Connect with us

Uncategorized

ऊर्जा विभाग के सचिव मनोज कुमार सिंह ने आपदा प्रबंधन शाखा के साथ की समीक्षात्मक बैठक

Published

on

लोकतंत्र न्यूज़ नेटवर्क,सिवान-: आज दिनांक 14 जून 2025 को समाहरणालय सभागार सिवान में, सचिव, ऊर्जा विभाग-सह-प्रभारी सचिव, सिवान जिला श्री मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में संभावित बाढ़ 2025 को देखते हुए पूर्व तैयारियों को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में जिला पदाधिकारी, सिवान डॉ आदित्य प्रकाश के द्वारा आपदा प्रबंधन हेतु बाढ़ मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के अनुरूप की गई तैयारियों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया।प्रभारी सचिव ने समीक्षा के दौरान तटबंधों की सुरक्षा, नावों की उपलब्धता, राहत शिविरों की व्यवस्था, और चिकित्सा सुविधाओं, मानव रक्षक दवाओं इत्यादि पर विशेष जोर दिया। प्रस्तुतीकरण में जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा बताया गया कि जिले में बाढ़ का मुख्य कारण सारण तटबंध (गोपालगंज) का टूटना और सिवान जिला अंतर्गत प्रवाहित होने वाली सरयू नदी (7 नं. मोगरा चटबंध) का प्रभाव है। जिससे कुल 10 प्रखण्ड प्रभावित हो सकते हैं।बैठक में दिए गए प्रमुख दिशा-निर्देश एवं तैयारियों का विवरणः- तटबंधों की सुरक्षा-जिले में घाघरा और झरही नदी पर स्थित 87.30 कि.मी. लंबे तटबंधों की निगरानी की जा रही है। घाघरा नदी पर स्थित 7 नं. गोगरा तटबंध के संवेदनशील स्थलों का संयुक्त निरीक्षण किया जा चुका है और तटबंध को पूर्ण रूप से सुरक्षित प्रतिवेदित किया गया है।नाव एवं बचाव उपकरण के रूप में जिले में कुल 8 सरकारी देशी नावों में से 2 परिचालन योग्य है तथा 71 निजी नावों के साथ एकरारनामा किया गया है।इसके अतिरिक्त मोटरबोट और 330 लाइफ जैकेट उपलब्ध है।राहत एवं आश्रय स्थलः जिले में कुल 214 बाढ़ राहत एवं आश्रय स्थल और 164 सामुदायिक रसोई केंद्र चिन्हित किए गए है।चिकित्सा व्यवस्था सदर अस्पताल समेत सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर सर्पदंश, एंटी रेबीज, ओ.आर.एस. घोल और अन्य आवश्यक दवाओं का पर्याप्त भण्डारण सुनिश्चित किया गया है।जिले में 325 एंटी-स्नेक वेनम और 478 एंटी रेबीज वैक्सीन उपलब्ध है। किसी भी आपात स्थिति के लिए मोबाइल मेडिकल टीमों का भी गठन किया गया है।खाद्य एवं पशु चारा-बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए चना, चूहा, गुड़ आदि की व्यवस्था हेतु आपूर्तिकर्ता के चयन की प्रक्रिया जारी है। पशुओं के लिए भी चारे का दर निर्धारण कर लिया गया है।सड़क एवं पुल-पुलियाः संभावित बाढ़ 2025 को देखते हुए प्रमंडल के अंतर्गत सभी पुल-पुलिया एवं वेंट की सफाई करा दी गई है और सभी पथों की स्थिति अच्छी है। शेष बचे हुए सफाई कार्यों को 15 जून 2025 तक पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है।आपातकालीन संचालन केंद्र जिला आपातकालीन संचालन केंद्र, सिवान 24×7 कार्यरत है, जिसका दूरभाष संख्या 06154-242000, 242001 और मोबाइल नंबर 9473328100 है।प्रभारी सचिव ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आपसी समन्वय स्थापित कर सभी तैयारियों को अंतिम रूप दें। ताकि बाढ़ की किसी भी स्थिति में जान-माल की क्षति को न्यूनतम किया जा सके।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन, सिवान, अनुमंडल पदाधिकारी, सिवान सदर एवं महाराजगंज, सिविल सर्जन, सिवान, जिला कृषि पदाधिकारी सिवान, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सिवान, सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी सिवान, कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमण्डल / जल निस्सरण प्रमण्डल / लघु सिंचाई प्रमण्डल/सारण नहर प्रमण्डल / विद्युत विभाग के साथ सभी संबंधित लाईन डिपार्टमेन्ट के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

