Connect with us

Sports

फुटबॉल मैच के बाद समर्थकों के बीच हुए खूनी संघर्ष में 127 की मौत, सैकड़ो घायल

Published

on

इंडोनेशिया -; इंडोनेशिया में एक फुटबॉल मैच के बाद हिंसा भड़क गई। फिर मची भगदड़ में 127 लोग मारे गए और बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने पुलिस के हवाले से बताया कि हारने वाली टीम के दर्शक भड़क गए और पिच पर हमला बोल दिया। पुलिस ने उपद्रवियों को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे, जिसके बाद भगदड़ मच गई और सैंकड़ों की संख्या में लोग मारे गए।

शनिवार रात पूर्वी जावा के मलंग रीजेंसी के कंजुरुहान स्टेडियम में इंडोनेशियाई लीग बीआरआई लीगा 1 के एक फुटबॉल मैच के बाद हुई। पूर्वी जावा प्रांत में इंडोनेशिया के पुलिस प्रमुख, निको अफिंटा ने संवाददाताओं से कहा कि अरेमा एफसी और पर्सेबाया सुरबाया के बीच मैच के बाद हारने वाले पक्ष के समर्थकों द्वारा पिच पर हमला कर दिया गया। जिसके बाद अधिकारियों को हमलावरों को शांत करने के लिए आंसू गैस छोड़नी पड़ी, जिससे भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि कई लोगों की मौत दम घुटने की वजह से भी हुई है।

सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो फुटेज में लोगों को मलंग में स्टेडियम की पिच पर दौड़ते हुए देखा जा सकता है। इस घटना में कम से कम 127 लोगों की मौत हो गई जबकि, 100 से अधिक लोग घायल हो गए।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sports

21 मई 2026 से लगेगा निःशुल्क योग एवं ताईक्वानडो मार्शल आर्ट्स का प्रशिक्षण कैंप

Published

on

लोकतंत्र न्यूज(सिवान ); – स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास होता है, भले ही यह एक कहावत हो, परन्तु हमारे रोजमर्रा की जिंदगी में यह शत-प्रतिशत सटीक बैठता है। व्यक्तियों खास तौर पर छात्रों का स्वास्थ्य ठीक रहने पर ही उनके मन में उत्तम विचार उत्पन्न होंगें,मन अध्ययन में लगेगा व स्मरण शक्ति भी बढ़ेगी और वे लगन पूर्वक अच्छी शिक्षा ग्रहण करके उत्कृष्ट नागरिक बन पायेंगे।

सिवान योग संघ के सचिव सचिन कुमार पर्वत ने बताया कि इसी उद्देश्य के पूर्ति हेतु ग्रीष्मावकाश के सुअवसर पर सिवान योग एसोसिएशन एवं सिवान डिस्ट्रिक्ट ताईक्वानडो एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में तायक्वानडो कोरियन कराटे (मार्शल आर्टस) व योग-प्राणायाम का एक माह का निःशुल्क प्रशिक्षण वी एम हाई स्कूल सीवान में 21 मई से 21 जून-2026 तक सुबह 5 बजे से सुबह 7 बजे तक लगाया जायेगा।
इस प्रशिक्षण में भाग लेने वाले को हमेशा स्वस्थ रहने के लिए एरोबिक एवं योगा के स्पेशल टिप्स भी बताये जायेंगे और आत्मरक्षा के स्पेशल टेकनीक को सिखाया जायेगा।
कैम्प के समापन के उपरान्त कैम्प में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को संघ द्वारा प्रमाण पत्र भी दिया जायेगा।

Continue Reading

Sports

सिवान में “स्मैश पॉइंट बैडमिंटन एकेडमी” का डीएम विवेक रंजन मैत्रेय एवं विधायक कर्णजीत सिंह ने किया शुभारंभ

Published

on

लोकतंत्र न्यूज,सिवान ; सिवान नगर के ललन कॉम्प्लेक्स में में श्री साधु परिवार द्वारा संचालित “स्मैश पॉइंट बैडमिंटन एकेडमी” का शुभारंभ शुक्रवार को डीएम विवेक मैत्रेय एवं दरौंदा से भाजपा विधयाक श्री कर्णजीत सिंह उर्फ़ ब्यास सिंह ने फीता काट कर किया।

इस अवसर पर भाजपा पश्चिमी के जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी सहित सिवान के दर्जनों गणमान्य ने शामिल होकर इस नए प्रयास के लिए अपनी शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने शुभकामनायें देते हुए कहा कि, “यह बैडमिंटन एकेडमी निश्चित रूप से युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करेगी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहायक सिद्ध होगी”।

