Connect with us

Uncategorized

महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर बरहन गोपाल सिवान में भव्यता के साथ सप्तशक्ति संगम का हुआ आयोजन

Published

on

लोकतंत्र न्यूज़ नेटवर्क,सिवान ;- विद्या भारती विद्यालय महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर बरहन गोपाल,सीवान में आज रविवार 30 नवंबर 2025 को नारी जागरण के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम, “सप्तशक्ति संगम – 2025 का अत्यंत भव्यता के साथ सफलतापूर्वक आयोजन हुआ।सिवान विभाग के विभिन्न विद्यालयों के अलावा नगर के विभिन्न ग्रामों से 300 सौ से ज्यादा महिलाओं/अभिभावकों के अलावा नगर भर में चल रहे महावीरी विद्यालयों के महिला आचार्यों ने इस मातृशक्ति संगम में पूरे उत्साह से भाग लिया। जयप्रकाश विश्वविद्यालय,छपरा की जन्तु विज्ञान विभागाध्यक्ष,महावीरी बालिका विद्या मंदिर की सचिव एवं लोक शिक्षा समिति की उपाध्यक्ष डॉ रीता कुमारी, ‘सप्तशक्ति संगम’ की सीवान विभाग की संयोजिका एवं महावीरी बरहन गोपाल की समिति सदस्य सह कार्यक्रम की अध्यक्क्ष श्रीमती आशा रंजन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्पार्जन कर किया।वंदना के उपरांत महावीरी बरहन गोपाल की संस्कृत विभाग की आचार्या श्रीमती मधुबाला कुमारी द्वारा मंचासीन अतिथियों का परिचय एवं स्वागत कराया गया। प्रवक्ता, सप्त्शक्ति संगम,आरती सिन्हा, महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर आचार्य श्रीमती अर्पणा देवी ने ऐसे ‘सप्तशक्ति संगम’ की आवश्यकता एवं उपादेयता पर सविस्तार प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज की सामाजिक चुनौतियों, बच्चों की बढ़ती उम्र की समस्याओं तथा संस्कार संवर्धन के लिए विद्या भारती विद्यालयों में नारी शक्ति जागरण हेतु यह अभियान क्रमशः चलाया जा रहा है,जिससे नारी सशक्तीकरण एवं स्वाभिमान को बल मिल सके। मुख्य अतिथि, डॉ रीता कुमारी ने ‘श्रीमद्भगवद्गीता’ में भगवान श्रीकृष्ण की उक्ति को उद्धृत करते हुए हर नारी में उपस्थित – श्री, वाक्, कृति, स्मृति, मेधा, धृति एवं क्षमा – इन सप्तशक्तियों को जागृत कर स्वयं, परिवार, समाज एवं देश को सशक्त बनाने के लिए उपस्थित मातृशक्ति का आह्वान किया। उन्होंने आग्रह किया कि तुलसी पूजन, पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण, साफ-सफाई जैसे कार्यों में परिवार के बच्चों को जोड़ना चाहिए तथा मोबाइल फोन के दुरुपयोग से हर हाल में उन्हें बचाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम नारियों को आज सबसे ज्यादा जागरूक एवं सतर्क रहने की आवश्यकता है। