Connect with us

Uncategorized

चौकी प्रभारी को लोगो ने फूल देकर की विदाई

Published

on

महराजगंज। कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने कुछ थानेदार व पुलिस चौकी प्रभारियों का तबादला किया था। उसी तबादला के क्रम में सीमा क्षेत्र की पुलिस चौकी बहुआर के चौकी प्रभारी बृजेश सिंह का तबादला थानाध्यक्ष चौक के पद पर हो गया है। जिसके बाद बुधवार को क्षेत्र के लोगों ने स्थानांतरित चौकी प्रभारी को विदाई दी।बहुआर चौकी पर साधारण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें थाना प्रभारी निचलौल निर्भय सिंह तथा चौकी क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने चौकी प्रभारी बृजेश सिंह को माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी। थाना प्रभारी निर्भय सिंह, रामनिधि पटेल, बोनी शेख, अखिलेश कुमार, विजय बहादुर, गौरीशंकर, दिनेश, नरसिंह, सलीम, नवागत चौकी प्रभारी अंकित सिंह, रामाश्रय यादव, अमित कुमार गुप्ता, राधेश्याम सिंह मौजूद रहे।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uncategorized

भव्य कलश यात्रा से राममय हुआ सिवान,श्री राजन जी महाराज के श्रीमुख से श्रीराम कथा कल से

Published

on

लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- राजन जी महाराज के श्रीमुख से होने वाली श्रीराम कथा के परिप्रेक्ष्य में शनिवार को एक भव्य कलश यात्रा निकली।श्रद्धा का कारवां देख नगरवासी आस्था से अभिभूत हो गए।भव्य कलश यात्रा में नगर की मातृ शक्ति ने जबरदस्त उत्साह और श्रद्धा का परिचय दिया। मातृ शक्ति के सर पर कलश और मन में राम थे। इस कलश यात्रा में वेद विद्यालय के बटुक, रामदरबार की झांकी, पौराणिक महत्व वाली पंगनूर गाय, इस्कॉन की कीर्तन मंडली, मुखौटा कलाकार के साथ भरौली मठ के महंत और श्रीराम कथा के अध्यक्ष स्वामी राम नारायण दास के साथ अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पूज्य राजन जी महाराज की गरिमामई उपस्थिति रही।शनिवार को नगर के तरवारा मोड़ पर श्रीराम कथा के प्रसंग में भव्य कलश यात्रा के संदर्भ में मातृशक्ति और अन्य सहभागियों का एकत्रीकरण हुआ। मातृशक्ति श्रद्धा और आस्था से बेहद उत्साहित नजर आ रही थी। जब श्रद्धा का कारवां नगर के तरवारा मोड़ से प्रारंभ होकर, बाबुनिया मोड़, जे पी चौक, मालवीय चौक होते हुए गुजरा तो नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का श्रद्धापूर्ण अभिनंदन किया। जय श्री राम और हर हर महादेव के नारों से नगर गुंजायमान हो गया। सनातन परम्परा में कलश को शुभता और पवित्रता का प्रतीक माना जाता रहा है। रामदरबार की झांकी को देख नगरवासी निहाल हो गए। इस्कॉन की कीर्तन मंडली ने अद्भुत सांस्कृतिक समागम के दृश्य को प्रस्तुत किया। कलश यात्रा के दौरान भरौली मठ के महंत श्री राम नारायण दास जी, जहां पौराणिक महत्व वाली पंगनूर गौ माता के साथ रथ पर सवार थे। वहीं पूज्य राजन जी महाराज पुष्प सुसज्जित वाहन में सवार थे। कलश यात्रा के दौरान व्याप्त अनुशासन और गरिमा भी सभी को प्रभावित कर रही थी। कलश यात्रा में हर उम्र के श्रद्धालुओं की सहभागिता रही।कलश यात्रा वी एम इंटर कॉलेज के प्रांगण में पहुंची, जहां सभी कलश को कथा स्थल पर रखा गया। ये कलश नौ दिवसीय कथा के उपरांत मातृ शक्ति को प्रदान किया जाएगा। रविवार से वी एम इंटर कॉलेज के प्रांगण में अंतराष्ट्रीय कथा वाचक पूज्य राजन जी महाराज के श्रीमुख से संगीतमय, लालित्यपूर्ण, रसमयी श्रीराम कथा का वाचन संध्या 4.30 बजे से प्रारंभ हो जाएगा, जो रात्रि 8.00 बजे तक चलेगा। श्री राम कथा आयोजन समिति के संरक्षक डॉक्टर रामेश्वर कुमार, डॉक्टर राम इकबाल गुप्ता, अध्यक्ष डॉक्टर राजन कल्याण सिंह, स्वागताध्यक्ष डॉक्टर शरद चौधरी और संयोजक डॉक्टर रूपेश कुमार ने कलश यात्रा में सहभागिता निभानेवाले श्रद्धालुओं, नगरवासियों और पुलिस , स्वास्थ्य विभाग सहित जिला प्रशासन को सहयोग हेतु आभार जताते हुए 8 मार्च से शुरू होने वाली श्रीराम कथा के श्रवण हेतु श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक पधारने का निवेदन किया है और कहा है कि श्रद्धालुजन श्रीराम कथा के श्रवण के पुण्य के भागी बनें। कथा स्थल पर निःशुल्क पार्किंग की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुगण के लिए सुविधा प्रदान करने के लिए श्रीराम सेवक दल और रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स क्लब के सदस्य भी मौजूद रहेंगे।

