सिवान
जनसंख्या नियंत्रण केवल सरकारी एजेंडा नहीं, बल्कि हर नागरिक की सामाजिक जिम्मेदारी ; डीएम
सदर अस्पताल में एक महिला लाभार्थी को अंतरा गर्भनिरोधक MPA सब कुटेनियस की सुई लगाकर किया गया शुभारंभ:पुरुष नसबंदी महिलाओं की तुलना में अधिक सरल, सुरक्षित और प्रभावी प्रक्रिया: सिविल सर्जन सिवान, 11 जुलाई।जनसंख्या नियंत्रण के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना और योग्य दंपतियों को स्थायी व अस्थायी गर्भनिरोधक साधनों के बारे में परामर्श व सेवा प्रदान करना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। जिसको लेकर विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर 11 जुलाई से 31 जुलाई तक जिले भर में जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। सदर अस्पताल परिसर स्थित सभागार में एक महिला लाभार्थी को अंतरा गर्भनिरोधक MPA सब कुटेनियस की सुई लगाकर इसका शुभारंभ किया गया है। जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने बताया कि बढ़ती जनसंख्या केवल संख्या नहीं बल्कि संसाधनों पर बढ़ता बोझ है। अगर हमें अगली पीढ़ी को बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और जीवन देना है, तो हमें सबसे पहले परिवार नियोजन को अपनाना होगा। क्योंकि जनसंख्या नियंत्रण केवल सरकारी एजेंडा नहीं बल्कि हर नागरिक की सामाजिक जिम्मेदारी है। इसी को लेकर 11 से 31 जुलाई तक चलने वाला परिवार स्थिरीकरण पखवाड़ा एक ऐसा प्रयास किया गया है, जो ना सिर्फ स्वस्थ समाज बल्कि सशक्त अगली पीढ़ी की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है।सिविल सर्जन डॉ श्रीनिवास प्रसाद ने बताया कि परिवार नियोजन को लेकर समाज में अब भी कई मिथक और भ्रांतियां व्याप्त हैं। विशेष रूप से पुरुष नसबंदी को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में यह गलतफहमी है कि इससे पौरुष शक्ति में कमी आ जाती है। वहीं कुछ लोग ठंड के मौसम में ही ऑपरेशन करवाने की बात कहते हैं, जो वैज्ञानिक दृष्टिकोण से गलत है। पुरुष नसबंदी महिलाओं की तुलना में अधिक सरल, सुरक्षित और प्रभावी प्रक्रिया है। इसमें न तो कोई कमजोरी आती है, और न ही कार्यक्षमता पर प्रभाव पड़ता है। लेकिन मिथकों को तोड़कर जिम्मेदार पिता और पति बनने की सोच को अपनाने की जरूरत है। जनसंख्या स्थिरीकरण को लेकर आमजन में जागरूकता बढ़ाने के साथ ही इच्छुक दंपतियों को योग्य गर्भनिरोधक साधनों की जानकारी देना है। परिवार नियोजन को सामाजिक स्तर पर जिम्मेदारी के रूप में प्रस्तुत करना और सीमित और नियोजित परिवार की सोच को प्रोत्साहन देने के अलावा पुरुषों को भी परिवार नियोजन में भागीदार बनाना है।सदर अस्पताल के अधीक्षक डॉ अनिल कुमार सिंह ने कहा कि जनसंख्या स्थिरीकरण को लेकर जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल एवं जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर महिला बंध्याकरण, पुरुष नसबंदी, गर्भनिरोधक गोलियां, कापर- टी और गर्भनिरोधक इंजेक्शन जैसी सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। बढ़ती जनसंख्या पर रोक लगाने को लेकर जन समुदाय को जागरूक करने के उद्देश्य से जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल सहित जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों पर जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा का आयोजन 11 जुलाई से 31 जुलाई तक “परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा” का आयोजन किया जाना है। जिसमें आशा फैसिलिटेटर, आशा कार्यकर्ता, जीविका व स्वास्थ्य कर्मियों के सहयोग से गर्भनिरोधक, आपातकालीन स्थायी व अस्थायी उपाय एवं परामर्श पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।इस अवसर पर सदर अस्पताल के अधीक्षक डॉ अनिल कुमार सिंह, डॉ वंदना वर्षा, जीएनएम अर्चना कुमारी, परिवार नियोजन परामर्शी आरुती बोहरा, सिफार के डीपीसी धर्मेंद्र रस्तोगी, पीएसआई के जिला कार्यक्रम प्रबंधक मुरलीधर सहित कई अन्य अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे। जिला मूल्यांकन एवं अनुश्रवण पदाधिकारी (डीएमएंडईओ) रवि शेखर ने बताया कि जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा के दौरान विभागीय अधिकारियों द्वारा जिले को लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसमें 1525 महिला बंध्याकरण, 115 पुरुष नसबंदी, 3800 आईयूसीडी, पीपीआईयूसीडी और पीएआईयूसीडी, 4295 गर्भनिरोधक MPA सब कुटेनियस माध्यम से लगाया जाना है। साथ ही पुरुष नसबंदी कराने वाले लाभार्थियों को तीन हज़ार जबकि उत्प्रेरक को चार सौ रुपए प्रोत्साहन राशि दी जाती हैं। इसी तरह महिला बंध्याकरण में दो हज़ार जबकि उत्प्रेरक को तीन सौ, प्रसव उपरांत बंध्याकरण कराने वाली लाभार्थी को तीन हज़ार जबकि उत्प्रेरक को चार सौ रुपए दिए जाते हैं। वहीं प्रसव उपरांत कॉपर टी लगाने पर तीन सौ जबकि उत्प्रेरक को 150, गर्भपात उपरांत कॉपर टी लगाने पर 300 जबकि उत्प्रेरक को 150, इसी तरह गर्भनिरोधक MPA सब कुटेनियस सूई लगाने वाली महिलाओं को 100 जबकि उत्प्रेरक को 100 रुपए प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान है।
देश
श्रीकांत धाम में श्री बांके बिहारी प्राकटोत्स आज
लोकतंत्र न्यूज,सीवान;- हुसैनगंज प्रखंड के हथौड़ा गांव स्थित श्रीकांत धाम में इस वर्ष श्री बांके बिहारी जी का प्राकटोत्सव 4 और 5 सितंबर को दो दिवसीय कार्यक्रम के रूप में मनाया जाएगा।शुक्रवार 4 सितंबर की सुबह व्यास सुदर्शन यादव की टीम द्वारा अष्टयाम शुरू होगा।दोपहर में श्री लक्ष्मेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक किया जाएगा।शाम को प्रसिद्ध भोजपुरी व्यास टुनटुन हलचल द्वारा श्री बिहारी जी के प्राकट्य उत्सव की संगीतमय कथा प्रस्तुत की जाएगी।इसके साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होगा, जिसका उद्घाटन स्थानीय विशिष्ट लोगों द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा।मध्य रात्रि में श्री बांके बिहारी जी का प्राकट्य होगा।इस अवसर पर भव्य झांकी निकाली जाएगी और महाआरती का आयोजन होगा एवं महाप्रसाद का भी वितरण किया जाएगा।दूसरे दिन अष्टयाम की पूर्णाहुति आयोजित किया जाएगा।मंदिर को वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर के तर्ज पर सजाया गया है।इसके लिए वृंदावन से कलाकारों को बुलाया गया है।कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए कई समितियों का गठन किया गया है।संचालन समिति में अधिवक्ता एवं पत्रकार अरविंद कुमार पांडेय, पंकज पांडेय एवं अमृत राज पांडेय को शामिल किया गया है।बैठक में रीता पांडेय, अधिवक्ता जयनाथ सिंह, अधिवक्ता अविनाश कुमार सिंह, अधिवक्ता सादाब खां, श्री माता वैष्णो देवी दर्शन समिति के अध्यक्ष एवं सचिव मिथिलेश कुमार सिंह, अनूप कुमार, सुधीर कुमार, इमरान अली मंसूरी, राजीव कुमार मिंटू, सुभाष कुमार, अजय यादव, सुमितकमार, पप्पू कुमार, तारकेश्वर चौहान, राजू कुमार, चंदन , सचिन , प्रिंस सहित अन्य शामिल हैं।


