Connect with us

Politics

भाजपा ने मनाया संत रविदास जयंती,जो सोंच रविदास जी की थी वही प्रधानमंत्री की है – मंगल पाण्डेय

Published

on

लोकतंत्र न्यूज़ नेटवर्क,सिवान ; – शहर के टाउन हॉल में बुधवार को संत शिरोमणि रविदास जी की की जयंती बड़े ही श्रद्धापूर्वक मनाई गई।भाजपा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सिवान पश्चिमी भाजपा के जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी ने किया वहीं मंच संचालन शर्मा नंद राम ने किया।कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार सरकार के स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री मंगल पाण्डेय और बिहार सरकार के मंत्री जनक राम सहित भाजपा के दर्जनों नेताओं ने दीप प्रज्वलित करके किया और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर अमर रहे और संत शिरोमणि रविदास जी की जय हो के नारे के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई।कार्यक्रम में बिहार सरकार के स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री मंगल पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संत रविदास जी चाहते थे कि समाज के सभी लोग खुश रहें सभी लोग शिक्षित रहें। जब समाज के लोग शिक्षित होंगे तो खुशियां अपने आप उनके पास आ जाएगी।जब सरस्वती आपके जीवन पर बिराजमान होगी तो लक्ष्मी अपने आप आपके घर में आ जायगी।

बाबा साहब भीमराव अंबेडकर भी यही चाहते थे कि समाज मिलजुल कर रहें। आज हमारे समाज को संगठित होने की आवश्यकता है संत रविदास जी की जो सोंच थी वही सोंच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी की है वही सोंच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की है। देश की चिंता बिहार की चिंता नरेंद्र भाई मोदी कर रहे हैं आपके स्वास्थ्य की चिंता नरेंद्र भाई मोदी करते हैं आपके घर में कैसे उज्ज्वला योजना से गैस की चिमनी जलता है इसकी चिंता नरेंद्र भाई मोदी कर रहे हैं अभी वृद्धा पेंशन विधवा पेंशन में बढ़ोतरी करके बिहार सरकार ने साबित किया कि यह सरकार गरीबों वंचितों शोषितों की सरकार है या सब की सरकार है।

कार्यक्रम में आगे बिहार सरकार के माननीय मंत्री श्री जनक राम जी ने कहा कि मैं आप सभी का अभिनंदन करने आया हूं आज समाज को ज्ञान लेने के लिए आगे आना चाहिए मैं दलित समाज का बेटा हूं ज्ञान की वजह से शिक्षा के वजह से भारतीय जनता पार्टी के विजन के वजह से मैं यहां तक हूं एक दलित का बेटा बिहार सरकार में मंत्री है बिहार का सेवा कर रहा है आप भी शिक्षित बनिए नरेंद्र भाई मोदी और नीतीश कुमार जी संत शिरोमणि रविदास जी की बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की बताए गए रास्ते पर चलते हैं यदि हमें कहीं भोजन मिल रहा हो और कहीं शिक्षा मिल रहा हो तो हमें एक टाइम का भोजन त्याग कर शिक्षा को ग्रहण करना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी के सभी नेता एनडीय के सभी नेता चाहे वह नरेंद्र भाई मोदी हो अमित शाह जी हो या मंगल पाण्डेय जी हो या बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी हो या हमारे मंत्रिमंडल के हमारे साथी हो हम सभी मिलकर संत शिरोमणि रविदास जी के बताए हुए मार्ग पर चलते हैं हम चाहते हैं कि समाज में सभी वर्ग के लोगों में खुशियां रहे सुख समृद्धि रहे आप सभी को भी संत शिरोमणि रविदास जी की आदर्श, उनकी बातो बातों को बाबा साहब के संविधान को बाबा साहब के बताए गए पथ पर चलते हुए उनकी बातों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करना है कार्यक्रम में आगे बढ़ाते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश के महामंत्री श्री शिवेश राम गोरिया कोठी के विधायक दिवेशकांत सिंह दरैंदा के विधायक करनजीत सिंह उर्फ ब्यास सिंह कोऑपरेटिव के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह अभिमन्यु कुमार सिंह नंद प्रसाद चौहान राजीव कुमार उर्फ बिट्टू सिंह सत्यम कुमार सिंह सिवान भाजपा के मीडिया प्रभारी आदित्य कुमार पाठक देवेंद्र गुप्ता इंदु देवी चीकू जी महाराज दीपू सिंह चंदेल राकेश पांडे कल्लू पांडे मुकेश कुमार बंटी,हीरालाल राम सुग्रीव रविदास अजीत कुमार,विजय चौधरी, पंकज किशोर सिंह, मनोज राम,प्रेम माझी,पुष्पा देवी,लालबाबू कुशवाहा, सुशीला देवी,सुनील रविदास,सुभाष सिंह कुशवाहा, अनंत साहनी, शंभू गुप्ता, सरोज सिंह राणा, सुभाष चौहान, अजय पासवान, शिव कुमार राम, जयप्रकाश पांडेय गोविन्द बसु,हीरालाल राम, इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Politics