श्रीकांत धाम में श्री बांके बिहारी प्राकटोत्स आज

Published

on

लोकतंत्र न्यूज,सीवान;- हुसैनगंज प्रखंड के हथौड़ा गांव स्थित श्रीकांत धाम में इस वर्ष श्री बांके बिहारी जी का प्राकटोत्सव 4 और 5 सितंबर को दो दिवसीय कार्यक्रम के रूप में मनाया जाएगा।शुक्रवार 4 सितंबर की सुबह व्यास सुदर्शन यादव की टीम द्वारा अष्टयाम शुरू होगा।दोपहर में श्री लक्ष्मेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक किया जाएगा।शाम को प्रसिद्ध भोजपुरी व्यास टुनटुन हलचल द्वारा श्री बिहारी जी के प्राकट्य उत्सव की संगीतमय कथा प्रस्तुत की जाएगी।इसके साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होगा, जिसका उद्घाटन स्थानीय विशिष्ट लोगों द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा।मध्य रात्रि में श्री बांके बिहारी जी का प्राकट्य होगा।इस अवसर पर भव्य झांकी निकाली जाएगी और महाआरती का आयोजन होगा एवं महाप्रसाद का भी वितरण किया जाएगा।दूसरे दिन अष्टयाम की पूर्णाहुति आयोजित किया जाएगा।मंदिर को वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर के तर्ज पर सजाया गया है।इसके लिए वृंदावन से कलाकारों को बुलाया गया है।कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए कई समितियों का गठन किया गया है।संचालन समिति में अधिवक्ता एवं पत्रकार अरविंद कुमार पांडेय, पंकज पांडेय एवं अमृत राज पांडेय को शामिल किया गया है।बैठक में रीता पांडेय, अधिवक्ता जयनाथ सिंह, अधिवक्ता अविनाश कुमार सिंह, अधिवक्ता सादाब खां, श्री माता वैष्णो देवी दर्शन समिति के अध्यक्ष एवं सचिव मिथिलेश कुमार सिंह, अनूप कुमार, सुधीर कुमार, इमरान अली मंसूरी, राजीव कुमार मिंटू, सुभाष कुमार, अजय यादव, सुमितकमार, पप्पू कुमार, तारकेश्वर चौहान, राजू कुमार, चंदन , सचिन , प्रिंस सहित अन्य शामिल हैं।

Continue Reading

Business

सिवान में KFC आउटलेट का हुआ भव्य शुभारंभ,फ्राइड स्वादिष्ट चिकन का लुत्फ़ अब सिवान

Published

on

लोकतंत्र न्यूज,सिवान ; फ्राइड चिकन के लिए मशहूर दुनिया का प्रसिद्ध रेस्तरां केएफसी के नवीन आउटलेट का सिवान में भव्य उद्घाटन हुआ।यह रेस्तरां हॉस्पिटल रोड के चंद्रिका टॉवर में खुला है।बुधवार को इसका उद्घाटन डीडीसी,सिवान अमिताभ सिंह द्वारा किया गया।इस अवसर पर सदर एसडीएम श्री आशुतोष गुप्ता की गरिमामई उपस्थिति रही।

सिवान चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष सह उद्यमी डॉक्टर रूपेश कुमार ने बताया कि पहले लोग केएफसी के स्वाद के लिए बड़े शहरों में जाया करते थे लेकिन अब सिवान में यह सुविधा उपलब्ध होगी। जिसमें फ्राइड चिकन की लज़ीज़ वैराइटी तो उपलब्ध होगी ही। एक पारिवारिक माहौल में केएफसी के स्वाद का लुत्फ उठाया जा सकेगा। केएफसी के रीजनल मैनेजर विनीत कुमार ने बताया कि केएफसी अपने उत्पादों की गुणवत्ता के चलते ही 1930 से 150 देशों में ग्राहकों को फ्राइड चिकन का लजीज स्वाद मुहैया करवा रहा है। उन्होंने बताया कि हम स्वाद और क्वालिटी के साथ कोई समझौता नहीं करते हैं। हमारे उत्पादों का स्तरीय मानक निर्धारित है।

