सिवान
विश्व हृदय दिवस पर कृष्णमोहन उषा फाउंडेशन ने चलाया जन जागरूकता अभियान चलाया
लोकतंत्र न्यूज,सिवान;- विश्व हृदय दिवस के अवसर पर कृष्ण मोहन उषा फाउंडेशन, सिवान के सौजन्य से दिनेन्द्र हॉस्पिटल के सभागार में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।अतिथियों को पौधे एवं बुके एवं मोमेटो देकर स्वागत किया गया।कार्यक्रम को उद्घाटन के उपरांत वाक फॉर हार्ट थीम पर पैदल चलकर लोगों को हृदय स्वस्थ हृदय रखने के लिए चलने के लिए प्रोत्साहित किया गया । “एक कदम सेहत की ओर, हर कदम स्वस्थ हृदय की ओर “कार्यक्रम के दौरान आम लोगों एवं मरीजों को हृदय रोग से बचाव, प्राथमिक उपचार तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर सीपीआर (CPR) प्रशिक्षण देने के लिए पटना से प्रशिक्षिका संध्या कुमारी को बुलाया गया था, जिन्होंने बड़ी सरल भाषा में मरीज़ों के बीच CPR का प्रशिक्षण 300 लोगों के बीच दिया,जिसमें आपात स्थिति में हृदयाघात से पीड़ित व्यक्ति को तत्काल प्राथमिक सहायता देने की जानकारी प्रदान की गई।शिविर में ईसीजी, कोलेस्ट्रॉल एवं ब्लड शुगर की जांच की गई। जांच के माध्यम से लोगों को अपने हृदय स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने तथा समय-समय पर आवश्यक स्वास्थ्य जांच कराने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. आशुतोष दिनेन्द्र ने बताया कि हृदय रोग के कारण होने वाले लाखो असमय मौत को रोकना ही वर्ल्ड हार्ट डे मनाने का उद्देश्य है, डॉ. अविनाश चन्द्र ने कहा समाज में हृदय रोग से बचाव के लिए जन जागरूकता बहुत ज़रूरत है सिर्फ़ हमें जागरूक नहीं होना है हमारे आसपास के लोगों को भी जागरूक करना है एवं डॉ. के.एम. सिंह ने हृदय रोग के बढ़ते जोखिम, इसके प्रमुख कारणों तथा बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में चिकित्सकों ने कहा कि नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार, शारीरिक सक्रियता, तनाव पर नियंत्रण तथा समय रहते चिकित्सकीय परामर्श हृदय को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।इस अवसर पर मरीजों एवं उपस्थित लोगों के बीच सेब का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में हृदय रोग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।कृष्ण मोहन उषा फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस पहल के माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता एवं समाजसेवा का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में उपस्थित संस्था के पदाधिकारी मनोज कुमार मिश्र, सुमन राय, दयानंद पांडे, अनुराग दुबे ,पवन राय,भारत भूषण पांडे, अजीत पासवान, राजू यादव विनोद कुमार शाह, ओम प्रकाश शर्मा, मुन्ना अंसारी, इंतज़ार अहमद, अनुज शर्मा , चंदन कुमार ,परशुराम चौधरी, आशीफ अली ,चंद्र भूषण तिवारी, बाला मिश्र रोशन झुनझुनवाला, आशीष गुप्ता, राजा गुप्ता शिवम् कुमार सिंह नित्या नंद तिवारी,नवीन कुमार का सराहनीय सहयोग रहा।

Politics
सदर विधायक मंगल पांडेय एवं दरौंदा विधायक कर्णजीत सिंह ने छठ घाट का किया निरीक्षण,दिये आवश्यक निर्देश
सचिन पर्वत,सिवान ;- लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह सिवान सदर विधायक मंगल पाण्डेय ने शुक्रवार की सुबह सिवान के पुलवा घाट एवं शिवव्रत साह घाट का दौरा कर जमीनी स्तर पर तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाटों पर साफ-सफाई, सुरक्षा, रोशनी, श्रद्धालुओं की सुविधा तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान विधायक मंगल पाण्डेय ने कहा कि छठ महापर्व हमारी आस्था, परंपरा और संस्कृति का महान पर्व है। छठ व्रतियों की आस्था, सुविधा और सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए जा रहे हैं।