Uncategorized
वंदे मातरम् राष्ट्र जागृति का महामंत्र : डॉक्टर अशोक प्रियंवद
लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- प्रज्ञा प्रवाह ( चेतना), सिवान इकाई का स्नेह मिलन समारोह का आयोजन महावीरी सरस्वती शिशु मंदिर के सभागार में आयोजित हुआ।वंदे मातरम राष्ट्र जागृति का महामंत्र है, जो हमारी धमनियों में ऊर्जा का संचार करता है। जिसके वशीभूत होकर मां भारती के सैकड़ों लाडलों ने समय समय पर अपना सर्वस्व बलिदान दे दिया। वंदे मातरम् के प्रभाव को खंडित करने का 1923 से ही प्रयास किया गया। जिसकी अंतिम परिणति 24, जनवरी 1950 को हुई। जब इसे विस्थापित कर इसे राष्ट्र गान का दर्जा से विस्थापित किया गया। तुष्टीकरण की यह पराकाष्ठा थी। नई पीढ़ी में जोश और ऊर्जा भरने के लिए वंदे मातरम् का गायन अत्यंत आवश्यक है। ये बातें मुख्य वक्ता के तौर पर प्रज्ञा प्रवाह के क्षेत्र सह संयोजक विमर्श आयाम डॉक्टर अशोक प्रियंवद ने प्रज्ञा प्रवाह की सीवान इकाई द्वारा आयोजित स्नेह मिलन कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर कही।राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष के संदर्भ में बौद्धिक मंच प्रज्ञा प्रवाह (चेतना) की सिवान इकाई द्वारा एक स्नेह मिलन समारोह का आयोजन रविवार को नगर के महावीरपुरम स्थित महावीरी सरस्वती शिशु मंदिर के सभागार में सम्पन्न हुआ। इसमें एक दूसरे से परिचय के साथ “वंदे मातरम् के ऐतिहासिक संदर्भ” पर एक विशेष परिचर्चा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉक्टर प्रजापति त्रिपाठी ने किया। मुख्य अतिथि अमेरिका में प्रबंधन विशेषज्ञ शांता नंद मिश्रा रहे। विद्याभारती के क्षेत्र प्रचार प्रमुख नवीन सिंह परमार बतौर सारस्वत अतिथि मौजूद रहे। मंच संचालन जिला विमर्श आयाम संयोजक डॉक्टर गणेश दत्त पाठक ने किया। आभार ज्ञापन ऋत्विक भारद्वाज ने किया।महावीरी सरस्वती शिशु मंदिर के सभागार में आयोजित स्नेह मिलन का शुभारंभ आगत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। चेतना के सारण विभाग के संयोजक प्रोफेसर अवधेश शर्मा, जिला संयोजक डॉक्टर शैलेश राम ने आगत अतिथियों का स्वागत किया। महिला आयाम की प्रदेश संयोजिका विभा द्विवेदी ने संगठन गीत का गायन किया। ऋत्विक भारद्वाज ने वंदे मातरम का गायन किया। मंच संचालन के दौरान सीवान जिला विमर्श आयाम संयोजक डॉक्टर गणेश दत्त पाठक ने कहा कि प्रज्ञा प्रवाह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का एक बौद्धिक मंच है, जो तथ्यपूर्ण, सकारात्मक, सृजनात्मक, राष्ट्रवादी विचारों के प्रवाह को सुनिश्चित करता है। इस विश्वास के साथ कि मजबूत विचारों पर ही मजबूत राष्ट्र का निर्माण संभव है। उन्होंने बताया कि भ्रम और दुष्प्रचार के दौर में विचार, विमर्श, वैचारिक स्पष्टता के साथ गंभीर तथ्यपूर्ण, राष्ट्र हितकारी संवाद को बढ़ावा देना और बौद्धिक ईमानदारी के साथ समकालीन प्रश्नों का उत्तर खोजना प्रज्ञा प्रवाह का प्रमुख उद्देश्य है। प्रोफ़ेसर अवधेश शर्मा ने कहा कि प्रज्ञा प्रवाह का उद्देश्य संगोष्ठियों, अध्ययन केंद्रों, संवाद के माध्यम से राष्ट्रीय बौद्धिक चेतना को जागृत करना है। अपने संबोधन में विद्याभवन महिला महाविद्यालय की प्राध्यापिका डॉक्टर पूजा तिवारी ने कहा कि हर व्यक्ति को बंकिम चंद्र चटर्जी के आनंद मठ को पढ़ना चाहिए ताकि वंदे मातरम् के मूल भाव को समझ सके।अपने संबोधन में मुख्य अतिथि प्रबंधन विशेषज्ञ शांतानंद मिश्रा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में मां की प्रतिष्ठा सदैव रही है। अपने संस्कृति और राष्ट्र के प्रति श्रद्धा भाव रखने की आवश्यकता है। साथ ही, समकालीन विषयों की तार्किक और तथ्यात्मक विश्लेषण समाज की बड़ी आवश्यकता है। अपने अध्यक्षीय संबोधन में डॉक्टर प्रजापति त्रिपाठी ने कहा कि समाज में सकारात्मक, तथ्यात्मक विचार विमर्श की आवश्यकता आज संजीदगी से महसूस की जा रही। चेतना के प्रयास सराहनीय है। इस अवसर पर विभाग कार्यवाह सारण प्रभात रंजन, अनुराधा गुप्ता, ताप्ती वर्मा, पूनम त्रिपाठी, अंजनी पांडेय, डॉक्टर पूजा तिवारी, डॉक्टर रीता शर्मा, डॉक्टर पूजा गुप्ता, प्रेमशंकर सिंह, शंकर पांडेय, मीनाक्षी सिंह, आशुतोष कुमार, रामबाबू यादव, लक्ष्मीकांत पांडेय, अवधेश द्विवेदी, रमाकांत द्विवेदी, प्रकाश चंद्र द्विवेदी, अवधेश कुमार, संजय कुमार, क्षमा शर्मा, सतीश कुमार, विनोद कुशवाहा, अरविंद कुमार आदि प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

