Politics
गोरखपुर में ‘उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री ने बाल सेवा योजना’ के 5 पात्र बच्चों से संवाद किया
लखनऊ 18 जून। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद गोरखपुर में ‘उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना’ के 5 पात्र बच्चों से संवाद किया और उनका हालचाल लिया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को उपहार भी वितरित किये। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कोरोना से निराश्रित हुए बच्चों के भरण-पोषण, शिक्षा और सुरक्षा के लिए राज्य सरकार द्वारा संचालित ‘उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना’ के तहत अभी तक जनपद गोरखपुर के 174 बच्चों को चिन्हित किया गया है, जिन्होंने अपने अभिभावकों को खोया है। उन्होंने बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि बच्चों को राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने सभी निराश्रित बच्चों के प्रति प्रदेश सरकार की तरफ से संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। मुख्यमंत्री जी ने जेल रोड स्थित एशियन आश्रय गृह पहुंचकर वहां रह रहे 1 वर्ष से 10 वर्ष के अनाथ बच्चांे से भेंट की और उनको फल एवं कपडे़ प्रदान किये। इस अवसर पर बच्चांे ने उनको गायत्री मंत्र भी सुनाया। मुख्यमंत्री जी ने प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के कारण देश व दुनिया त्रस्त रही है। कई राज्यों व देशों में व्यापक क्षति हुई है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में कोरोना काल खण्ड में जीवन व आजीविका बचाने का जो संघर्ष हुआ, उसके अपेक्षित व सकारात्मक परिणाम आए हैं। हमें यह ध्यान रखना होगा कि कोरोना कमजोर जरूर हुआ है, पर समाप्त नहीं हुआ है। इसके खिलाफ लड़ाई में सावधानी व जागरुकता सबसे बड़ा हथियार है। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बीमारी में लापरवाही खतरनाक हो सकती है, इसलिए हमें सतर्क रहना होगा। सावधानी व बचाव बहुत आवश्यक है। ‘दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी’ के मंत्र का पालन करते रहना होगा। कोरोना बीते 100 वर्षों की सबसे भीषण महामारी है। सामूहिक प्रयासों से ही इस महामारी पर विजय प्राप्त की जा सकती है। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण ही रक्षा कवच है। देश मे दो वैक्सीन पहले से है, अगले माह तक कुछ और वैक्सीन उपलब्ध होंगी। ‘ट्रेस, टेस्ट एण्ड ट्रीट’ के अभियान से सबको जुड़ना होगा। इसके तहत हमारी निगरानी समितियां घर-घर जा रही हैं। उन्होंने अपील की कि लोग टेस्ट से हिचकिचाएं नहीं और अपनी बारी आने पर टीका अवश्य लगवाएं। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कोरोना से लड़ाई में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में देश में ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ व ‘आत्मनिर्भर भारत’ पैकेज जैसे राहत कार्य संचालित किये जा रहे हैं। यह पूरे देश में जनकल्याण का उदाहरण हंै। प्रदेश में ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ के माध्यम से लगभग 15 करोड़ लोगों को प्रतिमाह निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री जी ने कोरोना त्रासदी में निराश्रित हुए बच्चों के लिए शुरू की गई ‘उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना’ की भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिन बच्चों ने कोरोना के चलते अपने माता-पिता या घर के कमाऊ सदस्य को खोया है, उनके पालन-पोषण व पढ़ाई-लिखाई की जिम्मेदारी प्रदेश सरकार उठाएगी। इन बच्चों के लिए केन्द्र व राज्य सरकार ने कई प्राविधान किए हैं। प्रभावित बच्चों की परवरिश के लिए ‘उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना’ के अन्तर्गत लीगल गार्जियन को बच्चे की उम्र 18 वर्ष होने तक प्रति माह 4,000 रुपये देने की व्यवस्था की गई है। साथ ही, इन बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के लिए बाल संरक्षण गृहों, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों व अटल आवासीय विद्यालयों के जरिये व्यापक कार्य योजना बनाई जा रही है। 