Connect with us

Uncategorized

दो बाल कुष्ठ रोगियों के गाँव में चलाया गया विशेष अभियान

Published

on

महराजगंज। कोरोना काल में एक अप्रैल 2020 से लेकर 31 मार्च 2021 तक जनपद में कुल 227 कुष्ठ रोगी मिले हैं, जिनमें से 107 कुष्ठ रोगी पैसीव बैसिलरी ( पीबी) तथा 120 मल्टी बैसिलरी( एमबी) मिले हैं। इन सभी कुष्ठ रोगियों में कुछ का इलाज पूरा हो गया, जबकि कुछ का इलाज जारी है। जिला कुष्ठ रोग परामर्शदाता डॉ.अनिल कुमार बर्नवाल ने बताया कि पहली अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2021 तक जिले में उक्त कुष्ठ रोगी खोजे गए हैं, जिनका निःशुल्क इलाज किया गया। उन्होंने बताया कि पीबी कुष्ठ रोगियों को छह माह की, तो एमबी मरीजों को 12 माह की दवा दी जाती है। इनमें से कुछ के इलाज पूरे हो गए हैं तो कुछ का इलाज जारी है। उन्होंने यह भी बताया कि जनपद के 174 कुष्ठ रोगियों को माइक्रो सेलुलर रबर(एमसीआर) चप्पल दिया गया है। एमसीआर चप्पल उन मरीजों को दिया जाता है जिनके पैरों में घाव होता है या घाव होने की संभावना होती है। इस चप्पल के पहनने से कुष्ठ रोगी को काफी आराम मिलता है। ------ दो बाल कुष्ठ रोगियों सामने खिलायी गयी दवा जिला परामर्शदाता ने बताया कि जिले में जो दो बाल कुष्ठ रोगी मिले हैं । उनको पहले दिन दवा सामने खिलायी गयी। इस पहली खुराक से 99 प्रतिशत बैक्टीरिया मर जाते हैं। जिन गाँवों में कुष्ठ रोगी मिले हैं वहां पर विशेष कैंपेन चलाया गया। पूरे गांव के लोगों की स्क्रीनिंग की गयी। ----- कुष्ठ रोग के लक्षण दिखे तो चिकित्सक से करें संपर्क जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. शमसुल हुदा ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति में कुष्ठ रोग के लक्षण दिखे तो तत्काल चिकित्सक से संपर्क कर इलाज शुरू करा दें। सभी सरकारी अस्पतालों पर दवाएं निःशुल्क उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि उचित उपचार में देरी होने पर दिव्यांगता हो सकती है। यह बीमारी न तो एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी को होती है और न ही किस किसी पापों का फल है। यह अंधविश्वास है। किसी को इन बातों पर विश्वास नहीं करना चाहिए। यदि कुष्ठ रोगी दवा का पूरा कोर्स खा ले तो वह पूर्णतया ठीक हो जाता है। -------- कुष्ठ रोग के लक्षण -शरीर पर हल्के तांबा रंग के चकत्ते हो जाना। - शरीर के किसी स्थान पर सुन्नापन हो जाना। -सुई लगने पर दर्द महसूस न होना। -हथेली अथवा पैर के तलवे में भी सुन्नापन हो तो कुष्ठ की जांच अवश्य कराएं।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सिवान

महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर विजयहाता में युवा संवाद,राष्ट्र निर्माण के दस सामाजिक कर्तव्यों का दिया संदेश

