Connect with us

Uncategorized

विश्व आयुर्वेद परिषद द्वारा दयानन्द आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में व्यक्तित्व विकास वर्ग का हुआ शुभारंभ

Published

on

लोकतंत्र न्यूज़ नेटवर्क,सिवान ;- विश्व आयुर्वेद परिषद,बिहार इकाई के द्वारा दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज परिसर में आयोजित 7 दिवसीय व्यक्तित्व विकास वर्ग के दुसरे दिन सोमवार को धन्वंतरि सभागार में शिविर का विधिवत उद्घाटन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वैद्य शिवादित्य ठाकुर,मुख्य अतिथि वैद्यनाथ आयुर्वेद भवन प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त प्रबंध निदेशक श्री प्रमोद शर्मा, विश्व आयुर्वेद परिषद के प्रांत संरक्षक सह पूर्व प्राचार्य डॉ प्रजापति त्रिपाठी,विश्व आयुर्वेद परिषद के प्रान्त महासचिव सह दयानन्द आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के प्राचार्य डॉ सुधांशु शेखर त्रिपाठी,विश्व आयुर्वेद परिषद के प्रदेश अध्यक्ष वैद्य सचिदानंद पटेल,महाविद्यालय के सचिव डॉ रामानन्द पांडेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं भगवान धन्वंतरि के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया।इस कार्यक्रम के साक्षी रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक सेवा भारती के उत्तर बिहार के प्रान्त संगठन मंत्री श्री राजाराम जी भी रहे। 6 से 12 जुलाई तक चलने वाले इस व्यक्तित्व विकास वर्ग में बिहार के छः महाविद्यालयों के 61 छात्र छात्राएं भाग ले रहे हैं. इस वर्ग में देश के विभिन्न शहरों से आयुर्वेद संस्थानों के राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न विषयों के प्रकाण्ड विद्वान छात्र-छात्राओं को व्यक्तित्व विकास विषय सहित आयुर्वेद के अन्यान्य विषयों पर व्याख्यान देंगे। इस मौके पर दयानन्द आयुर्वेदिक कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ प्रजापति त्रिपाठी ने मंचासीन अतिथियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए व्यक्तित्व विकास वर्ग में आये प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।वहीं प्राचार्य डॉ सुधांसु शेखर त्रिपाठी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम में आने के लिए आभार जताते हुए व्यक्तित्व विकास वर्ग में भाग ले रहे प्रतिभागियों से वर्ग में दिये गये व्याख्यानों व बताई गई बातों को पुरे मनोयोग से सुनने व आत्मसात करने का आग्रह करते हुए शुभकामनायें दीं।

कार्यक्रम की शुरुआत में सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह से सम्मान किया गया।व्यक्तित्व विकास वर्ग के प्रथम सत्र में कशी हिन्दू विश्वविद्यालय के सिद्धांत दर्शन विभाग के सहायक आचार्य देवानंद उपाध्याय ने दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में स्वस्थ्य चतुष्क विषय पर विशेष व्याख्यान दिया।उन्होंने दिनचर्या, ऋतुचर्या, अधारनीय-धारनीय वेग, व्यायाम, सद्वृत्त, अनुत्पत्तिकर चिकित्सा, अगंतु रोग, प्रकृति, मानसिक स्वास्थ्य और पंचेन्द्रिय-बुद्धि समन्वय जैसे विषयों पर सारगर्भित विचार प्रस्तुत किए।छात्रों व शिक्षकों ने इस शैक्षिक सत्र को अत्यंत उपयोगी बताया।

मंच संचालन डॉ अंकेश मिश्रा एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ दुर्गेश कुमार ने किया। इस अवसर पर उप प्राचार्य डॉ राजा प्रसाद,डॉ उपेंद्र पर्वत पांडेय,डॉ पुष्कर राय, डॉ सुजीत,प्रकाश सिंह,अरुण पांडेय मनोज पांडेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