Continue Reading

देश

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय की माता -पिता की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

Published

on

लोकतंत्र न्यूज नेटवर्क,सिवान;- भारतीय जनता पार्टी सिवान के पूर्व जिला अध्यक्ष संजय कुमार पाण्डेय के द्वारा उनके पूजनीय माता स्वर्गीय सावित्री देवी एवं पिता स्वर्गीय अवधेश कुमार पाण्डेय की ग्यारहवीं पुण्यतिथि पर सोमवार को शहर के सफायर इन होटल में पुष्पांजलि और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।वहीं इस मौके पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया गया था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक सह बिहार सरकार के स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री मंगल पाण्डेय ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से देश में सनातन और संस्कृति जीवित रहती है।हमारे सनातन में माता-पिता का स्थान सर्वोपरि रखा गया है और मैं सौभाग्यशाली हूं कि मुझे भी स्वर्गीय अवधेश कुमार पाण्डेय जी के द्वारा पुत्रवत प्रेम मिला है। और माननीय मंत्री ने ऐसे आयोजन के लिए संजय पाण्डेय और उनके भाई राजेश कुमार पाण्डेय को धन्यवाद दिया।कार्यक्रम में देश विदेश से मशहूर कवि आए हुए थे बुद्धिनाथ मिश्रा देहरादून से संस्कृति मिश्रा दिल्ली से सुभाष चंद्र यादव गोरखपुर से विष्णु सक्सेना शिकोहाबाद से डॉक्टर सर्वेश अस्थाना लखनऊ से पंडित भूषण त्यागी बनारसी से चेतन चर्चित इंदौर से और श्रीमती आरती आलोक वर्मा सिवान से और अपने सिवान के सुनील कुमार तंग ने सभी कवियों का स्वागत किया और इस कार्यक्रम के स्वागतकर्ता के रूप में नीलम पाण्डेय श्याम किशोर पाण्डेय कौशलेंद्र प्रसाद मिश्र रंजना पाण्डेय अरविंद कुमार पाण्डेय कनकलता मिश्र विपुंजय मिश्रा विक्की पाण्डेय अरुण कुमार पाण्डेय सहित पूरे पाण्डेय परिवार ने अतिथियों का अगुवाई किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्वास्थ्य मंत्री के साथ दरौंदा के विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ़ ब्यास सिंह, गोरियाकोठी के विधायक दिवेश कांत सिंह,सिवान के पूर्व एमएलसी मनोज कुमार सिंह,पूर्व विधायक डॉ देवरंजन सिंह,राजीव कुमार बिट्टू, संगीता चौधरी,न.प.की अध्यक्ष सेम्पी गुप्ता,उपाध्यक्ष किरण गुप्ता,पूर्व जिलापरिषद अध्यक्ष लीलावती गिरि, सिवान भाजपा के जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी,सिवान भाजपा के पूर्वी के अध्यक्ष रंजीत प्रसाद,चंद्रकेतु सिंह,महादेव पासवान रिजवान अहमद सहित जिले के सैकड़ो गणमान्य लोगों ने स्वर्गीय सावित्री देवी और स्वर्गीय अवधेश कुमार पांडे के तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया और कवियों को सुना।

Continue Reading

बिहार

होम्योपैथिक साइंस कांग्रेस 2026 में डॉ. अविनाश चंद्र का हुआ सम्मान

Published

on

लोकतंत्र न्यूज नेटवर्क,पटना /सिवान:); – पटना में दिनांक 8 फरवरी को ए. एन. सिन्हा सामाजिक अध्ययन संस्थान, उत्तर गांधी मैदान, पटना में होम्योपैथिक साइंस कांग्रेस 2026 का भव्य एवं सफल आयोजन संपन्न हुआ।इस अवसर पर सिवान के वरिष्ठ एवं प्रख्यात होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अविनाश चंद्र को चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में उनके विशिष्ट, सतत एवं मानव कल्याणकारी योगदान के लिए गरिमामय रूप से सम्मानित किया गया।

यह गौरवपूर्ण सम्मान भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के माननीय राज्य मंत्री डॉ. श्री राज भूषण चौधरी के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया।इस गरिमामय आयोजन का उद्घाटन बिहार सरकार की माननीया मंत्री श्रीमती रमा निषाद(पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग) के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ, जिससे समारोह को विशेष गौरव और प्रतिष्ठा प्राप्त हुई।सेमिनार में देश के विभिन्न राज्यों से पधारे वरिष्ठ, अनुभवी एवं प्रतिष्ठित होम्योपैथिक चिकित्सकों की गरिमामय उपस्थिति रही। उनके ज्ञानवर्धक विचारों, अनुभव-साझाकरण तथा शोधपरक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम के शैक्षणिक, वैज्ञानिक एवं वैचारिक स्तर को अत्यंत समृद्ध और सुदृढ़ बनाया।डॉ. अविनाश चंद्र को प्राप्त यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत समर्पण और सेवा-भावना का प्रतीक है, बल्कि होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के प्रति समाज के बढ़ते विश्वास और सम्मान का भी सशक्त प्रमाण है।

Continue Reading

Trending