Published

on

सिवान,22 जुलाई 2026 ;- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत बुधवार को विद्या भारती विद्यालय महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर, विजयहाता, सिवान में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रार्थना सभा में उत्तर बिहार प्रांत के सह प्रांत प्रचारक प्रवीर जी, सारण विभाग कार्यवाह प्रभात रंजन, सिवान जिला प्रचारक बसंत कुमार, सह जिला कार्यवाह बिनोद पाण्डेय, जिला संपर्क प्रमुख गिरीश कुमार तथा विद्यालय के प्राचार्य डॉ. कुमार विजय रंजन द्वारा माँ सरस्वती, ॐ तथा भारत माता के तैलचित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।कार्यक्रम में विद्यालय की वरिष्ठ कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। मुख्य वक्ता के रूप में सह प्रांत प्रचारक प्रवीर जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का युवा केवल अपने भविष्य का निर्माता नहीं, बल्कि राष्ट्र के वर्तमान और भविष्य का भी आधार है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समाज जीवन को सुदृढ़ एवं संगठित बनाने के लिए जिन दस सामाजिक कर्तव्यों पर बल देता है, उनका पालन प्रत्येक नागरिक, विशेषकर युवाओं के लिए अत्यंत आवश्यक है।उन्होंने सामाजिक समरसता पर बल देते हुए कहा कि जाति, भाषा, क्षेत्र और आर्थिक स्थिति के आधार पर किसी भी प्रकार का भेदभाव समाज को कमजोर करता है। सभी भारतीय एक परिवार के सदस्य हैं और परस्पर सम्मान, आत्मीयता तथा सहयोग की भावना ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है।कुटुंब प्रबोधन के संदर्भ में उन्होंने कहा कि संस्कारों की पहली पाठशाला परिवार होता है। माता-पिता एवं बड़ों का सम्मान, पारिवारिक संवाद और भारतीय जीवन-मूल्यों का पालन समाज को सुदृढ़ बनाता है। पर्यावरण संरक्षण को जीवन का अनिवार्य दायित्व बताते हुए उन्होंने जल, जंगल, जमीन तथा जैव विविधता के संरक्षण का आह्वान किया। उन्होंने विद्यार्थियों से वृक्षारोपण, जल संरक्षण और स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाने की प्रेरणा दी।प्रवीर जी ने स्वदेशी आचरण अपनाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाता है तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने तथा भारतीय ज्ञान, विज्ञान और सांस्कृतिक परंपराओं पर गर्व करने का आग्रह किया।उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने संवैधानिक एवं सामाजिक कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करना चाहिए। अनुशासन, कानून का सम्मान, मतदान, सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा तथा समाज के प्रति उत्तरदायित्व का भाव एक आदर्श नागरिक की पहचान है। हिन्दू संगठन, चरित्र निर्माण, राष्ट्र सर्वोपरि की भावना और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को भारतीय समाज की आत्मा बताते हुए उन्होंने कहा कि सशक्त चरित्र, सेवा, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति के बल पर ही भारत विश्व का मार्गदर्शन कर सकता है।अपने उद्बोधन के अंत में उन्होंने सभी विद्यार्थियों को राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए इन सामाजिक कर्तव्यों का पालन करने, समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा अपने आचरण से आदर्श नागरिक बनने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, सामाजिक उत्तरदायित्व और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति नई चेतना का संचार किया।इस अवसर पर विद्यालय के उप-प्राचार्य आशुतोष कुमार, देवानंद श्रीवास्तव, मुरली मनोहर मिश्र, योगेन्द्र राम, हरदीप सिंह, सुश्री सुमन कुमारी सहित विद्यालय के सभी आचार्य-बंधु एवं भगिनी उपस्थित रहे। विद्यालय के मीडिया प्रभारी अखिलेश श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम के अंत में समस्त आचार्यों एवं भैया-बहनों ने राष्ट्र और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने का सामूहिक संकल्प लिया।

Continue Reading

सिवान

LUNGS & HEART के डॉ राजन कुमार के क्लीनिक NEELKANTH HOSPITAL का हुआ शुभारंभ

Published

on

लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- सिवान शहर स्थित बिंदुसार में पूर्व प्रमुख श्री विनोद सिंह के पुत्र LUNGS & HEART के डॉ राजन कुमार के क्लीनिक NEELKANTH HOSPITAL का उद्घाटन प्रसिद्ध समाजसेवी एवं दरौंदा के विधायक कर्णजीत सिंह के बड़े भाई इंजीनियर श्री रमेश सिंह सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।इस अवसर पर भजपा नेता धनंजय सिंह,सुभाष सिंह लीलालवती गिरि,पूनम गिरि,मुखिया आभा देवी,जदयू जिलाध्यक्ष जिशू सिंह,राजेश श्रीवास्तव,जनसुराज नेता दीपक सिंह,डॉ मनोज सिंह सहित शहर के कई चिकित्सक एवं गणमान्य शामिल रहे।

Continue Reading

Sports

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 78 वें स्थापना दिवस सह राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन

Published

on

सिवान ;- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, सिवान इकाई द्वारा विद्यार्थी परिषद के 78 वें स्थापना दिवस सह राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर गुरुवार को भव्य मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ राजेंद्र स्टेडियम, सिवान से किया गया,जबकि इसका समापन वी.एम.एच.ई. विद्यालय के पास हुआ। इस आयोजन में जिले के सैकड़ों छात्र-छात्राओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वस्थ, सशक्त एवं जागरूक भारत के निर्माण का संदेश दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा झंडी दिखाकर किया गया।इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थी परिषद केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक सशक्त अभियान है। विगत 78 वर्षों से परिषद छात्र हित, शिक्षा सुधार, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रहित के विभिन्न विषयों पर निरंतर कार्य करती आ रही है।राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर आयोजित यह मैराथन युवाओं में स्वास्थ्य, अनुशासन, राष्ट्रभक्ति एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को जागृत करने का एक सार्थक प्रयास है।अभाविप के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोज गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थी परिषद का प्रत्येक कार्य समाज एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना से प्रेरित होता है। उन्होंने कहा कि आज का युवा यदि स्वस्थ, जागरूक एवं संस्कारित होगा तो देश का भविष्य और अधिक सशक्त बनेगा। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री मुकेश कुमार बंटी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता, सोनू फिजिकल अकादमी के संस्थापक सोनू कुमार ने भी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल और शारीरिक गतिविधियां युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। ऐसे आयोजन युवाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन एवं सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं।कार्यक्रम में अभाविप के वेद प्रकाश चौहान, गोलू दुबे, हर्ष राज, अंशु कुमारी, राहुल कुमार, हर्ष कुमार, अमन कुमार, आर्यन उपाध्याय सहित परिषद के अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में परिषद के कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन के समापन पर सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया तथा भविष्य में भी युवाओं को ऐसे रचनात्मक एवं प्रेरणादायी कार्यक्रमों से जोड़ने का संकल्प व्यक्त किया गया।

Continue Reading

Trending