उन्होंने बताया कि सिवान जिला प्रशासन द्वारा जिले के 43 छठ घाटों की निगरानी एवं सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। सभी प्रमुख घाटों पर प्रशासनिक निगरानी के साथ सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं तथा एक कंट्रोल रूम भी बनाया जा रहा है, जहां से घाटों की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। इसके अलावा स्वास्थ्य शिविर, एम्बुलेंस एवं आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था भी रहेगी, ताकि आपात स्थिति में श्रद्धालुओं को तत्काल सहायता मिल सके।मंगल पाण्डेय ने राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन की ओर से की जा रही तैयारियों की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान प्रत्येक व्यवस्था की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छठ पूजा शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो, इसके लिए सरकार और प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।इस अवसर पर दरौंदा के विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने कहा कि छठ महापर्व में बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाटों पर पहुंचते हैं। ऐसे में घाटों पर सुरक्षा, स्वच्छता, रोशनी और आवागमन की बेहतर व्यवस्था बेहद जरूरी है। जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन के समन्वय से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि छठ महापर्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ता भी प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर श्रद्धालुओं की सेवा एवं सहयोग के लिए तत्पर हैं। घाटों पर आने वाले व्रतियों को बेहतर सुविधा मिले और पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो, इसके लिए कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी के साथ सहयोग करेंगे।इस अवसर पर सदर एसडीओ आशुतोष गुप्ता, नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी नीलम श्वेता,सदर एसडीपीओ प्रांजल,जिला सूचना एवं जन सम्पर्क पदाधिकारी उपेंद्र कुमार,भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी,पूर्व जिलाध्यक्ष संजय पांडेय एवं डॉ अभिमन्यु सिंह,नगर परिषद की उप सभापति किरण गुप्ता,भूतपूर्व सभापति अनुराधा गुप्ता,प्रमील कुमार गोप,देवेंद्र गुप्ता,मीडिया प्रभारी आदित्य पाठक,अमित सिंह,बबलू तुरहा,भाजपा के प्रदेश मंत्री मुकेश सिंह कुशवाहा, अमित कुमार सिंह, जय प्रकाश गुप्ता,संजय श्रीवास्तव, रंजना श्रीवास्तव,प्रिंस चौहान एवं अर्जुन गुप्ता सहित दर्जनों कार्यकर्त्ता उपस्तिथ रहे।।
Uncategorized
यूट्यूबर अभिषेक यादव के साथ मारपीट कर फर्जी मुकदमा दर्ज करने के विरुद्ध निष्पक्ष जाँच को ले पत्रकारों ने एसपी एवं डीएम को सौंपा ज्ञापन
लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- यूट्यूबर अभिषेक यादव के साथ मारपीट कर फर्जी मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने के विरुद्ध सिवान के पत्रकारों का एक शिष्टमंडल मंगलवार को एसपी एवं डीएम से मिलकर घटना की वस्तु स्थिति से अवगत कराते हुए डिजिटल मीडिया के पत्रकार अभिषेक यादव की रिहाई एवं घटना की निष्पक्ष जाँच को ले पत्रकारों ने डीएम एवं एसपी को एक ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन के माध्यम से जिलाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय को वस्तु स्थिति से अवगत कराते हुए बताया गया कि सीवान जिले के गोरियाकोठी में पिछले शनिवार 7 नवंबर 2026 की दोपहर करीब 2 बजे खबर कवरेज के दौरान यूटूबर पत्रकार गोरियाकोठी निवासी अभिषेक यादव को पूर्वाग्रह से ग्रसित एवं राजनीतिक लोगों के ईशारे पर गोरियाकोठी थानाध्यक्ष मनीष कुमार के द्वारा बेरहमी से बीच सड़क पर मारपीट कर सरेआम बाजार से घसीटते हुए थाना लाकर पुनः मारपीट किया गया। साथ ही घटना का साक्ष्य को मिटाने के उद्देश्य से गोरियाकोठी बाजार के कुछ व्यवसाईयों के दुकान में लगे कई सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर को अपने कब्जे में लेकर वीडियो फुटेज सबूत को मिटाने का प्रयास किया गया।