स्वास्थ्य
संक्रमण काल में वरदान साबित हो रहा के एम् सी अस्पताल
संक्रमण काल में जहां चिकित्सा व्यवस्था प्रतिदिन सुधार करने में करने में सरकार लगी हुई है वही केएमसी डिजिटल हॉस्पिटल जनपद वासियों के लिए वरदान साबित हो रहा है बता दे कोरोना संक्रमण काल में केएमसी हॉस्पिटल की एक भाग को कोबिड एल टू हस्पिटल, सरकार द्वारा बनाया गया इसके साथ हॉस्पिटल के दूसरे भाग में सामान्य मरीजों हेतु ओपीडी सुविधा जांच व सीटी स्कैन ,एक्स-रे अल्ट्रासाउंड सोनोग्राफी की सुविधा मुहैया कराई जा रही है ताकि जनता को स्वास्थ संबंधी असुविधा ना हो । यह भी बता दें संक्रमण काल में अधिकांश कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो कर घर चले गए एवम् कोराना से जंग जीता। कोबीड चिकित्सा अनुभाग के डॉक्टर रफीक ने बताया कि संक्रमण से भयभीत ना हो, लक्षण आने पर तत्काल चिकित्सक से परामर्श लेवे एवं आइसोलेट हो जाए ।वही डॉक्टर विजय कुमार शर्मा ने बताया की कोरोना संक्रमण में लापरवाही ना होने दे। इसमें बहुत ही सतर्कता के साथ रहने की आवश्यकता है सुबह शाम आयुर्वेदिक काढ़ा का प्रयोग करें तरल पदार्थ ले खाने में पुष्टिवर्धक चीजे ले ।अंकुरित चना, मेथी व मूंग का भी सेवन करें ।पेट को खाली ना रखें । करोना से जंग जीतने में कृष्ण प्रवीण पटेल हार्दिक, निचलौल नसीम अहमद ,यूसरा बानो, कैसरी बेगम, निशा, सोनम समेत ढेर सारे लोगों ने कोरोना की जंग जीता है। संक्रमण से बचाव एवं सावधानी से कोरोना संक्रमण से बचा जा सकता है इसलिए मास्क लगाए एवं समाजिक दूरी का पालन करें।
देश
विधायक कर्णजीत सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण,दिया आवश्यक निर्देश
लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- सिवान के दरौंदा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ़ व्यास सिंह ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरौंदा का औचक निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने दवा काउंटर सहित सम्पूर्ण परिसर का निरीक्षण कर अस्पताल में उपलब्ध सभी प्रकार की दवाइयों, चिकित्सा सुविधाओं एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।वहीं उन्होंने भर्ती मरीजों से बातचीत कर अस्पताल उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी ली।

इसके बाद विधायक ने मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ एवं आवश्यक दवाइयाँ समय पर उपलब्ध हों, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया।

सिवान
LUNGS & HEART के डॉ राजन कुमार के क्लीनिक NEELKANTH HOSPITAL का हुआ शुभारंभ
लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- सिवान शहर स्थित बिंदुसार में पूर्व प्रमुख श्री विनोद सिंह के पुत्र LUNGS & HEART के डॉ राजन कुमार के क्लीनिक NEELKANTH HOSPITAL का उद्घाटन प्रसिद्ध समाजसेवी एवं दरौंदा के विधायक कर्णजीत सिंह के बड़े भाई इंजीनियर श्री रमेश सिंह सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।इस अवसर पर भजपा नेता धनंजय सिंह,सुभाष सिंह लीलालवती गिरि,पूनम गिरि,मुखिया आभा देवी,जदयू जिलाध्यक्ष जिशू सिंह,राजेश श्रीवास्तव,जनसुराज नेता दीपक सिंह,डॉ मनोज सिंह सहित शहर के कई चिकित्सक एवं गणमान्य शामिल रहे।

Sports
21 मई 2026 से लगेगा निःशुल्क योग एवं ताईक्वानडो मार्शल आर्ट्स का प्रशिक्षण कैंप
लोकतंत्र न्यूज(सिवान ); – स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास होता है, भले ही यह एक कहावत हो, परन्तु हमारे रोजमर्रा की जिंदगी में यह शत-प्रतिशत सटीक बैठता है। व्यक्तियों खास तौर पर छात्रों का स्वास्थ्य ठीक रहने पर ही उनके मन में उत्तम विचार उत्पन्न होंगें,मन अध्ययन में लगेगा व स्मरण शक्ति भी बढ़ेगी और वे लगन पूर्वक अच्छी शिक्षा ग्रहण करके उत्कृष्ट नागरिक बन पायेंगे।
सिवान योग संघ के सचिव सचिन कुमार पर्वत ने बताया कि इसी उद्देश्य के पूर्ति हेतु ग्रीष्मावकाश के सुअवसर पर सिवान योग एसोसिएशन एवं सिवान डिस्ट्रिक्ट ताईक्वानडो एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में तायक्वानडो कोरियन कराटे (मार्शल आर्टस) व योग-प्राणायाम का एक माह का निःशुल्क प्रशिक्षण वी एम हाई स्कूल सीवान में 21 मई से 21 जून-2026 तक सुबह 5 बजे से सुबह 7 बजे तक लगाया जायेगा।
इस प्रशिक्षण में भाग लेने वाले को हमेशा स्वस्थ रहने के लिए एरोबिक एवं योगा के स्पेशल टिप्स भी बताये जायेंगे और आत्मरक्षा के स्पेशल टेकनीक को सिखाया जायेगा।
कैम्प के समापन के उपरान्त कैम्प में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को संघ द्वारा प्रमाण पत्र भी दिया जायेगा।

-
Business4 days agoसिवान में KFC आउटलेट का हुआ भव्य शुभारंभ,फ्राइड स्वादिष्ट चिकन का लुत्फ़ अब सिवान
-
Uncategorized6 days agoभव्यता के साथ हुआ श्रीकृष्ण बाल मेला का आयोजन
-
देश2 days agoश्रीकांत धाम में श्री बांके बिहारी प्राकटोत्स आज
-
Politics2 days agoसेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित, कार्यकर्ताओं ने लिया सेवा का संकल्प
