Uncategorized
भव्यता के साथ हुआ श्रीकृष्ण बाल मेला का आयोजन
लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- भगवान श्रीकृष्ण के जीवन-दर्शन,सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को श्रीकृष्ण बाल मेला का आयोजन हुआ।आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. शरद चौधरी की अध्यक्षता में विशिष्ट अतिथियों द्वारा मंगलदीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।कार्यक्रम का प्रारम्भ इस्कॉन मंदिर की ओर से प्रस्तुत हरिकीर्तन से हुई, जिससे सम्पूर्ण वातावरण श्रीकृष्णमय हो गया।इसके बाद श्रीकृष्ण,राधा और सुदामा के रूप में सुसज्जित बच्चों और उनके अभिभावकों द्वारा शोभायात्रा निकाली गयी, जो आयोजन का प्रमुख आकर्षण रही।कार्यक्रम में दीप मंत्र,श्रीकृष्ण स्तुति तथा योगेश्वर श्रीकृष्ण के चरित्र पर आधारित काव्य पाठ की प्रस्तुति से श्रद्धालु दर्शक भावविभोर नजर आये।कलाकारों ने अपने शानदार प्रस्तुति से श्रीकृष्ण के जीवन और उनके आदर्शों को जीवंत कर दिया।कार्यक्रम में गणेश पांडे, शिवन्या कुमार, राजन शाह, करिश्मा कुमारी, अनमोल कुमार, राजन बयान सिंह, गिरिजेश कुमार, रंजन कुमार, अंजना कुमारी, जीतन कुमार, शिवानी कुमारी, सरोज कुमारी, रुद्र प्रताप, समी कुमारी, जिज्ञासा कुमार एवं राजेश कुमार सहित अन्य कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.दर्शकों को संबोधित करते हुए प्रो. रविंद्र नाथ पाठक ने कहा कि श्रीकृष्ण का व्यक्तित्व केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि उसमें पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, नागरिक कर्तव्य, कुटुंब की मर्यादा और समाज के कुशल नेतृत्व का अद्भुत समावेश दिखाई देता है.

उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को श्रीकृष्ण के जीवन-दर्शन से नेतृत्व, कर्तव्य और सामाजिक जिम्मेदारी की प्रेरणा लेनी चाहिए.आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. शरद चौधरी ने कहा कि श्रीकृष्ण बाल मेला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को एक सूत्र में जोड़ने का प्रयास है. उन्होंने कहा, “किसी भी धार्मिक अनुष्ठान, उत्सव या सामाजिक आयोजन की सफलता किसी एक व्यक्ति के प्रयास से संभव नहीं है। इसमें समाज के हर वर्ग की सहभागिता जरूरी है. सामूहिक सहभागिता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है.”। पर्यवेक्षक जादूगर विजय ने कहा कि इस वर्ष का आयोजन विशेष है, क्योंकि इसमें शिशु वर्ग से लेकर वृद्ध तक विभिन्न आयु वर्ग के लोग प्रतिभागी के रूप में शामिल हो रहे हैं. उन्होंने बताया कि आयोजन की प्रेरणा संस्कार भारती से मिली है और इसके लिए संस्था के प्रति वे आज भी कृतज्ञ हैं।

कार्यक्रम को नंदलाल खादरिया, डॉ. राजन कल्याण सिंह, डॉ. विकास कुमार, राम प्रेम शंकर सिंह, रजनीकांत जायसवाल, लक्ष्मीकांत शाह, अश्विनी कुमार श्रीवास्तव और बृजमोहन प्रसाद ने भी संबोधित किया.आयोजन की व्यवस्था में डॉ. राकेश तिवारी, लव कुमार साहू, सुनील कुमार, ओम प्रकाश शर्मा, विजय शंकर पांडे, नीरज शर्मा, चंद्रमा चंद्रही, सरोज सोनी, धीरज श्रीवास्तव सहित कई सदस्य सक्रिय रहे।बच्चों की वेशभूषा और सांस्कृतिक प्रस्तुति तथा शोभायात्रा आयोजन आकर्षण का केंद्र रहा।
Uncategorized
भारत गौरव देश रत्न राजेंद्र मेमोरियल फाउंडेशन ने विश्व स्वक्षता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर स्वक्षता अभियान से जुड़ने का किया आह्वान
लोकतंत्र न्यूज,सिवान;- विश्व छात्र दिवस ,विश्व हस्त प्रक्षालन दिवस एवं विश्व ग्रामीण महिला दिवस के संयुक्त अवसर पर गुरुवार को भारत गौरव देश रत्न राजेंद्र मेमोरियल फाउंडेशन के सौजन्य से वी.एम. हाई स्कूल मैदान में हस्त प्रक्षालन कार्यकम आयोजित किया गया।जिसमें बच्चों ने मंच से हाथ धुलाई कार्यक्रम का डेमो दिखाकर उपस्थित सभी बच्चों को तथा आमंत्रित अतिथि गणों को इस स्वच्छता अभियान से जुड़ने हेतु जागरूक किया।फाउंडेशन के महासचिव इंजीनियर प्रमोद कुमार मल्ल ने अतिथियों का स्वागत करने के साथ संस्था परिचय, कार्यक्रम उद्देश्य बताते हुए कहा कि आज सामूहिक हैंडवॉश कार्यक्रम छात्रों द्वारा फाउंडेशन के संयोजन में देश के विभिन्न विद्यालयों एवं स्थलों पर भी निर्धारित समय पूर्वाहन 11:11 बजे दिन में हो रहे हैं और 5.30 लाख से ऊपर विद्यार्थी अभी तक इस अभियान से जुड़ चुके हैं।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जाने-माने नेत्र चिकित्सक और आई.एम.ए.सिवान के सचिव डॉ शरद चौधरी ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।तत्पश्चात माँ सरस्वती,डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद एवं डॉ एपीजे अब्दुल कलाम जी के तैल चित्र पर मंच पर उपस्थित सभी विशिष्ट अतिथियों ने पुष्पांजलि अर्पित किया।