18 वर्ष से अधिक आयु के बच्चे जो उच्च शिक्षा, तकनीकी व प्राविधिक शिक्षा के साथ जुड़े हैं, उनकी निःशुल्क शिक्षा के साथ ही उन्हें टैबलेट देने की व्यवस्था राज्य सरकार द्वारा की जा रही है। इसके साथ ही, निराश्रित बालिका के विवाह योग्य होने पर राज्य सरकार की तरफ से उन्हें 1 लाख 1 हजार रुपये प्रदान किये जाएंगे। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बाल संरक्षण गृह में रहने वाले बच्चों के लिए केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा प्रतिमाह 2,000 रुपये दिये जा रहे हैं। भारत सरकार ने कोरोना से अनाथ हुए बच्चों के लिए ‘पी0एम0 केयर्स फाॅर चिल्ड्रेन’ योजना के तहत कोष की व्यवस्था की है। इसके अन्तर्गत बच्चे की 23 वर्ष आयु होने पर 10 लाख रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना से निराश्रित हुए बच्चों को हर सम्भव सहयोग प्रदान किया जाएगा। इसके लिए पूरे प्रदेश में ‘उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना’ को व्यापक स्तर पर प्रारम्भ किया गया है। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण सहित अधिकारीगण उपस्थित थे।
Politics
सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित, कार्यकर्ताओं ने लिया सेवा का संकल्प
लोकतंत्र न्यूज,सिवान;- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों के सेवा एवं समर्पण के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत शनिवार को भाजपा कार्यालय,सिवान में जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला में अभियान की रूपरेखा एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार से चर्चा की गई।प्रदेश महामंत्री सरोज रंजन पटेल ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण का अद्भुत उदाहरण है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सेवा और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का संकल्प लें।”
भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि “सिवान जिले में सेवा संकल्प अभियान को व्यापक व जनभागीदारी के साथ सफल बनाया जाएगा।

भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा को अपना दायित्व मानकर समाज के जरूरतमंद लोगों के बीच पहुंचेगा। प्रधानमंत्री जी के सेवा और समर्पण से प्रेरणा लेकर हम सभी राष्ट्रहित में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे”।पूर्व विधान पार्षद मनोज कुमार सिंह ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में देश को विकास और आत्मनिर्भरता की नई दिशा दी है। सेवा संकल्प अभियान उनके सेवाभाव को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है।भाजपा कार्यकर्ता समाज के हर वर्ग के बीच जाकर सेवा कार्यों को गति दें।”
कार्यशाला में नन्द प्रसाद चौहान, मुकेश कुमार बंटी, लालबाबू कुशवाहा, अभिमन्यु सिंह, संजय पांडेय, हरेन्द्र कुशवाहा, राजेश श्रीवास्तव, सत्यम सिंह सोनू, कुंदन कुमार, धर्मेंद्र मिश्रा, अजय पासवान, प्रेम मांझी, आभा देवी, सुभाष कुशवाहा एवं विजय चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Politics
दिवंगत विनोद सिंह कुशवाहा के परिजनों से मिले सदर विधायक मंगल पाण्डेय,निष्पक्ष जाँच कर कड़ी कार्रवाई का दिया भरोषा
लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- बरहरिया प्रखंड अंतर्गत बभनबाड़ा गांव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता विनोद सिंह कुशवाहा की गत दिनों हुई निर्मम हत्या के बाद शनिवार को सिवान के विधायक एवं बिहार सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय पीड़ित परिवार से मिलने उनके आवास पहुंचे।उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा घटना की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने दिवंगत विनोद सिंह कुशवाहा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद, निंदनीय एवं समाज को झकझोर देने वाली है।