Connect with us

अंतरराष्ट्रीय

नेपाल के श्रीजानकी मंदिर को विश्व संपदा सूची में शामिल करने पर जोर

Published

on

महराजगंज। नेपाल की ओली सरकार आगामी चुनाव को देखते है मदेश के लोगो मे राज करने के लिए पहले गिट्टी,बालू,पत्थर के निर्यात का फैसला लिया जिस से तराई के युवाओं को रोजगार मिले वही अब तराई के लोगों की धर्म की आस्था का सबसे बड़ा केंद्र श्रीजानकी मंदिर को विश्व संपदा सूची मे शामिल कराने के उद्देश्य से एक कदम आगे बढ़ा दिया।नेपाल के पर्यटन मंत्री उमाशंकर अरगरिया ने जनकपुर धाम स्थित जानकी मंदिर छेत्र को विश्व संपदा सूची मैं समावेश करने के नीति अन्तर्गत एक अध्ययन सिमिति बनाई जो अध्ययन के बाद रिपोर्ट सरकार को देगी और जो इस मंदिर को विश्व संपदा की सूची मैं लाने के लिए उनेश्को से बात करेगी

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sports

सिवान योग संघ ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस,करें योग रहें निरोग ; डॉ आशुतोष दिनेन्द्र

Published

on


सिवान ; सिवान योग संघ के तत्वावधान में रविवार को 12 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।
शहर के बिंदुसार बुजुर्ग स्थित दिनेन्द्र चिकित्सालय परिसर में आयोजित योग सभा एवं योग प्रदर्शन कार्यक्रम में सिवान योग संघ के संयुक्त सचिव योगाचार्य डॉ सुनील कुमार के द्वारा योग के विभिन्न आयामों का अभ्यास कराया गया एवं योग से होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में बताया गया।इस अवसर पर सिवान योग संघ के उपाध्यक्ष डॉ आशुतोष दिनेन्द्र ने योग कर निरोग रहने की अपील करते हुए कहा कि हम योग करके दवा मुक्त स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।इस अवसर पर योग संघ के सचिव सचिन कुमार पर्वत,भारत भूषण पाण्डेय,राजीव कुमार चौबे,संजय कुमार,अजय शाह अनुराग दूबे,राजू यादव सहित दर्जनों योग एवं मार्शल आर्ट से संबंधित दर्जनों खिलाड़ी शामिल रहे।

Continue Reading

Uncategorized

यह धर्मध्वजा और मंदिर, कपड़े और पत्थर नहीं सनातन की गति, लहर और शाश्वत स्थायित्व का प्रत्यक्ष प्रमाण हैं ; अजीत भारती

Published

on

राम मंदिर धर्म ध्वजा मंदिर जब टूटते हैं, तो केवल शिलाएँ, ध्वजा या प्रतिमाएँ खंडित नहीं होती, तोड़ने वालों का लक्ष्य मंदिरों में बसी सनातन आत्मा का भंजन होता है। उनकी सोच उस पवित्र देवालय को अदृश्य करने मात्र की नहीं होती, वरन एक-एक टूटता मंदिर, एक-एक जलता गाँव, एक-एक धर्मविमुख होता व्यक्ति उसी सोच के विस्तार को अवलम्ब देती सीढ़ियाँ होती हैं कि यदि आक्रांता लगा रहे, तो एक दिन सनातन के धरातली अर्थ का आध्यात्मिक लोप भी हो जाएगा। एक पुस्तक वालों ने हमारे पुस्तकालयों को जला कर यह सोचा कि हमारी सभ्यता या तो वो मिटा देंगे, या उनकी आने वाली पीढ़ियाँ। परंतु ऐसा हो नहीं पाया। हड्डियों में धँसे छर्रे हों या खोपड़ी में लगी सात-सात गोलियाँ, वो खंडित शिलाएँ, प्रतिमाओं के नोंचे टुकड़े, वायु में जलते पताकाओं के उड़ते धागे, अपने समय की प्रतीक्षा करते रहे कि कालचक्र घूमेगा और धर्मचक्र पुनर्स्थापित होगा। राम मंदिर के शिखर पर शोभायमान भगवा ध्वज एक मंदिर मात्र की पूर्णता नहीं बल्कि लाखों हिन्दुओं की टूटती साँसों, बिखरते विमर्श और धुँधली होती जाती आशा की राह पर खड़ा वह स्तंभ है, जो आज हमारा सामूहिक अवलम्ब बन चुका है। यह धर्मध्वजा और मंदिर, कपड़े और पत्थर नहीं सनातन की गति, लहर और शाश्वत स्थायित्व का प्रत्यक्ष प्रमाण हैं कि हिन्दू था, हिन्दू है, और हिन्दू, ब्रह्मांडों की उत्पत्तियों और विनाशों के बाद हर बार पुनः आ जाएगा। मैंने पहले भी कहा था कि राम मंदिर के महत्व का अनुभव हमें वर्तमान में नहीं हो पाएगा क्योंकि हमें यह ‘एक और मंदिर परिसर’ की तरह बताया जाएगा।

(लेखक प्रसिद्ध वरिष्ठ पत्रकार हैं)

Continue Reading

Politics

इंडि गठबंधन का बंद पूरी तरह विफल : श्यामबिहारी अग्रवाल

Published

on

लोकतंत्र न्यूज़ नेटवर्क,सिवान ;- इंडी गठबंधन द्वारा बुलाए गए बिहार बंद को पूर्व मीडिया प्रभारी श्याम बिहारी अग्रवाल ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे पूरी तरह से विफल बताते हुए, “कहा कि हमें लगता है कि यह बंद पूरी तरह से विफल रहा है और इसका कोई खास असर नहीं हुआ है”। इंडी गठबंधन के नेताओं ने अपने प्रयासों में कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन लगता है कि जनता ने उनके आह्वान को नकार दिया है। हमें उम्मीद है कि इंडी गठबंधन के नेता इस विफलता से सीख लेंगे। हम बिहार की जनता के आभारी हैं जिन्होंने इस बंद को असफल बनाया है। हमें उम्मीद है कि आगे भी जनता का समर्थन और सहयोग एनडीए को मिलता रहेगा।

Continue Reading

Trending