Connect with us

सिवान

लोकसभा चुनाव हेतु नामांकन प्रक्रिया शुरू,डीएम-एसपी ने की संयुक्त प्रेस वार्ता

Published

on

लोकतंत्र न्यूज़,सिवान-; भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली की अधिसूचना संख्या -464/ईपीएस/2024(6) दिनांक 29.04.2024 के आलोक में लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित 18- सिवान संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए निर्वाची पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी सिवान एवं पुलिस अधीक्षक सिवान द्वारा समाहरणालय सिवान के सभागार में प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता की गयी। जिसमें कई महत्वपूर्ण जानकारी साझा किया गया यथा-
18- सीवान लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए सोमवार यानी 29 अप्रैल से नामांकन पत्र दाखिल करने का काम शुरू हो गया है जो 6 मई तक चलेगा। इस दौरान 01 मई और 05 मई को राजपत्रित आकाश के कारण नाम निर्देशन पत्र दाखिल नहीं किये जायेंगे।
निर्वाची पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी सिवान के द्वारा मीडिया को संबोधित करते हुए बताया गया कि 07 मई 2024 को नाम निर्देशन पत्रों की जांच की जाएगी तथा 09 मई को अभ्यर्थिता वापस लिया जा सकेगा ।
25 मई को सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक मतदान की प्रक्रिया जारी रहेगी तथा 04 जून 2024 को मतगणना की जाएगी । जिले के सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है जैसे- सभी मतदान केन्द्रों पर शुद्ध पेयजल, शौचालय, बिजली, मतदाताओं के लिए वेटिंग रूम की व्यवस्था,साथ ही वैसे मतदान केंद्र जहां मतदाताओं को धूप से बचने के लिए कमरा आदि की व्यवस्था नहीं है, वहां टेंट की व्यवस्था की जाएगी, दिव्यांगजन एवं 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था की गई है। निर्वाची पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी सिवान ने बताया कि जिले में स्वीप प्लान के तहत मतदाता जागरूकता अभियान पूरे जोर-शोर से चलाया जा रहा है जिसमें शिक्षक, आंगनबाड़ी सेविका सहायिका, जीविका की दीदीया, विकास मित्र, स्वास्थ्य विभाग के कर्मी एवं अन्य पंचायत स्तरीय/प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों तथा कर्मियों के माध्यम से हर घर तक दस्तक देकर वोटर को अनिवार्य रूप से मतदान केन्द्र पर पहुंचने और अपना मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
उन्होंने ने ये भी बताया की हर वोटर तक मतदाता पर्ची पहुंचा देना है परन्तु यह बात महत्वपूर्ण है कि मतदान के लिए वोटर पर्ची आवश्यक नहीं है। यह मतदाता की सुविधा के लिए निर्वाचन आयोग के आदेश पर प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराया जाना है। मतदाता पहचान पत्र सहित 13 प्रकार के अन्य फोटो पहचान पत्र विकल्प उपलब्ध हैं ,जिसकी सहायता से मतदान किया जा सकता है।

नाम निर्देशन के लिये अभ्यर्थी भारत के किसी भी क्षेत्र का निवासी हो सकता है यह आवश्यक है कि उसका नाम मतदाता सूची में दर्ज हो.उम्मीदवार के लिये बैंक में अलग खाता खोलना है . नामांकन पत्र दाख़िल करने के लिये फॉर्म,तीन फ़ोटो,शुल्क की रसीद,एफिडेविट आदि आवश्यक है।
समाहरणालय में हेल्पलाइन की स्थापना की गई है चुनाव संबंधी किसी भी सभा, जुलूस रैली,चुनाव कार्यालय खोलने आदि की अनुमति लेने के लिए 48 घंटे पूर्व एकल खिड़की पर आवेदन करना अनिवार्य होगा। जिले में विधानसभावार 24 एफएस व 24 एस एस टी चेक पोस्ट बनाए गए हैं । लोकसभा क्षेत्र के लिए विधानसभावार सहायक निर्वाची पदाधिकारी की भी नियुक्ति की गई है। सीवान विधानसभा के लिए अपर समाहर्ता सिवान, जीरादेई के लिए डीसीएलआर सिवान सदर, दरौली के लिए जिला पंचायती राज पदाधिकारी सिवान, रघुनाथपुर के लिए अनुमंडल पदाधिकारी सिवान सदर, दरौदा के लिए उप विकास आयुक्त सिवान एवं बड़हरिया के लिए जिला भू अर्जन पदाधिकारी सिवान को जिम्मेदारी दी गयी है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक सिवान ने मीडिया को संबोधित कर बताया कि जिला में सीसीए के तहत 114 लोगों पर कार्रवाई की गई है, 22160 लोगों पर 107 की कार्रवाई की गई है जिनमे 14223 से बांड भरवाया जा चुका है, आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 12 हथियार 29 गोली बरामद की गई है साथ ही पुलिस और उत्पाद विभाग के द्वारा 56913 लीटर शराब जप्त किया गया है, 4492 आर्म्स लाइसेंस में से 3119 हथियार जमा किए गए हैं एवं 15 लाइसेंस रद्द कर हथियार भी जप्त किया गया है।उन्होंने ने बताया कि नामांकन के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था की नियमित मोनेटरिंग की जाएगी । इसके निमित शहर में छह ड्रॉप गेट बनाए गए हैं जहाँ मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी तैनात रहेंगे।
किसी भी तरह के अफवाह फ़ैलाने संबंधित पोस्ट पर तत्काल साइबर सेल को फोन किया जा सकता है साथ ही डीएम एसपी के नम्बर सहित जिला नियंत्रण कक्ष के नंबरों पर भी शिकायत की जा सकती है। संयुक्त प्रेस वार्ता के अन्त में निर्वाची पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी सिवान एवं पुलिस अधीक्षक सिवान ने कहा कि जिले में हर हाल में मतदान शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराया जाएगा।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता सिवान, उप विकास आयुक्त सिवान, उप निर्वाचन पदाधिकारी सिवान, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा सिवान, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सिवान, नोडल पदाधिकारी मीडिया/MCMC/ Paid news कोषांग सिवान , अवर निर्वाचन पदाधिकारी सिवान सदर/ महाराजगंज सहित प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधिगण आदि उपस्थित रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

