Business
इलेक्ट्रिक वाहनों की दुनिया में है पैसा कमाने का शानदार मौका, जानें क्या है कमाई का फंडा
ऑटोमोबाइल के बाद अब हम इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (Electric Car Mechanic) की दुनिया में कदम बढ़ा रहा हैं. केंद्र समेत तमाम राज्य सरकारें भी अपने यहां इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए नई-नई पॉलिसी ला रही हैं. ऐसे में जब हमारी रफ्तार की दुनिया इलेक्ट्रिक होने जा रही है, वहां देश के नौजवानों के लिए भी कमाई के शानदार मौके हैं.
आप भी इस बदलाव का फायदा उठाते हुए खुद को इलेक्ट्रिक वाहनों की नई दुनिया में बड़ी कमाई के लिए तैयार कर सकते हैं.
दरअसल, इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री बढ़ने के साथ अब इनके मैकेनिक की मांग भी बढ़ रही है. हमारे यहां हर छोटी-बड़ी जगह पर पेट्रोल-डीजल वाले वाहनों को तो मैकेनिक आराम से मिल जाते हैं, लेकिन इलेक्ट्रिक वाहनों के मैकेनिकों की संख्या तकरीबन जीरो है. आलम ये है कि कई बड़ी कंपनियों को भी इलेक्ट्रिक कारों के मैकेनिक नहीं मिल रहे हैं.
आप इस मौके का फायदा उठा सकते हैं. आप इलेक्ट्रिक गाड़ियों के मैकेनिक बनकर अच्छी कमाई का आगाज कर सकते हैं. आप इलेक्ट्रिक कारों के मैकेनिक बन सकते हैं, इलेक्ट्रिक कारों की वर्कशॉप खोल सकते हैं या फिर इलेक्ट्रिक वाहनों के पार्ट्स से जुड़ा बिजनेस कर सकते हैं.

ऑनलाइन ट्रेनिंग (Electric Car Mechanic)
अब समस्या आती है कि इलेक्ट्रिक कारों की मरम्मत और इससे जुड़े कारोबार के बारे में जानकारी कहां से हासिल की जाए. एक स्टार्टअप DIYguru ने इसके लिए एक ऑनलाइन कोर्स शुरू किया है.
इस कोर्स को आप घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं. इस कोर्स में आपको इलेक्ट्रिक गाड़ियों से जुड़ी तकनीकी जानकारी दी जाएगी. कोर्स के दौरान आपको वर्कशॉप भी करवाई जाएगी और प्रेक्टिकल जानकारी भी दी जाएगी.
सीखें इलेक्ट्रिक वाहनों के बारे में (Electric Vehicles Courses Online)
DIYguru एक टेक कंपनी है, जो इलेक्ट्रिक मोबिलिटी वर्कफोर्स को स्किल्स देती है. ऑनलाइन प्लेटफॉर्म होने बाद भी लोगों को इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए ट्रेनिंग दी जा रही है.
DIYguru के कोर्स का फायदा Bosch, Hyundai, Maruti जैसी कंपनियां भी ले रही हैं और अपने वर्कर्स को ट्रेनिंग दिलवा रही है. DIYguru की वेबसाइट पर कोर्स के लिए 56 हजार से ज्यादा लोग रजिस्टर कर चुके हैं.
कंपनी के फाउंडर अविनाश सिंह ने बताया कि उनके ऑनलाइन कोर्स खास तरीके से डिजाइन किए गए हैं और इनकी फीस भी कम रखी गई है. कोर्स के साथ ही स्टूडेंट्स को प्रेक्टिकल नॉलेज के लिए वर्कशॉप भी दी जाती है.
मान्यता प्राप्त कोर्स
माई गवर्नमेंट के Digital India Foundation Award से सम्मानित DIYgurus की नींव 3 युवाओं अविनाश कुमार सिंह, जसकरन सिंह मनोचा और आकाश जैन ने साल 2017 में रखी थी. कम्पनी का उद्देश्य ऑनलाइन शिक्षा के माध्यम से देश में इलेक्ट्रिक कारों के ऐसे जानकार, तकनीकी विशेषज्ञ और मैकेनिक तैयार करना है जिनकी मांग आने वाले भविष्य में बढ़ने वाली है. यहां तक कि DIYgurus के कोर्सेस को शिक्षा मंत्रालय समेत अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद से भी मान्यता मिली है.
Business
सिवान में KFC आउटलेट का हुआ भव्य शुभारंभ,फ्राइड स्वादिष्ट चिकन का लुत्फ़ अब सिवान
लोकतंत्र न्यूज,सिवान ; फ्राइड चिकन के लिए मशहूर दुनिया का प्रसिद्ध रेस्तरां केएफसी के नवीन आउटलेट का सिवान में भव्य उद्घाटन हुआ।यह रेस्तरां हॉस्पिटल रोड के चंद्रिका टॉवर में खुला है।बुधवार को इसका उद्घाटन डीडीसी,सिवान अमिताभ सिंह द्वारा किया गया।इस अवसर पर सदर एसडीएम श्री आशुतोष गुप्ता की गरिमामई उपस्थिति रही।