उक्त कार्यक्रम में डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम की जीवनी पर आयोजित सिवान के एक दर्जन से ऊपर विद्यालय में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में विजेता हुए छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा उत्कृष्ट वक्ता सम्मान से सम्मानित किया गया।इसके पहले अतिथियों को संस्था की तरफ से स्मृति चिन्ह,अंग वस्त्र एवं पौधा देकर सम्मानित किया गया।उक्त अवसर पर अलग-अलग विद्यालयों के शिक्षक और शिक्षिकाओं सहित वीएम.एच.ई के एक दर्जन से ऊपर शिक्षक शिक्षिकाओं को स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया।बच्चों ने अपनी मधुर वाणी में भाषण देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।संस्था के महासचिव इंजीनियर प्रमोद कुमार मल्ल ने अपने संबोधन में कहा कि, “यह कार्यक्रम डॉ एपीजे अब्दुल कलाम एवं डॉ राजेंद्र प्रसाद जी को समर्पित है,समय-समय पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहेगा। खासकर देश का भविष्य छात्र-छात्राओं के लिए इस प्रकार के स्वच्छता एवं शिक्षा के प्रति जागरूक करने वाला कार्यक्रम हमेशा आयोजित किया जाएगा”। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉक्टर अरविंद आनंद ने कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए समा बांध दिया।मौके पर छात्र छात्रों ने स्वागत गीत गाकर तथा वी.एम.एच.ई के संगीत शिक्षक ने बांसुरी वादन से सभी का मन मोह लिया।उक्त कार्यक्रम में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वी.एम.एच.ई के प्रधानाध्यापक राकेश कुमार सिंह,विशिष्ट अतिथि अभिमन्यु सिंह,पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव,मार्शल एजेंसी के निदेशक पारस नाथ पंडित,देव भोग के प्रतिनिधि वीर कुंवर सिंह, रामेश्वर सिंह जीरादेई,गजानन पांडेय,उमेश मल्ल, संस्कार भारती के संरक्षक जादूगर विजय जी,राम प्रेम शंकर सिंह,पत्रकार सचिन पर्वत,बालाजी पाण्डेय,चंद्रमोहन सिंह, राम इकबाल सिंह,रामदेव राम,उपेंद्र पांडेय उपस्थित रहे।
देश
दीपों की रोशनी में सजेगा सीवान, दीपोत्सव में काव्य और कला का होगा संगम
कलश, दीप पेंटिंग व रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभागी दिखायेंगे रचनात्मक प्रतिभा
लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- दीपों का पर्व दीपावली की आभा को कला,साहित्य और संस्कृति से जोड़ते हुए संस्कार भारती, सीवान की ओर से आगामी 04 नवंबर को दीपोत्सव-2026 का भव्य आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम शिव मंदिर (अग्रवाल जी), पुलिया घाट, कागजी मोहल्ला, सीवान में दोपहर तीन बजे से शुरू होगा. आयोजन में दीपोत्सव के साथ काव्य पाठ और विभिन्न कला प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रहेंगी।संस्कार भारती की ओर से आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभागियों को अपनी कला और रचनात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा. कार्यक्रम के तहत कलश पेंटिंग, दीप पेंटिंग और रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी. प्रतिभागी अपनी कल्पनाशीलता और कलात्मक कौशल के माध्यम से दीपावली की संस्कृति, परंपरा और उल्लास को रंगों में उकेरेंगे. वहीं, काव्य पाठ के दौरान साहित्य प्रेमी अपनी रचनाओं के माध्यम से दीपोत्सव के भाव और भारतीय संस्कृति की विविध छटाओं को प्रस्तुत करेंगे.आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में सहभागिता के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया है. आयोजन का उद्देश्य कला, साहित्य और संस्कृति के प्रति लोगों, विशेषकर युवाओं और बच्चों में रुचि बढ़ाना तथा स्थानीय प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराना है.