एरिया मैनेजर रंजन ने बताया कि हमारे गुप्त मसाले अद्भुत स्वाद के लिए जाने जाते हैं।उदघाटन के मौके पर मौजूद चार्टर्ड एकाउंटेंट कुमार गंधर्व ने बताया कि हमारे परिवार के बच्चे सिवान में के एफ सी के आने की बात सुनकर हीं खुश हैं। इस अवसर पर महादेव पासवान, गणेश दत्त पाठक, डॉक्टर फैसल महमूद, अभिषेक श्रीवास्तव, अरविंद पाठक आदि उपस्थित रहे।

Continue Reading

Uncategorized

भव्यता के साथ हुआ श्रीकृष्ण बाल मेला का आयोजन

Published

on

लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- भगवान श्रीकृष्ण के जीवन-दर्शन,सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को श्रीकृष्ण बाल मेला का आयोजन हुआ।आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. शरद चौधरी की अध्यक्षता में विशिष्ट अतिथियों द्वारा मंगलदीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।कार्यक्रम का प्रारम्भ इस्कॉन मंदिर की ओर से प्रस्तुत हरिकीर्तन से हुई, जिससे सम्पूर्ण वातावरण श्रीकृष्णमय हो गया।इसके बाद श्रीकृष्ण,राधा और सुदामा के रूप में सुसज्जित बच्चों और उनके अभिभावकों द्वारा शोभायात्रा निकाली गयी, जो आयोजन का प्रमुख आकर्षण रही।कार्यक्रम में दीप मंत्र,श्रीकृष्ण स्तुति तथा योगेश्वर श्रीकृष्ण के चरित्र पर आधारित काव्य पाठ की प्रस्तुति से श्रद्धालु दर्शक भावविभोर नजर आये।कलाकारों ने अपने शानदार प्रस्तुति से श्रीकृष्ण के जीवन और उनके आदर्शों को जीवंत कर दिया।कार्यक्रम में गणेश पांडे, शिवन्या कुमार, राजन शाह, करिश्मा कुमारी, अनमोल कुमार, राजन बयान सिंह, गिरिजेश कुमार, रंजन कुमार, अंजना कुमारी, जीतन कुमार, शिवानी कुमारी, सरोज कुमारी, रुद्र प्रताप, समी कुमारी, जिज्ञासा कुमार एवं राजेश कुमार सहित अन्य कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.दर्शकों को संबोधित करते हुए प्रो. रविंद्र नाथ पाठक ने कहा कि श्रीकृष्ण का व्यक्तित्व केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि उसमें पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, नागरिक कर्तव्य, कुटुंब की मर्यादा और समाज के कुशल नेतृत्व का अद्भुत समावेश दिखाई देता है.

उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को श्रीकृष्ण के जीवन-दर्शन से नेतृत्व, कर्तव्य और सामाजिक जिम्मेदारी की प्रेरणा लेनी चाहिए.आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. शरद चौधरी ने कहा कि श्रीकृष्ण बाल मेला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को एक सूत्र में जोड़ने का प्रयास है. उन्होंने कहा, “किसी भी धार्मिक अनुष्ठान, उत्सव या सामाजिक आयोजन की सफलता किसी एक व्यक्ति के प्रयास से संभव नहीं है। इसमें समाज के हर वर्ग की सहभागिता जरूरी है. सामूहिक सहभागिता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है.”। पर्यवेक्षक जादूगर विजय ने कहा कि इस वर्ष का आयोजन विशेष है, क्योंकि इसमें शिशु वर्ग से लेकर वृद्ध तक विभिन्न आयु वर्ग के लोग प्रतिभागी के रूप में शामिल हो रहे हैं. उन्होंने बताया कि आयोजन की प्रेरणा संस्कार भारती से मिली है और इसके लिए संस्था के प्रति वे आज भी कृतज्ञ हैं।

कार्यक्रम को नंदलाल खादरिया, डॉ. राजन कल्याण सिंह, डॉ. विकास कुमार, राम प्रेम शंकर सिंह, रजनीकांत जायसवाल, लक्ष्मीकांत शाह, अश्विनी कुमार श्रीवास्तव और बृजमोहन प्रसाद ने भी संबोधित किया.आयोजन की व्यवस्था में डॉ. राकेश तिवारी, लव कुमार साहू, सुनील कुमार, ओम प्रकाश शर्मा, विजय शंकर पांडे, नीरज शर्मा, चंद्रमा चंद्रही, सरोज सोनी, धीरज श्रीवास्तव सहित कई सदस्य सक्रिय रहे।बच्चों की वेशभूषा और सांस्कृतिक प्रस्तुति तथा शोभायात्रा आयोजन आकर्षण का केंद्र रहा।

Continue Reading

Trending