सिवान चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष सह उद्यमी डॉक्टर रूपेश कुमार ने बताया कि पहले लोग केएफसी के स्वाद के लिए बड़े शहरों में जाया करते थे लेकिन अब सिवान में यह सुविधा उपलब्ध होगी। जिसमें फ्राइड चिकन की लज़ीज़ वैराइटी तो उपलब्ध होगी ही। एक पारिवारिक माहौल में केएफसी के स्वाद का लुत्फ उठाया जा सकेगा। केएफसी के रीजनल मैनेजर विनीत कुमार ने बताया कि केएफसी अपने उत्पादों की गुणवत्ता के चलते ही 1930 से 150 देशों में ग्राहकों को फ्राइड चिकन का लजीज स्वाद मुहैया करवा रहा है। उन्होंने बताया कि हम स्वाद और क्वालिटी के साथ कोई समझौता नहीं करते हैं। हमारे उत्पादों का स्तरीय मानक निर्धारित है।

एरिया मैनेजर रंजन ने बताया कि हमारे गुप्त मसाले अद्भुत स्वाद के लिए जाने जाते हैं।उदघाटन के मौके पर मौजूद चार्टर्ड एकाउंटेंट कुमार गंधर्व ने बताया कि हमारे परिवार के बच्चे सिवान में के एफ सी के आने की बात सुनकर हीं खुश हैं। इस अवसर पर महादेव पासवान, गणेश दत्त पाठक, डॉक्टर फैसल महमूद, अभिषेक श्रीवास्तव, अरविंद पाठक आदि उपस्थित रहे।
Business
BEAUTY CARE
Business
बॉलीवुड के प्रसिद्ध कॉमेडियन मुश्ताक खान का रियल प्राइस में हुआ भव्य स्वागत
लोकतंत्र न्यूज, नेशनल डेस्क(नई दिल्ली)-: बॉलीवुड के प्रसिद्ध कॉमेडियन (हास्य अभिनेता) मुश्ताक खान मंगलवार को नोएडा पहुँचे जहां सेक्टर -15 स्थित रियल स्टेट की मशहूर कम्पनी रियल प्राइस (REAL PRICE) में उनका भव्य स्वागत किया गया। साथ ही उन्हें रियल प्राइस का ब्रांड एम्बेसडर बनाने पर भी विस्तृत चर्चा हुई।स्वागत करने वालों में रियल प्राइस के धनंजय भारती,राजेश रॉय सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।ज्ञात हो कि मशहूर बिल्डर राजेश रॉय के आग्रह पर प्रसिद्ध हास्य अभिनेता मुश्ताक़ खान ने रियल प्राइस के कार्यालय पधार कर ब्रांड एंबेसडर बनने पर चर्चा की।
-
Business4 days agoसिवान में KFC आउटलेट का हुआ भव्य शुभारंभ,फ्राइड स्वादिष्ट चिकन का लुत्फ़ अब सिवान
-
Uncategorized6 days agoभव्यता के साथ हुआ श्रीकृष्ण बाल मेला का आयोजन
-
देश2 days agoश्रीकांत धाम में श्री बांके बिहारी प्राकटोत्स आज
-
Politics1 day agoसेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित, कार्यकर्ताओं ने लिया सेवा का संकल्प