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में श्रीमती आशा रंजन ने भी नारी सशक्तीकरण और उपलब्धियों पर अपने विचार रखे। इस कार्यक्रम में श्रोताओं के लिए इतिहास में अमर नारियों, यथा महारानी लक्ष्मीबाई, जीजा बाई , सावित्री बाई फुले आदि को पहचानने की प्रतियोगिता एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी रखी गई थी, जिसे तैयार करने में महावीरी बरहन गोपाल की आचार्या श्रीमती अर्पणा देवी का विशेष योगदान रहा। डॉ रीता कुमारी के निर्देशन में आचार्या श्रीमती गीता सिंह द्वारा उपस्थित मातृशक्ति को आत्मजागरण का संकल्प भी दिलाया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन आचार्या श्रीमती प्रीति कुमारी के द्वारा किया गया।अंत में कार्यशाला की उपाध्यक्ष श्रीमती अनुराधा गुप्ता ने आगत अतिथियों एवं उपस्थित मातृशक्ति के प्रति आभार ज्ञापित किया। शांति मंत्र द्वारा कार्यक्रम संपन्न किया गया। मीडिया प्रभारी धनंजय कुमार द्वारा बताया ने बताया कि प्रधानाचार्य श्री रवीन्द्र राय के निर्देशन में इस संपूर्ण कार्यक्रम के व्यवस्था-प्रमुख एवं विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री सच्चिदानंद राय की इसकी सफलता में अहम भूमिका रही। इस अवसर पर सीवान विभाग के निरीक्षक अनिल कुमार राम, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश दूबे, सचिव पारस नाथ सिंह, सहसचिव प्रेमशंकर सिंह, उपाध्यक्ष डा. प्रदीप कुमार, कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार वर्मा , सदस्य अजित कुमार, डा. कुमार विजय रंजन, प्राचार्य विजयहता, शम्भूशरण तिवारी, प्राचार्य, वि. मंदिर, महाराजगंज, सुनीता देवी, प्राचार्य, मीरगंज, सुमन देवी, प्राचार्य, हकाम, कमलेश नारायण सिंह, प्राचार्य, शि. शु. मंदिर, महाविरपुरम, सुभाष कुमार सिंह, सदस्य विजयाहाता. राजीव कुमार सिंह, सचिव स. शि. मंदिर, महावीरपुरम,ओम प्रकाश सिंह, सह सचिव, विजय हाता, ब्रजभूषण मिश्र, प्राचार्य शि. मंदिर, बरौली, वीरेन्द्र कुमार सिंह, प्राचार्य, स. शि. मंदिर, सरसर, विशिष्ट महिला किरण देवी, विनिता शर्मा, सुश्री प्रज्ञा द्विवेदी, आचार्य, माधवनगर, उपेंद्र कुमार मिश्र, शि. मंदिर, बड़हरिया, केशव कुमार सिंह, समयदानी कार्यकर्ता, ओम प्रकाश मिश्र, शि. मंदिर, लकड़ी,किरण गुप्ता, सभापति, नगर परिषद्, सीवान तथा सीवान विभाग के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में महावीरी बरहन गोपाल के आचार्य नंदजी सिंह, सुरेन्द्र तिवारी, प्रभात कुमार सिंह, उमेश कुमार उपाध्याय, राजकिशोर प्रसाद चौहान, चन्द्रिका साव, राहुल नाथ तिवारी, राजेंद्र कुमार, रामकुमार सिंह, विजय शंकर सिंह, अमरेन्द्र कुमार सिंह समस्त पुरुष आचार्यों की सक्रिय भूमिका रही। विद्यालय की कुछ बहनों तथा समस्त कर्मचारियों ने भी कार्यक्रम की अपार सफलता में प्रभावी सहयोग किया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