मुलाकात के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों एवं स्थानीय लोगों ने विधायक मंगल पाण्डेय के समक्ष घटना की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कराने के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) के गठन की मांग रखी। ग्रामीणों का कहना था कि मामले की गहन जांच कर सभी दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ग्रामीणों की मांग पर विधायक मंगल पाण्डेय ने कहा कि इस जघन्य हत्या के दोषियों को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्य के उच्च प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों से बातचीत करेंगे तथा निष्पक्ष जांच, दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि कानून के शासन में अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है और दोषियों को कठोर से कठोर सजा मिलनी चाहिए।उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ी है। न्याय की लड़ाई में परिवार को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा तथा सरकार और प्रशासन के समक्ष उनकी बात पूरी मजबूती से रखी जाएगी।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी, मुकेश कुमार बंटी, संजय पाण्डेय, सुभाष सिंह कुशवाहा, अनुरंजन मिश्रा, हीरा लाल राम सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Politics
रविदास जयंती एवं हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा ने की बैठक
लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- आगामी रविदास जयंती, हर घर तिरंगा अभियान एवं तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यालय में सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता भाजपा पश्चिमी जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने की,जबकि मंच का संचालन जिला उपाध्यक्ष धनंजय सिंह ने किया।बैठक में निर्णय लिया गया कि 10 अगस्त से 14 अगस्त तक सभी मंडलों में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।इसके लिए 4 अगस्त से 7 अगस्त तक प्रत्येक मंडल में तैयारी बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें युवा मोर्चा की मंडल टीम की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित रहेगी। सभी मंडलों में तिरंगा यात्रा शहीद सैनिकों के स्मारक अथवा मंदिर से प्रारंभ की जाएगी तथा यथाशीघ्र यात्रा की तिथि निर्धारित कर जिला कार्यालय को सूचित किया जाएगा।इसके साथ ही 13 एवं 14 अगस्त को 20–25 कार्यकर्ताओं की टोली बनाकर प्रत्येक घर, दुकान एवं प्रतिष्ठान पर तिरंगा लगाने का अभियान चलाया जाएगा। तिरंगे जिला कार्यालय में उपलब्ध रहेंगे तथा 7 अगस्त तक सभी मंडल अपनी आवश्यकता के अनुसार तिरंगों की संख्या जिला कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्लास्टिक के तिरंगे का प्रयोग नहीं किया जाएगा।इसके अतिरिक्त 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर शहर में मौन जुलूस निकाला जाएगा तथा 29 जुलाई को समरसता दीप कार्यक्रम के तहत मंदिरों में संत रविदास जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि “हर घर तिरंगा अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का जनआंदोलन है। प्रत्येक कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ अभियान को जन-जन तक पहुंचाए। संत रविदास जी के समरसता और सामाजिक सद्भाव के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। सभी मंडल समयबद्ध तरीके से तैयारी पूर्ण कर अभियान को ऐतिहासिक सफलता दिलाएं।”बैठक में प्रमुख रूप से लालबाबू कुशवाहा, प्रदीप कुमार रोज, हरेंद्र श्रीवास्तव, अनुराधा गुप्ता, राजेश श्रीवास्तव, अनुरंजन मिश्रा, कुंदन सिंह, सत्यम सिंह सोनू, धर्मेन्द्र पटेल, प्रेम माझी, अनंत साहनी, सुभाष कुशवाहा, अजय पासवान, पूनम गिरि,दीपू सिंह चंदेल,हीरा लाल राम, अर्चना सिंह, सुरेश राम सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

-
Business4 days agoसिवान में KFC आउटलेट का हुआ भव्य शुभारंभ,फ्राइड स्वादिष्ट चिकन का लुत्फ़ अब सिवान
-
Uncategorized6 days agoभव्यता के साथ हुआ श्रीकृष्ण बाल मेला का आयोजन
-
Politics2 days agoसेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित, कार्यकर्ताओं ने लिया सेवा का संकल्प
-
देश2 days agoश्रीकांत धाम में श्री बांके बिहारी प्राकटोत्स आज
