेला का निरीक्षण किया जिसमें जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच जिला शिक्षा विभाग के स्टाल में नवाचार शिक्षण प्रणाली प्रभावी शिक्षण के नए-नए तरीकों को दर्शाया गया था एवं बच्चों द्वारा बनाई मिट्टी की आकर्षक कलाकृतियां ,जिला कृषि विभाग द्वारा मोटे अनाजों की प्रदर्शनी जिसमें ज्वार बाजरा मडुआ आदि साथ ही व्यंजन मेला में गोपालगंज की प्रसिद्ध और स्वादिष्ट पेड़ुकिया ,लखराव प्रखंड भोरे और बैकुंठपुर का प्रसिद्ध पेड़ा एवं दही चूड़ा एसएस बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा बनाया गया स्वादिष्ट समोसा पकोड़ा आदि आकर्षण का केंद्र थे जहां जिला पदाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उक्त व्यंजनों को खरीद कर उनका जायका भी लिया गया।
साभार – Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Dr Nawal Kishor(जिलाधिकारी गोपालगंज)

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

श्रीकांत धाम में श्री बांके बिहारी प्राकटोत्स आज

Published

on

लोकतंत्र न्यूज,सीवान;- हुसैनगंज प्रखंड के हथौड़ा गांव स्थित श्रीकांत धाम में इस वर्ष श्री बांके बिहारी जी का प्राकटोत्सव 4 और 5 सितंबर को दो दिवसीय कार्यक्रम के रूप में मनाया जाएगा।शुक्रवार 4 सितंबर की सुबह व्यास सुदर्शन यादव की टीम द्वारा अष्टयाम शुरू होगा।दोपहर में श्री लक्ष्मेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक किया जाएगा।शाम को प्रसिद्ध भोजपुरी व्यास टुनटुन हलचल द्वारा श्री बिहारी जी के प्राकट्य उत्सव की संगीतमय कथा प्रस्तुत की जाएगी।इसके साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होगा, जिसका उद्घाटन स्थानीय विशिष्ट लोगों द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा।मध्य रात्रि में श्री बांके बिहारी जी का प्राकट्य होगा।इस अवसर पर भव्य झांकी निकाली जाएगी और महाआरती का आयोजन होगा एवं महाप्रसाद का भी वितरण किया जाएगा।दूसरे दिन अष्टयाम की पूर्णाहुति आयोजित किया जाएगा।मंदिर को वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर के तर्ज पर सजाया गया है।इसके लिए वृंदावन से कलाकारों को बुलाया गया है।कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए कई समितियों का गठन किया गया है।संचालन समिति में अधिवक्ता एवं पत्रकार अरविंद कुमार पांडेय, पंकज पांडेय एवं अमृत राज पांडेय को शामिल किया गया है।बैठक में रीता पांडेय, अधिवक्ता जयनाथ सिंह, अधिवक्ता अविनाश कुमार सिंह, अधिवक्ता सादाब खां, श्री माता वैष्णो देवी दर्शन समिति के अध्यक्ष एवं सचिव मिथिलेश कुमार सिंह, अनूप कुमार, सुधीर कुमार, इमरान अली मंसूरी, राजीव कुमार मिंटू, सुभाष कुमार, अजय यादव, सुमितकमार, पप्पू कुमार, तारकेश्वर चौहान, राजू कुमार, चंदन , सचिन , प्रिंस सहित अन्य शामिल हैं।

Continue Reading

Business

सिवान में KFC आउटलेट का हुआ भव्य शुभारंभ,फ्राइड स्वादिष्ट चिकन का लुत्फ़ अब सिवान

Published

on

लोकतंत्र न्यूज,सिवान ; फ्राइड चिकन के लिए मशहूर दुनिया का प्रसिद्ध रेस्तरां केएफसी के नवीन आउटलेट का सिवान में भव्य उद्घाटन हुआ।यह रेस्तरां हॉस्पिटल रोड के चंद्रिका टॉवर में खुला है।बुधवार को इसका उद्घाटन डीडीसी,सिवान अमिताभ सिंह द्वारा किया गया।इस अवसर पर सदर एसडीएम श्री आशुतोष गुप्ता की गरिमामई उपस्थिति रही।

सिवान चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष सह उद्यमी डॉक्टर रूपेश कुमार ने बताया कि पहले लोग केएफसी के स्वाद के लिए बड़े शहरों में जाया करते थे लेकिन अब सिवान में यह सुविधा उपलब्ध होगी। जिसमें फ्राइड चिकन की लज़ीज़ वैराइटी तो उपलब्ध होगी ही। एक पारिवारिक माहौल में केएफसी के स्वाद का लुत्फ उठाया जा सकेगा। केएफसी के रीजनल मैनेजर विनीत कुमार ने बताया कि केएफसी अपने उत्पादों की गुणवत्ता के चलते ही 1930 से 150 देशों में ग्राहकों को फ्राइड चिकन का लजीज स्वाद मुहैया करवा रहा है। उन्होंने बताया कि हम स्वाद और क्वालिटी के साथ कोई समझौता नहीं करते हैं। हमारे उत्पादों का स्तरीय मानक निर्धारित है।