संस्कार भारती, सीवान ने जिले के कला एवं साहित्य प्रेमियों, बच्चों, युवाओं और सांस्कृतिक गतिविधियों में रुचि रखने वाले लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है. आयोजकों का कहना है कि दीपों के पर्व को रचनात्मकता और सांस्कृतिक चेतना से जोड़कर मनाने का यह प्रयास शहर में उत्सव के साथ कला का माहौल भी तैयार करेगा।अध्यक्ष राम प्रेम शंकर सिंह की अध्यक्षता में सिवान इकाई की बैठक रविवार को कलावती मैरिज हॉल में आयोजित की गई जिसमें अर्पित कुमार सिंह को कार्यक्रम के संयोजक के रूप में चयन की घोषणा जादूगर विजय जी ने किया। आयोजन को सफल एवं सुंदर बनाने के लिए निम्न सदस्यों को विभिन्न दायित्व दिए गए बृजमोहन प्रसाद,अश्वनी कुमार श्रीवास्तव ,सुनील कुमार ,लव कुमार साहू ,डॉक्टर राकेश कुमार तिवारी ,भगवान दास, ओम प्रकाश शर्मा ,प्रतिमा साहू ,सरोज सोनी ,अंजनी पांडे ,प्रेमकांत यादव ,धनंजय मिश्रा, धीरज श्रीवास्तव, राजेश सोनी ,राजेश पांडे,नंदकुमार द्विवेदी, डॉ विपुल कुमार ,सत्यम कुमार, कृष्ण कुमार गुप्ता ,विकास शाह,साक्षी सोनी।

सिवान
विश्व हृदय दिवस पर कृष्णमोहन उषा फाउंडेशन ने चलाया जन जागरूकता अभियान चलाया
लोकतंत्र न्यूज,सिवान;- विश्व हृदय दिवस के अवसर पर कृष्ण मोहन उषा फाउंडेशन, सिवान के सौजन्य से दिनेन्द्र हॉस्पिटल के सभागार में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।अतिथियों को पौधे एवं बुके एवं मोमेटो देकर स्वागत किया गया।कार्यक्रम को उद्घाटन के उपरांत वाक फॉर हार्ट थीम पर पैदल चलकर लोगों को हृदय स्वस्थ हृदय रखने के लिए चलने के लिए प्रोत्साहित किया गया । “एक कदम सेहत की ओर, हर कदम स्वस्थ हृदय की ओर “कार्यक्रम के दौरान आम लोगों एवं मरीजों को हृदय रोग से बचाव, प्राथमिक उपचार तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर सीपीआर (CPR) प्रशिक्षण देने के लिए पटना से प्रशिक्षिका संध्या कुमारी को बुलाया गया था, जिन्होंने बड़ी सरल भाषा में मरीज़ों के बीच CPR का प्रशिक्षण 300 लोगों के बीच दिया,जिसमें आपात स्थिति में हृदयाघात से पीड़ित व्यक्ति को तत्काल प्राथमिक सहायता देने की जानकारी प्रदान की गई।शिविर में ईसीजी, कोलेस्ट्रॉल एवं ब्लड शुगर की जांच की गई। जांच के माध्यम से लोगों को अपने हृदय स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने तथा समय-समय पर आवश्यक स्वास्थ्य जांच कराने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. आशुतोष दिनेन्द्र ने बताया कि हृदय रोग के कारण होने वाले लाखो असमय मौत को रोकना ही वर्ल्ड हार्ट डे मनाने का उद्देश्य है, डॉ. अविनाश चन्द्र ने कहा समाज में हृदय रोग से बचाव के लिए जन जागरूकता बहुत ज़रूरत है सिर्फ़ हमें जागरूक नहीं होना है हमारे आसपास के लोगों को भी जागरूक करना है एवं डॉ. के.एम. सिंह ने हृदय रोग के बढ़ते जोखिम, इसके प्रमुख कारणों तथा बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में चिकित्सकों ने कहा कि नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार, शारीरिक सक्रियता, तनाव पर नियंत्रण तथा समय रहते चिकित्सकीय परामर्श हृदय को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।इस अवसर पर मरीजों एवं उपस्थित लोगों के बीच सेब का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में हृदय रोग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।कृष्ण मोहन उषा फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस पहल के माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता एवं समाजसेवा का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में उपस्थित संस्था के पदाधिकारी मनोज कुमार मिश्र, सुमन राय, दयानंद पांडे, अनुराग दुबे ,पवन राय,भारत भूषण पांडे, अजीत पासवान, राजू यादव विनोद कुमार शाह, ओम प्रकाश शर्मा, मुन्ना अंसारी, इंतज़ार अहमद, अनुज शर्मा , चंदन कुमार ,परशुराम चौधरी, आशीफ अली ,चंद्र भूषण तिवारी, बाला मिश्र रोशन झुनझुनवाला, आशीष गुप्ता, राजा गुप्ता शिवम् कुमार सिंह नित्या नंद तिवारी,नवीन कुमार का सराहनीय सहयोग रहा।

