स्वास्थ्य
के एम् सी अस्पताल में मनाया गया नर्सिंग दिवस

शहर के के एम् सी डिजिटल हॉस्पिटल में नर्सिंग दिवस मना कर नर्सिंग सेवा दे रहे नर्सो का उत्साह बढ़ाया गया। बता दे इस संक्रमण काल में संक्रमित मरीजों का देखभाल , चिकित्सकीय केयर बड़ा ही अभूतपूर्व सेवा है इस अवसर पर कार्यरत नर्सिंग स्टाफ ने केक काटकर नर्सेज के प्रणेता मदर टरेसा को याद किया। उनके द्वारा किया गया मानव सेवा एवम् मानवता प्रेम को भुलाया नहीं जा सकता है , इस अवसर पर नर्सिंग अधीक्षक सरिता आर नायर ने कहा कि मरीजो का सेवा ही प्रथम लक्ष्य है चाहे मरीज कैसा भी हो , बिना भेद भाव के सबको सेवा देना हमारा कर्तव्य है, कोराना वार्ड में अधिकांश मरीज कोराना की जंग जीत कर घर जा रहे है इसके पीछे सिर्फ तन्मयता से किया गया नर्सिंग सेवा है । कोराना वार्ड के नर्स कृष्णा एवम् आयुष्मान ने कहा कि इस संक्रमण काल में जितना मरीजों का मदद किया जाना चाहिए उतना हम सब कर रहे है , उन्होंने आम जनता से यह भी गुजारिश किया कि किसी के मदद करने में पीछे ना रहे , मौत सामने हो और किसी की सेवा से जान बच जाय इससे बड़ा कोई पूजा नहीं है। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ शमशुल हक ने कहा कि संक्रमण कल में भेदभाव ना करे, घबराए नहीं, हिम्मत से ही कोरान्ना से जंग जीती जा सकती है । वहीं अस्पताल के चेयरमैन विनय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि किसी भी अस्पताल की रीड की हड्डी नर्सिंग परिवार होती है इनके सेवा एवम् समर्पण को भुलाया नहीं जा सकता है, के एम् सी अस्पताल मानव सेवा है समर्पित है ,इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा प्रमुख डॉ रफीक ने कहा कि कोराना काल में भी आम जन हेतु ओपीडी , आई पी डी , की सेवा अनवरत सरकारी दर पर प्रारंभ है जिसका स्वास्थ्य लाभ जनता को मिल रहा है। हम सभी निश्चित तौर पर मानव सेवा हेतु ही अपने अपने कर्मो के साथ आए है जिसे बिना हिच के लोगों के स्वास्थ्य सेवा लगाना चाहिए। इस अवसर पर राम लखन, जितेंद्र, पीयूष,के पी वर्मा, विकाश, महिमा , पूनम व अन्य मौजूद रहे।
देश
विधायक कर्णजीत सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण,दिया आवश्यक निर्देश
लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- सिवान के दरौंदा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ़ व्यास सिंह ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरौंदा का औचक निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने दवा काउंटर सहित सम्पूर्ण परिसर का निरीक्षण कर अस्पताल में उपलब्ध सभी प्रकार की दवाइयों, चिकित्सा सुविधाओं एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।वहीं उन्होंने भर्ती मरीजों से बातचीत कर अस्पताल उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी ली।

इसके बाद विधायक ने मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ एवं आवश्यक दवाइयाँ समय पर उपलब्ध हों, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया।

सिवान
LUNGS & HEART के डॉ राजन कुमार के क्लीनिक NEELKANTH HOSPITAL का हुआ शुभारंभ
लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- सिवान शहर स्थित बिंदुसार में पूर्व प्रमुख श्री विनोद सिंह के पुत्र LUNGS & HEART के डॉ राजन कुमार के क्लीनिक NEELKANTH HOSPITAL का उद्घाटन प्रसिद्ध समाजसेवी एवं दरौंदा के विधायक कर्णजीत सिंह के बड़े भाई इंजीनियर श्री रमेश सिंह सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।इस अवसर पर भजपा नेता धनंजय सिंह,सुभाष सिंह लीलालवती गिरि,पूनम गिरि,मुखिया आभा देवी,जदयू जिलाध्यक्ष जिशू सिंह,राजेश श्रीवास्तव,जनसुराज नेता दीपक सिंह,डॉ मनोज सिंह सहित शहर के कई चिकित्सक एवं गणमान्य शामिल रहे।

Sports
21 मई 2026 से लगेगा निःशुल्क योग एवं ताईक्वानडो मार्शल आर्ट्स का प्रशिक्षण कैंप
लोकतंत्र न्यूज(सिवान ); – स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास होता है, भले ही यह एक कहावत हो, परन्तु हमारे रोजमर्रा की जिंदगी में यह शत-प्रतिशत सटीक बैठता है। व्यक्तियों खास तौर पर छात्रों का स्वास्थ्य ठीक रहने पर ही उनके मन में उत्तम विचार उत्पन्न होंगें,मन अध्ययन में लगेगा व स्मरण शक्ति भी बढ़ेगी और वे लगन पूर्वक अच्छी शिक्षा ग्रहण करके उत्कृष्ट नागरिक बन पायेंगे।
सिवान योग संघ के सचिव सचिन कुमार पर्वत ने बताया कि इसी उद्देश्य के पूर्ति हेतु ग्रीष्मावकाश के सुअवसर पर सिवान योग एसोसिएशन एवं सिवान डिस्ट्रिक्ट ताईक्वानडो एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में तायक्वानडो कोरियन कराटे (मार्शल आर्टस) व योग-प्राणायाम का एक माह का निःशुल्क प्रशिक्षण वी एम हाई स्कूल सीवान में 21 मई से 21 जून-2026 तक सुबह 5 बजे से सुबह 7 बजे तक लगाया जायेगा।
इस प्रशिक्षण में भाग लेने वाले को हमेशा स्वस्थ रहने के लिए एरोबिक एवं योगा के स्पेशल टिप्स भी बताये जायेंगे और आत्मरक्षा के स्पेशल टेकनीक को सिखाया जायेगा।
कैम्प के समापन के उपरान्त कैम्प में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को संघ द्वारा प्रमाण पत्र भी दिया जायेगा।

-
Business4 days agoसिवान में KFC आउटलेट का हुआ भव्य शुभारंभ,फ्राइड स्वादिष्ट चिकन का लुत्फ़ अब सिवान
-
Uncategorized6 days agoभव्यता के साथ हुआ श्रीकृष्ण बाल मेला का आयोजन
-
देश2 days agoश्रीकांत धाम में श्री बांके बिहारी प्राकटोत्स आज
-
Politics2 days agoसेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित, कार्यकर्ताओं ने लिया सेवा का संकल्प