Tech
पीएमश्री विद्यालय धनवती में समर कैंप का आयोजन, कमजोर बच्चों को मुख्यधारा में लाने की अनूठी पहल
लोकतंत्र न्यूज,सिवान (बिहार); – सदर प्रखंड के पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय, धनवती में शैक्षणिक रूप से कमजोर बच्चों (Slow Learners) के लर्निंग गैप को कम करने और उन्हें सामान्य बच्चों की मुख्यधारा से जोड़ने को लेकर समर कैंप का आयोजन किया गया है।
इस कैम्प में बच्चों को रटने की पारंपरिक पद्धति से अलग रोचक खेल, बेसिक गणित, भाषा ज्ञान (हिंदी/अंग्रेजी पढ़ना-लिखना), और रचनात्मक गतिविधियों(Drawing/Crafts)के माध्यम से सिखाया जा रहा है।
समर कैम्प का लक्ष्य गर्मी की छुट्टियों का सही उपयोग कर बच्चों के मन से पढ़ाई का डर दूर करना और उनमें आत्मविश्वास जगाना है।
प्रधानाध्यापक श्री उपेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि
कमजोर बच्चों की पढ़ाई सुधारने के बिहार के सरकारी स्कूलों में ‘मिशन लर्निंग’ अभियान के अंतर्गत सरकारी स्कूलों (Middle Schools) में पढ़ने वाले कमजोर बच्चों के लिए शिक्षा विभाग द्वारा तपती गर्मी और छुट्टियों के बीच, बच्चों की पढ़ाई को मजेदार और मजबूत बनाने के लिए राज्य में 1 जून से 30 जून 2026 तक एक महीने का विशेष ‘समर कैंप’ (Summer Camp) आयोजन किया गया है।

इस समर कैंप का मुख्य फोकस कक्षा 5 और 6 के उन बच्चों पर होगा,जो पढ़ाई-लिखाई या गणित में अपने सहपाठियों से पीछे छूट गए हैं।
शिक्षा विभाग द्वारा जारी इस ‘समर कैंप मास्टर प्लान’ की 5 सबसे मुख्य बातें इस प्रकार हैं:
- FLN के तहत चिन्हित कमजोर बच्चों पर रहेगा विशेष फोकस
बुनियादी सुधार ; इस कैंप का मुख्य उद्देश्य फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी (FLN) कार्यक्रम के तहत चिन्हित किए गए कमजोर बच्चों की नींव मजबूत करना है।
सीखने का नया अंदाज ; पारंपरिक किताबी रटने के बजाय, बच्चों को खेल-कूद, विशेष गतिविधियों (Activity-based learning), चित्रकारी और व्यावहारिक तरीकों से पढ़ना, लिखना और बुनियादी गणित की समझ (Maths Skills) विकसित करना सिखाया जाएगा। इससे नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत से पहले कमजोर छात्र भी मुख्यधारा की पढ़ाई से जुड़ सकेंगे।
- हर स्कूल में पढ़ाएंगे स्थानीय ‘स्वयंसेवक’ और ‘टोला सहायक’
कम्युनिटी भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विभाग ने एक अनूठा फॉर्मूला निकाला है:
सभी मध्य विद्यालयों (Middle Schools) के प्रधानाध्यापकों (HM) को निर्देश दिया गया है कि वे अपने स्कूल के पोषक क्षेत्र (Local Area) से 2 से 3 स्थानीय स्वयंसेवकों (Volunteers) या टोला सहायकों का चयन कर पूरे महीने कैंप में बच्चों को गाइड करेंगे और उन्हें सिखाने में शिक्षकों का सहयोग करेंगे, जिससे बच्चों को एक दोस्ताना और बेहतर घरेलू माहौल मिल सके।
देश
महावीरी विजयहाता के भैया बहनों ने बारहवीं के रिजल्ट में किया शानदार प्रदर्शन
लोकतंत्र न्यूज नेटवर्क,सिवान ; – सीबीएसई की बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में भी महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर, विजयहाता के भैया-बहनों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय में हर्षोल्लास का वातावरण पैदा कर दिया।