श्रीकांत धाम में श्री बांके बिहारी प्राकटोत्स आज

Published

on

लोकतंत्र न्यूज,सीवान;- हुसैनगंज प्रखंड के हथौड़ा गांव स्थित श्रीकांत धाम में इस वर्ष श्री बांके बिहारी जी का प्राकटोत्सव 4 और 5 सितंबर को दो दिवसीय कार्यक्रम के रूप में मनाया जाएगा।शुक्रवार 4 सितंबर की सुबह व्यास सुदर्शन यादव की टीम द्वारा अष्टयाम शुरू होगा।दोपहर में श्री लक्ष्मेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक किया जाएगा।शाम को प्रसिद्ध भोजपुरी व्यास टुनटुन हलचल द्वारा श्री बिहारी जी के प्राकट्य उत्सव की संगीतमय कथा प्रस्तुत की जाएगी।इसके साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होगा, जिसका उद्घाटन स्थानीय विशिष्ट लोगों द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा।मध्य रात्रि में श्री बांके बिहारी जी का प्राकट्य होगा।इस अवसर पर भव्य झांकी निकाली जाएगी और महाआरती का आयोजन होगा एवं महाप्रसाद का भी वितरण किया जाएगा।दूसरे दिन अष्टयाम की पूर्णाहुति आयोजित किया जाएगा।मंदिर को वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर के तर्ज पर सजाया गया है।इसके लिए वृंदावन से कलाकारों को बुलाया गया है।कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए कई समितियों का गठन किया गया है।संचालन समिति में अधिवक्ता एवं पत्रकार अरविंद कुमार पांडेय, पंकज पांडेय एवं अमृत राज पांडेय को शामिल किया गया है।बैठक में रीता पांडेय, अधिवक्ता जयनाथ सिंह, अधिवक्ता अविनाश कुमार सिंह, अधिवक्ता सादाब खां, श्री माता वैष्णो देवी दर्शन समिति के अध्यक्ष एवं सचिव मिथिलेश कुमार सिंह, अनूप कुमार, सुधीर कुमार, इमरान अली मंसूरी, राजीव कुमार मिंटू, सुभाष कुमार, अजय यादव, सुमितकमार, पप्पू कुमार, तारकेश्वर चौहान, राजू कुमार, चंदन , सचिन , प्रिंस सहित अन्य शामिल हैं।

Continue Reading

Business

सिवान में KFC आउटलेट का हुआ भव्य शुभारंभ,फ्राइड स्वादिष्ट चिकन का लुत्फ़ अब सिवान

Published

on

लोकतंत्र न्यूज,सिवान ; फ्राइड चिकन के लिए मशहूर दुनिया का प्रसिद्ध रेस्तरां केएफसी के नवीन आउटलेट का सिवान में भव्य उद्घाटन हुआ।यह रेस्तरां हॉस्पिटल रोड के चंद्रिका टॉवर में खुला है।बुधवार को इसका उद्घाटन डीडीसी,सिवान अमिताभ सिंह द्वारा किया गया।इस अवसर पर सदर एसडीएम श्री आशुतोष गुप्ता की गरिमामई उपस्थिति रही।

सिवान चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष सह उद्यमी डॉक्टर रूपेश कुमार ने बताया कि पहले लोग केएफसी के स्वाद के लिए बड़े शहरों में जाया करते थे लेकिन अब सिवान में यह सुविधा उपलब्ध होगी। जिसमें फ्राइड चिकन की लज़ीज़ वैराइटी तो उपलब्ध होगी ही। एक पारिवारिक माहौल में केएफसी के स्वाद का लुत्फ उठाया जा सकेगा। केएफसी के रीजनल मैनेजर विनीत कुमार ने बताया कि केएफसी अपने उत्पादों की गुणवत्ता के चलते ही 1930 से 150 देशों में ग्राहकों को फ्राइड चिकन का लजीज स्वाद मुहैया करवा रहा है। उन्होंने बताया कि हम स्वाद और क्वालिटी के साथ कोई समझौता नहीं करते हैं। हमारे उत्पादों का स्तरीय मानक निर्धारित है।

एरिया मैनेजर रंजन ने बताया कि हमारे गुप्त मसाले अद्भुत स्वाद के लिए जाने जाते हैं।उदघाटन के मौके पर मौजूद चार्टर्ड एकाउंटेंट कुमार गंधर्व ने बताया कि हमारे परिवार के बच्चे सिवान में के एफ सी के आने की बात सुनकर हीं खुश हैं। इस अवसर पर महादेव पासवान, गणेश दत्त पाठक, डॉक्टर फैसल महमूद, अभिषेक श्रीवास्तव, अरविंद पाठक आदि उपस्थित रहे।