श्रीकांत धाम में श्री बांके बिहारी प्राकटोत्स आज

Published

on

लोकतंत्र न्यूज,सीवान;- हुसैनगंज प्रखंड के हथौड़ा गांव स्थित श्रीकांत धाम में इस वर्ष श्री बांके बिहारी जी का प्राकटोत्सव 4 और 5 सितंबर को दो दिवसीय कार्यक्रम के रूप में मनाया जाएगा।शुक्रवार 4 सितंबर की सुबह व्यास सुदर्शन यादव की टीम द्वारा अष्टयाम शुरू होगा।दोपहर में श्री लक्ष्मेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक किया जाएगा।शाम को प्रसिद्ध भोजपुरी व्यास टुनटुन हलचल द्वारा श्री बिहारी जी के प्राकट्य उत्सव की संगीतमय कथा प्रस्तुत की जाएगी।इसके साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होगा, जिसका उद्घाटन स्थानीय विशिष्ट लोगों द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा।मध्य रात्रि में श्री बांके बिहारी जी का प्राकट्य होगा।इस अवसर पर भव्य झांकी निकाली जाएगी और महाआरती का आयोजन होगा एवं महाप्रसाद का भी वितरण किया जाएगा।दूसरे दिन अष्टयाम की पूर्णाहुति आयोजित किया जाएगा।मंदिर को वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर के तर्ज पर सजाया गया है।इसके लिए वृंदावन से कलाकारों को बुलाया गया है।कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए कई समितियों का गठन किया गया है।संचालन समिति में अधिवक्ता एवं पत्रकार अरविंद कुमार पांडेय, पंकज पांडेय एवं अमृत राज पांडेय को शामिल किया गया है।बैठक में रीता पांडेय, अधिवक्ता जयनाथ सिंह, अधिवक्ता अविनाश कुमार सिंह, अधिवक्ता सादाब खां, श्री माता वैष्णो देवी दर्शन समिति के अध्यक्ष एवं सचिव मिथिलेश कुमार सिंह, अनूप कुमार, सुधीर कुमार, इमरान अली मंसूरी, राजीव कुमार मिंटू, सुभाष कुमार, अजय यादव, सुमितकमार, पप्पू कुमार, तारकेश्वर चौहान, राजू कुमार, चंदन , सचिन , प्रिंस सहित अन्य शामिल हैं।

Continue Reading

Business

सिवान में KFC आउटलेट का हुआ भव्य शुभारंभ,फ्राइड स्वादिष्ट चिकन का लुत्फ़ अब सिवान

Published

on

लोकतंत्र न्यूज,सिवान ; फ्राइड चिकन के लिए मशहूर दुनिया का प्रसिद्ध रेस्तरां केएफसी के नवीन आउटलेट का सिवान में भव्य उद्घाटन हुआ।यह रेस्तरां हॉस्पिटल रोड के चंद्रिका टॉवर में खुला है।बुधवार को इसका उद्घाटन डीडीसी,सिवान अमिताभ सिंह द्वारा किया गया।इस अवसर पर सदर एसडीएम श्री आशुतोष गुप्ता की गरिमामई उपस्थिति रही।

सिवान चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष सह उद्यमी डॉक्टर रूपेश कुमार ने बताया कि पहले लोग केएफसी के स्वाद के लिए बड़े शहरों में जाया करते थे लेकिन अब सिवान में यह सुविधा उपलब्ध होगी। जिसमें फ्राइड चिकन की लज़ीज़ वैराइटी तो उपलब्ध होगी ही। एक पारिवारिक माहौल में केएफसी के स्वाद का लुत्फ उठाया जा सकेगा। केएफसी के रीजनल मैनेजर विनीत कुमार ने बताया कि केएफसी अपने उत्पादों की गुणवत्ता के चलते ही 1930 से 150 देशों में ग्राहकों को फ्राइड चिकन का लजीज स्वाद मुहैया करवा रहा है। उन्होंने बताया कि हम स्वाद और क्वालिटी के साथ कोई समझौता नहीं करते हैं। हमारे उत्पादों का स्तरीय मानक निर्धारित है।