Business
सिवान में KFC आउटलेट का हुआ भव्य शुभारंभ,फ्राइड स्वादिष्ट चिकन का लुत्फ़ अब सिवान
लोकतंत्र न्यूज,सिवान ; फ्राइड चिकन के लिए मशहूर दुनिया का प्रसिद्ध रेस्तरां केएफसी के नवीन आउटलेट का सिवान में भव्य उद्घाटन हुआ।यह रेस्तरां हॉस्पिटल रोड के चंद्रिका टॉवर में खुला है।बुधवार को इसका उद्घाटन डीडीसी,सिवान अमिताभ सिंह द्वारा किया गया।इस अवसर पर सदर एसडीएम श्री आशुतोष गुप्ता की गरिमामई उपस्थिति रही।

सिवान चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष सह उद्यमी डॉक्टर रूपेश कुमार ने बताया कि पहले लोग केएफसी के स्वाद के लिए बड़े शहरों में जाया करते थे लेकिन अब सिवान में यह सुविधा उपलब्ध होगी। जिसमें फ्राइड चिकन की लज़ीज़ वैराइटी तो उपलब्ध होगी ही। एक पारिवारिक माहौल में केएफसी के स्वाद का लुत्फ उठाया जा सकेगा। केएफसी के रीजनल मैनेजर विनीत कुमार ने बताया कि केएफसी अपने उत्पादों की गुणवत्ता के चलते ही 1930 से 150 देशों में ग्राहकों को फ्राइड चिकन का लजीज स्वाद मुहैया करवा रहा है। उन्होंने बताया कि हम स्वाद और क्वालिटी के साथ कोई समझौता नहीं करते हैं। हमारे उत्पादों का स्तरीय मानक निर्धारित है।