Continue Reading

Uncategorized

भव्यता के साथ हुआ श्रीकृष्ण बाल मेला का आयोजन

Published

on

लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- भगवान श्रीकृष्ण के जीवन-दर्शन,सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को श्रीकृष्ण बाल मेला का आयोजन हुआ।आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. शरद चौधरी की अध्यक्षता में विशिष्ट अतिथियों द्वारा मंगलदीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।कार्यक्रम का प्रारम्भ इस्कॉन मंदिर की ओर से प्रस्तुत हरिकीर्तन से हुई, जिससे सम्पूर्ण वातावरण श्रीकृष्णमय हो गया।इसके बाद श्रीकृष्ण,राधा और सुदामा के रूप में सुसज्जित बच्चों और उनके अभिभावकों द्वारा शोभायात्रा निकाली गयी, जो आयोजन का प्रमुख आकर्षण रही।कार्यक्रम में दीप मंत्र,श्रीकृष्ण स्तुति तथा योगेश्वर श्रीकृष्ण के चरित्र पर आधारित काव्य पाठ की प्रस्तुति से श्रद्धालु दर्शक भावविभोर नजर आये।कलाकारों ने अपने शानदार प्रस्तुति से श्रीकृष्ण के जीवन और उनके आदर्शों को जीवंत कर दिया।कार्यक्रम में गणेश पांडे, शिवन्या कुमार, राजन शाह, करिश्मा कुमारी, अनमोल कुमार, राजन बयान सिंह, गिरिजेश कुमार, रंजन कुमार, अंजना कुमारी, जीतन कुमार, शिवानी कुमारी, सरोज कुमारी, रुद्र प्रताप, समी कुमारी, जिज्ञासा कुमार एवं राजेश कुमार सहित अन्य कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.दर्शकों को संबोधित करते हुए प्रो. रविंद्र नाथ पाठक ने कहा कि श्रीकृष्ण का व्यक्तित्व केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि उसमें पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, नागरिक कर्तव्य, कुटुंब की मर्यादा और समाज के कुशल नेतृत्व का अद्भुत समावेश दिखाई देता है.

उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को श्रीकृष्ण के जीवन-दर्शन से नेतृत्व, कर्तव्य और सामाजिक जिम्मेदारी की प्रेरणा लेनी चाहिए.आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. शरद चौधरी ने कहा कि श्रीकृष्ण बाल मेला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को एक सूत्र में जोड़ने का प्रयास है. उन्होंने कहा, “किसी भी धार्मिक अनुष्ठान, उत्सव या सामाजिक आयोजन की सफलता किसी एक व्यक्ति के प्रयास से संभव नहीं है। इसमें समाज के हर वर्ग की सहभागिता जरूरी है. सामूहिक सहभागिता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है.”। पर्यवेक्षक जादूगर विजय ने कहा कि इस वर्ष का आयोजन विशेष है, क्योंकि इसमें शिशु वर्ग से लेकर वृद्ध तक विभिन्न आयु वर्ग के लोग प्रतिभागी के रूप में शामिल हो रहे हैं. उन्होंने बताया कि आयोजन की प्रेरणा संस्कार भारती से मिली है और इसके लिए संस्था के प्रति वे आज भी कृतज्ञ हैं।

कार्यक्रम को नंदलाल खादरिया, डॉ. राजन कल्याण सिंह, डॉ. विकास कुमार, राम प्रेम शंकर सिंह, रजनीकांत जायसवाल, लक्ष्मीकांत शाह, अश्विनी कुमार श्रीवास्तव और बृजमोहन प्रसाद ने भी संबोधित किया.आयोजन की व्यवस्था में डॉ. राकेश तिवारी, लव कुमार साहू, सुनील कुमार, ओम प्रकाश शर्मा, विजय शंकर पांडे, नीरज शर्मा, चंद्रमा चंद्रही, सरोज सोनी, धीरज श्रीवास्तव सहित कई सदस्य सक्रिय रहे।बच्चों की वेशभूषा और सांस्कृतिक प्रस्तुति तथा शोभायात्रा आयोजन आकर्षण का केंद्र रहा।

Continue Reading

Trending