एरिया मैनेजर रंजन ने बताया कि हमारे गुप्त मसाले अद्भुत स्वाद के लिए जाने जाते हैं।उदघाटन के मौके पर मौजूद चार्टर्ड एकाउंटेंट कुमार गंधर्व ने बताया कि हमारे परिवार के बच्चे सिवान में के एफ सी के आने की बात सुनकर हीं खुश हैं। इस अवसर पर महादेव पासवान, गणेश दत्त पाठक, डॉक्टर फैसल महमूद, अभिषेक श्रीवास्तव, अरविंद पाठक आदि उपस्थित रहे।

Continue Reading

Uncategorized

भव्यता के साथ हुआ श्रीकृष्ण बाल मेला का आयोजन

Published

on

लोकतंत्र न्यूज,सिवान ;- भगवान श्रीकृष्ण के जीवन-दर्शन,सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को श्रीकृष्ण बाल मेला का आयोजन हुआ।आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. शरद चौधरी की अध्यक्षता में विशिष्ट अतिथियों द्वारा मंगलदीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।कार्यक्रम का प्रारम्भ इस्कॉन मंदिर की ओर से प्रस्तुत हरिकीर्तन से हुई, जिससे सम्पूर्ण वातावरण श्रीकृष्णमय हो गया।इसके बाद श्रीकृष्ण,राधा और सुदामा के रूप में सुसज्जित बच्चों और उनके अभिभावकों द्वारा शोभायात्रा निकाली गयी, जो आयोजन का प्रमुख आकर्षण रही।कार्यक्रम में दीप मंत्र,श्रीकृष्ण स्तुति तथा योगेश्वर श्रीकृष्ण के चरित्र पर आधारित काव्य पाठ की प्रस्तुति से श्रद्धालु दर्शक भावविभोर नजर आये।कलाकारों ने अपने शानदार प्रस्तुति से श्रीकृष्ण के जीवन और उनके आदर्शों को जीवंत कर दिया।कार्यक्रम में गणेश पांडे, शिवन्या कुमार, राजन शाह, करिश्मा कुमारी, अनमोल कुमार, राजन बयान सिंह, गिरिजेश कुमार, रंजन कुमार, अंजना कुमारी, जीतन कुमार, शिवानी कुमारी, सरोज कुमारी, रुद्र प्रताप, समी कुमारी, जिज्ञासा कुमार एवं राजेश कुमार सहित अन्य कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.दर्शकों को संबोधित करते हुए प्रो. रविंद्र नाथ पाठक ने कहा कि श्रीकृष्ण का व्यक्तित्व केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि उसमें पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, नागरिक कर्तव्य, कुटुंब की मर्यादा और समाज के कुशल नेतृत्व का अद्भुत समावेश दिखाई देता है.

उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को श्रीकृष्ण के जीवन-दर्शन से नेतृत्व, कर्तव्य और सामाजिक जिम्मेदारी की प्रेरणा लेनी चाहिए.आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. शरद चौधरी ने कहा कि श्रीकृष्ण बाल मेला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को एक सूत्र में जोड़ने का प्रयास है. उन्होंने कहा, “किसी भी धार्मिक अनुष्ठान, उत्सव या सामाजिक आयोजन की सफलता किसी एक व्यक्ति के प्रयास से संभव नहीं है। इसमें समाज के हर वर्ग की सहभागिता जरूरी है. सामूहिक सहभागिता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है.”। पर्यवेक्षक जादूगर विजय ने कहा कि इस वर्ष का आयोजन विशेष है, क्योंकि इसमें शिशु वर्ग से लेकर वृद्ध तक विभिन्न आयु वर्ग के लोग प्रतिभागी के रूप में शामिल हो रहे हैं. उन्होंने बताया कि आयोजन की प्रेरणा संस्कार भारती से मिली है और इसके लिए संस्था के प्रति वे आज भी कृतज्ञ हैं।

कार्यक्रम को नंदलाल खादरिया, डॉ. राजन कल्याण सिंह, डॉ. विकास कुमार, राम प्रेम शंकर सिंह, रजनीकांत जायसवाल, लक्ष्मीकांत शाह, अश्विनी कुमार श्रीवास्तव और बृजमोहन प्रसाद ने भी संबोधित किया.आयोजन की व्यवस्था में डॉ. राकेश तिवारी, लव कुमार साहू, सुनील कुमार, ओम प्रकाश शर्मा, विजय शंकर पांडे, नीरज शर्मा, चंद्रमा चंद्रही, सरोज सोनी, धीरज श्रीवास्तव सहित कई सदस्य सक्रिय रहे।बच्चों की वेशभूषा और सांस्कृतिक प्रस्तुति तथा शोभायात्रा आयोजन आकर्षण का केंद्र रहा।

Continue Reading

Trending