त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि महासम्मेलन में पंचायती राज मंत्री ने दिया हर सम्भव मदद का भरोसा

Published

on

लोकतंत्र न्यूज नेटवर्क,सिवान ; -जिला मुखिया महासंघ सिवान द्वारा रविवार को शहर के टाउन हॉल में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों का महासम्मेलन आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता सिवान मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष अजय भास्कर चौहान एवं मंच का संचालन मुखिया राजकिशोर चौरसिया ने किया।उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ स्वास्थय एवं विधि मंत्री मंगल पाण्डेय,अतिथि पंचायती राज विभाग के मंत्री दीपक प्रकाश,सांसद विजयलक्ष्मी देवी दरौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ़ ब्यास सिंह,जिला परिषद अध्यक्ष संगीता देवी,गोरियाकोठी विधायक देवेशकांत सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।इस कार्यक्रम में जिले के सभी पंचायतों के मुखिया,सरपंच,पंचायत समिति सदस्य,वार्ड सदस्य एवं पंच उपस्थित रहे।विदित हो कि देश रत्न डा० राजेन्द्र प्रसाद की धरती पर लगभग 20 वर्षों में पहली बार इस तरह का आयोजन देखने को मिला जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों से संबंध रखने वाले जिला परिषद से लेकर वार्ड एवं पंच ने एकजुटता का परिचय देते हुए एक मंच पर एकत्रित होकर सरकार से विधि सम्मत जो पंचायती राज अधिनियम में ताकत निहित है उसको जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन करने के लिए माँग रखा।मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष अजय भास्कर चौहान ने कार्यक्रम में शामिल मंत्रियों एवं सभी जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि सभी संगठन यानी जिला परिषद, प्रमुख संघ, सरपंच संघ, वार्ड संघ, पंच संघ, के प्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी मांगो को रखा।इसमें सुरक्षा देने व अपराधियों द्वारा हत्या कर दिए गये मुखिया व उनके प्रतिनिधियों के हत्यारों को फाँसी की सज़ा व मृतकों के आश्रितों को पचास लाख रूपये मुआवजा देने सहित जनप्रतिनिधियों को प्रदत अधिकारों को दिलाने से संबंधित विभिन्न मांगो वाले मांग पत्र को पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश एवं स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री मंगल पांडे को सौंपा।इस मौके पर पंचायती राज मंत्री दीपक कुमार ने जनप्रतिनिधियों को आश्वासन देते हुए कहा कि उनकी जो मांग है उससे दो कदम आगे बढ़कर वे इसके क्रियान्वयन के लिए सरकार से बात करेंगे और विभागीय स्तर पर हर सम्भव कदम उठाएंगे।वहीं स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री ने जनप्रतिनिधियों की समस्याओं को दूर करने के लिए हर सम्भव कदम उठाने का आश्वासन दिया। विधायक कर्णजीत सिंह ने भी मांग पत्र पर सरकार से गंभीरतापूर्वक विचार करने हेतु बात रखने का आश्वासन दिया।

Continue Reading

Politics

सिवान की जनता ने जो अद्वितीय विश्वास मुझ पर स्थापित किया है,उसे पूर्ण निष्ठा के साथ निभाने के लिए संकल्पित हुँ ; मंगल पाण्डेय

Published

on

लोकतंत्र न्यूज़,सिवान;- सिवान सदर से नवनिर्वाचित विधायक सह बिहार के स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री मंगल पाण्डेय ने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बरहन गोपाल व सुंदर पुर पंचायत में रविवार को जनता से संवाद किया।इस दौरान स्थानीय जनता व नेताओं ने मंत्री का भव्य स्वागत किया।जनता से संवाद करते हुए मंत्री मंगल पाण्डेय ने जनता से मिले अपार समर्थन और स्नेहिल आशीर्वाद के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि, “सिवान की जनता ने जो अद्वितीय विश्वास मुझ पर स्थापित किया है, वह मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है, जिसे मैं पूर्ण निष्ठा के साथ निभाने के लिए संकल्पित हूँ”। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी सहित अन्य भाजपा नेता कार्यकर्ता एवं हजारों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Continue Reading

Politics

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 B.N.S.S. के अंतर्गत सिवान डीएम ने लगाया निषेधाज्ञा

