देश
नौ दिवसीय श्रीराम कथा का हुआ समापन,भावुक हुए श्रद्धालु
“दुनियाभर में श्रीराम कथा कहते हैं लेकिन सीवान में श्रीराम कथा कहने का आनंद अद्भुत”
सीवान में राजन जी महाराज द्वारा हो रही श्रीराम कथा को मिला विश्राम, महाभंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने लिया महाप्रसाद
लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- नगर अवस्थित वी एम एच ई इंटर कॉलेज के प्रांगण में हो रहे नौ दिवसीय संगीतमय, लालित्यपूर्ण, रसमयी श्रीराम कथा को सोमवार को विराम मिला।कथा के अंतिम दिन श्रीराम कथा कहते हुए राजन जी महाराज ने बेहद भावुक होकर कहा कि मैं तो विश्व के हर कोने में श्रीराम कथा कहता रहा हूं। लेकिन जो आनंद की अनुभूति अपने गृहनगर में कथा कहने में होती है वह अद्भुत है।उन्होंने कहा कि मैंने 2011 में श्रीराम कथा कहना प्रारंभ किया तबसे तकरीबन 12 साल बाद 2023 में मैंने गांधी मैदान में श्रीराम कथा कही।इसके बाद 2026 में वी एम इंटर कॉलेज में श्रीराम कथा कहने का सौभाग्य मिला।
इसके लिए उन्होंने श्रीराम कथा आयोजन समिति, सिवान को धन्यवाद दिया।सोमवार को श्री राम कथा के विराम पर महाभंडारा आयोजित हुआ देर रात तक शचले भंडारा में हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद को ग्रहण किया।
श्रीराम कथा के विराम पर श्रीराम कथा आयोजन समिति, सिवान ने नगरवासियों समेत प्रशासन तथा अन्य सहयोगियों के प्रति आभार जताया।सोमवार को श्रीराम कथा का प्रारंभ रूपेश कुमार, नेहा गुप्ता, हर्ष कुमार आदि द्वारा श्रीराम चरित मानस की आरती के साथ हुआ।राजन जी ने हनुमान जी द्वारा सीता माता का पता लगाने के लिए लंका जाने और रास्ते में आई चुनौतियों के बारे में बताया। जामवंत के बारे में बताते हुए कहा कि हर घर, समिति में एक बुजुर्ग का होना लाभदाई रहता है क्योंकि उनके पास अनुभव होता है इसलिए परिवारजन जब भी किसी चुनौती का सामना करें तो उन्हें परिवार के ही किसी बुजुर्ग से परामर्श करना चाहिए।राजन जी ने कहा कि जब हनुमान जी लंका के लिए चले तो सभी को काम पूर्ण होने का विश्वास हुआ क्योंकि हनुमान जी को विशेष हर्ष हो रहा था। उन्होंने कहा कि जब भी कोई काम प्रसन्न होकर किया जाता है तो उस काम के सफल होने की संभावना बढ़ जाया करती हैं।

राजन जी ने हनुमान जी के सीता माता का दर्शन करने, अशोक वाटिका के विध्वंश और लंका दहन के प्रसंग की चर्चा करते हुए कहा कि हनुमान जी प्रभु श्रीराम को अपने मन में स्मरण करते हुए सभी काम करते चले और सीता माता के बारे में सूचना भगवान श्रीराम तक पहुंचाया। लंका में विभीषण से हनुमान जी से मुलाकात फिर प्रभु श्रीराम द्वारा विभीषण का राज्याभिषेक, मेघनाथ, कुंभकर्ण, रावण विनाश की कथा सुन श्रद्धालु भक्तिभाव के सागर में गोते लगाते रहे। भगवान राम के अयोध्या में राज्याभिषेक के उपरांत श्री राम कथा को विराम दिया गया।

श्रीराम कथा आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉक्टर राजन कल्याण सिंह, स्वागताध्यक्ष डॉक्टर शरद चौधरी, संयोजक डॉक्टर रूपेश कुमार ने श्रीराम कथा के सफल संचालन के लिए सभी के सहयोग के लिए आभार जताया।
फिर एक विशाल महाभंडारे का आयोजन हुआ जो दोपहर से शुरू होकर देर शाम तक चलता रहा।श्रद्धालु ने भी भव्य व सुंदर आयोजन की सराहना करते हुए आयोजन समिति का आभार जताया।
Uncategorized
स्वर्ण व्यवसाईयों की हत्या व डकैती को लेकर स्वर्णकार संघ ने की एसपी से मुलाकात
लोकतंत्र न्यूज डॉट कॉम, सिवान ;- विगत दिनों सिवान जिले के गुठनी में हुए स्वर्ण व्यवसाई की हत्या व डकैती को लेकर स्वर्णकार संघ ने बुधवार को सिवान के एसपी से भारत सोनी से मुलाकात कर अपराधियों की गिरफ्तारी व स्वर्णकारों की सुरक्षा की मांग की।सोनी जी से स्वर्णकार समाज के साथ मुलाकात की।इस मुलाकात के दौरान एसपी भारत सोनी ने त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिया।इसमें अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय सचिव श्री रुपेश कुमार सर्राफ, प्रदेश अध्यक्ष श्री सत्यम भारतीय , बड़हड़िया अध्यक्ष श्री सुदामा सोनी इत्यादि उपस्तिथ रहे।
Business
प्रदेश में हो रहे स्वर्णकारों की हत्या एवं हमलों के खिलाफ़ सिवान में निकाला गया मसाल जुलूस
लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- पिछले दिनों हुए अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय सचिव तथा सिवान के बहू उद्यमिता के प्रतीक रूपेश कुमार द्वारा संबोधित सोनार समाज के एक गूगल मीटिंग में लिए गए निर्णय के अनुरूप स्वर्णकार संघ सिवान द्वारा सोमवार की संध्या में सिवान के शांति वट वृक्ष से एक मसाल जुलूस निकाला गया।सारण,चंपारण (बेतिया),सिवान सहित बिहार के कई अन्य स्थानों पर वैशाली के जनदाहा में हुए सोनार समाज के हमारे भाई विशाल सोनी की हत्या,सिवान जिला के भगवानपुर के माघर में सोनार समाज के युवक सौरभ सोनी बिट्टू की हत्या तथा बेतिया में स्वर्ण व्यवसायी गोविंदा साह के ऊपर हुए गोलीबारी के विरोध में स्वर्णकार समाज के प्रबुद्ध लोगों तथा न्याय प्रिय व्यक्तियों द्वारा सैकड़ो की संख्या में कैंडल मार्च निकाला गया।मसाल जुलूस निकाले जाने को लेकर स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय सचिव सह उद्यमी श्री रुपेश कुमार ने बताया कि, “सिवान में भारी वर्षा के बीच सिवान स्वर्णकार संघ द्वारा निकला यह कैंडल मार्च इस बात की गवाही दे रहा था की स्वर्णकार समाज के लोग आये दिन हो रहे उनके समाज के लोगों की हत्याओं तथा लूट से आहत होने के साथ-साथ आक्रोशित भी हैं”।कैंडल मार्च की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष आनंद सोनी के साथ स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय सचिव रुपेश कुमार तथा प्रदेश अध्यक्ष सत्यम भारतीय,उत्तम सोनी, संजय सोनी,अजय सोनी राजू सोनी,जय प्रकाश सोनी,विदित सोनी,कंचन सोनी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