साधु परिवार के वरिष्ठ सदस्य एवं प्रसिद्ध समाजसेवी श्री रमेश सिंह व भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने उद्घाटन समारोह में पहुँचने पर डीएम श्री विवेक रंजन मैत्रेय का भव्य स्वागत किया।

Continue Reading

Sports

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर दर्शन नगर,छपरा में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Published

on

लोकतंत्र न्यूज़,सारण ;- विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान से संबद्ध लोक शिक्षा समिति बिहार द्वारा संचालित विद्या भारती विद्यालय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर ,दर्शन नगर ,छपरा के प्रांगण में आज सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य समाज में नारी शक्ति की भूमिका को रेखांकित करना और श्रीमद् भागवत गीता में वर्णित नारी की सप्तशक्तियों को जागृत कर समृद्ध भारत के निर्माण का संकल्प लेना था। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीमा सिंह (अध्यक्ष,प्राइवेट विद्यालय असोसिएशन) ,कार्यक्रम अध्यक्षा डॉक्टर प्रोफेसर सुधा बाला (जयप्रकाश विश्वविद्यालय ,छपरा हिंदी विभागाध्यक्ष), विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर डॉक्टर निधि (राजेंद्र कॉलेज, प्राध्यापक ),सिम्मी कुमारी (प्रधानाचार्य, महावीरी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर ,सिवान ),आशा रंजन (विभाग संयोजिका , सप्तशक्ति संगम ) ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संयोजिका आचार्या गीतांजलि कुमारी एवं संगीता कुमारी के नेतृत्व में आचार्या नीलू कुमारी ने अतिथियों का स्वागत और परिचय करवाया। कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए सिमी जी ( प्रधानाचार्य,बालिका सरस्वती विद्या मंदिर, सिवान) ने कहा कि भारतीय नारी देवी की प्रतिमूर्ति होती है।जो समय-समय पर दुर्गा, काली और चंडी का रूप धारण कर समाज का कल्याण करती है।

आशा रंजन (विभाग संयोजिका ) ने अपने उद्वोधन में कहा कि अपने स्व को जाने और अपने परिवार,कुटुंब को भारतीय संस्कार को भरते हुए अपने पर्यावरण को बचाने का कार्य करें।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि प्रो डॉ निधि ने नारी के सात गुणों – कीर्ति, श्री, वाक् ,स्मृति ,मेधा, धृति और क्षमा आदि पर प्रकाश डाला।उन्होंने कहा की इन शक्तियों को आत्मसात कर महिलाएं समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकती हैं। मुख्य अतिथि सीमा सिंह ने महिलाओं को अपने आंतरिक शक्तियों को पहचानने और समाज निर्माण में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने इस कार्यक्रम के माध्यम से संदेश दिया कि एक शिक्षित और सशक्त नारी ही उन्नत समाज की आधारशिला है। कार्यक्रम अध्यक्षता सुधा बाला ने कहा कि परिवार, समाज और राष्ट्र की उन्नति में माता का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। परिवार प्रथम पाठशाला है और मां प्रथम गुरु है। हमें अपने आंतरिक शक्तियों की पहचान कर उन्हें जागृत करने की आवश्यकता है। विद्यालय के मीडिया प्रभारी अनिल कुमार आजाद ने बताया कि कार्यक्रम का आभार प्रकट करते हुए आचार्या संगीता कुमारी ने सप्तशती संगम मातृशक्ति के उस ऊर्जा का प्रतीक बताई जो समाज ,संस्कृति, शिक्षा और राष्ट्र को सुदृढ़ आधार प्रदान करती है। नारी केवल परिवार की धुरी नहीं बल्कि समाज की चेतना और राष्ट्र की शक्ति है। आचार्या दर्शना सिंह एवं रंजीत रंजन ने एक प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम आयोजित की जिसका उद्देश्य धर्म एवं संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। प्रश्नोत्तरी में मातृशक्ति से धर्म और संस्कृति से जुड़े कई सवाल पूछे गए । सही उत्तर देने वाले प्रत्येक प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन आचार्या स्वाति सिंह ने किया । इस कार्यक्रम में विभाग निरीक्षक अनिल कुमार राम, विद्यालय प्रबंध कार्यकारिणी समिति के राजेश्वर प्रसाद यादव (उपाध्यक्ष),सुरेश प्रसाद सिंह ( सचिव ), पूर्णेंदु रंजन, डॉक्टर ओंकार नाथ, मनोज कुमार श्रीवास्तव,सुरभि दत्त , राहुल कुमार मेहता (सदस्य) एवं कुमार विजय रंजन (प्रधानाचार्य, महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर, विजय हाता, सिवान),कमलेश कुमार मिश्र (प्रधानाचार्य, सरस्वती शिशु मंदिर,सिवान) सहित सभी आचार्य बंधु भगिनी उपस्थित थे।

Continue Reading

Trending