श्रीकांत धाम में श्री बांके बिहारी प्राकटोत्स आज

Published

on

लोकतंत्र न्यूज,सीवान;- हुसैनगंज प्रखंड के हथौड़ा गांव स्थित श्रीकांत धाम में इस वर्ष श्री बांके बिहारी जी का प्राकटोत्सव 4 और 5 सितंबर को दो दिवसीय कार्यक्रम के रूप में मनाया जाएगा।शुक्रवार 4 सितंबर की सुबह व्यास सुदर्शन यादव की टीम द्वारा अष्टयाम शुरू होगा।दोपहर में श्री लक्ष्मेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक किया जाएगा।शाम को प्रसिद्ध भोजपुरी व्यास टुनटुन हलचल द्वारा श्री बिहारी जी के प्राकट्य उत्सव की संगीतमय कथा प्रस्तुत की जाएगी।इसके साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होगा, जिसका उद्घाटन स्थानीय विशिष्ट लोगों द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा।मध्य रात्रि में श्री बांके बिहारी जी का प्राकट्य होगा।इस अवसर पर भव्य झांकी निकाली जाएगी और महाआरती का आयोजन होगा एवं महाप्रसाद का भी वितरण किया जाएगा।दूसरे दिन अष्टयाम की पूर्णाहुति आयोजित किया जाएगा।मंदिर को वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर के तर्ज पर सजाया गया है।इसके लिए वृंदावन से कलाकारों को बुलाया गया है।कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए कई समितियों का गठन किया गया है।संचालन समिति में अधिवक्ता एवं पत्रकार अरविंद कुमार पांडेय, पंकज पांडेय एवं अमृत राज पांडेय को शामिल किया गया है।बैठक में रीता पांडेय, अधिवक्ता जयनाथ सिंह, अधिवक्ता अविनाश कुमार सिंह, अधिवक्ता सादाब खां, श्री माता वैष्णो देवी दर्शन समिति के अध्यक्ष एवं सचिव मिथिलेश कुमार सिंह, अनूप कुमार, सुधीर कुमार, इमरान अली मंसूरी, राजीव कुमार मिंटू, सुभाष कुमार, अजय यादव, सुमितकमार, पप्पू कुमार, तारकेश्वर चौहान, राजू कुमार, चंदन , सचिन , प्रिंस सहित अन्य शामिल हैं।

Continue Reading

Business

सिवान में KFC आउटलेट का हुआ भव्य शुभारंभ,फ्राइड स्वादिष्ट चिकन का लुत्फ़ अब सिवान

Published

on

लोकतंत्र न्यूज,सिवान ; फ्राइड चिकन के लिए मशहूर दुनिया का प्रसिद्ध रेस्तरां केएफसी के नवीन आउटलेट का सिवान में भव्य उद्घाटन हुआ।यह रेस्तरां हॉस्पिटल रोड के चंद्रिका टॉवर में खुला है।बुधवार को इसका उद्घाटन डीडीसी,सिवान अमिताभ सिंह द्वारा किया गया।इस अवसर पर सदर एसडीएम श्री आशुतोष गुप्ता की गरिमामई उपस्थिति रही।

सिवान चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष सह उद्यमी डॉक्टर रूपेश कुमार ने बताया कि पहले लोग केएफसी के स्वाद के लिए बड़े शहरों में जाया करते थे लेकिन अब सिवान में यह सुविधा उपलब्ध होगी। जिसमें फ्राइड चिकन की लज़ीज़ वैराइटी तो उपलब्ध होगी ही। एक पारिवारिक माहौल में केएफसी के स्वाद का लुत्फ उठाया जा सकेगा। केएफसी के रीजनल मैनेजर विनीत कुमार ने बताया कि केएफसी अपने उत्पादों की गुणवत्ता के चलते ही 1930 से 150 देशों में ग्राहकों को फ्राइड चिकन का लजीज स्वाद मुहैया करवा रहा है। उन्होंने बताया कि हम स्वाद और क्वालिटी के साथ कोई समझौता नहीं करते हैं। हमारे उत्पादों का स्तरीय मानक निर्धारित है।

एरिया मैनेजर रंजन ने बताया कि हमारे गुप्त मसाले अद्भुत स्वाद के लिए जाने जाते हैं।उदघाटन के मौके पर मौजूद चार्टर्ड एकाउंटेंट कुमार गंधर्व ने बताया कि हमारे परिवार के बच्चे सिवान में के एफ सी के आने की बात सुनकर हीं खुश हैं। इस अवसर पर महादेव पासवान, गणेश दत्त पाठक, डॉक्टर फैसल महमूद, अभिषेक श्रीवास्तव, अरविंद पाठक आदि उपस्थित रहे।