ज्ञात हो कि इस बार पहली बार सीबीएसई की बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा की सभी उत्तरपुस्तिकाओं का ऑनलाइन यानि डिजिटल मूल्यांकन हुआ है। परीक्षार्थियों के अनुसार परीक्षा परिणामों पर इसका बहुत प्रभाव भी स्पष्ट दिख रहा है। बारहवीं के गणित एवं वाणिज्य संकाय में बहनों ने कमाल कर दिया, तो विज्ञान संकाय में भैया का दबदबा रहा। गणित संकाय में बहन प्रज्ञा गुप्ता ने 76.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया।73.6 प्रतिशत के साथ बहन सौम्या सिंह दूसरे स्थान पर, जबकि 71.6 प्रतिशत अंक के साथ बहन रिशिका कुमारी तीसरे स्थान पर रहे। जीवविज्ञान संकाय में भैया अक्षत सिंह ने 82.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, 81.2 प्रतिशत अंक लाकर भैया पवन कुमार ने द्वितीय तथा 76 प्रतिशत अंक के साथ भैया प्रशान्त सोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य संकाय में भी बहनों ने धमाल मचाया। 85.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बहन अदिति कुमारी प्रथम, 78 प्रतिशत अंक लाकर बहन सृष्टि कुमारी द्वितीय तथा 77.6 प्रतिशत अंक के साथ बहन श्रेया कुमारी तृतीय स्थान पर रहे। महावीरी विजयहाता से इस परीक्षा में कुल 119 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए थे। विषयवार अंकों का उच्चतम प्राप्तांक प्रतिशत इस प्रकार रहा- अंग्रेजी-98, भौतिकी-80, रसायनशास्त्र-83, जीवविज्ञान-92, गणित- 69, अकाउंट/लेखाशास्त्र -92, बिजनेस स्टडीज-88, अर्थशास्त्र-85 तथा फिजिकल एजुकेशन -91 । महावीरी विजयहाता के प्राचार्य डॉ कुमार विजय रंजन, विद्यालय प्रबंधन समिति के संरक्षक प्रो. रविन्द्र पाठक, अध्यक्ष डॉ शरद चौधरी, सचिव प्रो. शंभूनाथ प्रसाद तथा कोषाध्यक्ष जीव नारायण ने भैया-बहनों को सुनहरे भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएँ देते हुए सभी आचार्यों के मार्गदर्शन की भूरि-भूरि प्रशंसा की। लोक शिक्षा समिति, बिहार के सचिव रामलाल सिंह, क्षेत्रीय संयोजक नवीन सिंह परमार तथा सीवान विभाग के निरीक्षक अनिल कुमार राम ने भी महावीरी विजयहाता के परीक्षा परिणामों पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भैया-बहनों के परिश्रम की सराहना की। मीडिया प्रभारी अखिलेश श्रीवास्तव ने बताया कि विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ आशुतोष कुमार, परीक्षा प्रमुख अमन पांडेय, सच्चिदानंद पांडेय, विधुशेखर सिंह, हरिराम शर्मा, योगेन्द्र राय, सिद्धिसागर मिश्र, देवानंद श्रीवास्तव, अशोक सिंह, सुश्री अंकिता, जिऊत चक्रवर्ती तथा आचार्य प्रवीण चन्द्र मिश्र ने भी भैया-बहनों की सफलता पर खुशी का इजहार किया।

Sports
21 मई 2026 से लगेगा निःशुल्क योग एवं ताईक्वानडो मार्शल आर्ट्स का प्रशिक्षण कैंप
लोकतंत्र न्यूज(सिवान ); – स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास होता है, भले ही यह एक कहावत हो, परन्तु हमारे रोजमर्रा की जिंदगी में यह शत-प्रतिशत सटीक बैठता है। व्यक्तियों खास तौर पर छात्रों का स्वास्थ्य ठीक रहने पर ही उनके मन में उत्तम विचार उत्पन्न होंगें,मन अध्ययन में लगेगा व स्मरण शक्ति भी बढ़ेगी और वे लगन पूर्वक अच्छी शिक्षा ग्रहण करके उत्कृष्ट नागरिक बन पायेंगे।
सिवान योग संघ के सचिव सचिन कुमार पर्वत ने बताया कि इसी उद्देश्य के पूर्ति हेतु ग्रीष्मावकाश के सुअवसर पर सिवान योग एसोसिएशन एवं सिवान डिस्ट्रिक्ट ताईक्वानडो एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में तायक्वानडो कोरियन कराटे (मार्शल आर्टस) व योग-प्राणायाम का एक माह का निःशुल्क प्रशिक्षण वी एम हाई स्कूल सीवान में 21 मई से 21 जून-2026 तक सुबह 5 बजे से सुबह 7 बजे तक लगाया जायेगा।
इस प्रशिक्षण में भाग लेने वाले को हमेशा स्वस्थ रहने के लिए एरोबिक एवं योगा के स्पेशल टिप्स भी बताये जायेंगे और आत्मरक्षा के स्पेशल टेकनीक को सिखाया जायेगा।
कैम्प के समापन के उपरान्त कैम्प में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को संघ द्वारा प्रमाण पत्र भी दिया जायेगा।