एरिया मैनेजर रंजन ने बताया कि हमारे गुप्त मसाले अद्भुत स्वाद के लिए जाने जाते हैं।उदघाटन के मौके पर मौजूद चार्टर्ड एकाउंटेंट कुमार गंधर्व ने बताया कि हमारे परिवार के बच्चे सिवान में के एफ सी के आने की बात सुनकर हीं खुश हैं। इस अवसर पर महादेव पासवान, गणेश दत्त पाठक, डॉक्टर फैसल महमूद, अभिषेक श्रीवास्तव, अरविंद पाठक आदि उपस्थित रहे।

Continue Reading

Uncategorized

भव्यता के साथ हुआ श्रीकृष्ण बाल मेला का आयोजन

Published

on

लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- भगवान श्रीकृष्ण के जीवन-दर्शन,सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को श्रीकृष्ण बाल मेला का आयोजन हुआ।आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. शरद चौधरी की अध्यक्षता में विशिष्ट अतिथियों द्वारा मंगलदीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।कार्यक्रम का प्रारम्भ इस्कॉन मंदिर की ओर से प्रस्तुत हरिकीर्तन से हुई, जिससे सम्पूर्ण वातावरण श्रीकृष्णमय हो गया।इसके बाद श्रीकृष्ण,राधा और सुदामा के रूप में सुसज्जित बच्चों और उनके अभिभावकों द्वारा शोभायात्रा निकाली गयी, जो आयोजन का प्रमुख आकर्षण रही।कार्यक्रम में दीप मंत्र,श्रीकृष्ण स्तुति तथा योगेश्वर श्रीकृष्ण के चरित्र पर आधारित काव्य पाठ की प्रस्तुति से श्रद्धालु दर्शक भावविभोर नजर आये।कलाकारों ने अपने शानदार प्रस्तुति से श्रीकृष्ण के जीवन और उनके आदर्शों को जीवंत कर दिया।कार्यक्रम में गणेश पांडे, शिवन्या कुमार, राजन शाह, करिश्मा कुमारी, अनमोल कुमार, राजन बयान सिंह, गिरिजेश कुमार, रंजन कुमार, अंजना कुमारी, जीतन कुमार, शिवानी कुमारी, सरोज कुमारी, रुद्र प्रताप, समी कुमारी, जिज्ञासा कुमार एवं राजेश कुमार सहित अन्य कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.दर्शकों को संबोधित करते हुए प्रो. रविंद्र नाथ पाठक ने कहा कि श्रीकृष्ण का व्यक्तित्व केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि उसमें पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, नागरिक कर्तव्य, कुटुंब की मर्यादा और समाज के कुशल नेतृत्व का अद्भुत समावेश दिखाई देता है.

उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को श्रीकृष्ण के जीवन-दर्शन से नेतृत्व, कर्तव्य और सामाजिक जिम्मेदारी की प्रेरणा लेनी चाहिए.आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. शरद चौधरी ने कहा कि श्रीकृष्ण बाल मेला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को एक सूत्र में जोड़ने का प्रयास है. उन्होंने कहा, “किसी भी धार्मिक अनुष्ठान, उत्सव या सामाजिक आयोजन की सफलता किसी एक व्यक्ति के प्रयास से संभव नहीं है। इसमें समाज के हर वर्ग की सहभागिता जरूरी है. सामूहिक सहभागिता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है.”। पर्यवेक्षक जादूगर विजय ने कहा कि इस वर्ष का आयोजन विशेष है, क्योंकि इसमें शिशु वर्ग से लेकर वृद्ध तक विभिन्न आयु वर्ग के लोग प्रतिभागी के रूप में शामिल हो रहे हैं. उन्होंने बताया कि आयोजन की प्रेरणा संस्कार भारती से मिली है और इसके लिए संस्था के प्रति वे आज भी कृतज्ञ हैं।

कार्यक्रम को नंदलाल खादरिया, डॉ. राजन कल्याण सिंह, डॉ. विकास कुमार, राम प्रेम शंकर सिंह, रजनीकांत जायसवाल, लक्ष्मीकांत शाह, अश्विनी कुमार श्रीवास्तव और बृजमोहन प्रसाद ने भी संबोधित किया.आयोजन की व्यवस्था में डॉ. राकेश तिवारी, लव कुमार साहू, सुनील कुमार, ओम प्रकाश शर्मा, विजय शंकर पांडे, नीरज शर्मा, चंद्रमा चंद्रही, सरोज सोनी, धीरज श्रीवास्तव सहित कई सदस्य सक्रिय रहे।बच्चों की वेशभूषा और सांस्कृतिक प्रस्तुति तथा शोभायात्रा आयोजन आकर्षण का केंद्र रहा।

Continue Reading

Trending