Published

on

न्यायालय जिला दंडाधिकारी, सीवान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 B.N.S.S. के अंतर्गत निषेधाज्ञा* भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बिहार विधान सभा आम निर्वाचन, 2025 की घोषणा के बाद इस न्यायालय के आदेश ज्ञापांक 289 मु०/विधि दिनांक 06.10.2025 द्वारा निषेधाज्ञा लागू की गई थी। दिनांक 04.11.2025 को 6.00 बजे अप० से चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा। उसके बाद राजनैतिक प्रतिद्वंदिता एवं प्रतिस्पर्धा के कारण शस्त्र एवं शक्ति प्रदर्शन कर मतदाताओं को प्रभावित/आतंकित किये जाने तथा विधि-व्यवस्था भंग होने की प्रबल संभावना बनी रहती है। इसके अतिरिक्ति मतदाताओं को डराने, धमकाने, जातीय, साम्प्रदायिक तथा धार्मिक विद्वेष की भावना फैलाने के लिये अवांछित/असामाजिक तत्वों के सक्रिय होने के कारण विधि-व्यवस्था की समस्या हो सकती है। इसके कारण लोक शांति भंग हो सकती है।अतः उपर्युक्त पृष्ठभूमि में मैं, आदित्य प्रकाश, भा०प्र०से०, जिला दण्डाधिकारी, सीवान संतुष्ट हो कर इस न्यायालय के आदेश ज्ञापांक 289 मु०/विधि दिनांक 06.10.2025 द्वारा जारी निषेधाज्ञा को विलोपित करते हुए दिनांक 04.11.2025 को 6.00 बजे अप० से चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने तक के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 B.N.S.S. में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए सम्पूर्ण सीवान जिला के अन्तर्गत निम्नांकित आदेश जारी करता हूँ-1. उक्त अवधि में किसी भी व्यक्ति/राजनैतिक दल/संगठन के द्वारा राजनैतिक प्रयोजन से संबंधित किसी भी प्रकार की सभा, जुलूस, धरना या प्रदर्शन तथा ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग नहीं किया जाएगा।2. कोई भी व्यक्ति अथवा राजनैतिक दल या संगठन किसी प्रकार का पोस्टर, पर्चा, आलेख, फोटो आदि अथवा किसी व्यक्ति विशेष के विरुद्ध आपत्तिजनक पर्चा, आलेख, फोटो आदि का प्रकाशन नहीं करेंगें। इस संबंध में किसी प्रकार का आपत्तिजनक, विधि विरुद्ध संदेश, व्हाटस ऐप या अन्य सोशल मीडिया, एस०एम०एस० अथवा अन्य ईलेक्ट्रॉनिक्स माध्यम से आदान-प्रदान नहीं करेंगे, जिससे चुनाव आदर्श आचार संहिता का उल्लघंन होता हो।3. कोई भी व्यक्ति किसी धार्मिक स्थल का प्रयोग राजनैतिक प्रचार के लिए नहीं करेंगे एवं साम्प्रदायिक भावनाओं को भड़काने का कार्य नहीं करेंगे।4. कोई भी व्यक्ति/राजनैतिक दल/संगठन/मतदाताओं को डराने-धमकाने एवं किसी भी प्रलोभन में लाने का प्रयास नहीं करेंगे।5. उक्त अवधि में एक स्थान पर 5 से अधिक व्यक्ति जमा नहीं होंगे।6. मतदान की तिथि दिनांक 06.11.2025 को प्रातः 6.00 बजे से संध्या 6.00 बजे तक राष्ट्रीय उच्च पथ/राजकीय उच्च पथ को छोड़कर अन्य सड़कों पर बिना परमिट वाले वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। मतदान केंद्र के अन्दर कोई भी अभ्यर्थी / राजनैतिक दलों के अंगरक्षक (जेड श्रेणी को छोड़करी की जाने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही कोई भी अभ्यर्थी द्वारा मतदान केंन्द्र के अन्दर मोबाइल फोन का उपयोग नहीं किया जाएगा।

  1. कोई भी व्यक्ति आग्नेयास्त्र, तीर-धनुष, लाठी, भाला, गड़ासा एवं मानव शरीर के लिए घातक कोई भी हथियार का प्रदर्शन नहीं करेंगे।

(क) यह आदेश परम्परागत ढंग से शस्त्र धारण करने वाले समुदाय, विधि-व्यवस्था एवं निर्वाचन कर्तव्य पर लगे दंडाधिकारी / निर्वाचन कर्मियों और पुलिस कर्मियों पर लागू नहीं होगा।

यह आदेश शादी, बारात पार्टी, शव यात्रा, हाट बाजार, अस्पताल में ले जा रहे मरीज के साथ जाने वाले व्यक्तियों, विद्युत संकटकालीन सेवा, मिल्क वाहन, दूरभाष सेवा, पानी टैंकरी एवं कर्तव्य पर तैनात सरकारी कर्मचारी/पुलिस बल पर लागू नहीं होगा।

किसी भी राजनैतिक दल/व्यक्ति/संगठन के द्वारा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आदर्श आचार संहिता के संदर्भ में समय-समय पर जारी दिशा-निर्देश के विपरीत कोई कार्य नहीं किया जायेगा।

Continue Reading

Trending