एरिया मैनेजर रंजन ने बताया कि हमारे गुप्त मसाले अद्भुत स्वाद के लिए जाने जाते हैं।उदघाटन के मौके पर मौजूद चार्टर्ड एकाउंटेंट कुमार गंधर्व ने बताया कि हमारे परिवार के बच्चे सिवान में के एफ सी के आने की बात सुनकर हीं खुश हैं। इस अवसर पर महादेव पासवान, गणेश दत्त पाठक, डॉक्टर फैसल महमूद, अभिषेक श्रीवास्तव, अरविंद पाठक आदि उपस्थित रहे।
Uncategorized
भव्यता के साथ हुआ श्रीकृष्ण बाल मेला का आयोजन
लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- भगवान श्रीकृष्ण के जीवन-दर्शन,सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को श्रीकृष्ण बाल मेला का आयोजन हुआ।आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. शरद चौधरी की अध्यक्षता में विशिष्ट अतिथियों द्वारा मंगलदीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।कार्यक्रम का प्रारम्भ इस्कॉन मंदिर की ओर से प्रस्तुत हरिकीर्तन से हुई, जिससे सम्पूर्ण वातावरण श्रीकृष्णमय हो गया।इसके बाद श्रीकृष्ण,राधा और सुदामा के रूप में सुसज्जित बच्चों और उनके अभिभावकों द्वारा शोभायात्रा निकाली गयी, जो आयोजन का प्रमुख आकर्षण रही।कार्यक्रम में दीप मंत्र,श्रीकृष्ण स्तुति तथा योगेश्वर श्रीकृष्ण के चरित्र पर आधारित काव्य पाठ की प्रस्तुति से श्रद्धालु दर्शक भावविभोर नजर आये।कलाकारों ने अपने शानदार प्रस्तुति से श्रीकृष्ण के जीवन और उनके आदर्शों को जीवंत कर दिया।कार्यक्रम में गणेश पांडे, शिवन्या कुमार, राजन शाह, करिश्मा कुमारी, अनमोल कुमार, राजन बयान सिंह, गिरिजेश कुमार, रंजन कुमार, अंजना कुमारी, जीतन कुमार, शिवानी कुमारी, सरोज कुमारी, रुद्र प्रताप, समी कुमारी, जिज्ञासा कुमार एवं राजेश कुमार सहित अन्य कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.दर्शकों को संबोधित करते हुए प्रो. रविंद्र नाथ पाठक ने कहा कि श्रीकृष्ण का व्यक्तित्व केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि उसमें पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, नागरिक कर्तव्य, कुटुंब की मर्यादा और समाज के कुशल नेतृत्व का अद्भुत समावेश दिखाई देता है.

उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को श्रीकृष्ण के जीवन-दर्शन से नेतृत्व, कर्तव्य और सामाजिक जिम्मेदारी की प्रेरणा लेनी चाहिए.आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. शरद चौधरी ने कहा कि श्रीकृष्ण बाल मेला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को एक सूत्र में जोड़ने का प्रयास है. उन्होंने कहा, “किसी भी धार्मिक अनुष्ठान, उत्सव या सामाजिक आयोजन की सफलता किसी एक व्यक्ति के प्रयास से संभव नहीं है। इसमें समाज के हर वर्ग की सहभागिता जरूरी है. सामूहिक सहभागिता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है.”। पर्यवेक्षक जादूगर विजय ने कहा कि इस वर्ष का आयोजन विशेष है, क्योंकि इसमें शिशु वर्ग से लेकर वृद्ध तक विभिन्न आयु वर्ग के लोग प्रतिभागी के रूप में शामिल हो रहे हैं. उन्होंने बताया कि आयोजन की प्रेरणा संस्कार भारती से मिली है और इसके लिए संस्था के प्रति वे आज भी कृतज्ञ हैं।

कार्यक्रम को नंदलाल खादरिया, डॉ. राजन कल्याण सिंह, डॉ. विकास कुमार, राम प्रेम शंकर सिंह, रजनीकांत जायसवाल, लक्ष्मीकांत शाह, अश्विनी कुमार श्रीवास्तव और बृजमोहन प्रसाद ने भी संबोधित किया.आयोजन की व्यवस्था में डॉ. राकेश तिवारी, लव कुमार साहू, सुनील कुमार, ओम प्रकाश शर्मा, विजय शंकर पांडे, नीरज शर्मा, चंद्रमा चंद्रही, सरोज सोनी, धीरज श्रीवास्तव सहित कई सदस्य सक्रिय रहे।बच्चों की वेशभूषा और सांस्कृतिक प्रस्तुति तथा शोभायात्रा आयोजन आकर्षण का केंद्र रहा।
-
Business4 days agoसिवान में KFC आउटलेट का हुआ भव्य शुभारंभ,फ्राइड स्वादिष्ट चिकन का लुत्फ़ अब सिवान
-
Uncategorized6 days agoभव्यता के साथ हुआ श्रीकृष्ण बाल मेला का आयोजन
-
देश2 days agoश्रीकांत धाम में श्री बांके बिहारी प्राकटोत्स आज
-
Politics1 day agoसेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित, कार्यकर्ताओं ने लिया सेवा का संकल्प