देश
शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ सिवान शहर का महावीरी अखाड़ा
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी अखाड़ा समिति, सीवानवासियों तथा मीडिया के लोगो के सहयोग का किया सराहना
लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- सीवान, 07 सितंबर 2026-सीवान शहर में महावीरी जुलूस/अखाड़ा का आयोजन शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सफल आयोजन के उपरांत जिलाधिकारी श्री विजय प्रकाश मीणा एवं पुलिस अधीक्षक श्री भारत सोनी ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजन की समीक्षा की तथा इसके सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए सभी अखाड़ा समितियों, आयोजकों एवं नगरवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।जिलाधिकारी ने कहा कि महावीरी जुलूस को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा पूर्व से ही व्यापक तैयारियां की गई थीं। जुलूस के निर्धारित मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, संवेदनशील स्थलों एवं विधि-व्यवस्था से जुड़े सभी पहलुओं पर लगातार निगरानी रखी गई। प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा पूरे आयोजन के दौरान सतर्कता बरती गई।उन्होंने कहा कि, “सीवान के नागरिकों ने जिस अनुशासन, संयम एवं सहयोग का परिचय दिया है, वह प्रशंसनीय है”। सभी अखाड़ा समितियों ने सरकार के संकल्प केआलोक में प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए जुलूस को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।जिलाधिकारी ने विशेष रूप से डीजे, धारदार हथियार एवं ऑर्केस्ट्रा पर लगाए गए प्रतिबंध के अनुपालन की सराहना करते हुए कहा कि अखाड़ा समितियों एवं आम नागरिकों ने प्रशासन के निर्देशों को समझते हुए जिम्मेदारी के साथ सहयोग किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन और जनता के बीच बेहतर समन्वय से ही ऐसे बड़े आयोजनों को सफल बनाया जा सकता है।पुलिस अधीक्षक श्री भारत सोनी ने कहा कि महावीरी जुलूस के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी के साथ-साथ जुलूस के पूरे मार्ग पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की तैनाती की गई थी। पुलिस प्रशासन द्वारा पूरे आयोजन के दौरान ड्रोन कैमरा एवं सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से विधि-व्यवस्था पर सतत निगरानी रखी गई थी।उन्होंने कहा कि सभी अखाड़ा समितियों एवं सीवानवासियों के सहयोग से महावीरी जुलूस शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उन्होंने आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महावीरी जुलूस का शांतिपूर्ण आयोजन सीवान की सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे एवं सौहार्द की सकारात्मक मिसाल है। प्रशासन ने सभी अखाड़ा समितियों, आयोजन से जुड़े व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों, पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों तथा नगरवासियों के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरा,वीडियो फुटेज आदि से प्रमाण खोजे जा रहे हैं जिन्होंने आदेश का उल्लंघन करने की साहस की है उनलोगों पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी|जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भविष्य में होने वाले सभी महावीर अखाड़ा एवं त्यौहारो में इसी प्रकार शांति,सद्भाव, अनुशासन एवं आपसी भाईचारे की भावना के साथ प्रशासन का सहयोग करते रहने की अपील की है।

-
Uncategorized7 days agoस्वर्ण व्यवसाईयों की हत्या व डकैती को लेकर स्वर्णकार संघ ने की एसपी से मुलाकात
-
Tech2 days ago7 वें वेतनमान की मांग को लेकर JDU जिलाध्यक्ष से मिला बिहार विद्यालय अध्यापक महासंघ का प्रतिनिधिमंडल
-
Business1 week agoप्रदेश में हो रहे स्वर्णकारों की हत्या एवं हमलों के खिलाफ़ सिवान में निकाला गया मसाल जुलूस
-
देश1 week agoशांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ सिवान शहर का महावीरी अखाड़ा
-
सिवान7 days agoसिवान में 09 सितम्बर से 08 अक्टूबर तक मनाया जाएगा पोषण माह