Continue Reading

Uncategorized

भव्यता के साथ हुआ श्रीकृष्ण बाल मेला का आयोजन

Published

on

लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- भगवान श्रीकृष्ण के जीवन-दर्शन,सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को श्रीकृष्ण बाल मेला का आयोजन हुआ।आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. शरद चौधरी की अध्यक्षता में विशिष्ट अतिथियों द्वारा मंगलदीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।कार्यक्रम का प्रारम्भ इस्कॉन मंदिर की ओर से प्रस्तुत हरिकीर्तन से हुई, जिससे सम्पूर्ण वातावरण श्रीकृष्णमय हो गया।इसके बाद श्रीकृष्ण,राधा और सुदामा के रूप में सुसज्जित बच्चों और उनके अभिभावकों द्वारा शोभायात्रा निकाली गयी, जो आयोजन का प्रमुख आकर्षण रही।कार्यक्रम में दीप मंत्र,श्रीकृष्ण स्तुति तथा योगेश्वर श्रीकृष्ण के चरित्र पर आधारित काव्य पाठ की प्रस्तुति से श्रद्धालु दर्शक भावविभोर नजर आये।कलाकारों ने अपने शानदार प्रस्तुति से श्रीकृष्ण के जीवन और उनके आदर्शों को जीवंत कर दिया।कार्यक्रम में गणेश पांडे, शिवन्या कुमार, राजन शाह, करिश्मा कुमारी, अनमोल कुमार, राजन बयान सिंह, गिरिजेश कुमार, रंजन कुमार, अंजना कुमारी, जीतन कुमार, शिवानी कुमारी, सरोज कुमारी, रुद्र प्रताप, समी कुमारी, जिज्ञासा कुमार एवं राजेश कुमार सहित अन्य कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.दर्शकों को संबोधित करते हुए प्रो. रविंद्र नाथ पाठक ने कहा कि श्रीकृष्ण का व्यक्तित्व केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि उसमें पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, नागरिक कर्तव्य, कुटुंब की मर्यादा और समाज के कुशल नेतृत्व का अद्भुत समावेश दिखाई देता है.

उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को श्रीकृष्ण के जीवन-दर्शन से नेतृत्व, कर्तव्य और सामाजिक जिम्मेदारी की प्रेरणा लेनी चाहिए.आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. शरद चौधरी ने कहा कि श्रीकृष्ण बाल मेला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को एक सूत्र में जोड़ने का प्रयास है. उन्होंने कहा, “किसी भी धार्मिक अनुष्ठान, उत्सव या सामाजिक आयोजन की सफलता किसी एक व्यक्ति के प्रयास से संभव नहीं है। इसमें समाज के हर वर्ग की सहभागिता जरूरी है. सामूहिक सहभागिता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है.”। पर्यवेक्षक जादूगर विजय ने कहा कि इस वर्ष का आयोजन विशेष है, क्योंकि इसमें शिशु वर्ग से लेकर वृद्ध तक विभिन्न आयु वर्ग के लोग प्रतिभागी के रूप में शामिल हो रहे हैं. उन्होंने बताया कि आयोजन की प्रेरणा संस्कार भारती से मिली है और इसके लिए संस्था के प्रति वे आज भी कृतज्ञ हैं।

कार्यक्रम को नंदलाल खादरिया, डॉ. राजन कल्याण सिंह, डॉ. विकास कुमार, राम प्रेम शंकर सिंह, रजनीकांत जायसवाल, लक्ष्मीकांत शाह, अश्विनी कुमार श्रीवास्तव और बृजमोहन प्रसाद ने भी संबोधित किया.आयोजन की व्यवस्था में डॉ. राकेश तिवारी, लव कुमार साहू, सुनील कुमार, ओम प्रकाश शर्मा, विजय शंकर पांडे, नीरज शर्मा, चंद्रमा चंद्रही, सरोज सोनी, धीरज श्रीवास्तव सहित कई सदस्य सक्रिय रहे।बच्चों की वेशभूषा और सांस्कृतिक प्रस्तुति तथा शोभायात्रा आयोजन आकर्षण का केंद्र रहा।

Continue Reading

Trending