वहीं झूठा FIR दर्ज कर दीपावली त्योहार होने के बावजूद एक पत्रकार व उसके कैमरामैन को झूठे मुकदमे में जेल भेज दिया गया। इसके पूर्व भी गोपालगंज जिले के बरौली थाना के सरार गाँव निवासी दीपक सिंह कश्यप पत्रकार (यूट्यूबर) के ऊपर थानाध्यक्ष मनीष कुमार के द्वारा झूठा मुकदमा कर उनके घर कई बार छापेमारी की जा चुकी है व बार-बार टारगेट किया जा रहा है।वहीं दिनांक 7 नवंबर 2026 को ही अभिषेक की गिरफ्तारी के बाद दीपक सिंह कश्यप के घर बरौली के सरार में आधी रात करीब 2 बजे भोर में छापेमारी की गई व उनके परिवार को अभद्र भाषा में गाली गलौज थानाध्यक्ष के द्वारा दिया गया। हालांकि मनीष कुमार थानाध्यक्ष गोरियाकोठी की आए दिन कई एक नई-नई शिकायते आती रहती है,कभी किसी की पिटाई करना तो कभी किसी महिला के साथ मारपीट कर हाथ तोड़ देना।

पत्रकार समाज का आईना होता है,अगर किसी के साथ जुल्म-अत्याचार हो रहा हो तो उसकी आवाज उठाना हमारा कर्तव्य है,लेकिन जिस तरह थानाध्यक्ष द्वारा इस तरह से एक पक्षीय राजनीतिक ईशारे पर पत्रकारों की पिटाई करना वह परेशान करना कहीं ना कहीं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा प्रहार है व कही से जायज नही है।अतः श्रीमान से सादर अनुरोध है कि इस पूरी घटना की सत्यता की जांच अपने स्तर से कराई जाए व पीड़ित पत्रकारों को इंसाफ दिलवाया जाए।जिसके लिए हम सभी पत्रकार साथी सदा आपके आभारी रहेंगे। शिष्टमंडल में वरिष्ठ पत्रकार एबीपी न्यूज से श्री कैलाश कश्यप,रिपब्लिक भारत के सुरेन्द्र कुमार,आजतक के चंदन कुमार बंटी एवं न्यूज एजेंसी ए.एन.आई. के नजरे आलम तथा यस 24 के कौशर आलम शामिल रहे।
देश
संस्कार भारती द्वारा दीपोत्सव का हुआ आयोजन,मंगल दीप से जगमग हुआ शिव मंदिर छठ घाट
सिवान ;- दीपावली के पावन अवसर पर संस्कार भारती सिवान इकाई द्वारा बुधवार को अग्रवाल समाज शिव मंदिर छठ घाट परिसर में दीपोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अरितिथि बहन निधि कुमारी,तन्नू कुमारी एवं झलक कुमारी ने एवं विशेष अतिथि समिति के अध्यक्ष राम प्रेम शंकर सिंह,कोषाध्यक्ष अश्वनी कुमार श्रीवास्तव,मंत्री सुनील कुमार,संरक्षक जादूगर विजय एवं बृजमोहन प्रसाद की विशेष उपस्थिति में मंगल दीप प्रज्वलित कर हुआ।उक्त अवसर पर भू अलंकरण,चित्रकाला,काव्यपाठ,कलस सज्जा में भाग लिए सौ से ज्यादा प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पदक देकर पुरस्कृत किया गया।साथ ही इस अवसर पर उपस्थित दर्शकों के बीच खेल प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें से 21 चयनित विजेताओं को सरोज सोनी,प्रतिमा साहू,पुष्पा चौरसिया,प्रेमकांत यादव,धनंजय मिश्रा,राजेश पांडेय,लव कुमार साहू,राकेश तिवारी के द्वारा पुरस्कृत किया गया।पुरे परिसर को हकारों दीप से जगमग करने की व्यवस्था में लगे डॉ विपुल कुमार,सत्यम कुमार,अश्वनी गुप्ता,रुपेश कुमार,छोटन कुमार,सुधांशु गुप्ता,कृष्ण कुमार गुप्ता सहित अन्य लोग लगे रहे।

-
देश1 week agoसंस्कार भारती द्वारा दीपोत्सव का हुआ आयोजन,मंगल दीप से जगमग हुआ शिव मंदिर छठ घाट
-
Uncategorized4 days agoयूट्यूबर अभिषेक यादव के साथ मारपीट कर फर्जी मुकदमा दर्ज करने के विरुद्ध निष्पक्ष जाँच को ले पत्रकारों ने एसपी एवं डीएम को सौंपा ज्ञापन
-
Entertainment1 week agoजुगनू हाट में सिवान के लोक कलाकारों की कलाकृति देख मन्त्रमुग्ध हुए कलाप्रेमी
-
Politics2 days agoसदर विधायक मंगल पांडेय एवं दरौंदा विधायक कर्णजीत सिंह ने छठ घाट का किया निरीक्षण,दिये आवश्यक निर्देश
-
Uncategorized3 days agoपाकिस्तानी हैंडलर शाहिद अख्तर गिरफ्तार, मधुबनी थाना के कृष्णापुरी यादव टोला से हुई गिरफ्तारी
